chemical factory blast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केमिकल फैक्ट्री में भड़की आग : ड्रमों में धमाके, फायरमैन झुलसे
जोधपुर। बासनी औद्योगिक क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में बुधवार शाम केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के दौरान आठ फायरमैन झुलस गए। आग की चपेट में आए कई लोगों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) लाया गया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम एक के बाद एक फटते रहे। धमाकों के बीच दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल हुई। जानकारी के अनुसार गणेश नगर स्थित एसआर केमिकल फैक्ट्री में शाम करीब पांच बजे आग लगी। घटना के समय फैक्ट्री पर ताला लगा था। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले ही फैक्ट्री में हैंडीक्राफ्ट और औद्योगिक काम में इस्तेमाल होने वाला केमिकल लाया गया था। आग लगने के बाद केमिकल के ड्रमों में विस्फोट शुरू हो गए।

आसपास के मकानों से लोगों को हटाया :

आग की सूचना मिलते ही बासनी, शास्त्री नगर और चौपासनी फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं। कुल 10 दमकलों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग और धुएं के चलते आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। लपटों की गर्मी और धमाकों से आसपास के मकानों को नुकसान की आशंका जताई गई है।

कैसे लगी आग, जांच का विषय :

नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घासी ने बताया कि फैक्ट्री में केमिकल रखा होने के कारण आग बुझाने के दौरान लगातार विस्फोट हुए। इसी वजह से बचाव दल को भी खतरे के बीच काम करना पड़ा। फैक्ट्री में आग किस कारण लगी और आवासीय क्षेत्र में केमिकल का कारोबार किस अनुमति के तहत चल रहा था, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट : मौत का आंकड़ा 38 पहुंचा, मलबे में अभी कई फंसे; 200 से ज्यादा राहतकर्मी मौके पर
हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके संगारेड्डी में 3 मंजिला रासायनिक संयंत्र में विस्फोट में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 38 हो गई और 43 कर्मचारी अभी भी लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार 38 मृतकों में से कईं शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है और अब तक केवल नौ शवों की पहचान हो पाई है। घायलों में से कुछ का अभी भी पाटनचेरू के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि “मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं। मलबा साफ होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।”

पाशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची इंडस्ट्रीज संयंत्र में सोमवार सुबह हुए विस्फोट में बहुमंजिला इमारत मलबे में तब्दील हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने डीएनए विश्लेषण के साथ शवों की पहचान करने के लिए फोरेंसिक डॉक्टरों को क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से हैं। अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों के करीब 200 कर्मचारी घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।विस्फोट के कारणों की जांच करने और निवारक उपायों की सिफारिश करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।