suicide case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रैकमैन ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में परिवारिक कलह का जिक्र, जानें पूरा मामला
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में मंगलवार सुबह जयपुर के शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन के पास एक दुखद घटना सामने आई। रेलवे ट्रैकमैन महेश तंवर का शव पटरियों के पास लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय महेश, जो शिवदासपुरा के चंदलाई गांव के रहने वाले और प्रहलाद के पुत्र थे, रेलवे क्वार्टर में रहकर ट्रैकमैन का कार्य करते थे। उन्होंने सुबह जल्दी स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर जाकर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह लगभग पांच बजे शव मिलने की सूचना मिलते ही शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया। आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

पुलिस जांच में पता चला कि महेश ने आत्महत्या से पहले एक पेज का सुसाइड नोट लिखा था। उन्होंने इसकी फोटो खींचकर सुबह करीब चार बजे अपने दोस्तों और परिचितों को वॉट्सऐप पर भेज दी थी। नोट में उन्होंने साफ लिखा है कि वे अपनी पत्नी और बच्चों से बेहद परेशान हो चुके थे। पिछले पांच साल से दोनों के बीच अदालती मामला चल रहा था। महेश पत्नी को हर महीने मेंटीनेंस भी दे रहे थे, लेकिन पत्नी उनके या उनके माता-पिता के साथ रहना नहीं चाहती थीं और न ही तलाक दे रही थीं। सुसाइड नोट में महेश ने कई रिश्तेदारों- पत्नी की बहनें चित्रा कंवर, हेमलता तंवर, सास लक्ष्मी, जीजा नंदकिशोर, अभिषेक तंवर, संजय टेपर्ण और अनिता टेपर्ण का नाम लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग मिलकर उन्हें परेशान करते थे।

होटल के कमरे में फंदे से झूला प्रतियोगी परीक्षा का छात्र, जानें पूरा मामला
जयपुर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से कुछ देर पहले उसने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर अपनी जिंदगी खत्म करने का संकेत दिया था। स्टेटस देखकर चचेरे भाई ने उसे फोन किया, लेकिन छात्र ने मोबाइल बंद कर लिया। परिजन रात में होटल पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। लॉक तोड़कर अंदर जाने पर छात्र फंदे से लटका मिला। वहीं, पुलिस सोशल मीडिया स्टेटस की पुष्टि नहीं कर रही है।

रात 10 बजे होटल में लिया कमरा, करीब 1 बजे लगाया स्टेटस : पुलिस के अनुसार, राकेश (22) पुत्र गणेश दूदू स्थित  नरैना क्षेत्र के हदुपुरा का रहने वाला था और जयपुर में कमरा लेकर रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे उसने सिरसी रोड पर खातीपुरा तिराहे के पास स्थित होटल गर्वित में कमरा किराए पर लिया। होटल कर्मचारियों से उसने कहा था कि सुबह 6-7 बजे दोस्त मिलने आएंगे और चेकआउट के समय कमरे का एक हजार रुपए किराया दे देगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। चचेरे भाई मंगलचंद ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

स्कूल संचालक ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
जयपुर। शहर में सोमवार को आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। चित्रकूट इलाके में अजमेर रोड स्थित मॉल की सातवीं मंजिल से 37 वर्षीय स्कूल संचालक ने छलांग लगाकर जान दे दी, जबकि करणी विहार इलाके में गुजरात से जयपुर आए एक बॉडी बिल्डर ने धर्म बहन के घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। चित्रकूट थाना इलाके में अजमेर रोड स्थित एलिमेंट मॉल की सातवीं मंजिल से कूदकर स्कूल संचालक अभिनव राज (37) निवासी बनीपार्क ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अभिनव सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से पावर बाइक लेकर निकले थे। सुबह 9.31 बजे वह एलिमेंट मॉल पहुंचे और बाइक पार्किंग में खड़ी करने के बाद लिफ्ट से सीधे सातवीं मंजिल पर चले गए। वहां से उन्होंने छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अस्पताल पहुंचाया।

अभिनव का मोबाइल फोन घर पर ही मिला। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। खुलासा हुआ कि पिछले कुछ दिनों से अभिनव का पत्नी से विवाद चल रहा था। गृह क्लेश को आत्महत्या की वजह मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

गुजरात से आए बॉडी बिल्डर ने लगाया फंदा :

करणी विहार इलाके में गुजरात के अहमदाबाद से जयपुर आए बॉडी बिल्डर लोकेश शर्मा उर्फ  लक्की ने धर्म बहन के घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोकेश मूल रूप से दौसा जिले के लालसोट के रहने वाले थे और लंबे समय से अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रह रहे थे। थानाधिकारी सत्यपाल यादव ने बताया कि लोकेश किसी काम से दो दिन पहले जयपुर आए थे। वह यहां अपनी धर्म बहन के घर पर ठहरे हुए थे। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठे तो घरवालों ने कमरे में जाकर देखा। लोकेश फंदे से लटके मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया।

निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर युवक ने दी जान, मोबाइल की सीडीआर से सुसाइड का कारण तलाश रही पुलिस
जयपुर। मानसरोवर इलाके में एक युवक ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव लहूलुहान हालत में बिल्डिंग के नीचे मिला। पुलिस के अनुसार, वह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग तक पैदल पहुंचा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब मोबाइल की सीडीआर खंगालकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

थाना प्रभारी सतीश चंद ने बताया कि सोडाला के रामनगर विस्तार निवासी गौरव शर्मा (25) ने 4 सितंबर की रात गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के पास बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

परिजनों ने किसी परेशानी से किया इनकार: गौरव सीतापुरा स्थित एक आईटी कंपनी में नौकरी करता था और अपनी मां के साथ रहता था। उसके पिता अरुण शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गौरव को लेकर किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं थी।

कालवाड़ रोड पर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस तलाश में
जयपुर। करधनी थाना इलाके में गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रावन गेट के पास कालवाड़ रोड पर स्थित एसपी वर्मा फार्म हाउस की दीवार के नजदीक एक व्यक्ति ने नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। थानाप्रभारी सवाई सिंह ने बताया कि मृतक का हुलिया मध्यम कद-काठी का बताया गया है। उसने काली शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच अनुमानित है तथा सिर पर गहरे काले बाल हैं।

पुलिस के अनुसार, लाश एक दिन पुरानी हो सकती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के वारिसान की तलाश कराई जा रही है। अधिक जानकारी आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
जयपुर। चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर निम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे छात्र के हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लखनऊ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और निम्स यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। आदित्य गार्नेक हॉस्टल में दो रूम पार्टनर मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ रहता था। आदित्य के दोनों दोस्त खाना खाने के लिए बाहर गए थे पीछे से वह मकान पर अकेला था।

पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

मां ने बेटे के साथ उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दोनों की मौत
बाड़मेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक महिला ने छह वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी देवीचंद ढाका ने बताया, धूड़ानियों की ढाणी निवासी सायर कंवर (45) पत्नी डूंगरसिंह सोमवार शाम करीब 4 बजे छह वर्षीय बेटे राजू के साथ घर से निकली।

घर से करीब 500 मीटर दूर बाड़मेर-मुनाबाव रेलवे ट्रैक पर मुनाबाव की ओर से आ रहे रेल के इंजन के सामने दोनों ने छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।  प्रारंभिक जांच में सामने आया, कि महिला पिछले करीब तीन वर्ष से मानसिक समस्या से जूझ रही थी तथा गुजरात के पालनपुर में उसका उपचार चल रहा था।

अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या : साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, टीवी जगत में शोक की लहर
मुंबई। टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने सोमवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।

पुलिस ने कहा- हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं।

संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। अभिनेत्री टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में अभिनय कर चुकी थीं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

अभिनेत्री के निधन से कुछ घंटों पहले उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस 'डफली वाले, डफली बजा' गाने पर लिपसिंक करती दिखी। कमेंट सेक्शन में संचिता के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

खुद को आग लगाकर ट्रक के आगे कूदी महिला पड़ोसियों ने बचाई जान, डिप्रेशन बना कारण
जैसलमेर। जिले के मोहनगढ़ कस्बे में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक 35 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक अवसाद के चलते पहले अपने घर में खुद को आग लगा ली और फिर जलती हुई हालत में सड़क पर दौड़ते हुए ट्रक के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखा महिला को बचा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोहनगढ़ थानाधिकारी बाबूराम डेलू ने बताया, महिला ने घर के अंदर खुद को बंद कर लिया था। घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने जब अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी, तो तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्रित किया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर लगी आग पर काबू पाकर महिला को बाहर निकाला।

आग से बचाए जाने के ठीक बाद, महिला अचानक बदहवास स्थिति में सड़क की ओर भागी। वहां से गुजर रहे एक ट्रक के सामने उसने छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन पास खड़े लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इस दौरान महिला का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ा हुआ नजर आ रहा था। शुरूआती जानकारी के अनुसार, महिला ने घर के मंदिर में जल रहे दीपक से अपने कपड़ों में आग लगाई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कमरे में रखा बिस्तर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

विवाहिता ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर किया सुसाइड, जानें पूरा मामला
डाबी। बरड़ क्षेत्र के धनेश्वर गांव में एक विवाहिता ने पीहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डाबी सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम करवाया। योगेश किराड़ ने बताया कि उसकी बहन माधुरी (मधु) उम्र 24 वर्ष की शादी करीब छह वर्ष पहले कोटा के आनंदपुरा निवासी ओम किराड़ के साथ हुई थी। दंपती की चार वर्ष की एक बेटी वेदिका है। करीब पांच माह पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद माधुरी पीहर आकर रह रही थी।

बाद में दोनों के बीच समझाइश के बाद बातचीत भी शुरू हो गई थी। बताया गया कि शनिवार रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद माधुरी अपनी बेटी वेदिका और भांजी जिया को लेकर कमरे में सोने चली गई। इसके बाद उसके पति ओम किराड़ ने करीब 10:30 बजे फोन पर बात भी की थी, तब किसी प्रकार की परेशानी की बात सामने नहीं आई। देर रात उसने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना का पता चला। सूचना पर डाबी थाना एएसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को डाबी सीएचसी लाकर सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

युवक ने फ्लैट में लगाई फांसी : मोबाइल में छोड़ा सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला
जयपुर। करणी विहार इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अकेले रहते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मोबाइल जब्त कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जालोर जिले के रहने वाले राजू राम विश्नोई (26 वर्ष), पुत्र आशुराम, करणी विहार स्थित श्याम हाईट्स अपार्टमेंट में अपनी बहन के साथ रहते थे। वह चौड़ा रास्ता इलाके की एक ज्वेलरी शॉप में नौकरी करते थे। होली के अवसर पर उनकी बहन गांव चली गई थीं, जिसके कारण वह फ्लैट में अकेले थे।

गुरुवार सुबह राजू राम ने फ्लैट में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब 12 बजे तक वह बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर अंदर गई, जहां राजू राम फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के जीजा श्रीराम के अनुसार, राजू राम ने मरने से पहले अपने मोबाइल में सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें आत्महत्या के कारण बताए गए हैं। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और एसआई कालूराम के नेतृत्व में आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

अब तक तीन छात्र कर चुके खुदकुशी : फिर एलन कोचिंग संस्थान के छात्र की मौत, नहर में मिला शव
कोटा। गत सात दिन से लापता एलन कोचिंग संस्थान के छात्र का शव बारां जिले के अंता पुलिस थाना क्षेत्र की दायीं मुख्य नहर की झाड़ियों में फंसा मिला। छात्र के लापता होने के बाद से बोरखेड़ा तथा कैथून पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही थी। अंता पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। छात्र गत छह- सात साल से कोटा में रह कर एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। अंता सब इंस्पेक्टर मांगीलाल सुमन ने बताया कि सोमवार शाम अंता निवासी एक युवक नहर के किनारे लकड़ी बीनने गया था। उसने शव को नहर के अंदर झाड़ियों में फंसा देखा।  सूचना पर मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से शव को मोर्चरी में रखवाया। शव की पहचान कोचिंग छात्र के पिता रामबाबू दांगी माता ने की।  मृतक लोकेश कुमार  दांगी पुत्र रामबाबू दांगी उम्र 23 साल राजगढ़ जिले के गांव भादाहोड़ी तहसील खिलवीपुर मप्र हाल गुरु कृपा रेजीडेंसी होस्टल नया नोहरा को एलन सुपथ के पास रहना बताया गया था।   छात्र एलन से नीट की तैयारी कर रहा था। पिता ने छात्र के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

नहर किनारे मिला था सामान :

छात्र के लापता होने के दो दिन बाद एक किसान को कैथून नहर के पास छात्र की घड़ी, मोबाइल, कैप तथा ईयर फोन और 50 रुपए रखे मिले थे। कैथून पुलिस ने कोटा से एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया था।

डेढ़ माह में ही तीन विद्यार्थियों की मौत :

कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2026 के डेढ़ माह में ही तीन कोचिंग विद्यार्थियों की मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष 23 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी।