Traffic Management - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में बस-ऑटो स्टैंड का होगा पुनर्निर्धारण, 25 अप्रैल तक सत्यापन अभियान
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम ने ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के निर्देशों के बाद शहर में मिनी बस, ऑटो, मैजिक और जेसीटीसीएल के सभी स्टैंडों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत शहर में मौजूद लगभग 690 बस स्टैंड और करीब 100 ऑटो स्टैंड का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति में ट्रैफिक पुलिस, जेसीटीसीएल तथा जयपुर नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हैं। टीम 25 अप्रैल तक पहले से निर्धारित सभी बस और ऑटो स्टैंड का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

अभियान के दौरान जहां आवश्यकता महसूस होगी, वहां नए स्टैंड बनाने की अनुशंसा ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड को भेजी जाएगी। वहीं जो स्टैंड ट्रैफिक के लिहाज से अनुपयुक्त पाए जाएंगे या जिनसे चौराहों पर जाम की स्थिति बनती है, उनके स्थान बदलने या हटाने पर भी निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में बस और ऑटो स्टैंड का निर्धारण करीब 12 वर्ष पहले किया गया था। बढ़ते यातायात दबाव और चौराहों पर होने वाली अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

ठाकरे बंधुओं का मेलजोल के बाद महायुति में विघटन के साफ संकेत, NCP के दोनों धड़ों में बढ़ी नजदीकियां
पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) के विभाजन के बाद पहली बार, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और राकांपा (एसपी) की  नेता एवं सांसद सुप्रिया सुले ने नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान एक राजनीतिक मंच साझा किया। पवार के नेतृत्व वाली राकंपा और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकंपा (एसपी) ने पुणे नगर निगम चुनावों के लिए संयुक्त रूप से एक साझा घोषणापत्र जारी किया। पवार और राकंपा (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने घोषणापत्र जारी करने के लिए एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर राकंपा (एसपी) के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जो अब तक प्रचार अभियान से काफी हद तक दूर रहे थे। इस तरह एनसीपी के विभाजन के बाद पहली बार दोनों धड़ों में नजदीकियां दिखाई पड़ी हैं।

महाराष्ट्र और महायुति की राजनीति के लिए इसे भविष्य का संकेत माना जा रहा है।  पवार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि घोषणापत्र पुणे के निवासियों के हितों से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित है। इस दस्तावेज में नल के पानी की आपूर्ति में सुधार, यातायात के दबाव से राहत, गड्ढा मुक्त सड़कें, बेहतर स्वच्छता, उन्नत स्वास्थ्य सेवायें, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय और झुग्गीवासियों के पुनर्वास का वादा किया गया है।

नगर निकाय चुनावों के लिए हाथ मिलाया राज्य स्तर पर विरोधी राजनीतिक गठबंधनों का हिस्सा होने के बावजूद, दोनों गुटों ने नगर निकाय चुनावों के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया है। सत्ताधारी महायुति के घटक अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकंपा और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के सहयोगी राकंपा (एसपी) 15 जनवरी को होने वाले पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनावों के लिए साथ आये हैं।

अजित ने साधा निशाना

पवार ने राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सत्ता साझा करने के बावजूद, स्थानीय भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधा और उन पर दोनों सरकारों से पर्याप्त धन मिलने के बावजूद पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में विकास को पटरी से उतारने का आरोप लगाया। भाजपा 2017 से 2022 तक दोनों नागरिक निकायों में सत्ता में रही थी। संयुक्त घोषणापत्र में शहर भर में 33 महत्वपूर्ण सडकों को ठीक करने, भीड़भाड़ कम करने, प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने और समग्र यातायात प्रवाह में सुधार करने का संकल्प लिया गया है। इसमें बसों और मेट्रो सेवाओं में मुफ्त यात्रा का भी प्रस्ताव है।

गठबंधन ने बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दो किलोमीटर के दायरे में अस्पताल स्थापित करने का वादा किया है। इसके अलावा, पर्यावरण के अनुकूल कार्यक्रमों को अपनाने वाली हाउसिंग सोसायटियों को संपत्ति कर पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और उन्हें ग्रीन सोसाइटी प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

मोहर्रम को लेकर थाने में बैठक : कानून व्यवस्था व ट्रैफिक प्रबंधन पर हुई विस्तृत चर्चा, सीएलजी मेंबर व पुलिस मित्रों ने लिया भाग
जयपुर। मोहर्रम के अवसर पर 6 और 7 जुलाई 2025 को निकाले जाने वाले ताजियों के मद्देनजर थाना संजय सर्किल, जयपुर उत्तर में शांति समिति, सीएलजी मेंबर, पुलिस मित्र व ताजिया लाइसेंस धारकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा ताजियों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डूडी डोगरा ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम कुंवर राष्ट्रदीप व द्वितीय डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी माधो सिंह (पु.नि.) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के 3 ताजिया लाइसेंस धारकों सहित दो दर्जन से अधिक शांति समिति सदस्य, सीएलजी मेंबर व पुलिस मित्रों ने भाग लिया।
बैठक में तय किया गया कि ताजिया जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे और ताजियों की ऊंचाई व लंबाई तय मानकों से अधिक नहीं होगी। सभी आयोजकों को ताजिया लाइसेंस की शर्तों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए गए। ताजिया वॉलंटियर्स को कानून व्यवस्था में सहयोग करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

सभी प्रतिभागियों को पुलिस का सहयोग करने, अफवाहों से बचने व सद्भाव बनाए रखने की सलाह दी गई। मीटिंग में अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।