helicopter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑस्ट्रेलिया में भीषण गोलीबारी, तीन लोगों की दर्दनाक हत्या करने वाले की तलाश जारी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की पुलिस घरेलू हिंसा से जुड़ी गोलीबारी में तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। स्थानीय समयानुसार, गुरुवार की शाम करीब 4.20 बजे हुई गोलीबारी के बाद पुलिस 37 वर्षीय संदिग्ध जूलियन इनग्राम को तलाश कर रही है। गुरुवार को पुलिस के साथ-साथ उसकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया था।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक वाहन में 25 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय पुरुष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके कुछ ही समय बाद पास ही रास्ते पर 50 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय पुरुष को गोली मार दी गयी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुरुष को गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि 25 वर्षीय महिला पीड़तिा इनग्राम की पूर्व साथी थी और वह गर्भवती थी। पुलिस ने क्षेत्र के निवासियों से खिड़कियों से दूर घरों के अंदर रहने और कुछ भी संदिग्ध दिखने पर आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने का आग्रह किया है।

जोधपुर में तैनात हुआ एएच-64 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर का फ्लीट, इन्हीं हेलिकॉप्टरों ने वेनेजुएला में बरपाया था कयामत
नई दिल्ली। भारत पंजाब और राजस्थान से लगती पाकिस्तानी सीमा पर अपने एएच-64 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर और सीएच-47 ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर तैनात कर रहा है। उल्लेखनीय है कि इन्हीं हेलिकॉप्टरों ने अभी वेनेजुएला की राजधानी काराकास में अपने सटीक हमलों से कयामत ही बरपा कर दी है। एएच-64 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर दुनिया के सबसे खतरनाक हेलिकॉप्टर माने जाते हैं। इन्हीं अपाचे के एडवांस वर्जन अमेरिका की ओर से भारत को भी मिले हैं, जिन्हें भारतीय वायुसेना पश्चिमी मोर्चे पर तैनात करने जा रही है।

इन अपाचे की काबिलियत को देखते हुए अमेरिकी सेना ने हाल ही में इसे बनाने वाली कंपनी बोइंग को 2030 तक एएच-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर फ्लीट को बनाए रखने के लिए 2.7 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। बीते 16 दिसंबर को भारतीय सेना को भी अमेरिका से तीन एएच-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों का आखिरी बैच मिला, जिससे राजस्थान के जोधपुर में 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन में छह यूनिट का बेड़ा पूरा हो गया। सर्विस में शामिल होने से पहले ये हेलीकॉप्टर गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर उतरे थे।

पाकिस्तान के बरक्श निर्णायक ताकत मिली

सूत्रों ने बताया कि छह एडवांस्ड अटैक हेलीकॉप्टर जोधपुर में तैनात किए जाएंगे, जिससे पाकिस्तान की तरफ पश्चिमी सेक्टर में सेना की स्ट्राइक और जासूसी क्षमताएं काफी बढ़ जाएंगी। इस स्क्वाड्रन को पिछले साल मार्च में पश्चिमी मोर्चे पर आॅपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए खास तौर पर बनाया गया था। यह डिलीवरी इस साल जुलाई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बीच हुई टेलीफोन पर बातचीत के बाद हुई है, जिसमें दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए चल रही और आने वाली पहलों की समीक्षा की थी। बातचीत के दौरानअमेरिका ने भारत को दो हफ्तों के भीतर तीन अपाचे हेलीकॉप्टरों का पहला बैच और बाकी तीन इस साल नवंबर तक देने का आश्वासन दिया था।

रेडीनेस, विश्वसनीयता और उपलब्धता पर केंद्रित

अमेरिकी सेना इस लॉन्ग-टर्म अपाचे सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट के जरिए सस्टेनमेंट डिसिप्लिन लागू कर रही है, जो रेडीनेस, विश्वसनीयता और उपलब्धता पर केंद्रित है। यह कोशिश अमेरिकी सेना के सबसे जरूरी कॉम्बैट एविएशन प्लेटफॉर्म में से एक को सपोर्ट करती है। एएच-64 अपाचे एक ट्विन-इंजन, चार-ब्लेड वाला अटैक हेलीकॉप्टर है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे हाई-इंटेंसिटी ऑपरेशन्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें एक टैन्डम कॉकपिट होता है जो दोनों क्रू मेंबर्स को आजादी से उड़ने और हथियार चलाने की सुविधा देता है, जिससे बचने की संभावना और मिशन की मजबूती बेहतर होती है। बाद के अपाचे वेरिएंट, जैसे एएच-64 एपाचे और सीएच-64 में मेन रोटर के ऊपर लॉन्गबो फायर कंट्रोल रडार लगा होता है। यह रडार सभी मौसम में और युद्ध के मैदान में धुंध या रुकावटों के बावजूद टारगेट का पता लगाने, उन्हें पहचानने और उन पर हमला करने की सुविधा देता है। भारत के पास भी यही एडवांस वर्जन एएच-64  हेलिकॉप्टर हैं। इंटीग्रेटेड हेलमेट एंड डिस्प्ले साइटिंग सिस्टम क्रू को सिर हिलाकर 30 एमएम एम230 चेन गन को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

दुनिया का सबसे एडवांस्ड मल्टी-रोल कॉम्बैट हेलिकॉप्टर

भारत को मिले एएच-64 अपाचे को दुनिया का सबसे एडवांस्ड मल्टी-रोल कॉम्बैट हेलिकॉप्टर माना जाता है, जो अत्याधुनिक एवियोनिक्स, सेंसर और हथियार प्रणालियों से लैस है। ये सभी मौसम और इलाके की स्थितियों में काम करने में सक्षम है। इसके शामिल होने से पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना की हमला करने और दुश्मन को रोकने की क्षमताओं को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रक्षा प्रणालियों में रडार चेतावनी रिसीवर, लेजर चेतावनी प्रणाली, जैमिंग उपकरण और इन्फ्रारेड काउंटरमेजर शामिल हैं, जिनका मकसद मुश्किल माहौल में जीवित रहने में मदद करना है। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को अमेरिका से मिलने वाले अपाचे हेलीकॉप्टरों का कॉन्ट्रैक्ट फरवरी 2020 में 600 मिलियन डॉलर की डील के तहत किया गया था। तीन हेलीकॉप्टरों का पहला बैच इस साल की शुरूआत में डिलीवर किया गया था और आखिरी खेप के आने से आर्मी के डेडिकेटेड अपाचे स्क्वाड्रन का पूरी तरह से आॅपरेशनल होना पक्का हो जाएगा।

द्रौपदी मुर्मू के लिए बना नया हैलीपेड धंसा : हेलीकॉप्टर और अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित, कोई नुकसान नहीं
पथनमथिट्टा। केरल की यात्रा पर आयीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यहां प्रमदम स्टेडियम में  हेलीकॉप्टर के उतरने के बनी जगह की जमीन बुधवार को मामूली रुप से दरक गई। इस घटना में हेलीकॉप्टर और अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहे। यह घटना हेलीकॉप्टर के उतरने के कुछ ही देर बाद हुई। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर के पहिए नए कंक्रीट से बने अस्थायी हेलीपैड की सतह पर फिसल गए थे। यह हैलीपेड नया ही बना था और ठीक से सूख नहीं पाया था। इसलिए इसमें एक गड्ढा बन गया और विमान उसमें फंस गया।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग के आपातकालीन कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला लिया। इस घटना में न तो राष्ट्रपति और न ही हेलीकॉप्टर में सवार किसी भी चालक दल के सदस्य को कोई चोट आई है। घटना के बाद, राष्ट्रपति मुर्मू, स्वामी अय्यप्पन मार्ग और पारंपरिक ट्रेकिंग मार्ग से होते हुए सबरीमाला सन्निधानम के लिए रवाना हुईं और केरल की अपनी दो दिवसीय यात्रा जारी रखी।

उत्तराखंड में श्रद्वालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश : गहरी खाई में गिरा, हादसे में पायलट सहित 6 लोगों की मौत
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून से उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत स्थित गंगोत्री धाम की यात्रा पर श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 5 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गयी। हेलीकाप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे। इनमें पुरुष पायलट सहित कुल 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में 5 महिला श्रद्वालु है। एक पुरुष यात्री को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। ये सभी क्रमश: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के निवासी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के सचिव (आइएएस) विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुल 7 व्यक्ति सवार थे। जिनमें एक पायलट, 5 महिलाएं और एक पुरुष यात्री थे। उन्होंने बताया कि पायलट रॉबिन सिंह सहित सभी पांचों महिलाओ के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में महिला कला सोनी (61) विजया रेड्डी (57) रुचि अग्रवाल (56) सभी निवासी मुम्बई (महाराष्ट्र), राधा अग्रवाल (79)  निवासी उत्तर प्रदेश, वेदवती कुमारी, (48) निवासी आंध्र प्रदेश, सहित पुरुष पायलट रॉबिन सिंह (60) निवासी गुजरात की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य पुरुष यात्री भास्कर (51) निवासी आंध्र प्रदेश को घायल अवस्था में हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

सुमन ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर एयरो ट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या वीटी ओएक्सएफ है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली, हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। जहां से इन्हें गंगोत्री जाना था। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के सेनानायक (कमांडेंट) आईपीएस, अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज प्रात: लगभग 8:50 बजे गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर  पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, जबकि पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम, भटवाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है।

उन्होंने बताया कि टीम ने घटना स्थल पर बेस बनाकर, खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। जहां से छह शवों को निकालकर मुख्य सड़क पर लाकर जिला प्रशासन के सुपुर्द किया गया। जबकि घायल यात्री को एम्स के हेली एंबुलेंस से भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

राज्यपाल बागडे के हेलीकॉप्टर में धमाका, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए की लैडिंग
पाली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को पाली दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिस समय राज्यपाल का हेलीकॉप्टर जयपुर के लिए उड़ान भर रहा था। इसी दौरान कुछ दूर ऊपर जाने पर हेलीकॉप्टर में हल्का धमाका हुआ और स्पार्किंग के साथ हेलीकॉप्टर से धुआं निकलने लगा। पायलट ने सूझबूझ दिखा तुरंत हेलीकॉप्टर को नीचे उतारा। जिस वक्त घटना घटी उस समय राज्यपाल हेलिकॉप्टर में नहीं थे। बाद में हेलीकॉप्टर को पाली में कन्या महाविद्यालय में खड़ा किया।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल हेलीकॉप्टर से अजमेर से सीधे दो दिवसीय दौरे पर पाली पहुंचे थे। कन्या महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल ने जिला परिषद के सभागार में अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

महाकुंभ मेला: हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, 3 हजार में कर सकेंगे मेले का भ्रमण
नई दिल्ली। महाकुंभ मेला 2025 को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में लोगों की सुविधाओं के लिए इतने-इतने इंतजाम किए जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। हम बात कर रहे हैं, हेलीकॉप्टर सेवा की, जिसे महाकुंभ में शामिल होने वालों के लिए शुरू किया जा रहा है। मतलब अब आप ना केवल नीचे से मेले का नजारा देख सकते हैं, 7 मिनट आसमान में रहकर भी महाकुंभ का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए इस बार संगम दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है। चलिए जानते हैं, क्या रहेगा किराया और कैसे करनी होगी बुकिंग।  श्रद्धालु हेलीकॉप्टर के जरिए केवल 3 हजार रुपए में संगम के पवित्र दर्शन कर सकेंगे। पवनहंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड सर्विसेज की मदद से ये सर्विस 12 जनवरी से 28 फरवरी तक रहेगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आप बुकिंग कर सकते हैं।

इस साइट पर कर सकेंगे बुकिंग

लोगों को एक बार की उड़ान में 7 मिनट तक आसमान में रहने का मौका दिया जाएगा। इन 7 मिनटों में संगम दर्शन के साथ-साथ आपको अन्य धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कराए जाएंगे। यही नहीं, हेलीकॉप्टर में बैठे तीर्थयात्री और पर्यटक संगम के पास टेंट सिटी और मेला के अलावा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को भी दिखाया जाएगा। महाकुंभ मेले में पवित्र गंगा और यमुना के संगम का नजारा हवाई यात्रा से मंत्रमुग्ध वाला रहने वाला है।

नाइजीरिया को भारत से मिलेंगे प्रंचड लड़ाकू हेलीकॉप्टर, सैन्य क्षमताओं में करेगा अहम बढ़ोतरी
बेनिन। नाइजीरिया की सरकार बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से चार लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) खरीदने की योजना बना रही है। नाइजीरिया सॉफ्ट क्रेडिट व्यवस्था के जरिए एलसीएच खरीदने वाला पहला देश बनने जा रहा है, जो उसकी सैन्य क्षमताओं में अहम बढ़ोतरी करेगा। यह अंतरराष्ट्रीय रक्षा साझेदारी के हिसाब से एक अहम कदम है। साथ ही नाइजीरिया की अपनी हवाई रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की कोशिश को भी दिखाता है। नाइजीरियाई सरकार की पहल के साथ-साथ ये एचएएल की रणनीतिक पहुंच भी इस समझौते से दिखती है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक नाइजीरियाई सेना के अधिकारियों ने रोटरी विंग अकादमी में एचएएल के ध्रुव हेलीकॉप्टरों के लिए ट्रेनिंग पूरी कर ली है। फिलहाल एचएएल और नाइजीरियाई अधिकारियों के बीच चर्चा चल रही है और जल्द ही इससे जुड़े समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। एलसीएच, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव का एक वेरिएंट है। इसमें स्टील्थ तकनीक, बख्तरबंद सुरक्षा प्रणाली और क्रैश-योग्य लैंडिंग गियर जैसी कई मॉर्डन फैसिलिटी हैं।

युद्ध के मैदान में खास हो जाता है ये हेलीकॉप्टर
लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर को युद्ध की स्थिति बेहतर काम करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन इसे गतिशीलता और एक बड़ी आॅपरेटिंग रेंज प्रदान करता है, जो इसे युद्ध, बचाव (सीएसएआर), दुश्मन की वायु रक्षा को नष्ट करने (डीईएडी) और आतंकवाद विरोधी अभियानों जैसी विभिन्न भूमिकाओं के लिए उपयुक्त बनाता है। यह हेलीकॉप्टर उच्च-ऊंचाई और जंगल के वातावरणों में कामयाब है और धीमी गति से चलने वाले विमानों और दूर से संचालित वाहनों के खिलाफ भी प्रभावी है। इसका डिजाइन अत्याधुनिक तकनीक को इंटीग्रेटिड करता है, जिसमें एक ग्लास कॉकपिट और समग्र एयरफ्रेम शामिल है। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और भारतीय सेना ने पहले ही एलसीएच को अपने बेड़े में इंटीग्रेट कर लिया है।

नाइजीरिया ने क्यों दिखाई एलसीएच में आनंद
एलसीएच के लिए नाइजीरियाई सेना की रुचि उसकी मारक क्षमता और आतंकवाद विरोधी क्षमताओं की वजह से है। नाइजीरिया अपने सैन्य अभियानों के लिए 12 जुड़वां इंजन वाले लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की मांग कर रहा है। एचएएल, एयरबस और तुर्की के टीएआई सहित कई वैश्विक निमार्ताओं से इसके लिए संपर्क किया। एचएएल का एलसीएच अपनी खूबियों की वजह से नाइजारिया को लुभा रहा है। हेलीकॉप्टरों की खरीद के अलावा एचएएल ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए भी नाइजीरियाई सेना को मदद कर रहा है।

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू, ऑफलाइन नहीं मिलेगी टिकट
जम्मू। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस 29 जून से शुरू होने वाली 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल और पहलगाम मार्गों के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। बाबा अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बालटाल मार्ग के लिए, नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ पर हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जा रही है, और पहलगाम मार्ग के लिए, यह पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम मार्ग पर उपलब्ध होगी।

सूत्रों ने कहा कि आधिकारिक वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग का लाभ उठाया जा सकता है। ऑफलाइन टिकट या प्राथमिकता उपलब्ध नहीं होगी। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। पहलगाम से पंजतरणी तक एक तरफ का किराया 4900 रुपये, दो तरफ का किराया 9800 रुपये, नीलग्रथ से पंजतरणी तक एक तरफ का किराया 3250 रुपये और दोनों तरफ का किराया 6500 रुपये तय किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि  यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पास हेलीकॉप्टर टिकट बुक करते समय स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र होना चाहिए। पंजतरणी हेलीपैड से पवित्र गुफा तक की यात्रा और वापसी में समय लगता है, इसलिए तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध स्लॉट दिखाई देंगे। यात्राओं के बीच कम से कम पांच से छह घंटे का अंतर है। एक अधिकारी ने कहा कि यात्री को यात्रा के दौरान मूल फोटो पहचान पत्र और एक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र रखना होगा, जबकि तीर्थयात्रियों को बुक किए गए स्लॉट समय से कम से कम 30 मिनट पहले संबंधित हेलीपैड पर पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि चार्टर बुकिंग की अनुमति केवल श्रीनगर और नीलग्रथ के बीच यात्रा के लिए है, जिसमें नीलग्रथ और पंजतरणी के बीच चलने वाली कनेक्टिंग सेवा में प्राथमिकता वाली सीटें हैं। तीर्थयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं।

Kedarnath में तीर्थयात्रियों के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग, छह यात्री थे सवार
चमोली। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में शुक्रवार को यात्रियों को लेकर आ रहे हेलिकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपात स्थिति में उतार लिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम आ रहे केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आ जाने के कारण इसे आपात स्थिति में उतार लिया गया। हेलिकॉप्टर में पायलट कल्पेश समेत छह यात्री सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं।  धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

हेलीकॉप्टर में फिसल जाने से ममता घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को शनिवार को दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर के अंदर फिसलकर गिर जाने से मामूली चोटें आयीं।

यह घटना तब हुई, जब बनर्जी चुनाव प्रचार के वास्ते आसनसोल जाने के लिये हेलीकॉप्टर के अंदर गयीं। उनके सुरक्षाकर्मियों ने हालांकि उनकी मदद की। इस घटना के बाद भी, वह चुनावी सभा के लिये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आसनसोल रवाना हुईं।

आसनसोल पहुंचने पर उनका स्वागत तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने किया।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध अभिनेता एवं सांसद सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी नौसैनिकों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में लगभग 20 अमेरिकी नौसैनिकों को ले जा रहा सैन्य हेलीकॉप्टर वी-22 ऑस्प्रे, उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन के तट पर सैन्य अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। ब्रॉडकास्टर के मुताबिक हेलीकॉप्टर दुर्घटना 01:30 जीएमटी पर मेलविले द्वीप के पास हुई। दुर्घटना के बाद कुछ नौसैनिक लापता बताये गये हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैन्य अभ्यास, में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस और तिमोर-लेस्ते की सेना शामिल है। दुर्घटना के कारण अभ्यास को निलंबित कर दिया जाएगा।

अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 सैनिकों की मौत
सुदूर। अमेरिका के अलास्का राज्य में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सेना के दो हेलीकॉप्टरों के क्रैश हो जाने से 2 सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि हादसा अलास्का के सुदूर इलाके हीली के पास हुआ। सैन्य प्रवक्ता जॉन पेनेल ने कहा कि दोनों सैन्य प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर में एक-एक सैनिक सवार थे। इस बीच अचानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हो गये।

इस हादसे में दोनों सैनिकों की मौत हो गयी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अमेरिका में एक महीने से भी कम समय में सैन्य हेलीकॉप्टरों से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है।