became - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उपसरपंच आबिद खान बने असकली सरपंच
मोड़क स्टेशन। एसडीएम कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत असकली के उपसरपंच आबिद खान को आगामी दिनों में उपचुनाव होने तक सरपंच पद का कार्यभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि असकली सरपंच देवेन्द्र मीणा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एफआईआर होने के बाद उन्हें 6 महीने पहले पद से निलंबित कर दिया गया था। तब से यह पद रिक्त चल रहा था। मंगलवार को वार्ड पंचों की बैठक आयोजित कर करीब 6 महीने बाद असकली पंचायत के उपसरपंच आबिद खान को सरपंच नियुक्त किया गया। खैराबाद उपखण्ड अधिकारी अनिल सिंघल, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम सचिव अशोक सेन सहित सभी वार्ड पंचों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 25 ख के तहत ढाबादेह निवासी उपसरपंच आबिद खान को सरपंच नियुक्त किया गया। हालांकि पंचायत भवन के अंदर सभी आठ वार्ड पंचों को यह पता नहीं था कि पंचायती राज अधिनियम के तहत सरपंच का चयन किया जाएगा बल्कि उप सरपंच के अलावा वार्ड पंच दिनकर और पुष्पा विश्वकर्मा सरपंच का चुनाव लड़ने के मकसद से पूरी तरह से तैयारी में आए थे। काफी संख्या में लोग पंचायत के बाहर भी नतीजा जानने के लिए एकत्रित हो गए। परन्तु जब लोगों को पता चला कि नियमानुसार उपसरपंच को ही सरपंच का पदभार ग्रहण करवाया गया है तो अंदर से सभी आठ वार्ड पंच एक-एक करके बाहर आ गए।

काफी समय से पद रिक्त चल रहा था। इसलिए सभी वार्ड मेंबरों की मीटिंग की गई। जिसमें अधिनियम 1994 के तहत उपसरपंच को कार्यभार दिया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद उपचुनाव करवाए जाएंगे।
-अनिल सिंघल, एसडीएम,खैराबाद

रिबाकिना विम्बलडन जीतने वाली पहली कजाक खिलाड़ी
लंदन। कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना शनिवार को ट्यूनीशिया की ओन्स जब्योर को विम्बलडन महिला फाइनल में तीन गेमों में हराकर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली कजाक महिला और विम्बलडन जीतने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

कजाकिस्तान की 17वीं सीड रिबाकिना ने सेंटर कोर्ट में एक घंटा 48 मिनट तक चले फाइनल मैच में तीसरी सीड जब्योर को 3-6, 6-2, 6-2 से मात दी। यह रिबाकिना का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था, जिसमें जीतकर उन्होंने अपना तीसरा खिताब जीत लिया है। इससे पहले वह बुकारेस्ट ओपन 2019 और होबार्ट ओपन 2020 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। होबार्ट 2020 और विम्बलडन 2022 के बीच रिबाकिना को चार बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही वह पिछले वर्ष हुए टोक्यो ओलंपिक का कांस्य पदक मुकाबला भी हार गई थीं।

आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र व पुत्री बने काल का ग्रास
कुशलगढ़। कुशलगढ़ मुख्यालय से 15 किमी. दूर भोराज गांव में आकाशीय बिजली गिरने स पिता-पुत्र व पुत्री काल का ग्रास बन गये वहीं दो अन्य घायल हुए। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद जिला कलक्टर पीसी शर्मा व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि दोपहर तीन बजे मूसलाधार बारिश शुरु हुई सायं लगभग साढ़े चार बजे भोराज गांव का मोहन पुत्र हीरा वड़खिया अपनी पन्द्रह वर्षीया पुत्री सुनीता व चौदह वर्षीय पुत्र राजपाल के साथ घर के आंगन में बैठा हुआ था, पत्नी व बड़ा पुत्र तेजपाल भोजन की तैयारियों में लगे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कुशलगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। बड़े पुत्र तेजपाल का उपचार जारी है। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस उप अधीक्षक बलवीर सिंह मीणा जाप्ते के साथ चिकित्सालय पहुंचे। तीनों शव मोर्चरी में रखे गये हैं। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल हो गया, मृतक मोहन की पत्नी रोते-रोते बेसुध हो गयी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मजहर हुसैन व उनकी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी संवेदनाएं बरती। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारजनों को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है। मौके पर थानाधिकारी महीपाल सिंह सिसोदिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी गिरिश भाबर, चिकित्सा अधिकारी अरुण गुप्ता, नायग तहसीलदार विजयलाल कोठारी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

नए कोटा में यूआईटी के पार्क बने तबेले और कचरा घर
कोटा। नगर विकास न्यास एक तरफ तो शहर के विकास व सौन्दर्यीकरण पर हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।  दूसरी तरफ आमजन के उपयोग में आने वाले नए कोटा में यूआईटी के पार्क बदहाल हो रहे हैं। जिन पर न्यास अधिकारियों का कोई ध्यान ही नहीं है। ये पार्क बरसात में स्थानीय लोगों व वहां आने वालों के लिए खतरा बने हुए हैं। नए कोटा के श्रीनाथपुरम् और आर.के. पुरम् क्षेत्र में ही करीब तीन दर्जन से अधिक  छोटे-बड़े पार्क हैं। ये सभी पार्क नगर विकास न्यास के अधीन हैं। लेकिन न्यास अधिकारियों की अनदेखी के चलते अधिकतर पार्क दुर्दशा के शिकार हो रहे हैं। कई पार्कों को तो देखने से ही ऐसा महसूस हो रहा है कि बरसों से उन पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में उन पार्कों में घूमने आने वालों के लिए बड़ी-बड़ी घास, खुले पड़े बिजली के पैनल बॉक्स और जहरीले कीड़ों का डर बना हुआ है। न्यास अधिकारियों ने पार्कों में घास कटाई समेत मरम्मत का ठेका दे रखा है। लेकिन अधिकारी ठेका देकर भूल गए। न्यास अधिकारियों ने जाकर उन पार्कों की तरफ देखा तक नहीं है।

पार्क बना तबेला
श्रीनाथपुरम् बी  में कॉलोनी के बीच व निजी स्कूल के सामने स्थित एक पार्क तो बहुत बड़ा बना हुआ है। लेकिन वह पार्क कम और भैसों का तबेला अधिक हो गया है। उस पार्क में आस-पास रहने वालों ने अपनी भैसें बांध रखी है। जिससे वहां लोग कम और भैसें अधिक नजर आ रही हैं।  पार्क में गंदगी व दुर्गंध फेल रही है। न्यास अधिकारियों की अनदेखी के चलते पार्क का पूरा ट्रेक खराब हो रहा है। जिस पर घूमने वालों का चलना संभव ही नहीं है। पार्क की चार दीवारी टूटी हुई है। जिससे उसमें मवेशी घुस रहे हैं। उस पार्क में घास की जगह पर पत्थरों के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय निवासी नाथूलाल गोचर ने बताया कि पार्क से लाइटें चोरी होने से यहां रात के समय अंधेरा रहता है। पार्क की हालत देखकर यहां लोग घूमने ही नहीं आ रहे। निजी स्कूल के सामने होने से उनके संचालक ने इसे कुछ ठीक कराया है। जिससे यह पार्क दिख रहा है। जबकि न्यास अधिकारियों को तो यहां आकर देखने की फुर्सत तक नहीं है।

पार्क बना कचरा घर
अहिंसा सर्किल आर.के. पुरम् स्थित एक पार्क तो पूरी तरह से कचरा घर बना हुआ है। उस पार्क में घूमने वालों के लिए तो जगह ही नहीं है। मुख्य  द्वार से लेकर आखिरी छोर तक इतना अधिक कचरा पड़ा हुआ है कि जिसे देखकर ही लोग उसमें जाने से कतराने लगे हैं। कचरे के साथ ही वहां इतनी बड़ी-बड़ी घास व झाड़ झंंंकार उगे हुए हैं कि बरसात में वहां जाना किसी खतरे से कम नहीं है। स्थानीय निवासी राजेश जांगिड़ ने बताया कि आस-पास के लोगों के लिए यह पार्क बना हुआ है। लेकिन उसका मेन गेट ही टूटा हुआ है। अंदर पूरा कचरा भरा पड़ा है। पार्क की चार दीवारी के चारों तरफ टापरियां बनाकर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे वह पार्क आमजन के लिए काम में ही नहीं आ रहा। न्यास अधिकारियों की अनदेखी से लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है।

बड़ी-बड़ी घास व टूटे झूले
श्रीनाथपुरम् डी स्थित स्वतंत्रता सैनानी शिवराज सिंह हाड़ा पार्क की हालत इतनी अधिक खराब है कि वहां बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। जिससे बरसात में वहां जहरीले कीड़े काटों का डर बना हुआ है। लोग पार्क में पैदल चलने से डरने लगे हैं। पार्क में लगे चकरी वाले झूले टूटे हुए हैं। साथ ही पैदल चलने वालों के लिए बने ट्रेक पर हीे पार्क के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के बिजली के तार गाड़े हुए हैं। जिससे बरसात में यहां करंट का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं पॉश कॉलोनी में होने के बावजूद इसका प्रवेश द्वार व रैलिंग ही टूटे हुए हैं। स्वातंत्रता सैनानी का नाम तक बोर्ड पर बदहाली बयां कर रहा है।

ट्रेक सही न बैंचें
श्रीनाथपुरम् डी स्थित एक पार्क की हालत इतनी अधिक खराब है कि वहां पैदल चलने वालों के लिए न तो ट्रेक सही है और न ही बैठने की बैंचे। इंटरलॉकिेंग वाला ट्रेक बना हुआ है जिसकी अधिकतर इंटरलॉकिंग उखड़ी हुई है। जिससे उस पर चलना मतलब पैर मुड़ने व गिरने का खतरा बना हुआ है। साथ ही यहां बैठने के लिए  सीमेंट की चार बैंचें लगी हुई हैं। जिनमें से तीन तो टूटी हुई हैं। वे बैठने लायक ही नहीं बची हैं। यहां बिजली के कई पैनल बॉक्स भी खुले पड़े  हैं। स्थानीय निवासी रानी सुखेजा ने बताया कि  पार्क के पास ही भैसों का तबेला बना हुआ है। जिसकी दुर्गंध पार्क में घूमने आने वालों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

नए कोटा के श्रीनाथपुरप् व आर.के. पुरम् क्षेत्र के  चार वार्डों में यूआईटी के करीब तीन दर्जन से अधिक पार्क हैं। जिनकी हालत इतनी अधिक खराब हो रही है कि वहां लोग जाने से घबराने लगे हैं। पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उग रही है।  गेट से लेकर रैलिंग तक टूटी हुई है। झूले व बैंचें टूट रही हैं। कई पार्कों में रात के समय अंधेरा रहता है। पार्कों में घास कटवाने व मरम्मत के लिए चारों वार्ड पार्षद नगर विकास न्यास के सचिव को कई बार लिखित में पत्र देकर अवगत करवा चुके है। लेकिन न्यास सचिव द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात के समय उन पार्कों में जाना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही ठेकेदार। जिसका खामिजाया भुगतना पार्षदों व आमजन को पड़ रहा है।
-अनुराग गौतम, पार्षद, नगर निगम कोटा दक्षिण वार्ड 27

नगर विकास न्यास के अधिकारियों को पार्कों की  स्थिति को सही करना चाहिए। बरसात से पहले समय से घास कटवाना उनका काम है। जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो। यदि कहीं पार्क खराब हो रहे हैं तो उन्हें ठीक करवाने के लिए न्यास सचिव को कहा जाएगा।
- रविन्द्र त्यागी, पूर्व अध्यक्ष नगर विकास न्यास

नए कोटा क्षेत्र में न्यास के अधिकतर पार्कों की  स्थिति सही करवा दी है। पार्षद अनुराग गौतम ने भी जिन पार्कों को सही करवाने के लिए कहा था उन्हें ठीक करवाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए थे। फिर भी यदि अभी भी कहीं कोई कमी है तो उन्हें भी जल्दी ही सही करवा दिया जाएगा।
- राजेश जोशी, सचिव नगर विकास न्यास

विश्व की नंबर वन शूटर बनीं जयपुर की अवनि
नई दिल्ली। भारत की शीर्ष शूटर और टोक्यो पैरा ओलंपिक चैम्पियन अवनि लेखरा विश्व रैंकिंग की दो श्रेणियों में पहले स्थान पर काबिज हो गई हैं। ताजा रैंकिंग के अनुसार, जयपुर की अवनि आर2 - 10एम एयर राइफल महिला एसएच1 और आर8-50एम राइफल थ्री-पोजीशन में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।

ट्वीट कर खुशी जताई
लेखरा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, आर2-10एम एयर राइफल महिला एसएच1 और आर8 - 50एम राइफल 3 पोजीशन महिला प्रतियोगिता की विश्व रैंकिंग में पहला स्थान पाकर बेहद खुश हूं। इस उपलब्धि ने मुझे प्रेरित किया है।

टोक्यो पैरालंपिक में जीते थे दो पदक
20 वर्षीय अवनि पिछले साल टोक्यो पैरालंपिक में दो पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। उन्होंने इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 प्रतियोगिता में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल 3-पोज़ीशन एसएच1 में कांस्य पदक जीता था।  अवनि पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। उन्हें 2021 में प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

फ्रांस में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता था स्वर्ण
टोक्यो में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, लेखरा ने इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के शैटौरौक्स में पैरा शूटिंग विश्व कप में वापसी की और आर2 - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

न्यूरोइंटरवेंशन रेडियोलॉजी तकनीक बनी मरीजों के लिए वरदान
जयपुर। शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने आधुनिक न्यूरोइंटरवेंशन मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी तकनीक से बिना सर्जरी किए दिमाग की मुख्य नस में फंसे हुए क्लॉट को तार के जरिए निकालकर मरीज की जान बचाई है। जयपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को अचानक बोलने में तकलीफ हुई और वे बेहोश हो गए, उन्हें तुरंत इटरनल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां उनका एमआरआई और एंजियोग्राफी कराई, जिसमें दिमाग की बड़ी मुख्य नस में ब्लॉकेज मिला।

अस्पताल के न्यूरोइंटरवेंशन विशेषज्ञ डॉ. मदनमोहन गुप्ता ने डीएसए और मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी कर बिना चीरे टांके के कैथलेब में ले जाकर दिमाग की नस से क्लॉट निकाल दिया और मुख्य नस को भी खोल दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मरीज को तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। प्रोसीजर टीम में न्यूरोसाइंस विभाग के चेयरमैन डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. अरुण, डॉ. ताराचंद, आईसीयू के डॉ. अरुण शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

एमपी बना रणजी का नया चैंपियन, फाइनल में 41 बार के चैंपियन मुम्बई को 6 विकेट से हराया
बेंगलुरु। अंग्रेज शासन काल के दौरान 1934 में शुरु हुई रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश का आगमन 1950-51 सत्र में हुआ था, और मध्य प्रदेश (एमपी) ने रविवार को 2021-22 सत्र के फाइनल मुकाबले में मुंबई को छह विकेट से हराकर 71 साल बाद अपना पहला रणजी खिताब जीत लिया।  मध्य प्रदेश ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हिमांशू मंत्री (37) और शुभम शर्मा (30) की बदौलत 108 रन के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचा। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले रजत पाटीदार ने भी आरसीबी, आरसीबी के नारों के बीच बहूमूल्य 30 रन जोड़े। पाटीदार ने ही अंतिम रन बनाते हुए मध्य प्रदेश को उसका पहला रणजी खिताब जिताया।

मुंबई ने अंतिम 7 विकेट 77 रन पर खोए
मुंबई ने पांचवें दिन 113/2 से शुरुआत करते हुए तेजी से रन बनाये। अरमान  जाफर (40 गेंदों पर 37 रन) के आउट होने के बाद क्रीज पर मौजूद सुवेद पारकर  और सरफ राज खान लय में दिख रहे थे, लेकिन कुमार कार्तिकेय ने पारकर को आउट  कर मध्य प्रदेश के लिये दरवाजे खोल दिये। पारकर ने 58 गेंदों पर तीन चौके  और एक छक्का लगाकर 51 रन बनाये। मुंबई के शम्स मुलानी (17) और तुषार  देशपांडे (7) रन आउट भी हुए जिसने मध्य प्रदेश के काम को आसान किया। 232  रन पर छह विकेट गंवाने के बाद मुंबई की आखिरी उम्मीद सरफराज थे, मगर वह  भी सिर्फ दो चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन ही बना सके। मुंबई ने अपने  अंतिम सात विकेट 77 रन के अंदर खोये और टीम 269 रन पर सिमट गयी।

एमपी को मिला 108 रन का लक्ष्य
पहली पारी  में 162 रन की बढ़त हासिल करने वाली एमपी के सामने 108 रन का लक्ष्य था,  जिसे उन्होंने चार विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। बल्लेबाज यश दूबे सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये थे और एक समय पर लग रहा था कि मैच रोमांचक हो सकता है, मगर हिमांशू और शुभम ने दबाव में संयम दिखाते हुए 52 रन की साझेदारी की। हिमांशू के 54 रन पर आउट होने तक एमपी ने आधा रास्ता तय कर लिया था।

चौथे नंबर पर आए पार्थ साहनी सिर्फ पांच रन ही बना सके, लेकिन शुभम ने टीम पर दबाव नहीं बढ़ने दिया और पाटीदार के साथ 45 रन की साझेदारी कर अपनी टीम के लिये पहली रणजी ट्रॉफी सुनिश्चित की। पहली पारी में शतक लगाने वाले शुभम ने दूसरी पारी में एक चौके और एक छक्के के साथ 30 रन बनाये। 101 रन के स्कोर पर शुभम बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए जिसके बाद पाटीदार ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

मध्य प्रदेश का खिताबी सफर
गुजरात को 106 रन से हराया
मेघालय को पारी और 301 रन से हराया
केरल के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा
क्वार्टरफाइनल में पंजाब को 10 विकेट से शिकस्त दी
सेमीफाइनल में बंगाल पर 174 रन से जीत दर्ज की
फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से हराया।

2 करोड़ के इनाम की घोषणा
इस जीत पर एमपीसीए टीम को 2 करोड़ रुपए का इनाम देगा। संघ के सचिव ने विजेता टीम को दो करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की।

यह सब करना आसान नहीं था
पूरी तरह से उत्साहित हूं। हम बेहद भावुक हैं। कप्तान के रूप में यह मेरा पहला साल था। मैंने जो कुछ सीखा है वह चंद्रकांत सर से सीखा है। मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। यह बहुत ही शानदार है। अच्छा महसूस हो रहा है। यह सब करना आसान नहीं था।-आदित्य श्रीवास्तव: कप्तान मध्यप्रदेश टीम

एमपी टीम ने अच्छा खेला
ए मपी के लड़कों ने जिस तरह से खेला है वह अविश्वसनीय था। टीम में बहुत सारे नए लोग थे।  इस साल नहीं, लेकिन निश्चित रूप से अगले साल हम जीतेंगे। सरफराज, मुलानी, पारकर, अरमान जाफर ने अच्छा खेला। वे टीम का भविष्य हैं।
-पृथ्वी शॉ कप्तान, मुंबई टीम

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनी बेटियों के लिए वरदान
टोंक। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब, बीपीएल, असहाय वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। जिससे परिवारों पर आर्थिक भार नहीं आने से कर्ज से भी मुक्ति मिली है। टोंक जिले की तहसील देवली की ग्राम पंचायत आंवा निवासी रामदेव चौहान बताते है कि वे बीपीएल परिवार से है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इसलिए अपनी दो बेटियों पूजा व रिंकू की शादी की चिंता से वह परेशान रहते थे। बेटियों की शादी करने के लिए रामदेव ने साहूकार से कर्ज लेकर अपनी दोनों बेटियों की शादी की।

राज्य सरकार द्वारा चलाए गए प्रशासन गांव के संग अभियान में रामदेव को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने विभाग में जाकर इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शादी के 6 महीने के अंदर ई-मित्र के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन करने के पश्चात विभाग द्वारा संपूर्ण दस्तावेजों की पूर्ति कर रामदेव को 1 लाख 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे खाते में जमा करा दी गई। रामदेव कहते है कि गरीब परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना वरदान है।

इसी तरह इस योजना से लाभान्वित टोंक शहर के ताल कटोरा निवासी लाडले मिया भी बीपीएल परिवार से आते है। लाडले मिया ठेले पर माल ढोने का कार्य कर अपनी आजीविका चलाते है। परिवार में 8 सदस्य है। निश्चित आय नहीं होने के कारण परिवार का गुजारा बड़ी मुष्किल से हो पाता था। बेटि शमा के शादी लायक हो जाने के कारण उन्हें उसकी शादी की चिंता हो रही थी। किसी परिचित के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी होने से उन्हें अपनी बेटी की शादी में राज्य सरकार से 41 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मिली। लाड़ले मियां ने अपनी बेटी की शादी में मिली सहायता के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

हॉलैंड बना प्रो लीग हॉकी चैंपियन, भारत को तीसरा स्थान
रोटरडम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एफआईएच प्रो लीग हॉकी खिताब जीतने की उम्मीद रविवार को यहां दो चरण के मुकाबले के दूसरे मैच में हॉलैंड के खिलाफ 1-2 की हार के साथ टूट गई। भारत को शनिवार को पहले मैच में भी हॉलैंड से शूट आउट में 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि 60 मिनट के नियमित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थी। खिताब जीतने की मामूली उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को हॉलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने की जरूरत थी लेकिन भारतीय टीम को कामयाबी नहीं मिली। हॉलैंड ने 14 मैच में 35 अंक के साथ पुरुष वर्ग का खिताब जीता जबकि अभी दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम की टीम 16 मैच में 35 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि भारत ने 16 मैच में 30 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने 30 सेकंड में ही बनाई बढ़त

भारत ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और 30 सेकंड के भीतर ही अभिषेक के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। लेकिन हॉलैंड ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जिप जेनसेन के गोल से बराबरी हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में 45वें मिनट में जोरिट क्रून ने नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया और अंत में यह विजयी स्कोर रहा।

भारत ने गंवाए कई मौके
हॉलैंड को तीन और पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे भारतीय डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। भारत को 16वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह गोल करने में विफल रहे। भारत को मध्यांतर से दो मिनट पहले भी लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इन्हें गोल में नहीं बदल सकी। तीसरे क्वॉर्टर में 45वें मिनट में जोरिट क्रून ने नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया। भारत को इसके बाद गोल करने के कई मौके मिले लेकिन उसके खिलाड़ी वाइसर को छका नहीं पाए।

अर्जेंटीना से 2-3 से हारी भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम प्रो हॉकी लीग मुकाबले में पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट अर्जेंटीना से नजदीकी मैच में 2-3 से हार गई। भारतीय टीम ने एक दिन पहले ही शूटआउट में अर्जेंटीना को मात देकर सभी को चौंकाया था। अर्जेंटीना पहले ही अंकों के आधार (42 अंक) पर लीग का खिताब जीत चुकी है। टीम इंडिया लीग टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम को अब 21 और 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम के खिलाफ मैच खेलने हैं।

बारिश बनी आफत: बूंदी में घर की दीवार ढही, पांच वर्षीय बालक की मौत, जयपुर में छितराई बारिश
जयपुर। राज्य में प्री-मानसून बारिश झूमकर बरसी। अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ में मेघ जमकर बरसे और ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से कई जगह जलभराव हो गया। बीते 24 घंटों के दौरान 12 जिलों में तीन इंच तक बारिश हुई। बूंदी के अरनेठा में बारिश से घर की दीवार ढह गई और मलबे में दबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। अजमेर और सवाई माधोपुर में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। बीसलपुर बांध में 309.21 आरएल मीटर पानी दर्ज हुआ। प्री-मानसून बरसात से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। पिछले 24 घंटों में  फुलेरा में 82.0, सांभरलेकर 70.0, श्रीमोधापुर 68.0,बारां 68.0, मकराना 76.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।
अजमेर में 7 साल बाद जून में एक दिन में सर्वाधिक बारिश
अजमेर में सात साल बाद जून माह में एक दिन में सर्वाधिक 54.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से अजमेर की सड़कों पर पानी भर गया। मौसम की इस पहली अच्छी बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी।
राजधानी में रुक-रुक कर चला बारिश का दौर
जयपुर और आस-पास के उपनगरों में लगातार दूसरे दिन भी सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की और छितराई बारिश का दौर चलता रहा। शहर के अनेक हिस्सों में सड़कों पर सीवर लाइन टूटने से गहरे गड्डढ़े हो गए। जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 22.5 और दिन का 31.0 डिग्री दर्ज हुआ।
अब कैसा रहेगा मौसम : मंगलवार को बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बुधवार से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। पश्चिमी राजस्थान में 23 जून से मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है।

टॉपर छात्रा रवीना गुर्जर हुई साइबर ठगी का शिकार
बानसूर। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम नारायणपुर की टॉपर छात्रा रवीना गुर्जर साइबर ठगो की शिकार हुई। ठगों ने छात्रा से ओ टी पी पूछकर 63 हजार रुपए साइबर क्राइम के जरिए बैंक खाते से निकाले परिवार कि आर्थिक सहायता के लिए जन सहयोग व इनाम की राशी से जुटाए थे रुपए।आपको बता दे कि नारायणपुर क्षेत्र की सरकारी स्कूल में पढ़कर कक्षा 12 में टॉप करने वाली छात्रा रवीना गुर्जर ठगी का शिकार हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लोगों ने जनसहयोग से 63000 रुपए की राशि मदद के लिए दी थी।

जो 13 जून को छात्रा रवीना गुर्जर की मां के बैकं खाते से साइबर ठगों ने निकाल लिए।बेटी की आर्थिक सहायता करने के बहाने से साइबर ठगों ने ओ टी पी नंबर पूछे, जिससे 25-25 हजार दो बार और 13 हजार रुपए तीसरी बार उसकी मां के बैंक खाते से निकाल लिए। जब घटना का पता परिवार को चला तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। ठगी के मामले को लेकर छात्रा रवीना ने नारायणपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है। रवीना के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी।

जिसके कारण रवीना गुर्जर के परिवार के आर्थिक हालात बेहद खराब थे। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने पर लोगों ने एक मुहिम चलाकर छात्रा की मां के बैंक अकाउंट को छात्रा के फोन पे एप्प से जुड़वाकर पैसे एकत्रित किए थे। जो साइबर ठगों ने निकाल लिए। छात्रा रवीना गुर्जर ने  बताया कि 13 जून की शाम 5 बजे 8303228268 अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया उन्होनें मदद करने की बात कहीं। उसने मेरे फोन पे पर यूपीआई व पिन नम्बर बनवाए।

मैने उसकी बातो को सच मानकर उसके कहे अनुसार मेरे फोन पे पर आए मैसेज का स्क्रीन शॉट और ओटीपी मैसेज उसके फोन पर भेज दिया। मुझे लगा की वो मेरी मदद करेगा। लेकिन जब मैंने अपना बैक बैलेंस चेक किया तो मेरे होश उड़ गए।अकाउंट से 25-25 हजार रुपए दो बार और 13 हजार तीसरी बार निकल चुके थे। नारायणपुर थानाधिकारी अजय सिंह शेखावत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की टेक्निकल जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फीफा विश्व कप: क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी कोस्टारिका
दोहा। कोस्टारिका इस साल के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बन गई। जोएल कैंपबेल के शानदार गोल की बदौलत कोस्टारिका ने बुधवार को प्लेआॅफ मुकाबले में न्यूजीलैंड को 1-0 से पराजित कर कतर विश्व कप के लिए आखिरी सीट बुक कर ली। इसके साथ ही विश्व कप की सभी 32 टीमें तय हो गई हैं।

फॉरवर्ड कैंपबेल ने खेल के तीसरे मिनट में ही गोल कर कोस्टारिका को बढ़त दिला दी थी। न्यूजीलैंड के लिए 16वें मिनट में बराबरी का बेहतरीन मौका मिला लेकिन रैफरी ने वुड के प्रयास को खारिज कर दिया। न्यूजीलैंड को फिर के झटका लगा, जब नौ मिनट पहले ही मैदान पर उतरे कोस्टा ब्रेवरस को 69वें मिनट में लाल कार्ड दिखा बाहर भेज दिया गया। इसके बाद कोस्टारिका की मजबूत रक्षापंक्ति ने न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया।

ग्रुप ई में खेलेगी कोस्टारिका
नवंबर में कतर में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में कोस्टारिका अब ग्रुप ई में जर्मनी, स्पेन और जापान के साथ होगा। कतर विश्व कप में हालांकि कोई ग्रुप आफ डेथ नहीं दिखता लेकिन दो पूर्व चैंपियनों जर्मनी और स्पेन की मौजूदगी में ग्रुप ई को ही सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है।

लगातार तीसरा विश्व कप
इस जीत के साथ कोस्टारिका ने लगातार तीसरे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोस्टारिका का यह छठा विश्व कप है। विश्व कप में कोस्टारिका का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में रहा, जब टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।

सबसे कठिन ग्रुप में मिली जगह
छठी बार विश्व कप में पहुंची कोस्टारिका को सबसे कठिन ग्रुप ई में जगह मिली है। इस साल के विश्व कप में कोई स्पष्ट ग्रुप आॅफ डेथ नहीं है। लेकिन ग्रुप ई को सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है। इस ग्रुप में जर्मनी और स्पेन दो पूर्व विश्व चैंपियन हैं। जर्मनी ने चार बार (2014, 1990, 1974, 1954) विश्व कप जीता है, जबकि स्पेन 2010 में विश्व चैंपियन बना। ग्रुप में सबसे मजबूत एशियाई टीमों में से एक जापान भी शामिल है। ग्रुप जी एक अन्य प्रतिस्पर्धी ग्रुप है, जिसमें ब्राजील, कैमरून, सर्बिया और स्विटजरलैंड हैं।

विश्व कप के ग्रुप

ग्रुप ए

कतर

इक्वाडोर

सेनेगल

नीदरलैंड्स

ग्रुप बी

इंग्लैंड

ईरान

अमेरिका

वेल्स

ग्रुप सी

अर्जेन्टीना

सऊदी अरब

मैक्सिको

पोलैंड

ग्रुप डी

फ्रांस

आस्ट्रेलिया,

डेनमार्क

ट्युनिशिया

ग्रुप ई

स्पेन

कोस्टारिका

जर्मनी

जापान

ग्रुप एफ

बेल्जियम

कनाडा

मोरक्को

क्रोएशिया

ग्रुप जी

ब्राजील

सर्बिया

स्विटजरलैंड

कैमरून

ग्रुप एच

पुर्तगाल

घाना

उरुग्वे

कोरिया रिपब्लिक