Glamour - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘पेट गाला’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम: स्टाइलिश परिधानों में कुत्ते-बिल्लियों ने किया रेंप वॉक, लोगों ने बताया-यह मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प
नई दिल्ली। दुनियाभर में जहां मेट गाला के ग्लैमरस फैशन और सेलिब्रिटी लुक्स की चर्चा हो रही थी, वहीं सोशल मीडिया पर एक अनोखा फैशन शो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। इस शो का नाम ‘पेट गाला’ था, जिसमें पालतू कुत्ते और बिल्लियां स्टाइलिश परिधानों में रैंप वॉक करते नजर आए। इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो ने यूजर्स का खूब मनोरंजन किया और कई लोगों ने इसे मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प बताया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पालतू जानवरों को बेहद आकर्षक कपड़ों और एक्सेसरीज में सजाया गया था। किसी ने चमचमाता गाउन पहना था तो कोई बो टाई, टक्सीडो और छोटी टोपी में दिखाई दिया, वहीं दूसरी तरफ बिल्लियां भी सुंदर ड्रेस और मोतियों जैसे आभूषणों में कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दी। इस शो में सबसे ज्यादा आर्कषण का केंद्र रहा एक छोटे कुत्ते का अंदाज, जो कि सोशल मीडिया पर खास चर्चा में रहा। उसके लुक की तुलना कई यूजर्स मशहूर हॉलीवुड सितारों के फैशन स्टाइल से करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पर्दे के पीछे के मजेदार दृश्य भी दिखाए गए, जहां पालतू जानवरों को गोद में उठाकर तैयार किया जा रहा था।

कई यूजर्स ने वीडियो के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा, “मेट गाला को भूल जाइए, असली मजा पेट गाला में है।” यही लाइन लोगों को इतनी पसंद आई कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2025 : अंकिता सिंह, अंकिता श्रीवास्तव और सीमा गुप्ता बनीं विजेता
जयपुर। नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 (सीजन-1) के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन अजमेर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में किया गया। ग्रैंड फिनाले में मिस कैटेगरी में अंकिता सिंह, मिसेज कैटेगरी में अंकिता श्रीवास्तव और मिसेज प्रीमियम कैटेगरी में सीमा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विनिंग टाइटल अपने नाम किया। विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया।

आयोजक जेजे कश्यप और शो डायरेक्टर सरोज चौधरी ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में हुए ऑडिशन में करीब 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से कड़े चयन के बाद 30 फाइनलिस्ट्स को मंच मिला। फाइनलिस्ट्स ने फैशन डिजाइनर लक्षिता माहेश्वरी के ट्रेंडी कलेक्शन को छह फैशन सीक्वेंस में रैंप पर प्रस्तुत किया।

मिस राजस्थान फिनाले वीक : टॉप मॉडल कॉन्टैक्ट व ब्यूटी विद् ब्रेन टाइटल का आयोजन, फाइनलिस्ट ने दिखाया दमखम
जयपुर। फ्यूजन ग्रुप की ओर से और रूपगढ़ पैलेस के सहयोग से हो रहे मिस राजस्थान ब्यूटी पैजेंट के फिनाले वीक के आयोजनों के तहत तीसरे दिन टॉप मॉडल कॉन्टैक्ट व ब्यूटी विद् ब्रेन टाइटल का आयोजन हुआ। टॉप फाइनलिस्ट मॉडल्स ने टैलेंट के दम पर जजेज का दिल जीता। टाइटल में दुर्गेश शर्मा, मानसी राठौर, आस्था चौधरी ने जूरी की भूमिका निभाई। आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि टॉप फाइनलिस्ट को एक महीने की ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके तहत फाइनल वीक का आयोजन भी होता है।

इस फिनाले वीक में विभिन्न टाइटल के लिए फाइनल प्रतिभागी सेलेक्ट होती है। इसका ग्रैंड फिनाले 13 जुलाई को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। उससे पहले 12 जुलाई को होटल रॉयल ऑर्किड में फिनाले का ऑफिशियल लुक लॉन्च किया जाएगा।