Pro Kabaddi league - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) : यूपी योद्धाज की लगातार दूसरी जीत, टाईब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को हराया
जयपुर। यूपी योद्धाज ने भवानी राजपूत और गगन गौड़ा के दम पर खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को टाई ब्रेकर में 6-5 से हरा दिया। सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच स्कोर 36-36 से बराबर पर रहा। इसके बाद मुकाबला टाई ब्रेकर में चला गया, जहां यूपी योद्धाज ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली। बेंगलुरु को इस सीजन में टाई ब्रेकर में अपने दोनों ही मैचों में हार मिली है। यूपी योद्धाज की इस सीजन में आठ मैचों में यह चौथी जीत है और टीम के अब आठ अंक हो गए हैं। वहीं  बेंगलुरु बुल्स को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।  एक अन्य मैच में कप्तान आशु मलिक (23 अंक) के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के दम पर दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को एकतरफा अंदाज में 47-26 के स्कोर से रौंद दिया। दबंग दिल्ली के लिए कप्तान आशु मलिक ने इस मैच में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 23 प्वाइंट अपने नाम किए।

आशु के अलावा नीरज नरवाल ने सात और फजल अत्राचली ने चार अंक लिए। वहीं यू मुंबा के लिए सिर्फ संदीप कुमार ही चले, जिन्होंने 11 अंक अर्जित किए। दबंग दिल्ली की आठ मैचों में यह सातवीं जीत है और टीम अब 14 अंकों के साथ एक बार फिर से अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं यू मुंबा को नौ मैचों में पांचवीं हार झेलनी पड़ी है।

अंगों के नहीं मोहताज, हौसलों से ‘परवाज’: प्रो कबड्डी के मैट पर प्रदर्शन मैच खेलने उतरे दिव्यांग हीरो, संघर्षों से पहुंचे मैदान तक
जयपुर। सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम का नजारा कुछ अलग था। रोशनी की चकाचौंध से भरे प्रो कबड्डी लीग के मैट पर वो खिलाड़ी उतरे, जिनके हौसले किसी भी ट्रॉफी से बड़े हैं। हाथ या पैर गंवाने के बाद भी सपनों को जिन्दा रखने वाले इन दिव्यांग खिलाड़ियों ने पैरा कबड्डी के प्रदर्शनी मैच में दिखा दिया कि असली हीरो वही हैं, जो हार मानना नहीं जानते।

उदयपुर के मनीष चौहान कभी प्रो कबड्डी स्टार्स के साथ खेले थे, लेकिन करंट लगने से एक हाथ गंवा बैठे। आज जब प्रो कबड्डी मैट पर उतरे तो आंखों में चमक दिखी। बोले- यही सपना देखा था, जो आज साकार हो गया। पैरा कबड्डी को भी प्रो कबड्डी जैसा सम्मान मिलना चाहिए।

संघर्षों से मैदान तक :

हरियाणा के जींद के विजेन्द्र कुमार पहले पहलवान थे, लेकिन चारा काटने की मशीन में हाथ चला जाने के बाद कबड्डी उनका सहारा बनी। वहीं बागपत के अंकित, जो कभी कबड्डी और वॉलीबॉल दोनों खेलते थे, गढ़वाल में टूर्नामेंट खेलकर लौटते समय बस हादसे में घायल होकर दिव्यांग हुए। आज वो सीकर के दातारामगढ़ में शिक्षक हैं और खिलाड़ियों को प्रेरित कर रहे हैं। हिमाचल के सुरेंद्र की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हाथ बचपन में ही चारा मशीन में कट गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज जब वो मैट पर उतरे, तो उनके चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था।

पैरा एथलीट्स के लिए ऐतिहासिक दिन :

न्यूजीलैंड के नॉटविल में हुई  वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ के रजत पदक विजेता विकास कुमार ने कहा कि इतने बड़े मंच पर खेलकर जीवन का सबसे खास पल महसूस हो रहा है। वहीं 2021 में श्रीलंका में पैरा कबड्डी का स्वर्ण जीत चुके सचिन टंडेल के लिए भी ये दिन भावुक करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि प्रो कबड्डी के मैट पर खेलना किसी सपने से कम नहीं।

मान्यता की राह पर पैरा कबड्डी :

हरियाणा के कुलदीप, जो पैरा कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव हैं, ने बताया कि अब तक दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं गुड़गांव और गाजियाबाद में हो चुकी हैं और तीसरी इसी साल हैदराबाद में प्रस्तावित है। 18 राज्यों की टीमें पहले ही हिस्सा ले चुकी हैं और जल्दी ही पैरा कबड्डी को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से आधिकारिक मान्यता मिलने की उम्मीद है।

ट्रायल से हुआ टीमों का चयन :

सोनीपत में ट्रायल और हिसार में कैंप के बाद बनीं पैरा धाकड़ और पैरा वॉरियर्स टीमें जब आमने-सामने उतरीं, तो बड़ा अचंभित करने वाला था कि इन खिलाड़ियों के जज्बे को देखने स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं थे। हालांकि इस मौके पर बंगाल वॉरियर्स की प्रो कबड्डी टीम के खिलाड़ी मौजूद थे। टीम के कप्तान देवांक दलाल ने कहा कि ये खिलाड़ी असली हीरो हैं। हम चोट लगने पर आराम कर लेते हैं, लेकिन ये तमाम संघर्षों के बावजूद खेल में डटे रहते हैं। इनका जज्बा हम सबके लिए प्रेरणा है।

प्रो कबड्डी लीग : हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जाएंट्स को 3 अंक से हराया, हरियाणा की पांच मैचों में यह तीसरी जीत
जयपुर। मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स ने पांच सुपर टैकल के दम पर सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 40-37 से हरा दिया। हरियाणा की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है, जबकि गुजरात को छह मैचों में पांचवीं हार मिली है। हरियाणा की जीत में शिवम पटारे (12) के अलावा डिफेंस में कप्तान जयदीप (6) और राहुल सेतपाल (3) ने शानदार खेल दिखाया। विनय ने भी 8 अंक लेकर एचएस राकेश (14) और हिमांशु सिंह (6) के शानदार प्रदर्शन को फीका कर दिया।

बेंगलुरु बुल्स जीती : एक अन्य मुकाबले में गणेश हनमंतगोल (7) ने अंतिम रेड पर तीन अंक लेकर तेलुगू टाइटंस के खिलाफ बेंगलुरू बुल्स की दो अंकों से जीत तय कर दी। अंतिम 22 सेकेंड तक टाइटंस एक अंक से आगे थे और बुल्स के प्रमुख रेडर अलीरेजा मीरजैन (11) बाहर थे लेकिन गणेश ने एक बेहतरीन रेड के साथ बुल्स को 34-32 के अंतर से जीत दिला दी। यह बुल्स की लगातार चौथी जीत है। टाइटंस पूरे समय मैच में हावी रहे थे लेकिन अंतत: उन्हें सात मैचो में सीजन की चौथी हार मिली। टाइटंस के लिए भरत (13) ने सुपर-10 लगाया। वैसे इस मैच को अलीरेजा के शानदार प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा क्योंकि उन्होंने सिर्फ अपनी बदौलत बुल्स को मैच में बनाए रखा।

प्रो कबड्डी लीग : जयपुर पिंक पैंथर्स होम ग्राउण्ड पर पहले ही मैच में हारे, बुल्स ने बनाई जीत की हैट्रिक
जयपुर। बेंगलुरु बुल्स ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स को उनके होम ग्राउण्ड सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में 27-22 अंकों से पराजित कर दिया।

बुल्स की यह लगातार तीसरी जीत है, जबकि पिंक पैंथर्स को अपने घरेलू मैदान पर पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। जयपुर की पांच मैचों में यह तीसरी हार है। मैच के दौरान इंडोर स्टेडियम के एक ब्लॉक की कुर्सियां तो खाली नजर आईं।

बुल्स की जीत में उनके मजबूत डिफेंस की अहम भूमिका रही, जिससे 13 अंक जुटाए। दीपक संकर ने 5, सत्यप्पा ने 4 और संजय ने 3 अंक लिए। रेड में अलीरेजा मीरजाइन ने 8 अंक जुटाए। दूसरी ओर जयपुर के लिए नितिन ने सर्वाधिक 8 और अली समाधी ने 4 अंक बनाए, लेकिन उनका डिफेंस केवल 7 अंक जुटा सका।

अच्छी शुरुआत के बाद पिछड़े मेजबान :

शुरूआत में जयपुर टीम ने बढ़त बनाई, मगर बुल्स ने सुपर टैकल और ऑलआउट के दम पर पहले हाफ तक 16-9 की बढ़त ले ली। इस दबाव से जयपुर टीम आखिर तक नहीं उबर सकी। दूसरे हाफ में जयपुर ने वापसी की कोशिश की, लेकिन नितिन लंबे समय तक मैट से बाहर रहे। बुल्स ने बढ़त कायम रखते हुए 27-22 से जीत सुनिश्चित की। इस जीत से बुल्स अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गए।

मैच की हाइलाइट्स :

अंतिम स्कोर : बुल्स- 27, पैंथर्स- 22
बुल्स डिफेंस अंक : 13 (दीपक संकर 5, सत्यप्पा 4, संजय 3)
बुल्स टॉप रेडर : अलीरेजा मीरजाइन (8 अंक)
पैंथर्स टॉप रेडर : नितिन (8 अंक)
पैंथर्स डिफेंस अंक : केवल 7
हाफटाइम स्कोर : बुल्स- 16, जयपुर- 9

तमिल थलाइवाज जीती :

एक अन्य मैच में कप्तान पवन सहरावत के बगैर ही तमिल थलाइवाज ने बंगाल वॉरियर्स को 46-36 के अंतर से हरा दिया। लगातार दो हार के बाद थलाइवाज को जीत मिली है, जबकि बंगाल को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है। थलाइवाज की जीत मे अर्जुन देसवाल ने सबसे ज्यादा 18 अंक अर्जित किए।

दबाव से नहीं उबर पाए : नरेन्द्र रेडू

मैच के बाद पिंक पैंथर्स के कोच नरेन्द्र रेडू ने स्वीकार किया कि टीम की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन जब बेंगलुरु ने लीड ली तो हमारे खिलाड़ी कई प्रयास के बावजूद दबाव ने नहीं उबर पाए। मैच के दौरान खाली कुर्सियों के बारे में भी कोच ने कहा कि हमें घरेलू फेंस से समर्थन की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि हम अपने समर्थकों से यही अपील करते हैं कि अगले मैच में ग्राउण्ड पर आकर हमारा समर्थन करें।

जयपुर में प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 की शुरुआत, उद्घाटन मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स-बेंगलुरु बुल्स के बीच
जयपुर। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन- 12 के जयपुर चरण की शुरुआत सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में दो बार की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबले से होगी। पहले दिन दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवास और बंगाल वॉरियर्स के बीच होगा। सोलह दिन चलने वाले जयपुर चरण में 12 टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले जाएंगे। पीकेएल के पहले और नौवें सीजन के चैंपियन पिंक पैंथर्स अपने होम ग्राउण्ड पर घरेलू फेंस के समर्थन से दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

नियमों में बदलाव से रोचक हुई लीग :

लीग चेयरमैन अनुपम गोस्वामी ने आज यहां कहा कि फॉर्मेट में बदलाव और टाई-ब्रेकर नियम ने लीग को और रोमांचक बनाया है। इस सीजन पहले ही पांच टाई-ब्रेकर और दो गोल्डन रेड देखे जा चुके हैं। लगभग 30 प्रतिशत  अंक युवा खिलाड़ियों के नाम हैं, जो लीग की नई ऊर्जा और भविष्य को दशार्ते हैं। वहीं कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जयपुर के विभोर जैन ने कहा कि लीग ने प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया है और खिलाड़ियों को पहचान दिलाई है।

फैंस का समर्थन हमें मजबूती देगा :

घरेलू टीम पिंक पैंथर्स के कप्तान नितिन रावल ने कहा कि हमने सीजन की अच्छी शुरूआत की है। हमने दो जीत पहले ही हासिल कर ली हैं और दो बेहद करीबी मैच हमारे पक्ष में जा सकते थे। उन्होंने कहा कि टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी है और घरेलू मैदान पर खेलना हमें अतिरिक्त ऊर्जा देगा। प्रशंसकों का समर्थन हमें और मजबूत बनाएगा। वहीं, बेंगलुरु बुल्स कप्तान योगेश दहिया ने कहा कि इस सीजन ने दिखाया है कि हर मैच अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि अगर हम अनुशासन और टीम वर्क के साथ खेलते हैं तो हम दबाव को अवसर में बदल सकते हैं।

अभ्यास सत्र से मीडिया को रखा दूर :

पिंक पैंथर्स ने गुरुवार को सायं आरसीए के इंडोर प्रैक्टिस हॉल में अभ्यास किया लेकिन इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया। चीफ कोच नरेन्द्र रेडू के निर्देशन में खिलाड़ियों ने सायं 4 बजे से अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। टीम के एक अधिकारी ने इस दौरान मीडिया प्रैक्टिस हॉल की ओर नहीं जाने दिया। टीम के एक अधिकारी ने कहा कि हम मैच के अनुसार अपनी रणनीति के अनुरूप प्रैक्टिस करेंगे। हम नहीं चाहते हमारी रणनीति उजागर हो।

प्रो कबड्डी लीग : घरेलू मैदान पर जयपुर का पहला मुकाबला बेंगलुरु बुल्स से, जीत के इरादे से होम ग्राउण्ड पर पहुंचे पिंक पैंथर्स
जयपुर। प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 में मंगलवार की रात गुजरात जायंट्स पर रोमांचक जीत के साथ अपने होम ग्राउण्ड पर पहुंचे जयपुर पिंक पैंथर्स का इरादा अपनी जीत की लय को बरकरार रखना होगा। पिंक पैंथर्स टीम आज दोपहर बाद जयपुर पहुंची। जयपुर में उनका पहला मुकाबला शुक्रवार को बेंगलुरु बुल्स से होगा। गुजरात के खिलाफ रोमांचक टाइब्रेकर में गोल्ड रेड के जरिए जीत दिलाने वाले टीम के स्टार रेडर नितिन कुमार ने कहा कि जयपुर टीम का होम ग्राउण्ड है और हम यहां अपनी जीत की लय को बरकरार रखेंगे।

नितिन ने होम लेग को लेकर कहा कि पिंक पैंथर्स इस लय को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे करीबी मैच में जीत हमें आत्मविश्वास देती है। अब हम जयपुर लौटे हैं और अपने फैन्स के सामने खेलना हमें और ज्यादा जोश देगा।

आरसीए ने नहीं किया उपयोग, अब पिंक पैंथर्स करेंगे इंडोर में प्रैक्टिस :

आरसीए की एडहॉक कमेटी ने तो बरसात के दौरान अपने इंडोर प्रैक्टिस हॉल का उपयोग नहीं किया और ट्रेनिंग कैंप में देरी होती रही लेकिन अब इस हॉल का उपयोग पिंक पैंथर्स अपने जयपुर सत्र की तैयारी के लिए करेंगे। बुधवार को इंडोर प्रैक्टिस हॉल में साफ-सफाई कर कबड्डी के मैट बिछाने की तैयारी चल रही थी। पिंक पैंथर्स गुरुवार से यहां अपनी प्रैक्टिस शुरू करेंगे।

फैंस का समर्थन अहम : रेडू

पिंक पैंथर्स के हेड कोच नरेन्द्र रेडू ने कहा कि फैन्स का समर्थन अहम रहता है। उन्होंने कहा कि हम जीत के साथ जयपुर लेग में आए हैं। जयपुर में हमारे समर्थकों की ऊर्जा बेहद महत्वपूर्ण होगी और हम उन्हें गर्व महसूस कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दो जीत और दो हार के साथ पिंक पैंथर्स अब अपने घरेलू मैदान के फायदे को सीजन के बाकी हिस्से के लिए एक मजबूत शुरूआत में बदलने की कोशिश करेंगे।

प्रो कबड्डी लीग : तीसरे खिताब की तलाश में उतरेगी पहले सत्र की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स, कोच नरेन्द्र रेधु बोले- ट्रेनिंग कैंप में फिटनेस, कोऑर्डिनेशन और युवा खिलाड़ियों की ग्रूमिंग पर रहा फोकस
जयपुर। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अपने नए कोच नरेन्द्र रेधु की अगुवाई में आगामी सीजन में तीसरे खिताब की तलाश में उतरेगी। पिछले सीजन में प्लेऑफ से बाहर होने के बाद जयपुर टीम ने पूर्व मुख्य कोच संजीव बालयान से नाता तोड़ा और अब युवा नरेन्द्र रेधु के हाथों में टीम की कमान सौंपी है। भारतीय कबड्डी सर्किट में रेधु की गिनती होनहार युवा कोचों में की जाती है। उन्हीं की अगुवाई में पटना ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया। नवज्योति से विशेष बातचीत में कोच नरेन्द्र रेडू ने कहा कि टीम में जीत की भूख है और एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। नरेन्द्र ने कहा कि हमने देहरादून में अपने ट्रेनिंग कैंप में विशेष रूप से फिटनेस, कोऑर्डिनेशन और युवा खिलाड़ियों की ग्रूमिंग पर फोकस किया है।

नितिन ने साबित की अपनी नेतृत्व क्षमता :

कोच के मुताबिक नितिन को कप्तान बनाने के पीछे टीम की सोच साफ थी। हमें एक ऐसा लीडर चाहिए था, जो अनुशासन और परिपक्वता के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को सही दिशा दिखा सके। नितिन ने पैंथर्स के साथ अपनी शुरूआत एक न्यू यंग प्लेयर के रूप में की थी और अब तक अपनी मैच्योरिटी और नेतृत्व क्षमता साबित की है। टीम के नए दौर में उनकी ऊर्जा और सोच हमारे विजन से पूरी तरह मेल खाती है।

देशवाल की कमी पूरी करेंगे नितिन धनखड़ :

रेधु ने साफ किया कि पूर्व कप्तान अर्जुन देशवाल ने टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टीम के अटैक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन इसकी भरपाई के लिए टीम नये चेहरों के साथ संतुलित है। हमने इस बार राइट रेडर नितिन धनखड़ को जोड़ा है, जो पहले बंगाल वॉरियर्स का हिस्सा थे। इसके अलावा टीम में युवा रेडर उदय पार्टे, अनुभवी मनजीत दहिया और ईरानी रेडर अली समदी भी शामिल हैं।

डिफेंस मजबूत रहा तो पूरी टीम संतुलित :

ईरानी डिफेंडर रेजा मिबाघेरी को उपकप्तान बनाए जाने पर रेडू ने कहा कि रेजा बेहद भरोसेमंद डिफेंडर हैं और सीजन 9 से टीम की रीढ़ बने हुए हैं। हमने जानबूझकर दोनों लीडर डिफेंस लाइन से चुने, क्योंकि डिफेंस ही खेल की नींव है। जब डिफेंस मजबूत और शांत रहता है तो पूरी टीम का संतुलन कायम रहता है। नितिन और रेजा की समझ और अनुभव टीम को मैदान पर स्थिरता देगा।

एकजुटता और जीत की भूख टीम की ताकत :

नरेन्द्र रेडू ने कहा कि देहरादून कैंप में हमारा मुख्य फोकस तीन चीजों पर रहा- फिटनेस, कोऑर्डिनेशन और युवा खिलाड़ियों की ग्रूमिंग। स्किल ड्रिल्स के साथ हमने मैच-सिचुएशन प्रैक्टिस भी कराई। हमने यह सुनिश्चित किया कि हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका की स्पष्टता हो। मुझे लगता है कि फिलहाल टीम की सबसे बड़ी ताकत एकजुटता और जीत की भूख है, और यही हमें इस सीजन में सबसे अलग बनाएगा।

प्रो कबड्डी लीग : जयपुर का पहला मुकाबला 2 सितम्बर को, जयपुर पिंक पैंथर्स ने नितिन रावल को बनाया कप्तान
जयपुर। प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स ने ऑलराउंडर नितिन रावल को कप्तान और ईरानी डिफेंडर रेजा मिबाघेर्री को उपकप्तान नियुक्त किया है। नितिन ने सीजन 5 में न्यू यंग प्लेयर के रूप में पैंथर्स से अपने प्रो कबड्डी करियर की शुरूआत की थी। सीजन 8 तक टीम का हिस्सा रहे नितिन इस साल दोबारा लौटे हैं और एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में उभरे हैं। उनकी निरंतरता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें इस युवा स्क्वॉड का स्वाभाविक कप्तान बना दिया।इ रेजा मिबाघेर्री सीजन 9 से टीम से जुड़े और उसी साल पैंथर्स ने चैंपियनशिप जीती। रेजा टीम की डिफेंस लाइन के सबसे अहम स्तंभ माने जाते हैं। हेड कोच नरेंद्र रेड्डू के मार्गदर्शन में पैंथर्स की युवा टीम देहरादून में हाई-इंटेंसिटी कैंप पूरा करने के बाद विशाखापट्टनम रवाना होगी, जहां 2 सितम्बर को टीम अपना पहला मुकाबला पटना पाइरेट्स से खेलेगी।

जिस टीम के साथ शुरुआत की, उसका कप्तान बनना गर्व की बात :

नितिन रावल ने कहा कि मैंने पिंक पैंथर्स के साथ पीकेएल की शुरूआत एक युवा खिलाड़ी के रूप में की थी और आज उसी टीम का कप्तान बनना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। हमारे पास ऊजार्वान स्क्वॉड है और मुझे विश्वास है कि हम अपने प्रशंसकों को गर्व महसूस कराने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे। वहीं कोच नरेन्द्र रेड्डू ने कहा कि नितिन और रेजा की जोड़ी नेतृत्व का बेहतरीन संतुलन प्रस्तुत करती है। नितिन फ्रेंचाइजी की संस्कृति को गहराई से समझते हैं, जबकि रेजा हमारे चैंपियनशिप सीजन से डिफेंस के स्तंभ रहे हैं। उनका अनुभव और ऊर्जा टीम को सफलता की ओर ले जाएगी।

फैंस का प्यार और समर्थन सबसे बड़ी ताकत :

नितिन ने नवज्योति के साथ विशेष बातचीत में कहा कि कि फेंस का प्यार और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं वादा करता हूं कि टीम पूरे जुनून और ईमानदारी के साथ खेलेगी। हमारी कोशिश यही रहेगी कि हर मैच के बाद अपने प्रशंसकों को हम पर गर्व हो। एक अन्य सवाल पर नितिन ने कहा कि होम ग्राउंड पर खेलना हमेशा एक अलग ही जोश और जुनून देता है। जयपुर के फैंस स्टेडियम को पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइंग बना देते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमें अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है और विरोधी टीम पर दबाव बनता है। हम सबको बेसब्री से इंतजार है कि कब हमें दाल बाटी चूरमा, पिंक पैंथर्स सूरमा के नारे सुनाई देंगे।नितिन ने कहा कि हमारी टीम में कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। आर्यन और दीपांशु जैसे डिफेंडर, उदय जैसे रेडर और कुछ नए चेहरे कैंप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस सीजन कुछ युवा पैंथर्स जरूर स्टार बनकर सामने आएंगे।

प्रो कबड्डी लीग, जयपुर पिंक पैंथर्स की नजरें तीसरे पीकेएल खिताब पर, युवा खिलाड़ियों को दिखानी होगी प्रतिभा
जयपुर। दो बार की प्रो कबड्डी लीग चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से सीजन-12 में उतरने को तैयार है। पिछले सीजन में प्लेऑफ से बाहर होने के बाद टीम ने बड़ा बदलाव करते हुए अपने पूर्व मुख्य कोच संजीव बालयान से अलग होने का फैसला किया। बालयान के कार्यकाल में पैंथर्स ने सीजन-9 का खिताब जीता था। उनकी जगह टीम ने युवा कोच नरेंद्र रेडू को जिम्मेदारी सौंपी है, जिन्होंने पटना पाइरेट्स को सीजन-11 में फाइनल तक पहुँचाया था।

डिफेंस है टीम की ताकत :

पिंक पैंथर्स की सबसे बड़ी ताकत उनका डिफेंस है। स्टार ईरानी डिफेंडर रेजा मिरबागेरी पिछले कुछ सीजनों में डिफेंस की रीढ़ साबित हुए हैं। सीजन 11 में उन्होंने 23 मैचों में 58 टैकल पॉइंट्स जुटाए। टीम ने रोनक सिंह (राइट कॉर्नर), नितिन कुमार (राइट कवर) और अभिषेक केएस (लेफ्ट कवर) को भी बरकरार रखा है।

नितिन को खरीदा 50 लाख में :

नीलामी में नितिन रावल (50 लाख) और आशिष कुमार (27 लाख) जैसे भरोसेमंद डिफेंडर शामिल किए गए हैं। कोच नरेंद्र रेडू की रणनीतिक समझ और पटना पाइरेट्स के साथ उनकी सफलता, पैंथर्स की कोचिंग में बड़ा अंतर ला सकती है।

युवा खिलाड़ियों को दिखानी होगी प्रतिभा :

रितिक शर्मा, विनय, मीतू, दीपांशु और साहिल देशवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखानी होगी। अर्जुन देशवाल के जाने से टीम के नेतृत्व (लीडरशिप) में भी खालीपन पैदा हो सकता है। मजबूत डिफेंस और अनुभवी कोच का मिलेगा फायदा जयपुर पिंक पैंथर्स के पास मजबूत डिफेंस और अनुभवी कोच हैं, लेकिन अटैकिंग यूनिट में अर्जुन देशवाल की कमी सबसे बड़ी चुनौती होगी। अगर नितिन धनखड़ और अन्य युवा रेडर्स उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, तो पैंथर्स अपने तीसरे पीकेएल खिताब की ओर कदम बढ़ा सकती है।

यह है टीम की कमजोरियां :

टीम की सबसे बड़ी कमजोरी स्टार रेडर और पूर्व कप्तान अर्जुन देशवाल का टीम से जाना हो सकता है। उन्होंने लगातार तीन सीजनों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी जगह टीम ने नितिन कुमार धनखड़ को खरीदा है। मनजीत दहिया, उदय पार्टे और अली समदी चूबतराश को भी शामिल किया है। हालांकि, मनजीत और नितिन को छोड़कर बाकी रेडर्स का अनुभव सीमित है, जो टीम की स्कोरिंग क्षमता पर असर डाल सकता है।

प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत 29 अगस्त से दिल्ली में : जयपुर में वापसी, 14 सितम्बर से 15 दिन चलेगा धमाल
जयपुर। एक साल बाद फिर प्रो कबड्डी लीग की जयपुर में वापसी होगी। जयपुर सत्र की शुरुआत संभवत: 14 सितम्बर को होगी और अगले 15 दिन तक जयपुर में कबड्डी का धमाल रहेगा। लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने बुधवार को लीग के 29 अगस्त से शुरू होने की घोषणा की। हालांकि अभी तक लीग के आयोजन स्थलों की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार मुकाबले चार स्थलों पर खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी और उसके बाद दूसरा सत्र जयपुर, तीसरा सत्र विशाखापट्टनम और आखिरी सत्र चेन्नई या बेंगलुरु में खेला जाएगा। प्रत्येक सत्र 15 दिन का होगा।

खिताब बचाने उतरेगी स्टीलर्स :

सीजन 12 में वर्तमान चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स अपने पहले खिताब की रक्षा के लिए वापसी उतरेगी। हाल ही में संपन्न हुई नीलामी में सभी बारह फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों को मजबूत किया है, जिससे आगामी सीजन में पहले से कहीं अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

रंग लाए तेजस्वी के प्रयास :

प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले पिछले साल जयपुर में आयोजित नहीं किए गए। लेकिन इस बार राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत शुरू से ही लीग की जयपुर में वापसी के लिए जुटे हुए थे। जयपुर में लीग के मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। तेजस्वी ने पूर्व में ही राजस्थान खेल परिषद को जयपुर के संभावित आयोजन स्थल होने की जानकारी दे दी थी। परिषद ने भी इंडोर स्टेडियम को शीघ्र दुरुस्त करने की तैयारी कर ली है। इसके बाद जयपुर में ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होना है।

राजस्थान के 8 खिलाड़ी खेलेंगे :

प्रो कबड्डी के 12वें सीजन में राजस्थान के आठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिन्हें नीलामी में अलग- अलग टीमों ने खरीदा है। राजस्थान के एकमात्र करोड़पति खिलाड़ी सचिन तंवर पुणेरी पलटन से खेलेंगे, जबकि जयभगवान को तेलुगु टाइटंस, महिपाल को बेंगलुरु बुल्स, लोकेश घोसालिया को यू मुम्बा, मंजीत को बंगाल वारियर्स, गंगाराम को यूपी योद्धा, नितिन को जयपुर पिंक पैंथर्स और रोहित बेनीवाल को तमिल थलाइवास ने खरीदा है।