amid - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कर्फ्यू में ढील के बीच धूमधाम से निकली जगन्नाथ रथयात्रा
उदयपुर। शहर के जगदीश मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा उत्साह और धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में ढील दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रथयात्रा मार्ग पर भारी जाब्ता तैनात रहा। ठाकुरजी चांदी से निर्मित नवीन रथ में विराजकर भक्तों को दर्शन देने निकले। दोपहर दो बजे ठाकुरजी को रथ में विराजित कर भजन कीर्तन साथ पूरे लाव लश्कर के साथ मंदिर की परिक्रमा कराई गई। इसके बाद भगवान की प्रतिमा को पौने तीन बजे मंदिर से जगदीश चौक प्रागंण में लाकर रथ में विराजित किया गया। सवा तीन बजे रथयात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई।

बढ़ती महंगाई के बीच जनता को राहत: पेट्रोल-डीजल सस्ता, घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल-डीजल की कीमते घटाकर और घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देकर राहत दी है। पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है। जिससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता होगा।

वहीं घरेलू गैस पर भी केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर पर भी दाम घटाए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी दी है। यह सब्सिडी सालभर में 12 सिलेंडरों पर मिलेगी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी मिलेगी। इससे 9 करोड़ लाभार्थियों को सीधा फायदा होगा। बढ़ती महंगाई के बीच इस चुनावी माहौल से पहले बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। हालांकि बात करें जनता कि तो जनता ने बढ़ती महंगाई के बीच इस राहत के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद दिया है।

चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को झटका:सुनील जाखड़ ने छोड़ी कांग्रेस
नई दिल्ली। चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है। पार्टी को छोड़ते वक़्त उन्होंने सोशल मीडिया पर गुड लक और गुडबाय कांग्रेस लिखा। कांग्रेस ने पंजाब में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पिछले महीने उन्हें सभी पदों से हटा दिया था। जाखड़ ने यह निर्णय तब लिया है, जब उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय महा चिंतन शिविर चल रहा है। जाखड़ ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर, कांग्रेस पार्टी छोड़ने के फैसले की घोषणा की है। जाखड़ ने कहा कि पार्टी के लिए मेरी विदाई उपहार है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं और अलविदा कांग्रेस।

जाखड़ 11 अप्रैल को उन्हें मिले कारण बताओ नोटिस को लेकर कांग्रेस से नाराज थे। पूर्व सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी और उन्हें पंजाब में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की हार के बाद, पार्टी के लिए बोझ बताया था।

कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के बीच गहलोत के मंत्रियों को टास्क, 13 को प्रभार वाले जिलों का करेंगे दौरा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के उदयपुर में होने जा रहे नव संकल्प शिविर के बीच सभी मंत्रियों को जिलों की टास्क दिया है। सभी मंत्रियों को 13 मई को अपने प्रभार वाले जिलों में दौरे पर रहने के निर्देश दिए है। दौरे के दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए गए है कि कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गहन मोनिटरिंग के साथ निर्धारित फॉर्मेट में हर माह की सात तारीख  को आयोजना विभाग को रिपोर्ट भेजी जाए। कैबिनेट सचिवालय ने मंत्रियों के दौरे को लेकर आदेश जारी कर दिए है।

इन फ्लैगशिप योजनाओं की करेंगे समीक्षा:--
- शुद्ध के लिये युद्ध
- निरोगी राजस्थान
- मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना - मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
- मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना
-महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल
--मुख्यमंत्री कन्यादान /हथलेवा योजना हथलेवा
-- सिलिकोसिस पॉलिसी 2019 के अन्तर्गत देय लाभ
--मुख्यमंत्री एकलवारी सम्मान पेंशन योजना
--मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना
--मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना
-- पालनहार योजना
--कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना, 2019
--मुख्यमंत्री स्मॉल स्केल इन्डस्ट्रीज प्रमोशन
--जन सूचना पोर्टल
-- Rajasthan Investment Promotion Scheme (RIPS) 2019
--जन आधार योजना 21. मुख्यमंत्री युवा संबल योजना
--कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
--देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना --इंदिरा रसोई योजना
--इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना
--घर-घर औषधि योजना
--मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना
--इन्दिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना
--MSME Act-Self Certification

श्रीलंका में आर्थिक और ऊर्जा संकट के बीच बड़ी ख़बर, महिन्दा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा
कोलंबो। घनघोर आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने  सोमवार को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजपक्षे ने पहले अपना पद छोडऩे से इनकार कर दिया था। श्रीलंका के स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।

देश की विकट स्थिति के लिए राष्ट्रपति  गोतबाया राजपक्षे और उनके भाई महिन्दा राजपक्षे को जिम्मेदार ठहराते हुए  हजारों नागरिकों के सड़कों पर उतरने के बाद आज प्रधानमंत्री ने अपना पद छोड़ा।देश के हजारों  लोग राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों के खिलाफ सड़कों पर उतर आये हैं।  माना जा रहा है कि विपक्ष की अंतरिम सरकार बनाने की मांग के आगे झुकते हुए श्री राजपक्षे ने यह कदम उठाया है।

श्रीलंका में घरेलू इस्तेमाल के लिए गैस की आपूर्ति बंद
श्रीलंका की अग्रणी तरलीकृत पेट्रोलियम गैस आपूर्तिकर्ता लिट्रो गैस लंका लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वह नया स्टॉक आने तक घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति करने में असमर्थ है।लिट्रो गैस की अध्यक्ष विजेता हेराथ ने कहा कि फिलहाल केवल औद्योगिक गैस स्टॉक उपलब्ध हैं और कंपनी ने लोगों से कतार में इंतजार नहीं करने को कहा है।

हेराथ ने कहा कि उन्हें शुक्रवार और शनिवार को तरलीकृत पेट्रोलियम गैस आयात करने के लिए सोमवार को 70 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान किये जाने की उम्मीद है। श्रीलंकाई लोग महीनों से गैस की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं और देश भर में गैस खरीदने के लिए लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

बिजली की भारी मांग के बीच अप्रैल 2022 में कोयले का कुल उत्पादन 6.62 करोड़ टन
नई दिल्ली। तेज गर्मी में बिजली की भारी मांग के बीच देश का कुल कोयला उत्पादन अप्रैल 2022 में 6.62 करोड़ टन रहा। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल में देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीईएल) और इसकी अनुषंगी कंपनियों ने 5.44 करोड़ टन और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड(एससीसीएल) ने 53.23 लाख टन उत्पादन किया। कैपटिव (खुद के इस्तेमाल के लिए) खानों का उत्पादन 73.61 लाख टन रहा।

बयान के मुताबिक अप्रैल 2022 में कोयले का कुल उठाव 7.09 करोड़ टन रहा, जिसमें से बिजली क्षेत्र को 6.17 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की गयी। अप्रैल में कोल इंडिया ने बिजली घरों को 4.97 करोड़ टन कोयला भेजा। वित्त वर्ष 2021-22 में कोयले का कुल उत्पादन 8.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 77.70 करोड़ टन (त्वरित अनुमान) रहा जोकि इससे पिछले वित्त वर्ष में 71.60 करोड़ टन था। वित्त वर्ष 2021-22 में कोयले के उठाव में 18.43 प्रतिशत दर्ज की गयी और यह 81.80 करोड़ टन रहा, वित्त वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 69.01 करोड़ टन था। कोल इंडिया ने इस बार अप्रैल में 6.02 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.44 करोड़ टन कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन किया।

कोल इंडिया का वित्त वर्ष 2021-22 में कोयले का उत्पादन 4.43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62.21 करोड़ टन रहा जोकि वित्त वर्ष 2020-21 में 59.60 करोड़ टन था। इस अवधि में कंपनी का कुल उठाव 66.11 करोड़ टन रहा जोकि वित्त वर्ष 2020-21 में 57.30 करोड़ टन था। एससीसीएल के कोयला उत्पादन में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 28.55 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी जोकि इस अवधि में 6.50 करोड़ टन रहा। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कोयला उत्पादन 5.01 लाख टन था। कैपटिव (खुद के इस्तेमाल के लिए) खानों का कोयला उत्पादन वित्त वर्ष 2020-21 में हुए 6.90 करोड़ टन के मुकाबले वित्त वर्ष 2021-22 में 8.91 करोड़ टन रहा।

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच 36 घंटे कर्फ्यू में छूट, केंद्रीय बैंक के गवर्नर का इस्तीफा
कोलंबो। श्रीलंका में गहराते राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शनों के परिप्रेक्ष्य में लागू 36 घंटे का कर्फ्यू सोमवार को हटा लिया गया। देश में आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर शनिवार को आपातकाल लागू कर दी गयी है। वहीं 36 घंटे के कर्फ्यू के दौरान लोगों को किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गयी।  लोगों ने हालांकि कफ्र्यू का उल्लंघन किया और सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आए। बहरहाल कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन आपातकाल की स्थिति अभी लागू है।

श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराया , केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने दिया इस्तीफा
श्रीलंका में गहराते राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज ने संवेदनशील स्टॉक के सूचकांक में 7.88 प्रतिशत की गिरावट के बाद दूसरी बार सोमवार को कारोबार बंद कर दिया। वहीं केंद्रीय बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड काबराल ने अपना इस्तीफा दे दिया है।स्टैंडर्ड एंड पूअर्स का एसएल520 इंडेक्स आज 7.88 फीसदी और ऑल शेयर इंडेक्स में 4.65 फीसदी गिरावट आयी। काबराल ने ट्वीट  में कहा,'' कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफा देने के परिप्रेक्ष्य में  मैंने आज अपना इस्तीफा महामहिम राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को सौंप दिया है।''

सरकार के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया
इससे पहले श्रीलंका सरकार के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा मंत्री दिनेश गुणवर्धने ने रविवार की रात बताया कि कहा कि मंत्रियों की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा दे दिया है।
मंत्री केहेलिया रामबुकवेल ने कहा है कि राष्ट्रपति विपक्ष को नए मंत्रिमंडल में आमंत्रित कर सकते हैं , हालांकि विपक्षी समागी जाना बालवेगया (एसजेबी) के अजित परेरा ने कहा कि कैबिनेट का इस्तीफा एक दिखावा है क्योंकि संविधान के तहत त्यागपत्र राष्ट्रपति को देना होता है। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं किया जायेगा , एसजेबी किसी भी सरकार में शामिल नहीं होगी।

अमेरिका की मिनटमैन-3 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण रद्द
वाशिंगटन। अमेरिका को यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध और तनाव के कारण मिसाइल परीक्षण रद्द करना पड़ा।अमेरिका ने यूक्रेन में जारी सैन्य संघर्ष के बीच रूस के साथ परमाणु तनाव को कम करने के लिए अपनी मिनटमैन-3 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के एक नियोजित परीक्षण-प्रक्षेपण को रद्द कर दिया है। अमेरिकी वायु सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी वायु सेना के प्रेस डेस्क ने शिन्हुआ के साथ एक फोन कॉल में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्णय रूस के साथ गलतफहमी से बचने के लिए लिया गया था। उन्होंने कहा कि दो मार्च को परीक्षण स्थगित करने का कारण भी यही था। वायु सेना के प्रवक्ता एन स्टेफनेक ने बाद में ईमेल के माध्यम से शिन्हुआ को भेजे गए एक बयान में कहा कि वायु सेना विभाग ने हाल ही में मार्च 2022 के लिए निर्धारित एलजीएम-30जी मिनटमैन-3 मिसाइल की नियमित रूप से नियोजित परीक्षण उड़ान को रद्द कर दिया। यूक्रेन में चल रहे रूसी आक्रमण के दौरान गलत व्याख्या या गलत संचार से बचने के लिए पहले भी लॉन्च में देरी हुई थी। इसी कारण से इसे रद्द भी किया गया।

स्टेफनेक ने कहा कि हमारी अगली नियोजित परीक्षण उड़ान इस साल के अंत में है। विभाग को अमेरिका के रणनीतिक बलों की तैयारी पर भरोसा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी में अपने देश के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया, जिस कारण वाशिंगटन को संभावित परमाणु संकट से बचने के लिए कदम उठाने पड़े।

रूस-यूक्रेन में मध्यस्थता कर सकता है भारत
नई दिल्ली। यूक्रेन जंग के बीच भारत दौरे पर पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा भारत एक महत्वपूर्ण देश है। वो रूस-यूक्रेन विवाद में मध्यस्थता कर सकता है। अगर भारत ऐसी भूमिका निभा सकता है जिसमें वो तार्किक रहते हुए अंतरराष्टÑीय मसलों को सुलझाने के सुझाव दे सके तो हमें भारत की यह भूमिका मंजूर होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे राष्टÑपति व्लादिमिर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्यू कहा है।

लावरोव ने यूक्रेन मुद्दे पर भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत बिना किसी दबाव में आए सूझबूझ के साथ आगे बढ़ रहा है। मेरा मानना है कि भारतीय विदेश नीति की खासियत बिना किसी दबाव में आए अपने राष्टÑीय हितों पर ध्यान केंद्रित करना है। रूसी संघ में इसी तरह की नीति है, यह हमें बड़ा देश बनाती है और यही हमें अच्छा और वफादार दोस्त और भागीदार बनाती है।

हम विश्व व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं
रूसी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत हमसे जो भी सामान खरीदना चाहता है हम उसे देने के लिए तैयार हैं। भारत और रूस लंबे वक्त से डिफेंस पार्टनरशिप डेवलप करते रहे हैं। हम दोनों ही विश्व व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं।

यूक्रेन में एक स्पेशल ऑपरेशन
यूक्रेन युद्ध को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आप इसे युद्ध कह रहे हैं जो कि सच नहीं है। यह एक स्पेशल आॅपरेशन है, जिसमें यूक्रेनी आर्मी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा रहा है। हमारा सिर्फ इतना मकसद है कि आने वाले वक्त में कीव की सरकार रूस के लिए कोई खतरा न बन पाए।

कीव की घेराबंदी तेज, लड़ाई के बीच अमेरिकी पत्रकार की मौत
कीव। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी तेज कर दी है। रूसी सेना का हमला पोलैंड से यूक्रेन की लगती सीमा के करीब पहुंच गया है। रूस ने रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर आठ राकेट दागे। रूस ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। साथ ही मारियुपोल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यूक्रेन में एक अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बेहद हैरान करने वाली है। इस बीच यूक्रेन के साथ वार्ता कर रहे रूसी प्रतिनिधि का कहना है कि दोनों मुल्कों के बीच चल रही बातचीत में अब तक काफी प्रगति हुई है।

पोप ने युद्ध रोकने की अपील की
इस बीच पोप फ्रांसिस ने रविवार को यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए एक हार्दिक याचिका जारी करते हुए कहा कि नागरिकों पर हमले निंदनीय हैं। इसके साथ ही पोप ने यूक्रेन में निहत्थे आम नागरिकों और बच्चों की हत्या को बर्बर कृत्य करार दिया। पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में जमा करीब 25 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी गुजारिश है कि इस नरसंहार को
रोका जाए।

भारत ने यूक्रेन में दूतावास को पोलैंड स्थानांतरित किया
नई दिल्ली। यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने रविवार को कीव में अपने दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन में देश के पश्चिमी हिस्सों में हमलों सहित सुरक्षा की तेजी से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया है तथा आगे के घटनाक्रम के आलोक में स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन की स्थिति बिगड़ती जा रही है और रूसी सेना के राजधानी कीव की ओर बढ़ने की जानकारी सामने आई है। रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में लवीव के पास एक सैन्य अड्डे पर रूसी हवाई हमले में 35 लोगों के मारे जाने और 134 अन्य के घायल होने की खबर है। इससे पहले शनिवार को रूसी सेना ने दक्षिण में मारियुपोल पर बमबारी की और राजधानी कीव के बाहरी इलाके में गोलाबारी की। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से भारतीय छात्रों के अंतिम समूह को स्वदेश वापस लाया। अब तक 22,000 से अधिक भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

मोदी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में देश की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के साथ साथ यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मौजूदा वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी की अध्यक्षता में रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई।इस बैठक में प्रधानमंत्री को ताजा घटनाक्रम तथा सीमावर्ती क्षेत्रों, समुद्री और हवाई क्षेत्र में देश की सुरक्षा तैयारियों से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री को यूक्रेन से संबंधित ताजा घटनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही वहां फंसे भारतीय नागरिकों तथा पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मोदी ने निर्देश दिया कि यूक्रेन के शहर खारकीव में मारे गए नवीन शेखरअप्पा के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

रूस, बेलारूस के निशानेबाजों पर प्रतिबंध, आईएसएसएफ ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच लगाया प्रतिबंध, रूसी निशानेबाज अब इस इवेंट में आगे प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे
म्यूनिख। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच रूस और बेलारूस के निशानेबाजों पर सभी स्पर्धाओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आईएसएसएफ ने मिस्र के काहिरा में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप के दौरान यह फैसला लिया है, जहां मंगलवार तक रूसी निशानेबाज प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। आईएसएसएफ का बयान का मतलब है कि रूसी निशानेबाज अब इस इवेंट में आगे प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।

आईएसएसएफ ने बुधवार को एक बयान में कहा, '' आईओसी कार्यकारी बोर्ड के इस संबंध में लिए गए निर्णय और आईओसी अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद आईएसएसएफ ने फैसला किया है कि रूसी संघ और बेलारूस के एथलीटों को आईएसएसएफ चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय एक मार्च 2022 से लागू हुआ है और अगली सूचना तक मान्य रहेगा।''

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आईएसएसएफ का नेतृत्व  व्लादिमीर लिसिन (अध्यक्ष) और एलेक्जेंडर रैटनर (महासचिव) की रूसी जोड़ी कर रही है।

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच बाइडेन का बड़ा फैसला: युद्ध से दुर, रूसी विमानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र बंद
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान अमेरिकी हवाई क्षेत्र से रूसी विमानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। राष्ट्रपति ने कहा कि आज रात मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने, रूस को और अलग-थलग करने और उनकी अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डालने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे।

अमेरिका से पहले कनाडा व यूरोपीय संघ (ईयू) भी अपने हवाई क्षेत्र को रूसी विमानों के लिए बंद कर चुका है। इससे पहले यूरोपीय संघ ने अध्यक्ष उर्सल वॉन डेर लेयन ने घोषणा की थी कि पूरा ईयू रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करेगा। उल्लेखनीय है कि जर्मनी, इटली, स्पेन और फ्रांस ने पिछले हफ्ते अपने हवाई क्षेत्र में रूसी विमानों को प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। ब्रिटेन, पोलैंड, मोलडोवा और चेक गणराज्य ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ही रूस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।