pride - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोमनाथ का पुनर्निर्माण: भारत की स्वतंत्र चेतना और प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना का उद्घोष, पीएम मोदी ने खुद को बताया दादा सोमनाथ का अनन्य भक्त
सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 75 वर्ष पहले शुरू हुआ सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह भारत की स्वतंत्र चेतना और प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना का उद्घोष था। पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में विग्रह प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 'अमृत महोत्सव' को संबोधित करते हुए कहा कि "समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है, जो स्वयं कालातीत हैं और काल स्वरूप हैं, आज उन देवाधिदेव महादेव की विग्रह प्रतिष्ठा के हम 75 वर्ष मना रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि सोमनाथ केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और सनातन चेतना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा, "ये सृष्टि जिनसे सृजित होती है, जिनमें लय हो जाती है, आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहे हैं। जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए, उन्हीं की शरण में आज सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है।" पीएम मोदी ने स्वयं को "दादा सोमनाथ का अनन्य भक्त" बताते हुए कहा कि वह अनेक बार यहां आ चुके हैं, लेकिन इस बार यहां पहुंचते हुए उन्हें "समय की यात्रा" का विशेष अनुभव हुआ।

उन्होंने कहा कि 75 वर्ष पहले सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण स्वतंत्र भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक था। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की नींव रखी और सोमनाथ के पुनर्निर्माण के माध्यम से दुनिया को संदेश दिया कि भारत केवल स्वतंत्र ही नहीं हुआ है, बल्कि अपने प्राचीन गौरव को पुनः प्राप्त करने के मार्ग पर भी अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया था और अब प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे "हजार वर्षों की अमृत यात्रा" का अनुभव बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव केवल अतीत का उत्सव नहीं, बल्कि अगले एक हजार वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा का भी महोत्सव है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों और भगवान सोमनाथ के करोड़ों भक्तों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 मई का दिन एक और कारण से भी विशेष है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किए गए थे। उन्होंने कहा कि भारत ने 11 मई को तीन परमाणु परीक्षण कर अपनी क्षमता और सामर्थ्य का परिचय दुनिया को दिया था।

उन्होंने कहा कि परीक्षणों के बाद विश्व की अनेक शक्तियों ने भारत पर दबाव बनाने का प्रयास किया और आर्थिक प्रतिबंध लगाए, लेकिन इसके बावजूद 13 मई को दो और परमाणु परीक्षण किए गए, जिससे दुनिया को भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय मिला।
श्री मोदी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया था कि राष्ट्र सर्वोपरि है और दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती। उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण को "ऑपरेशन शक्ति" नाम दिया गया था, क्योंकि भारत की परंपरा शिव और शक्ति की आराधना से जुड़ी रही है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि शिव और शक्ति की यह आराधना देश की वैज्ञानिक प्रगति के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

उड़ता पंजाब : कभी थी राज्य की शान, नशे के लिए पूर्व महिला खिलाड़ी ने बेटे को बेचा, फिर पहुंची थाने
चंडीगढ़। पंजाब में नशीले पदार्थों के ़खिलाफ चल रही सरकारी मुहिम के दौरान मानसा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। राज्य की एक महिला खिलाड़ी, जो कभी मैदानों में पंजाब का गौरव थी, नशे की गिरफ्त में आकर अपने ही बेटे को मात्र एक लाख 80 हज़ार रुपए में बेच दिया। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शनिवार को इस घटना पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कहा कि जब एक मां, जो कभी राज्य की शान रही हो, नशे की लत के कारण अपने पुत्र को बेचने पर मजबूर हो जाए, तो यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ सरकार की मुहिम सिर्फ कागजों और फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गई है।

खिलाड़ी नशे की आदी हो चुकी थी
शर्मा ने बताया कि यह महिला खिलाड़ी नशे की आदी हो चुकी थी और आर्थिक तंगी के कारण उसने यह भयावह कदम उठाया। ढाई महीने बाद जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उसके मातृत्व के जज्बात जाग उठे और उसने अपने बेटे को वापस लेने के लिए बरेटा थाने में अर्जी दी, जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ।

हर गांव-शहर तक पहुंचा नशे का कारोबार: शर्मा
शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थों का व्यापार अब हर गांव और शहर तक पहुंच चुका है, लेकिन सरकार की नीति केवल विज्ञापनों और झूठे दावों में उलझी हुई है। उन्होंने मांग की कि सरकार केवल बयानबाज़ी न करे, बल्कि नशे के आदी लोगों के लिए पुनर्वास केंद्रों की संख्या बढ़ाए और खिलाड़ियों के लिए विशेष पुनर्जीवन योजनाएं लागू करे। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी ही नष्ट होने लगें, तो राज्य का भविष्य ख़तरे में पड़ जाएगा।

दिल्ली का गौरव उसके ऐतिहासिक धरोहरों में समाहित : राजधानी की छवि को पुनर्निर्माण करने की जरूरत, रेखा ने कहा- दिल्ली सरकार निवेशकों के लिए भरोसेमंद भागीदार
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी का गौरव उसके ऐतिहासिक धरोहरों, जीवंत संस्कृति और आधुनिक मूल्यों में समाहित है। गुप्ता ने शुक्रवार को यहाँ दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि “राजधानी के छवि को पुनर्निर्माण करने की जरूरत है। दिल्ली में वह सब कुछ है जो विश्व के पर्यटकों को चाहिए, वह इतिहास, संस्कृति, कला और विरासत है। केवल एक प्लेटफार्म देने की जरूरत है।”

मुख्यमंत्री ने कहा आज दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “डिलाइट फॉर दिल्ली ” समिट में सहभागिता करते हुए यह विश्वास और भी दृढ़ हुआ कि दिल्ली अब केवल एक राजधानी नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यटन, सांस्कृतिक समृद्धि और नवाचार का आकर्षण केंद्र बन रही है। उन्होंने कहा कि यह समिट केवल पर्यटन विस्तार का एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिल्ली को वैश्विक निवेश, नवाचार और सांस्कृतिक नेतृत्व की नई ऊँचाइयों से जोड़ने का एक रणनीतिक मंच है। राजधानी का गौरव उसके ऐतिहासिक धरोहरों, जीवंत संस्कृति और आधुनिक मूल्यों में समाहित है, जहाँ एक ओर लाल किले और कुतुब मीनार की भव्यता है, तो दूसरी ओर स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक इवेंट्स को होस्ट करने की क्षमता भी है। जी 20 शिखर सम्मेलन ने विश्व को दिल्ली की गरिमा, दक्षता और सामर्थ्य का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज दिल्ली परंपरा और प्रगति का संगम बनकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त रूप में दर्शा रही है। दिल्ली सरकार निवेशकों के लिए भरोसेमंद भागीदार है। हम सुझावों को योजनाओं में, और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि “आइए, हम सब मिलकर एक ऐसी दिल्ली का निर्माण करें जो विश्व पटल पर संस्कृति, समृद्धि और सतत विकास का प्रतीक बने।”