clash - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
ढाका। बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले हिंसा तेज हो गई है। वोटिंग से तीन दिन पहले रविवार की शाम को बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के बीच रात भर चली झड़पों में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हिंसा की शुरूआत तब हुई, जब पटुआखाली जिले में बीएनपी कार्यकर्ताओं ने जमात-ए-इस्लामी पर देर रात के एक कार्यक्रम में मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया। खबर मिलते ही बीएनपी कार्यकर्ता विरोध के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान जमात ने भी अपने समर्थकों को बुला लिया और दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों गुटों में जबरदस्त टकराव हुआ जो रात भर चलता रहा। इसमें 40 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, यह हिंसा का इकलौता मामला नहीं है। पिछले कुछ सप्ताह की घटनाओं पर नजर डालने से पता चलता है कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तनाव लगातार बढ़ रहा है।

चुनाव इस बार क्यों खास?

12 फरवरी को होने वाले चुनाव बांग्लादेश के पिछले चुनावों से काफी अलग होने जा रहे हैं।

अगस्त 2024 में छात्र विद्रोह के बाद यह पहला आम चुनाव है। उस विद्रोह ने शेख हसीना के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया था।

देश में 9 बार सरकार बना चुकी शेख हसीना की अवामी लीग पर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के प्रतिबंध लगा दिया है।

बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव के लिए 12.7 करोड़ से अधिक वोटर हैं। इसे 2009 के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनाव बताया जा रहा है।

किसकी बनेगी सरकार?

बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी पर अधिकांश चुनावी विश्लेषक आगे बता रहे हैं। पार्टी देश की 300 में से 292 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त है। देश की सबसे बड़ी धार्मिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी इस बार 11 पार्टियों के गठबंधन के साथ मैदान में है। जमात के बारे में कहा जा रहा है कि यह अपना अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन कर सकती है। वहीं, विश्लेषक ने जमात की तरफ से चुनाव में गड़बड़ी किए जाने की भी आशंका जताई है।

दो परीक्षाएं व शिक्षक सम्मेलन की तिथियां टकराई, कर्मचारी चयन बोर्ड और शिक्षा विभाग के बीच तालमेल का अभाव
कोटा। कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित होने वाली प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा से शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय समान परीक्षा की तिथि टकरा गई। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के गड़बड़ा जाने की आशंका के चलते शिक्षा निदेशालय ने समान परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत 22 नवम्बर को होने वाले हिन्दी सहित अन्य भाषाओं के पेपर अब 11 दिन बाद 2 दिसम्बर को आयोजित होगा। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 22 नवंबर को प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन विभिन्न जिलों में किया जाएगा। भर्ती परीक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 22 नवंबर को हिंदी सहित विभिन्न विषयों की कक्षा 9 से 12 तक की होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर अब 2 दिसंबर को करवाने का निर्णय लिया है।

पहले दिसंबर में थी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
शिक्षक चेतराम मीणा ने कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पहले दिसंबर माह में प्रस्तावित थीं, लेकिन संशोधित शिविरा कैलेंडर में इन्हें नवम्बर में आगे बढ़ा दिया है। इस वजह से सम्मेलन और परीक्षा कार्यक्रम आपस में टकरा रहे हैं। संघ ने मांग की है कि सरकार स्थिति का संज्ञान लेकर शिक्षकों के हित में शीघ्र निर्णय ले। शिक्षक समुदाय अब शिक्षा विभाग के निर्णय की प्रतीक्षा में है कि क्या सम्मेलन की तिथियों में संशोधन कर नई घोषणा की जाएगी या नहीं।

निजी स्कूलों को 30 मिनट पहले मिलेंगे प्रश्न पत्र
शिक्षा निदेशालय में 20 नवंबर से शुरू होने वाली अर्द्धपरीक्षा के आयोजन को लेकर राज्य के सभी संयुक्त निदेशक और जिला शिक्षाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रतिदिन की पारी के मुताबिक विषय वार एवं कक्षा वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले निजी स्कूलों को प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा।

अब 2 दिसम्बर को होगा हिन्दी का पेपर
प्रतियोगी परीक्षा से राज्य स्तरीय समान परीक्षा की तिथि में टकराव होने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संशोधित समय सारणी की घोषित कर दी है। नई समय सारणी के अनुसार 22 नवंबर को दोनों पारियों में आयोजित होने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं अब 2 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। हिन्दी सहित 7 विषयों की परीक्षा जो पहले अलग अलग पारी में 22 नवम्बर को होनी थी। अब वे 2 दिसंबर को होगी। हालांकि, परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से टकराया शिक्षक सम्मेलन
शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह ने बताया कि परीक्षा करवाने वाली सरकारी एजेंसियों के बीच तालमेल का अभाव है। जहां एक ओर राज्य स्तरीय समान परीक्षा (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) से प्लाटून कमांडर एग्जाम की तिथि टकरा गई वहीं, दूसरी ओर अर्द्धवार्षिक परीक्षा से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तिथियां भी टकरा रही है। उन्होंने कहा कि  शिक्षा विभाग की ओर से घोषित नई परीक्षा तिथियों के चलते शिक्षक सम्मेलन की पूर्व निर्धारित तिथियों पर शिक्षकों की उपस्थिति संभव नहीं होगी। शिविरा पंचांग के अनुसार राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 21 से 22 नवम्बर को प्रस्तावित है। लेकिन अब-शिविरा कैलेंडर में संशोधन के बाद अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं 20 नवम्बर से आयोजित की जानी तय की गई हैं। जारी टाइम टेबल के मुताबिक 21 और 22 नवम्बर को भी परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित है, साथ ही इन्हीं तिथियों पर कर्मचारी चयन बोर्ड की प्रतियोगी परीक्षाएं भी प्रस्तावित है। ऐसे में शिक्षक, परीक्षाएं करवाएंगे या सम्मेलन में उपस्थित होंगे, ऐसे में असमंजस बरकरार है।

राष्ट्रीय जंबूरी : इन विद्यार्थियों की बाद में होगी परीक्षा
भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी 23 नवंबर से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। प्रदेशभर से इस जंबूरी में भाग लेने वाले स्काउट व गाइड अभ्यर्थियों की अर्द्ध वार्षिक व प्रायोगिक परीक्षाएं जंबूरी कार्यक्रम के बाद स्कूल स्तर पर ही ली जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा नियामक बोर्ड का हो गठन
राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होता रहता है, जिसके कारण स्कूलों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तिथि में टकराव की स्थिति पैदा हो जाती है। राज्य सरकार को टकराव रोकने के लिए राजस्थान परीक्षा नियामक बोर्ड का गठन करना चाहिए ताकि, प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की तिथि तय करने से पहले शिक्षा विभाग की परीक्षाओं की जानकारी हो सके, जिससे टकराव की स्थिति न हो।
-मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा

परीक्षा में ड्यूटी करेंगे तो सम्मेलन में कैसे उपस्थित होंगे शिक्षक
राज्य स्तरीय समान परीक्षा कार्यक्रम के साथ शिक्षक सम्मेलन की तिथियों का टकराव होने से अधिकांश शिक्षक परीक्षा कार्य में व्यस्त रहेंगे। इस स्थिति में सम्मेलन की सफलता प्रभावित होगी। यदि, शिक्षक परीक्षा में ड्यूटी करेंगे तो शिक्षक सम्मेलन में कैसे उपस्थित होंगे। विभाग को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तिथियां आगे बढ़ाकर नई तिथियों में घोषित की जानी चाहिए, जिससे परीक्षाओं के सफल संचालन के साथ राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में शिक्षकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
-गजराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक संघ रेसटा

प्रतियोगी परीक्षा से राज्य स्तरीय समान परीक्षा के हिन्दी के पेपर की तिथि टकरा गई थी, जिसे निदेशालय द्वारा संशोधित कर दिया गया है। ऐसे में 22 नवम्बर को होने वाले हिन्दी का पेपर अब 2 दिसम्बर को होगा। जबकि, शेष पेपर यथावत रहेंगे।
-रामचरण मीणा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक कोटा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में झड़पें : सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग, सीमा पर कई चौकियां नष्ट
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी कुर्रम जिले में सीमा पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और अफगान आतंकवादियों और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के बीच गोलीबारी होने की रिपोर्टें हैं।

रिपोर्ट में बताया कि अफगानिस्तान के आतंकवादियों और टीटीपी द्वारा पाकिस्तानी चौकियों पर गोलीबारी के बाद यह सशस्त्र झड़प हुई, जिसका पाकिस्तानी सेना ने जवाब दिया।

सूत्र ने कहा- पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सीमा पार आतंकवादियों की कई चौकियों को नष्ट कर दिया है और कई आतंकवादी मारे गए हैं। अफगानिस्तान ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सीमा पार से गोलीबारी और आतंकवादी गतिविधियों के बाद हाल ही में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है, जिसके कारण पाकिस्तान ने सुरक्षा बढ़ा दी है और अफगानिस्तान की सरकार से आतंकवादी घुसपैठ को रोकने का आह्वान किया है।

इससे पहले अफगानिस्तान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान की धरती पर किए जाने वाले किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस पर पथरावजमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस पर पथराव
सिकराय। सिकंदरा थाना क्षेत्र रेटा गांव की खारवाल ढाणी में दो पक्ष जमीन विवाद को लेकर भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिससे 7 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए, जिन्हें सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पथराव में कुछ ग्रामीणों को भी चोट आई है। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मानपुर डिप्टी दीपक मीना ने बताया कि मौके पर दोनों पक्षों को पुलिस की ओर से समझाइए की जा रही थी, लेकिन एक पक्ष के लोगों ने पहले छत से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, वहीं महिलाएं थाना प्रभारी महावीर सिंह से उलझ गई, कुछ महिलाओं और युवतियों ने उनका गिरेबान पकड़ लिया। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस कर्मियों को अपना बचाव करना भी भारी पड़ गया। इस दौरानर दोनों पक्षों ने मकान की दूसरी मंजिल से पुलिस पर पत्थर फेंकना प्रारंभ कर दिया जो काफी समय तक चलता रहा।  मानपुर डिप्टी दीपक मीणा ने बताया कि पथराव में थाना प्रभारी महावीर सिंह, दुब्बी चौकी प्रभारी मुकेश गुर्जर, पुलिस कर्मी हवलदार सिंह, लखन, नटवर, महिला कांस्टेबल ललिता सहित करीब 7 पुलिसकर्मियों के चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरानर पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं समेत तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से फरसी, करवाड़ा, डंडे, पत्थर सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।

कुछ दिन पहले भी टंकी पर चढ़ा एक पक्ष
थाना क्षेत्र के  रेटा गांव की खारवाल ढाणी में काफी समय से एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते एक पक्ष के लोग तीन बार पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जता चुके हैं। लेकिन मामले का अभी तक कोई हल नहीं हो सका है। जिसके चलते रविवार को एक बार फिर से विवाद हो गया। पिछले दिनों कैलाई गांव की पानी की टंकी पर भी एक पक्ष के दो महिला और दो पुरुष चढ़े थे, जो करीब 30 घंटे से अधिक समय में नीचे उतरे थे।

दीवाली पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 दीवाली के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर टकरायेंगी।

रोहित शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म ङ्क्षसघम अगेन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।अजय देवगन, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली सिंघम अगेन पहले इस वर्ष 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी दीवाली के अवसर पर रिलीज हो रही है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की मुख्य भूमिका होगी।

बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के होने वाले क्लैश पर निर्देशक अनीस बज्मी ने रिएक्ट किया है। अनीस बज्मी ने कहा कि फिल्मों के बीच टकराव कभी भी अच्छा नहीं होता। हम भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट एक साल पहले ही अनाउंस कर चुके थे। मैं नहीं जानता कि क्या करें अभी। जब क्लैश होता है, तो लगभग सभी फिल्मों पर उसका असर पड़ता है, इससे नुकसान तो होता ही है। भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट बदलने के बारे में अभी सोचा नहीं गया है और फिल्म रिलीज की डेट पहले ही तय हो चुकी है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
जयपुर। सीपी जोशी को बधाइयां देने जाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। एनएसयूआई के कार्यकर्ता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को बधाई देना चाहते थे। सीपी जोशी एनएसयूआई के पूर्व कार्यकर्ता रहे हैं इसीलिए एनएसयूआई के कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए रवाना हुए थे। कार्यकर्ता साथ में ताला भी ले जा रहे थे। चांदपोल से बीजेपी कार्यालय की तरफ जाते हुए कार्यकर्ताओ की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस कमिश्नरेट पर ही रोक लिया, जिसके विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।

रणथंभौर में टाईगर टी 34 की संघर्ष में मौत
सवाई माधोपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर रणथंभौर के जोन नंबर 6 में आरोटीपी रेंज के तलावटी वन क्षेत्र में चाटया के पहाड़ पर टाईगर टी 34 का शव मिला। इसकी सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची।

रणथंभौर के उपवन संरक्षक ने कहा कि टाईगर टी 34 का शव 5 से 6 दिन पुराना है। उनका कहना है कि टाईगर का शव ट्रेकिंग रूट से काफी दूर पहाड़ी पर जंगल मे मिला है। टाईगर की मौत किसी अन्य टाईगर से संघर्ष में हुई है। टाईगर की गर्दन एवं पैर पर चोट के निशान है।

भारत पहली बार थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा
बैंकाक।  भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एचएस प्रणय के निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेनमार्क को शुक्रवार को 3-2 से हराकर पहली बार थॉमस कप के फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही इतिहास रच दिया।  भारतीय टीम इससे पहले 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत का खिताब के लिए रविवार को होने वाले फाइनल में इंडोनेशिया से मुकाबला होगा।  भारतीय टीम 43 साल के अंतराल के बाद सेमीफाइनल में खेल रही थी। प्रणय ने रेस्मस गेमके के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 13-21, 21-9, 21-12 से जीत हासिल की और भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पूर्व भारतीय पुरुष  बैडमिंटन टीम ने गुरुवार को मलेशिया को 3-2 से हराकर 43 साल के लम्बे इन्तजार के बाद थॉमस कप टूर्नामेंट  के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत 2020 में पिछले संस्करण के क्वार्टर फाइनल में हार गया था।  किदाम्बी श्रीकांत, एच इस प्रणय और चिराग शेट्टी तथा सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने अपने अपने मुकाबले जीतकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपना मुकाबला हार गए।

शुरुआती मैच में हारे लक्ष्य
पहले मैच में लक्ष्य सेन को विश्व के नंबर छह खिलाड़ी ली जी जिया ने हरा दिया, जिसके बाद भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई। इस मैच से पहले सेन ने जी जिया के खिलाफ खेले गए दोनों मैच जीते थे। हालांकि इस मैच में मलेशिया के जी जिया सेन पर हावी रहे और उन्होंने सेन को 23-21, 21-9 से मात दी। चिराग शेट्टी और रैंकीरेड्डी की भारतीय पुरुष जोड़ी ने दूसरे मैच में स्कोर बराबर किया। इस जोड़ी ने फॉर्म में चल रहे गोह स्जे फी और नूर इजुद्दीन को हराकर मैच 21-19, 21-15 से जीता।

पंजाब के पटियाला में झड़प का प्रमुख साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला जिले में खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर शुक्रवार को हुई झड़प के दो दिन बाद सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा के प्रमुख बरजिंदर सिंह परवाना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। परवाना पर पहले भी सोशल मीडिया पर आतंकवाद को भड़काने का आरोप लगा है। परवाना एक आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति है, जिसके खिलाफ अतीत में चार प्राथमिकी दर्ज हैं।

पटियाला रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक मुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह छिना ने कहा कि परवाना एक स्वयंभू सिख नेता हैं, जो समर्थन हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक भाषण देते हैं।  दमदमी टकसाल  राजपुरा के एक शिष्य, परवाना को सख्त आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और 1984 के दंगों पर उनकी टिप्पणियों के लिए भी जाना जाता है। श्री छिना ने  यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार की घटना के संबंध में छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और इनमें कुल 25 लोगों को नामजद किया गया है।

उन्होंने  कहा कि अब तक कुल 25 आरोपियों में से परवाना सहित चार को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में  हरीश सिंगला, दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  शुक्रवार की झड़प के कुछ घंटे बाद, पुलिस ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने और ङ्क्षहसा भड़काने के आरोप में ''शिवसेना (बाल ठाकरे)'' नामक एक समूह के ''कार्यकारी अध्यक्ष'' हरीश सिंगला को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटियाला के काली देवी मंदिर की ओर जा रही रैली के दौरान झड़प हो गई थी।  भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में पहली बार इस तरह की हिंसा देखने को मिली है। इस घटना को लेकर विपक्ष की ओर से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी(आप) की आलोचना हो रही है। मान ने शनिवार को कहा था कि जिले में स्थिति शांतिपूर्ण है। शुक्रवार को झड़प के तुरंत बाद शनिवार सुबह तक कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। बाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को कई घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया। मान के आदेश के बाद तीन पुलिसकर्मियों का तबादला भी कर दिया गया था।

पटियाला में सिख संगठनों व हिन्दू संगठनों के बीच झड़प के बाद पथराव
पटियाला। पंजाब के पटियाला शहर में सिख संगठनों तथा हिन्दू संगठनों के बीच शुक्रवार को जबर्दस्त टकराव के दौरान दोनों ओर से पथराव हुआ जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिये हवाई फायर करना पड़ा। पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) राकेश अग्रवाल ने बताया कि हालात फिलहाल काबू में हैं। अफवाहों के कारण माहौल बिगड़ा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें तथा शहर में शांति बनाये रखने में सहयोग दें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पटियाला में आज दोपहर हुई झड़प की घटना ङ्क्षनदनीय है। उन्होंने कहा,'' मैंने पुलिस महानिदेशक से इस बारे में बात की है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी तथा प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द तथा अमन-चैन बिगाडऩे की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।''

शहर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब सिख संगठन तथा शिवसेना सहित हिन्दू संगठन आमने-सामने आ डटे। हिन्दू संगठनों ने खालिस्तान विरोधी मार्च निकाला था तो इसके विरोध में काली मंदिर के पास निहंग सिख समेत सिख संगठनों और उनके बीच टकराव हुआ। झड़प के दौरान एक-दूसरे पर पथराव किया गया। पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकने की कोशिश की लेेकिन पथराव के दौरान पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगे जिससे दोनों समुदायों को तितर-बितर करने के लिये पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। इस घटना के बावजूद दोनों समुदायों के नेता अभी डटे हुये हैं तथा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धार्मिक स्थल की छत से हुये पथराव को पुलिस गंभीरता से ले रही है।

अल-अक्सा मस्जिद परिसर में दाखिल हुई इजराइली पुलिस झड़प में 17 घायल, फिलिस्तीन ने दी नतीजे भुगतने की धमकी
यरुशलम। एकबार फिर इजराइल और फलस्तीन के बीच तनाव बढ़ गया है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली पुलिस रविवार तड़के यरुशलम के संवेदनशील धार्मिक स्थल अल-अक्सा मस्जिद के परिसर में दाखिल हुई और क्षेत्र में मौजूद फलस्तीनियों को बाहर निकाल दिया। फलस्तीनी चिकित्साकर्मियों के अनुसार इजरायली पुलिस ने रविवार को जेरूसलम के पुराने शहर में अल-अक्सा मस्जिद परिसर में प्रवेश किया ताकि पवित्र स्थल पर यहूदी आगंतुकों के लिए रास्ता सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान हुई झड़प में 17 फलस्तीनी घायल हो गए। अभी दो दिन पहले ही इसी जगह पर फलस्तीनियों के साथ झड़प इजराइली पुलिस की झड़प हुई थी। सनद रहे कि एक साल पहले यरुशलम में इजरायली सुरक्षा बलों और फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा भड़की थी। यह हिंसा 11 दिनों के गाजा युद्ध में तब्दील हो गई थी। यह मस्जिद समेत यह पहाड़ी परिसर इस्लाम धर्म का तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। यह यहूदियों के लिए भी सबसे पवित्र स्थान है। यहूदी इसे टेंपल माउंट कहते हैं। इस स्थल पर इजराइल और फलस्तीन के प्रतिस्पर्धी दावों ने कई दौर की हिंसा को जन्म दिया है।

इस साल मुस्लिमों का पवित्र महीना रमजान ईसाई पवित्र सप्ताह ईस्टर सभी एक ही समय में हो रहे हैं। इसकी वजह से शहर में हजारों की संख्या में आगंतुकों का आगमन हुआ है। इजरायली पुलिस ने फलस्तीनियों पर एक पवित्र स्थल को अपवित्र करने का आरोप लगाया जबकि फलस्तीनी अधिकारियों ने इजरायल पर संवेदनशील पवित्र स्थल को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता नबील अबू रडेनेह ने कहा कि अल-अक्सा मस्जिद में जो हुआ वह खतरनाक संकेत है इजराइली सरकार को इसके नतीजे भुगतने होंगे। इजराइल की पुलिस ने कहा कि वे पवित्र स्थल पर यहूदियों की नियमित यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए परिसर में दाखिल हुए। फलस्तीनियों ने पत्थर जमा कर रखे थे और बैरियर लगा दिए थे। हम यहूदियों और मुसलमानों के लिए पूजा की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दो नई टीमों में आज विस्फोटक मुकाबला
मुंबई।  आईपीएल की दो नई टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के सोमवार को होने वाले मुकाबले में जबरदस्त भिड़ंत होने की पूरी उम्मीद है।  दोनों टीमें अपना अभियान विजयी अंदाज में शुरू करने उतरेंगी। लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल और गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं और दोनों कप्तानों का लक्ष्य विजयी शुरुआत करना होगा।

स्टॉयनिस, होल्डर और मेयर्स बाद में जुडेंगे
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कोहनी में चोट की वजह से पूरी प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर और काइल मेयर्स भी टीम के साथ आईपीएल के पहले हफ्ते के बाद ही जुड़ पाएंगे। ये सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हैं। क्विंटन डिकॉक पावरप्ले में आक्रामक हो सकते हैं और लंबी पारी भी खेल सकते हैं। लेकिन कप्तान  लोकेश  राहुल किस अंदाज में खेलेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। पिछले तीन सीजन में मनीष पांडे का स्ट्राइक रेट 127.52 का ही रहा है, पूरी उम्मीद है कि उन्हें नंबर-3 पर खेलने का मौका मिलेगा। लिहाजा ये माना जा सकता है कि पावरप्ले में राहुल दूसरे बल्लेबाज होंगे जो आक्रामक शैली में खेलें जबकि ऐंकर की भूमिका में मनीष नजर आ सकते हैं।

क्रुणाल-होल्डर भी समय के साथ खेल में बदलाव ला सकते है
मार्कस स्टॉयनिस और दीपक हुड्डा के तौर पर लखनऊ के पास दो ऐसे बल्लेबाज भी मौजूद हैं जो पहली ही गेंद से बड़ी-बड़ी हिट लगाने में सक्षम हैं। साथ ही साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या और वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर जेसन होल्डर भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो वक्त के हिसाब से अपने खेल में बदलाव ला सकते हैं। अगर इस टीम के बेंच पर नजर ंडालें तो बल्लेबाजी में एविन लुईस के अलावा और कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है। लुईस सलामी बल्लेबाजी में भी डिकॉक का बैकअप हो सकते हैं, उस परिस्थिति में राहुल को दस्तानों के साथ विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभानी होगी। इनके अलावा काइल मेयर्स और मनन वोहरा हैं, ये भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ही हैं, जहां पहले से ही लखनऊ के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

हंगामा ए बेट-बॉल
लबे गेप के बाद में
फिर आनंद विभोर,
दर्शक दीर्घाएं भरी
बीता काला दौर.