missing case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लावारिस शवों की पुकार, परिजन कहां खो जाते हैं? मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों और दुर्घटनाओं के शिकार लोगों के कारण ऐसे मामले आम
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अज्ञात मृतकों की पहचान एक ऐसी चुनौती बनी हुई है, जो हर साल दर्जनों परिवारों को अनंत इंतजार और दर्द दे जाती है। सड़कों, रेलवे ट्रैक, नदियों या सुनसान इलाकों में मिलने वाले शवों के परिजनों की तलाश के लिए पुलिस हर संभव कोशिश करती है।

समाचार पत्रों में हुलिया छपवाना, सोशल मीडिया पर अपील, थानों में फोटो चस्पा करना, मिसिंग पर्सन ब्यूरो से क्रॉस-चेक-फिर भी ज्यादातर मामलों में हाथ निराशा ही लगती है। सीमित समय (72 घंटे से कुछ हफ्तों तक) इंतजार के बाद मजिस्ट्रेट की अनुमति से शव का अंतिम संस्कार उसके अनुमानित धर्म के अनुसार कर दिया जाता है।

केस 1: रामनिवास बाग के पास नवजात शव (जनवरी 2026)
लालकोठी थाना क्षेत्र में खुले में नवजात का शव। शक है कि नशे में परिजनों ने छोड़ दिया। तलाश के बावजूद पहचान नहीं हुई, पुलिस ने संस्कार कराया।

केस 2: 50 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव मिला (मार्च 2026)
कालवाड़ थाना इलाके में 8 मार्च को रूज्या मोड पर 50 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव मिला था। जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने 12 मार्च को अंतिम प्रेस नोट जारी किया था। पहचान नहीं होने के अभाव में दसवें दिन 17 मार्च को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

केस 3: करीब दो सप्ताह के बाद पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
प्रताप नगर थाना इलाके के कुम्भामार्ग से एक 35 वर्षीय युवक को रुकमणी देवी बेनीप्रसाद जयपुरिया राजकिय चिक्तिसालय में भर्ती कराया गया जहां से उसकी स्थिति बिगडने लगी तो एसएमएस अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। करीब दो सप्ताह के बाद पुलिस ने 19 मार्च को अंतिम संस्कार कर दिया।

केस 4: अचेत अवस्था में मिला बुजुर्ग विधायकपुरी थाना इलाके में 10 मार्च
को एमआईरोड गर्वमेंट हॉस्टल के पास एक 60 वर्षीय बुजुर्ग अचेत अवस्था में मिला जिसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक सप्ताह इंतजार के बाद शव की स्थिति गलने जैसी होने लगी तो 16 मार्च को अंतिम संस्कार कर दिया।

केस 5: परिजनों की तलाश में जुटी
चौमूं थाना इलाके के रामपुरा पुलिया के पास 16 मार्च को एक दुघर्टनाग्रस्त लाश मिली। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुुर्दाघर में पहचान के लिए रखवाया है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान के साथ उसके परिजनों की तलाश में जुटी है, और लाश अपने परिजनों का इंतजार कर रही है। शायद डीप फ्रिज में पड़ी-पड़ी यही पुकार कर रही है कि मेरे परिजन कहां खो गए।

पुलिस अपने स्तर पर पहचान और परिजनों की तलाश के लिए प्रयास करती है। पहचान नहीं होने पर विधि सम्मत ढंग से दाह संस्कार कराया जाता है।
ओमप्रकाश पासवान, विशेष पुलिस आयुक्त जयपुर

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
अमेरिका। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद कर लिया गया है। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने रविवार को इस दुखद समाचार की पुष्टि की। आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र रहे साकेत 9 फरवरी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे।

लापता होने से शव मिलने तक का घटनाक्रम

साकेत को आखिरी बार मंगलवार सुबह बर्कले के ड्वाइट वे के पास देखा गया था। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी तलाश के लिए लेक अंजा और टिल्डेन रीजनल पार्क जैसे इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। जांच के दौरान पुलिस को उनका बैकपैक मिला था, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप मौजूद थे। 6 दिनों की गहन खोज के बाद, स्थानीय अधिकारियों ने उनके निधन की पुष्टि की, जिससे उनके परिवार और छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

भारतीय दूतावास की भूमिका

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे साकेत के परिवार के साथ निरंतर संपर्क में हैं। दूतावास के अधिकारी पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की प्रक्रियाओं और अन्य कानूनी औपचारिकताओं में परिवार की पूरी मदद कर रहे हैं। साकेत एक मेधावी छात्र थे। उन्होंने साल 2025 में आईआईटी मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक पूरा किया था और वर्तमान में बर्कले में 'केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग' में मास्टर डिग्री कर रहे थे। उन्हें सॉफ्ट मैटेरियल्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नवाचार का गहरा शौक था। उनकी मृत्यु के कारणों की अभी विस्तृत जांच की जा रही है।

अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
जयपुर। अशोकनगर थाना क्षेत्र से दो जापानी पर्यटकों के रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। दोनों जापानी जापान पहुंच गए है। गौरतलब है कि दोनों पर्यटक टैक्सी चालक के साथ घूमने आए थे, लेकिन रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान अचानक टैक्सी चालक से बिछड़ गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, जापान निवासी दो पर्यटकों को टैक्सी चालक पिकेंद्र 7 फरवरी की शाम ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित एक होटल में लेकर आया था। होटल में ठहराने के बाद टैक्सी चालक उन्हें अशोकनगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में भोजन कराने के लिए ले गया। रेस्टोरेंट के बाहर टैक्सी खड़ी कर चालक वहीं रुक गया, जबकि दोनों पर्यटक अंदर चले गए। काफी देर तक जब दोनों पर्यटक बाहर नहीं आए तो टैक्सी चालक ने उनकी तलाश शुरू की। रेस्टोरेंट के अंदर जाकर खोजबीन की गई, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद टैक्सी चालक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें सामने आया कि दोनों पर्यटक रेस्टोरेंट में जाने के महज पांच मिनट बाद ही बाहर निकलते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि दोनों पर्यटक टैक्सी चालक से मिले बिना ही वहां से कहीं और चले गए। अगले दिन सुबह तक टैक्सी चालक ने दोनों पर्यटकों का इंतजार किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद जब दोनों पर्यटक ब्रह्मपुरी स्थित होटल भी नहीं पहुंचे तो चालक ने अशोकनगर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। टैक्सी चालक पिकेंद्र ने पुलिस को बताया कि दोनों पर्यटकों के दो बैग उसकी गाड़ी में ही रह गए थे, जिन्हें उसने पुलिस को सौंप दिया है। दोनों जापानी अपना सामान यही छोड़ गए।

घर से गायब तीनों किशोरी उत्तरप्रदेश से दस्तयाब, क्षेत्र में खंगाले सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे
मेहंदीपुर बालाजी। गत दिनों टोड़ाभीम क्षेत्र से गायब हुई तीनों किशोरियों को पुलिस अलीगढ एवं हाथरस उत्तरप्रदेश से दस्तायब किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों ही किशोरी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं को तिलक छापा लगाकर गुजारा करती थी। 23 अक्टूबर को सुबह अपने घर से निकली लेकिन जब शाम को घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने 25 अक्टूबर को टोडाभीम थाने में उनके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

वही एक सीसीटीवी फुटेज में तीनों ही लड़कियां मुख्य बाजार में जाती दिखीं। इधर करौली एसपी लोकेश सोनवाल ने टीमें गठित कर ऑपरेशन खुशी चलाया। टीमों ने आखिरकार एक किशोरी को जिला अलीगढ एवं अन्य दो कोहाथरस उत्तर प्रदेश से दस्तयाब किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों ही युवतियांं स्वेच्छा से घर से गई थी।

नाहरगढ़ जंगल से एक साल बाद भी लापता है राहुल, परिजनों की उम्मीदें अब भी जिंदा
जयपुर। नाहरगढ़ जंगल में पिछले साल एक सितम्बर को लापता हुए शास्त्री नगर निवासी राहुल शर्मा की तलाश अब भी जारी है। छोटे बेटे आशीष का शव मिलने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। मां-बाप की आंखें आज भी गेट पर टिकी रहती हैं। इस आस में कि उनका बेटा राहुल कभी लौट आएगा। मां सीता देवी कहती हैं हम जी तो रहे हैं लेकिन हर दिन पीड़ा के साथ जीना पड़ रहा है। पिता सुरेश चंद शर्मा बताते हैं कि बड़े बेटे की अनुपस्थिति ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक-रूप से तोड़ दिया है। वे बार-बार पुलिस से गुहार लगाते हैं कि उन्हें सच्चाई बताई जाए और राहुल की तलाश तेज की जाए।

1 सितम्बर 2024 को राहुल और उसका भाई आशीष नाहरगढ़ स्थित चरण मंदिर जंगल के रास्ते से निकले थे। वापसी में आशीष ने फोन कर परिजनों को बताया कि राहुल जंगल में गुम हो गया है और उसे डर लग रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन जंगल में आशीष का शव बरामद हुआ, लेकिन राहुल का कहीं पता नहीं चला। पुलिस, परिजन, सिविल डिफेंस व स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, यहां तक कि हेलीकॉप्टर से भी तलाश की गई। 16 अगस्त को जंगल में करीब 6 फीट लंबे कंकाल मिलने पर राहुल की गुमशुदगी का रहस्य और गहरा हो गया। राहुल की लंबाई 5.5 फीट थी। कपड़े भी उसके नहीं थे।

परिजनों का सवाल
परिजनों का कहना है कि पुलिस केवल इतना कह रही है कि तलाश जारी है। लेकिन कैसे, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं। परिजन पुलिस की उस थ्योरी से सहमत नहीं कि दोनों भाइयों में कहासुनी हुई और राहुल भाग गया। उनका कहना है कि यह सच नहीं हो सकता।

दस माह पहले लापता दो बच्चियां लखनऊ बालिका गृह में मिलीं
जयपुर। जीआरपी थाना पुलिस ने 10 माह से गुमशुदा दो नाबालिग बालिकाओं (एक की 14 वर्ष और दूसरे की पांच साल) को बरामद किया है। इन दोनों को तलाशने के लिए पुलिस अधीक्षक जीआरपी की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी जीआरपी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि जीआरपी अजमेर में गुमशुदा और नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दस माह से लापता दो नाबालिग बच्चियों को तलाशा गया है। सिंह ने बताया कि नौ जनवरी 2025 को परिवादिया शबाना निवासी हसीनपुरवा बिजनौर लखनऊ ने अपने पति हासिम के साथ थाने में रिपोर्ट दी कि वह मजदूरी करने के लिए जयपुर में आती रहती है। वे अंगूठी नगीना खरीदने और बेचने का काम करते हैं। इस कार्य के लिए 18 अक्टूबर, 2024 को बच्चों समेत जयपुर आए थे।

रात करीब 11 बजे बच्चों को भूख लगी तो स्टेशन के बाहर खाना लेने के लिए दोनों बच्ची चली गईं। ये दोनों बच्चियां रेलवे स्टेशन हसनपुरा गेट नम्बर- एक प्लेटफार्म के बाहर से गुम हो गईं। इस रिपोर्ट पर थाना प्रभारी अरुण चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की। टीम ने सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, विभिन्न सरकारी एंव गैर सरकारी बालिकाओं संस्थाओं में तलाश किया। राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, उतरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, दिल्ली में सरकारी एवं गैर सरकारी बालिका संस्थाओं से जानकारी जुटाई गई तो दिल्ली की आश गृह बालिका संस्था में बच्चियों के होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दिल्ली में जानकारी ली तो पता चला कि दोनों बच्चियों को बालिका गृह लखनऊ उतरप्रदेश भेज दिया है। इस पर टीम ने दोनों बच्चियों वहां से बरामद कर लिया।