waterlogging in jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजधानी जयपुर में मेहरबान हुए मेघराज: दोपहर बाद झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
जयपुर। राजधानी जयपुर में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश कुछ देर में तेज हो गई। शहर के प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। बारिश के दौरान सड़कों पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही।

अचानक हुई बारिश के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों को भी परेशानी हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। बारिश के साथ कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। शहर में जलभराव के कारण यातायात पुलिस और नगर निगम के सामने भी व्यवस्थाएं संभालने की चुनौती रही। मुख्य सड़कों पर पानी की निकासी में समय लगने से वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ा। हालांकि, बारिश ने लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे जयपुरवासियों को राहत जरूर दी।

मौसम में आए इस बदलाव के बाद शहरवासियों को आगामी घंटों में भी बारिश की उम्मीद बनी हुई है। प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी और पानी की निकासी के इंतजामों पर नजर रखी जा रही है।

जयपुर में बारिश का सिलसिला जारी, जल भराव से निपटने को प्रशासन मुस्तैद
जयपुर। जयपुर जिले में बीते 24 घंटे से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उनके निर्देश पर सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी शहर के जल भराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम राजेश जाखड़ ने रात को निरीक्षण कर हालात की समीक्षा की। मुरलीपुरा और वीकेआई स्थित नियंत्रण कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त गौरव सैनी भी कलेक्टर के साथ निरीक्षण में शामिल रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपदा की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें।