babulal bairwa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन : 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, गहलोत बोले-उनका निधन क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले की कठूमर आरक्षित सीट से चार बार विधायक रहे बाबूलाल बैरवा का रविवार तड़के तीन बजे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बैरवा 1980-85 तक सातवीं राजस्थान विधान सभा , 1985-90 आठवीं राजस्थान विधान सभा , 2008-13 तक तेरहवीं राजस्थान विधान सभा एवं 2018-23 तक पंद्रहवीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य रहे। वह 1977 से लेकर 2023 तक विधानसभा की कई समितियां के सदस्य रहे। वह दो बार कांग्रेस विधायक ,एक बार निर्दलीय और एक बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे हैं। बैरवा का जन्म पांच नवम्बर 1953, रोनीजाथान, तहसील कठूमर, जिला अलवर में हुआ था।

गहलोत ने व्यक्त किया दु:ख

कठूमर (अलवर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री बाबूलाल बैरवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। एक लंबे अरसे तक विधायक के रूप में उनका अनुभव और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

नगर पालिका इन्द्रगढ़ के अध्यक्ष बाबूलाल बैरवा को किया निलंबित, विभाग के निदेशक इन्द्रजीत सिंह ने जारी किए आदेश
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने नगर पालिका इन्द्रगढ़ (जिला बूंदी) के अध्यक्ष बाबूलाल बैरवा को उनके पद से हटा दिया है। इस संबंध में विभाग के निदेशक इन्द्रजीत सिंह ने आदेश जारी किए है। आदेश के अनुसार बाबूलाल बैरवा को नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 50(1)(iv)(क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया है।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित व्यक्ति को पूर्व में कोई कारण बताकर छूट नहीं दी गई हो, तो यह आदेश वैधानिक रूप से अनुमोदित माना जाएगा। इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, बूंदी जिला कलेक्टर और नगरपालिका इन्द्रगढ़ को भेज दी गई है। साथ ही वार्ड संख्या 14 की सदस्य नीलम भारती को पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, ये 60 दिवस के लिए दी है।