jaipur dubai flight - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर-दुबई उड़ान अब अनुबंधित विदेशी विमान के भरोसे, स्पाइसजेट ने बदला एयरक्राफ्ट
जयपुर। जयपुर से दुबई के बीच हाल ही में शुरू हुई स्पाइसजेट की सीधी उड़ान अब विदेशी अनुबंधित विमान के जरिए संचालित की जा रही है। एयरलाइन ने सेवा शुरू होने के शुरुआती तीन दिनों तक अपने विमान से इस रूट पर संचालन किया, लेकिन इसके बाद विमान बदल दिया गया। अब यह उड़ान कंबोडिया की स्काई अंकोर एयरलाइंस के अनुबंधित विमान से संचालित हो रही है। एयरलाइन ने परिचालन संबंधी जरूरतों को देखते हुए इस व्यवस्था को लागू किया है। वर्तमान समय-सारिणी के अनुसार दुबई से उड़ान शाम 4:55 बजे जयपुर पहुंचती है, जबकि जयपुर से यह विमान शाम 5:55 बजे दुबई के लिए रवाना होता है।

विमान बदलने के बावजूद उड़ान के निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सेवा पहले की तरह नियमित रूप से जारी है। एविएशन क्षेत्र में एयरलाइंस परिचालन, विमान उपलब्धता या तकनीकी कारणों से कई बार दूसरी एयरलाइंस के विमानों को अनुबंध पर लेकर सेवाएं संचालित करती हैं। इसी व्यवस्था के तहत स्पाइसजेट भी फिलहाल जयपुर-दुबई रूट पर स्काई अंकोर एयरलाइंस के विमान का उपयोग कर रही है। यात्रियों की सुविधा और उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।

ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच जयपुर-दुबई फ्लाइट 22 दिन से लगातार रद्द, यात्रिगण परेशान
जयपुर। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनावपूर्ण हालात का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर साफ नजर आने लगा है। इसी कड़ी में स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट रविवार को भी रद्द रही। यह फ्लाइट पिछले 22 दिनों से लगातार रद्द चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, दुबई से यह फ्लाइट सुबह 8:30 बजे जयपुर पहुंचती है और यहां से सुबह 9:40 बजे दुबई के लिए रवाना होती है। लेकिन मौजूदा हालात के चलते एयरलाइंस को बार-बार अपनी सेवाएं रद्द करनी पड़ रही हैं। सुरक्षा कारणों और एयरस्पेस प्रतिबंधों के चलते उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

फ्लाइट के लगातार रद्द होने से खासकर व्यापारिक और पर्यटन यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। कई यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। स्थिति सामान्य होने तक फ्लाइट संचालन बहाल होने की संभावना कम नजर आ रही है।

जयपुर-दुबई फ्लाइट लगातार लेट : लंबे समय तक करना पड़ रहा इंतजार, यात्रियों ने फ्लाइट की देरी पर जताई नाराज़गी
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट पिछले 15 दिनों से तय समय पर संचालित नहीं हो रही है। इससे यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी यह फ्लाइट लगभग डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, जयपुर से सुबह 9:30 बजे उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट आज सुबह 11 बजे तक ही दुबई के लिए रवाना हो सकी।

बताया जा रहा है कि 28 सितंबर से यह फ्लाइट लगातार अनियमित चल रही है। यात्रियों ने फ्लाइट की देरी पर नाराज़गी जताई है। उधर, त्योहारी सीजन को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने अतिरिक्त उड़ानों की योजना बनाई है। दिवाली के अवसर पर कोलकाता के लिए भी एक अतिरिक्त फ्लाइट चलाई जाएगी। यह फ्लाइट जयपुर से रात 11:30 बजे रवाना होगी और केवल 17 और 18 अक्टूबर को ही संचालित की जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या और मौसम संबंधी कारणों से उड़ानों के समय में बदलाव किया जा रहा है।

जयपुर-दुबई की फ्लाइट फिर लेट, यात्री परेशान
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट एक बार फिर रीशेड्यूल हो गई है। तीन दिन में दूसरी बार फ्लाइट को आखिरी वक्त पर 11 घंटे देर से उड़ाने का निर्णय लिया गया। तय समय पर सुबह 9:30 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट अब शाम 8:30 बजे दुबई जाएगी। वहीं दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट भी 8 घंटे की देरी से दोपहर 11:32 बजे रवाना हुई और शाम 4:35 बजे पहुंचेगी।

फ्लाइट में देरी की वजह इनकमिंग एयरक्राफ्ट और तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं। फ्लाइट लेट होने से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 6:30 बजे से ही यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं।