Faf du Plessis - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धीमी ओवर गति के लिए डु प्लेसिस पर लगा जुर्माना
बेंगलुरु। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाये रखने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 15वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाये रखने के लिये जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया, चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह इस सीजन में न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित टीम का पहला अपराध है, कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सुपरजायंट्स ने सोमवार को खेले गये मुकाबले में आरसीबी पर एक विकेट की जीत दर्ज की। सुपरजायंट्स के 11वें नंबर के बल्लेबाज आवेश खान ने उत्साह में जीत का जश्न मनाते हुए अपना हेलमेट जमीन पर दे मारा, जिसके लिये मैच रेफरी ने उन्हें भी फटकार लगायी। आवेश के ऊपर हालांकि कोई आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया गया।

लखनऊ सुपरजायंट्स के आवेश खान को आचार संहिता के उल्लंघन के लिये फटकार लगाई गयी है। आवेश ने आईपीएल की आचार संहिता के स्तर-1 के अपराध 2.2 और सजा को स्वीकार किया। आचार संहिता के स्तर-1 के उल्लंघन के लिये मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

IPL-2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 18 रन से दी शिकस्त, अंक तालिका में पहुंची टॉप पर
मुंबई। सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस (नाबाद 95 रन) रुतुराज गायकवाड़ (64 रन) के मध्य शतकीय साझेदारी के बाद दीपक चाहर (29 रन पर 4 विकेट) की स्विंग गेंदबाजी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को आईपीएल-14 के रोमांचक मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से पराजित कर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत से चेन्नई की टीम 4 मैचों में 3 जीत (1.142 रनरेट) के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। जबकि केकेआर 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। चेन्नई ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाबी पारी में केकेआर की टीम 19.1 ओवर में 202 रन ही बना सकी। पैट कमिंस 66 रन बनाकर नाबाद लौटे।

चाहर ने झटके पहले चार विकेट
कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत काफी खराब रही। दीपक चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने पहले तीन ओवर में ही 31 रनों  पर कोलकाता के 4 खिलाड़ियों को पैवेलियन लौटा दिया। चाहर ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही शुभमन गिल (0) को डीप थर्ड मैन पर एनगिदी के हाथों लपकवा दिया। अपने दूसरे ओवर में उसने नितीश राणा (9) को कप्तान एमएस धोनी के हाथों कैच करवाया। चाहर ने तीसरे ओवर में चेन्नई को दो बड़ी सफलताएं दिलाई। उसने पहले कप्तान इयोन मोर्गन (7) को धोनी के हाथों लपकवाया। इसके बाद सुनील नारायण (4) को जडेजा के हाथों कैच करा केकेआर के शीर्ष 4 बल्लेबाजों को मात्र 31 रनों पर पैवेलियन लौटा दिया।

रसेल-कार्तिक ने जोड़े 81 रन
एनगिदी ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को विकेट की पीछे लपकवा केकेआर का स्कोर 5 विकेट पर 31 रन कर दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि कोलकाता एक बड़ी हार की ओर जा रही है। लेकिन रसेल और दिनेश कार्तिक के मंसूबे और ही थे। रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 22 गेंदों पर 54 रन बना कोलकाता को मैच में फिर ला दिया। इस जोड़ी को सैम करेन ने जुदा दिया, जब उसने रसेल को बोल्ड कर दिया। रसेल ने पारी में 6 छक्के और 3 चौके लगाए। रसेल ने दिनेश कार्तिक के साथ छठे विकेट के लिए मात्र 36 गेंदों में 81 रन जोड़े।

कमिंस ने 16वें ओवर में लिए 30 रन
दिनेश कार्तिक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें एनगिदी ने पगबाधा आउट किया। कार्तिक ने 24 गेंदों पर 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। इसके बाद पैट कमिंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके। कमिंस ने सैम करेन द्वारा फैंके गए पारी के 16वें ओवर में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 30 रन जोड़े थे।

पर्पल कैप पर भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल का कब्जा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं और इसलिए उनके पास पर्पल कैप बरकरार है। हर्षल के नाम इस सीजन में अब तक 3 मैचों में 9 विकेट हैं। दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान, चेन्नई सुपर किंग्स के दीपक चाहर और मुंबई इंडियंस के राहुल चहर के नाम आठ-आठ विकेट हैं। आवेश दूसरे, दीपक तीसरे और राहुल चाहर चौथे नम्बर पर हैं। केकेआर के आन्द्रे रसेल 7 विकेट लेकर 5वें नंबर पर हैं।

बल्लेबाजों में सबसे आगे शिखर धवन
ऑरेंज कैप दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास है। धवन के अब तक चार मैचों में 57.75 की औसत से 231 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल हैं। मैक्सवेल के नाम 58.66 की औसत से 176 रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के जानी बेयरस्टो 57.66 की औसत से 173 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के फाफ डू प्लेसिस 82.00 की औसत से 164 रनों के साथ चौथे और केकेआर के नितीश राणा (164 रन) पांचवें नंबर पर हैं।

IPL-2021: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराया
मुंबई। फॉफ डु प्लेसिस (33 रन) की धुंआधार पारी के बाद मोईन अली (7 रन पर 3 विकेट), सैम करने (24 रन पर 2 विकेट) और रवीन्द्र जडेजा (28 पर विकेट 2) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को आईपीएल-14 के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 42 रन से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से चेन्नई 2 अंक अर्जित कर आईपीएल अंक तालिका में 3 मैचों से 2 जीत के साथ आरसीबी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान इतने ही मैचों में एक जीत के साथ छठे स्थान पर फिसल गई। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लिए
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा (14 रन) और कप्तान संजू सैमसन (1 रन) टीम के 45 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। इन दोनों को सैम करेन ने अपना शिकार बनाया। बटलर और शिवम दुबे धीरे-धीरे राजस्थान का स्कोर 87 रनों तक ले गए। 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए जडेजा ने पहली गेंद पर बटलर को बोल्ड किया और फिर अंतिम गेंद पर शिवम दुबे (17) को पगबाधा आउट किया। बटलर ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए।

मोईन ने लिए तीन विकेट
इसके बाद तो राजस्थान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मोईन अली ने लगातार तीन विकेट ले राजस्थान का स्कोर 14.3 ओवर में 7 विकेट पर 95 रन कर दिया। मैन ऑफ द मैच रहे मोईन अली ने पारी के 13वें ओवर में डेविड मिलर (2) को पगबाधा आउट किया। उसने 15वें ओवर में रियान पराग और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी क्रिस मौरिस को आउट किया। इन दोनों खिलाड़ियों को जडेजा ने कैच किया। पराग ने 7 गेंदों में मात्र 3 रन बनाए वहीं क्रिस मौरिस अपना खाता भी नहीं खोल सके। ब्रावो ने राहुल तेवतिया (20) को व शार्दुल ठाकुर ने जयदेव उनादकट (24) को आउट किया। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े।