Handball Championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से
जयपुर। मेजबान राजस्थान ने अपने आखिरी सुपर लीग मुकाबले में दिल्ली को 20-8 से पराजित कर सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही 20वीं ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमी फाइनल में शनिवार को राजस्थान का मुकाबला नार्दर्न रेलवे से होगा। दूसरा सेमी फाइनल एलपीयू फगवाड़ा और बीएसएफ के मध्य खेला जाएगा। राजस्थान हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव यश प्रताप सिंह के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सायं 5 बजे खेला जाएगा।

सांसद मंजू शर्मा ने किया 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान :

जयपुर सांसद मंजु शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग ले रही 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। साथ ही सभी दस टीमों के प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री राजपूत सभा, जयपुर के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, राज्य हैंडबॉल संघ के संरक्षक जय आहुजा, महेंद्र शर्मा, गुरु वशिष्ठ अवार्डी सुब्रत सेन, जयपुर जिला हैंडबॉल संघ के संरक्षक अशोक कुमार शर्मा भी मौजूद थे। सम्मानित होने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों में पूजा कंवर, वर्षा जाखड़, रुक्मणी बीठू, नोरती कुमारी मेवाडा, कशिश शर्मा, ममता मिठारवाल, कनिका रॉय शामिल हैं।

ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल : मेजबान राजस्थान ने अपने दोनों मुकाबले जीते, चैम्पियन हिमाचल का विजयी आगाज
जयपुर। मेजबान राजस्थान ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई 20वीं ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल के शुरुआती दिन अपने दोनों मुकाबले जीत लिए। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन हिमाचल प्रदेश ने भी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल एवं मानद सचिव यश प्रताप सिंह तथा टूनार्मेंट में भाग ले रही प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का स्वागत किया। राजस्थान ने अपने पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 19-15 से पराजित किया। हाफ टाइम तक राजस्थान टीम एक अंक (10-9) की बढ़त लिए हुए थी। राजस्थान की लड़कियों ने इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में सीआईएसएफ को भी 20-17 से शिकस्त दी। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 7-7 से बराबरी पर थीं। गत चैंपियन हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को 24-19 से पराजित किया। हाफ टाइम तक हिमाचल 19-6 से बढ़त लिए थी।

जितने मैच खेलोगे, उतना ही मैच टेम्परामेन्ट बढ़ेगा :

इस अवसर पर राज्यवर्धन सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल तभी बेहतर होता है, जब खिलाडियों को मौका मिले, खिलाडी जितने ज्यादा मैच खेलेगें, उतना ही मैच टेम्परामेन्ट डवलप होगा। जब आप खेलें तो स्कोर बोर्ड की ओर ना देखें और केवल अपने खेल पर ध्यान दें, सफलता मिली तो अच्छा है, नहीं मिली तो कल जरूर मिलेगी, लेकिन प्रयास कभी भी नहीं छोडना चाहिए। हमेशा रेफरी के निर्णय का सम्मान करें।

अन्य मैचों के परिणाम :

आज खेले अन्य मैचों में एलपीयू-फगवाड़ा ने दिल्ली को 27-7 (15-1) से, गत उपविजेता उत्तर रेलवे ने बीएसएफ को 19-14 (10-5) से, सीआईएसएफ ने दिल्ली को 20-15 (11-9) से, बीएसएफ ने हरियाणा को 19-17 (11-08) से और नॉर्दर्न रेलवे ने पंजाब को 24-13 (17-08) से पराजित किया।

20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता : ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल, पूजा कंवर करेगी राजस्थान टीम का नेतृत्व
जयपुर। राजस्थान में हैंडबाल खेल की अलख जगाने वाले हनुमान सिंह की स्मृति में 20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देश की शीर्ष दस टीमें हिस्सा लेंगी। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ गुरुवार को सायं 5 बजे प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल, भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के हेड कोच सचिन चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

शीर्ष 10 टीमें खेलेंगी :

राजस्थान हैंडबॉल संघ के सचिव यश प्रताप सिंह ने बुधवार को यहां बताया कि राज्य हैंडबॉल संघ और हनुमान सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मेजबान राजस्थान सहित देश की 10 शीर्ष टीमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नॉर्दर्न रेलवे, बीएसएफ, सीआईएसएफ व एलपीयू-फगवाड़ा भाग ले रही हैं।

पहला मुकाबला यूपी से :

यशप्रताप ने बताया कि टीमों को दो पूल में रखा गया है। मेजबान राजस्थान टीम उत्तर प्रदेश, सीआईएसएफ, एलपीयू-फगवाड़ा और दिल्ली के साथ पूल ए में है। राजस्थान का पहला मुकाबला गुरुवार को यूपी से होगा। वहीं दूसरा मैच सीआईएसएफ से होगा। पहले दिन के अन्य मैचों में एलपीयू फगवाड़ा बनाम दिल्ली, बीएसएफ बीएसएफ बनाम नॉर्दर्न रेलवे, हिमाचल बनाम पंजाब, सीआईएसएफ बनाम दिल्ली, बीएसएफ बनाम हरियाणा, नॉर्दर्न रेलवे बनाम पंजाब, उत्तर प्रदेश बनाम दिल्ली व नॉर्दर्न रेलवे बनाम हिमाचल प्रदेश।

राजस्थान टीम घोषित :

राज्य हैंडबाल संघ के सचिव यशप्रताप सिंह ने मेजबान टीम की घोषणा की। पूजा कंवर को टीम का कप्तान बनाया गया है। अन्य खिलाड़ियों में वर्षा जाखड़, रुक्मणी बीठू, रेखा, कशिश शर्मा, नोरती कुमारी मेवाडा, रेखा चौधरी, ममता, काजल गुर्जर, पूजा जाट, कनिका रॉय, मानसी रावत, रेखा, गुड्डी शामिल हैं। राजस्थान खेल परिषद की कोच मनीषा राठौड़ टीम की कोच हैं।

37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप : राजस्थान पुरुष टीम उपविजेता रही, खिताबी मुकाबले में पंजाब ने हराया
जयपुर। राजस्थान पुरुष हैंडबॉल टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ में संपन्न 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप में उपविजेता रही। खिताबी मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को 32-23 (13-11) से हराया।

इससे पहले खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने सीआरपीएफ को 32-24 (14-12) से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। राजस्थान राज्य हैण्डबॉल संघ के सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि लीग मैचों में राजस्थान ने पंजाब को 35-25 से, बीएसएफ को 40-37 से, महाराष्ट्र को 31-19 से, सीआईएसएफ को 33-32 से और जम्मू कश्मीर को 19-07 से पराजित किया।

राजस्थान टीम :

करण सिंह शेखावत (कप्तान), रविन्द्र पाल सिंह सैनी, रोहताश, योगेश कुमार, गुरपिंदर सिंह (राजस्थान पुलिस),  अनिल खुड़िया, जसप्रीत सिंह, दिनेश डूडी, प्रिंस (श्रीगंगानगर),  लोकेन्द्र सिंह हाड़ा, अशलेश कुमार (जयपुर), चन्द्रप्रताप सिंह सोलंकी, कुलदीप सोयल (बूंदी), तेजवेन्द्र सिंह, सचिन गुर्जर, रामकेश गुर्जर (करौली), रोहित खान (जय भवानी अकैडमी), लाखन सिंह (कृपा बाबा हैंडबॉल अकैडमी)।

11वीं एशियाई यूथ महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप, राजस्थान की ममता-मुस्कान भारतीय हैंडबॉल टीम में
जयपुर। जियांग्शेन (चीन) में 18 से 26 जुलाई  तक होने वाली 11वीं एशियाई यूथ महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला हैंडबॉल टीम चीन पहुंच गई। भारतीय हैंडबॉल टीम में राजस्थान की ममता और मुस्कान भी शामिल हैं। राजस्थान की मनीषा राठौड़ को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। राजस्थान हैंडबाल संघ के सचिव यशप्रताप सिंह ने गुरुवार को यहां बताया कि उन्होंने बताया कि लेफ्ट बैक की पोजीशन पर खेलने वाली मुस्कान और पीवट पोजीशन पर खेलने वाली ममता राजस्थान खेल परिषद की महिला हैंडबॉल एकेडमी की खिलाड़ी हैं। वहीं टीम की कोच मनीषा राठौड़ भी परिषद में हैंडबॉल प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

भारतीय टीम : कनिष्का (कप्तान), शिवानी, रिधिमा, गरिमा, नेहा, शिक्षा, मुस्कान (हिमाचल प्रदेश), ममता, मुस्कान (राजस्थान), नैना-उप कप्तान, कोमल, अनन्या, वैष्णवी सिंह (उत्तर प्रदेश), मनाली (गुजरात), काफी (हरियाणा), अमृता, अदिति, साक्षी (साईं)। कोच:- सचिन चौधरी, मनीषा राठौड़, बिनोय, नवीन पूनिया। फिजियो:- मोनिका शर्मा।