shudhanshu trivedi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस संविधान और राजनीति की मर्यादा करती रही है ध्वस्त : सुधांशु त्रिवेदी ने नेता राहुल गांधी पर किया तीखा प्रहार, कहा- मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए उन पर संविधान और राजनीति की मर्यादा को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ इरफान अंसारी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को लेकर दिए गए बयान के लिए कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और विशेषकर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंसारी का बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। आपातकाल के 50 साल बीत गए मगर कांग्रेस की मानसिकता नहीं बदली।

भाजपा नेता ने कहा कि “झारखंड के मंत्री अंसारी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक ओछी और अपमानजनक टिप्पणी की। यह एक बार फिर कांग्रेस की घृणित मानसिकता को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि “ मोदी ने अपने कार्यकाल के लगातार 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद वह सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। एक ओर अन्य 2 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल जहां मनमानी के काले अध्याय थे, वहीं मोदी का कार्यकाल विकास के स्वर्णिम अध्याय हैं।”

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी नेता भी। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री की यह यात्रा सिर्फ चुनावी विजयों की नहीं, बल्कि अविचल निष्ठा, जन-आशीर्वाद, लोकप्रिय नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की अद्वितीय मिसाल है।”

मीडिया को मुद्दों पर तैयार कर रहे त्रिवेदी, बीजेपी ऑफिस में वर्कशॉप
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यालय मे चल रही है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मौजूद हैं। त्रिवेदी मीडिया विभाग के भाजपा नेताओं को देश और प्रदेश के मुद्दो पर पार्टी की बात रखने को लेकर गुर सीखा रहे हैं। राष्टीय स्तर के मुद्दो पर नेताओं को कैसे और क्या पक्ष पार्टी का रखना है, किस मुद्दे को कैसे उठाना है, इत्यादि पर अपनी बात रख रहे है।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों, संभाग एवं जिला मीडिया संयोजक मौजूद हैं। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुधांशु त्रिवेदी पार्टी की विचारधारा, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की रणनीति पर अपनी बात कही है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला उद्देश्य प्रदेश स्तरीय मीडिया प्रतिनिधियों को संवाद के प्रभावशाली तरीकों से प्रशिक्षित करना है ताकि वे मीडिया के माध्यम से जनसम्पर्क को और अधिक सशक्त बना सकें।