party - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दोस्तों ने पार्टी करने के लिए बुलाया, फिर किया आग के हवाले, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत
जयपुर। बगरू इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 2 दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक साथी को ज़िंदा जलाकर मार डाला। यह घटना बोराज रोड स्थित रघु बिहार कॉलोनी के एक खाली प्लॉट की है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक मृतक राकेश गुर्जर भरतपुर का रहने वाला था और बगरू के बेगस इलाके में रह रहा था। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे राकेश अपने दोस्तों हरिमोहन (19) और मनोज (20) के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकला था। शाम करीब 7 बजे तीनों बोराज रोड पर पहुंचे, जहां रघु बिहार कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में वे बैठकर बातचीत कर रहे थे। बगरू थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन कारणों से यह घटना हुई। दोस्तों के बीच आपसी रंजिश, विवाद या अन्य किसी कारण की जांच की जा रही है।

त्रिपुरा में सांसदों के दल पर हमला करने वाले 3 लोग गिरफ्तार
अगरतला| त्रिपुरा पुलिस ने सिपाहीजाला जिले में विशालगढ़ के नेहलचंद्र नगर में चुनाव परिणाम के बाद हुई अहिंसा के पीड़तिों से मिलने गये वाम-कांग्रेस सांसद दल पर हमला करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जाहिर तौर पर यह घटना राज्य को बदनाम करने के लिए राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि हमले में संलिप्त करीब 10 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस पिछले तीन हफ्तों में चुनाव के बाद की  की हर घटना की भी जांच कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने हालांकि,दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का विरोध करने वाला पार्टी का एक धड़ा चुनाव के बाद की अहिंसा में शामिल था। विशेष रूप से केंद्र सरकार के सामने मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए सांसदों पर हमला किया गया है।

साहा ने कहा, ''मैंने पुलिस महानिदेशक से बात की और इसे स्पष्ट किया कि सभी आरोपी व्यक्तियों पर बिना किसी अन्य विचार के तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। मैं इन घटनाओं की निंदा करता हूं और अपराधियों को चेतावनी देता हूं कि भविष्य में इस तरह के प्रयास की हिम्मत न करें। मैं दोहराता हूं कि त्रिपुरा में किसी भी तरह से असामाजिक गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिपाहिजाला जिले के पुलिस अधीक्षक बोगाती जगदीश्वर रेड्डी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद बीती रात सांसदों पर हमला करने में गिरफ्तार तीन लोगों की पहचान नकुन सूत्रधार, स्वप्न दास और निताई दास के रूप में की गयी है। तीनों व्यक्तियों को जांच के लिए उनकी हिरासत की मांग करते हुए अदालत में भेज दिया गया।उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, हमें कुछ और नामों का पता चला है उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद की अहिंसा में कथित रूप से शामिल कम से कम आठ लोगों को सिपाहीजाला जिले में अब तक गिरफ्तार किया गया है और सभी न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रत्येक घटना की जांच की जा रही है और शांति एवं सछ्वाव बनाए रखने के उपाय किए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार त्रिपुरा में सैकड़ों अहिंसा और हमलों के आरोपों के बावजूद अब तक केवल 11 मामले दर्ज किये गये और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच विपक्षी माकपा और कांग्रेस ने पुलिस पर सत्तारूढ़ भाजपा समर्थित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

राज्यसभा सांसद इलाराम करीम और लोकसभा सांसद अब्दुल खलिक ने बताया कि चुनाव के बाद हुई अहिंसा और प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लेने के लिए सांसदों की आठ सदस्यीय टीम दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा सांसदों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने के कारण शनिवार को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा, ''हमने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य की स्थिति से अवगत कराया। टीम पर नेहलचंद्र नगर और बाद में विशालगढ़ में भाजपा समर्थित बदमाशों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए हमला किया। अन्य टीमों को भी बरजाला, बामुटिया और मोहनपुर के प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा कैडरों से असुविधा का सामना करना पड़ा, हमें अपने कार्यक्रम को संक्षिप्त करने के लिए मजबूर किया।

दलित बच्चे के साथ हुए हादसे के विरोध में आम आदमी पार्टी ने दिया राज्यपाल को दिया ज्ञापन
जयपुर। आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन जालौर में दलित बच्चे के साथ हुए हादसे के विरोध में ज्ञापन दिया। विनय मिश्रा एवं विधायक कुलदीप कुमार ने बताया कि इस तरह का हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। कुलदीप कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश राज्य सरकार से मांग की है कि बच्चे की मौत पर परिजनों को मुआवजा, सरकारी नौकरी और एक ऐसा फैसला किया जाए कि  दलितों पर किसी भी प्रकार का अत्याचार नहीं हो।

प्रदेश में जननायक जनता पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव : चौटाला
जयपुर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी ना केवल छात्रसंघ चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी, बल्कि होने वाले विधानसभा चुनाव भी मजबूती से लड़ेगी। चौटाला ने बताया कि हरियाणा में उनकी पार्टी भाजपा के गठबंधन के साथ सरकार चला रही है। इसी का परिणाम है कि हरियाणा एक बार दोबारा तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है।

उनकी पार्टी का छात्र सम्मेलन मानसरोवर स्थित एक विश्वविद्यालय में आयोजित होगा, जिसे पार्टी संस्थापक डॉ अजय चौटाला और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला संबोधित करेंगे।

पायलट के आवास पर कार्यकर्ताओं ने लगाए पार्टी के समर्थन में नारे
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के दिल्ली आवास पर गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के जरिए नोटिस देकर पूछताछ कर रही है और उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रही है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को परेशान करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी, पूर्व पीसीसी प्रवक्ता पैनल लिस्ट सादिक चौहान, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व पार्षद धर्म सिंह सिंघानिया, हरीश यादव, आकाश चोपड़ा विनय प्रताप सिंह भोपर सहित अनेक कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक द्वेषतापूर्ण कार्यवाही को बंद नहीं करेगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करता रहेगा। राजस्थान का कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर से लेकर दिल्ली तक केंद्र सरकार की तानाशाही का विरोध जारी रखेगा।

आम आदमी पार्टी विलेज कमेटी से करेगी पदाधिकारियों की नियुक्तियां
जयपुर। सियासती दलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी से होती हैं। इसके बाद जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी गठित होती है, लेकिन आम आदमी पार्टी राजनीति की इस धारा को बदलते हुए सबसे पहले विलेज कमेटी, ब्लॉक, जिला और इसके बाद राज्य कार्यकारिणी गठित करेगी। सूत्रों का कहना है कि कार्यकारिणी का गठन पदाधिकारी के कार्य को ध्यान में रखकर होगा। राज्य में दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी 800 कार्यकारी ब्लॉक इंचार्ज बनाएगी। एक ब्लॉक को चार भागों में बांटकर पार्टी संगठन को गति और आधार देने की योजना बनाई है।

संगठन मंत्री नियुक्त किया
आम आदमी पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी है, जो पार्टी को अपना अधिकांश समय दे सके। आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री पार्टी को पूरा समय देते है। प्रदेश संगठन मंत्री दुष्यंत यादव कहते हैं कि हमारे संगठन मंत्री पार्टी को अधिक समय देते हैं। विलेज कमेटी, पांच गांव में सर्किल इंचार्ज, विधानसभा में चार ब्लॉक इंचार्ज, विधानसभा प्रभारी, लोकसभा प्रभारी और प्रदेश की टीम है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्तादल और विपक्ष ने शुरू की कवायद
नई दिल्ली। देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सत्तापक्ष एवं विपक्ष की ओर से कवायद शुरु हो गई है। दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के आमंत्रण पर कांग्रेस समेत करीब डेढ़ दर्जन विपक्षी दलों के नेता जुटे, तो राष्ट्रपति पद पर किसी सर्वसम्मत नाम पर सरकार की ओर से आम सहमति बनाने के लिए मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं से संपर्क साधा। विपक्ष के उम्मीदवार के नाम पर कोई फैसला नहीं हो सका। विपक्षी नेताओं की बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उम्मीदवार बनने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अब नए नाम पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह फिर से बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार शरद पवार ने कहा कि अभी वह सक्रिय राजनीति में हैं और राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ना चाहते। बैठक के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि अभी यह शुरुआत है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह ममता बनर्जी ने गैर-भाजपा दलों के 22 नेताओं को चिट्ठी लिखी थी। इसमें आठ राज्यों के मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थी।

यह दल नहीं हुए शामिल
ममता के आमंत्रण के बाद भी आम आदमी पार्टी, बीजेडी, अकाली दल, तेलंगाना राष्ट्र समिति सहित कइ विपक्षी बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं, गैर भाजपा, गैर कांग्रेस दलों में बीजद और वायएसआर कांग्रेस की ओर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

यह नेता हुए शामिल
मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए। इसके अलावा एनसीपी से शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल, जेडीएस से एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती और राजद से मनोज झा, शिवसेना से प्रियंका चतुर्वेदी और सुभाष देसाई आदि नेता भी पहुंचे।

नामांकन दायर करने की प्रक्रिया शुरू
अधिसूचना जारी होने के साथ ही राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन पत्र 15से 29 जून तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को होगी।

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने राहुल गांधी पेश, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, सीएम गहलोत समेत कई पार्टी नेता हिरासत में
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी दफ्तर में राहुल गांधी से सोमवार को पूछताछ हुई। इस दौरान राहुल से 3 अधिकारियों ने पूछताछ की। वहीं राहुल गांधी की ईडी कार्यालय में हो रही पेशी के मामले को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ता, नेता सड़कों पर उतरे और 'सच झुकेगा नहीं' के नारों के साथ प्रदर्शन किया। इससे पहले प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के घर पहुंची थी। वह उनके साथ एआईसीसी मुख्यालय से निकलीं। वह राहुल गांधी के साथ एक ही कार में बैठकर ईडी के दफ्तर की ओर गईं। इस बीच कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता एआईसीसी मुख्यालय के सामने सड़क पर ED के समन के खिलाफ धरने पर बैठ गए. विरोध प्रदर्शन कर रहें नेताओं में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र हुड्डा,  पवन खेड़ा, पीएल पुनिया, गौरव गोगोई और मीनाक्षी नजराजन सहित कई कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। जिसके बाद प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल तुगलक रोड थाना पहुंचे।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी को ईडी के समन को कांग्रेस ने एक मौके तौर पर लिया है। मार्च में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद से कांग्रेस के कार्यकर्ता निराश हैं। ऐसे में पार्टी मान रही है कि इस पेशी के जरिए वह कार्यकर्ताओं के उत्साह में कुछ जान फूंक सकेगी। यहीं नहीं परिवार भी इस मौके पर एकजुट दिख रहा है। एक तरफ प्रियंका गांधी अपने भाई के घर पहुंची, तो वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने भी ट्वीट कर राहुल गाँधी को ढांढस बंधाया है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मुझे भी ईडी ने कई समन जारी किए थे। लेकिन मैंने सभी का जवाब दिया।

कांग्रेस इस मसले को गांधी परिवार के खिलाफ साजिश और राजनीतिक बदले की कार्रवाई के तौर पर पेश करना चाहती है। इसके अलावा एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल का भी आरोप कांग्रेस लगा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इससे एक तरफ कांग्रेस गांधी परिवार पर लगे आरोपों को गलत साबित करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा एकजटुता और शक्ति प्रदर्शन के मौके के तौर पर भी इस इस पेशी को देखा जा रहा है।

हालांकि भाजपा भी इस मसले पर बैकफुट पर आने की बजाय लगातार आक्रामक बनी हुई है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी जमानत पर हैं और उन्हें खुद को निर्दोष साबित करना चाहिए। यही नहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी और कांग्रेस को इस तरह शक्ति प्रदर्शन की बजाय संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की मिसाल देनी चाहिए। ऐसे में राहुल गांधी की पेशी एक बड़े राजनीतिक इवेंट में तब्दील हो गई है।

इस बीच, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी पर पार्टी के प्रस्तावित 'सत्याग्रह' को रोकने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नई दिल्ली इलाके में 'अघोषित आपातकाल' लगा दिया है। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि पुलिस ने कांग्रेस के बहुत सारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है और कई नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

सुरजेवाला ने कहा, ''दिल्ली पुलिस ने कल रात से धर-पकड़ शुरू कर दिया है। दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हजारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है और हमारे कई नेताओं को नजरबंद किया गया है। मोदी सरकार ने नयी दिल्ली इलाके में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। मोदी जी जान लें, सत्याग्रह को कोई नहीं रोक सकता। हम झुकने वाले नहीं हैं, हम डरने वाले नहीं है। यह सत्य के लिए लड़ाई है। यह लड़ाई जारी रहेगी।''

गौरतलब है कि ईडी ने 'नेशनल हेराल्ड' से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी ने इससे पहले राहुल को दो जून को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं। जांच एजेंसी ने इसी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है। पहले उन्हें आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा है क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं।

क्या है पूरा मामला:-
ईडी के अधिकारियों ने पिछले दिनों बताया था कि एजेंसी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल के बयान दर्ज करना चाहती है। अधिकारियों ने कहा था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और गांधी परिवार से पूछताछ ईडी की जांच का हिस्सा है ताकि 'यंग इंडियन' और 'एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड' (एजेएल) की हिस्सेदारी पैटर्न, वित्तीय लेनदेन और प्रवर्तकों की भूमिका को समझा जा सके। 'यंग इंडियन' के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया गांधी व राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कुछ अन्य सदस्य शामिल हैं।

MLA शोभा रानी ने किया बीजेपी पर पलटवार: जितनी तत्परता मुझे निष्कासित करने में दिखाई, इतनी पार्टी के विरोध में काम करने वाले अन्य बड़े नेताओं पर भी दिखाओ
जयपुर। राज्यसभा चुनाव में पार्टी की व्हिप के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने पर भाजपा से निलंबित विधायक शोभा रानी कुशवाह ने अब बीजेपी पर पलटवार किया है। भाजपा की अनुशासन समिति की ओर से पुष्पा को नोटिस दिए जाने के बाद अखियां लड़ाई सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गई है। कुशवाह ने कई बिंदुओं को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। कुशवाह ने कहा कि बीजेपी ने जितनी तत्परता मुझे पार्टी से निष्कासित करने में दिखाई है अगर इतनी ही इमानदारी से पार्टी के विरोध में काम करने वाले अन्य बड़े नेताओं पर भी दिखाओगे तो आम कार्यकर्ताओं को खुशी होगी।

कुशवाह ने कहा कि 2017 में धोलपुर उपचुनाव के लिए मैं और मेरा कुशवाहा समाज बीजेपी के पास नहीं गए थे बल्कि यह लोग मेरे परिवार को तबाह करने के बाद जब इन को लगा कि धौलपुर जिले के साथ-साथ पूरे राजस्थान का कुशवाहा समाज बीजेपी के हाथ से निकल सकता है तो खुद चल कर के आए थे और मेरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिम्मेदार 20 बुजुर्ग और युवाओं के सामने कुछ वायदे किए थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ तो बीजेपी हाई कमान उन महान बड़े लोगों से पूछे जो हमें बीजेपी में लेकर गए थे कि हमारे साथ ऐसा क्यों हुआ। धौलपुर नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में मेरे समर्थक और बीजेपी के जन्मजात कार्यकर्ता एवं अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग की बहू को बीजेपी की ओर से नगर परिषद चेयरमैन का प्रत्याशी बनाया गया था हमारे पास में जीतने के लिए संख्या भरपूर थी लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने हमारे जीते हुए बीजेपी पार्षदों को कांग्रेस को देकर कांग्रेस का चेयरमैन बनवा दिया और बीजेपी को हरा दिया जिसकी जानकारी जयपुर से लेकर दिल्ली तक दी गई लेकिन उन बड़े नेताओं को सस्पेंड करना तो दूर की बात है उनके सामने किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उनको नोटिस भी दे सकें तो ऐसी पार्टी में कौन सा कार्यकर्ता या नेता काम करना चाहेगा। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत समिति चुनाव में मैंने धौलपुर पंचायत समिति से पंचायत समिति प्रधान के लिए लोधा समाज के नवल लोधा को बीजेपी प्रधान प्रत्याशी बनाया था लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने जानबूझकर अपने ही कार्यकर्ताओं से उसको हरवा दिया, अब बताएं ऐसी स्थिति में कौन सा कार्यकर्ता या नेता काम करना चाहेगा।

बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी केवल एक थे  घनश्याम तिवाड़ी और हमको विश्वास पात्रों में ना रखते हुए यह बोला गया कि आप लोगों को निर्दलीय उम्मीदवार को वोट करना है और वह भी उस व्यक्ति के लिए जिसने 2014 में हमारे खिलाफ पूरे देश में अपने चैनल पर झूठी अफवाह फैलाई थी और वह व्यक्ति पैसे के दम पर पूरे नंबर ना होने के बावजूद भी खुलेआम क्रॉस वोटिंग की चर्चा कर रहा था ऐसे व्यक्ति को हमारे समर्थकों ने स्वीकार नहीं किया। बीजेपी राष्ट्रीय नेता अभी भी मेरी समाज के कुछ गुलाम प्रवृत्ति के ऐसे लालची लोगों को आगे करके समाज की एकता को तोड़कर 2023 के चुनावों में मुझे राजनीति से बाहर करना चाहते हैं क्योंकि इनको पता है कि शोभा रानी कुशवाहा उस कुशवाहा की पत्नी है जिसने कभी झुकना सीखा ही नहीं चाहे सामने कितनी ही बड़ी ताकत क्यों ना हो और ऊपर से धौलपुर की सीट को हमने लगातार तीन बार जीता है तो यह जानते हैं कि अगर चौथी बार यह जीतेंगे तो इनका कद राजनीति में बहुत ऊपर चला जाएगा इसलिए यह चाहते हैं कि कोई ऐसा कुशवाहा गुलाम मिल जाए जो इनकी हां में हां मिलाता रहे और यह लोग कुशवाहा समाज के वोटों को लूटते रहे। लेकिन अब तक मैंने मेरी कुशवाहा समाज ने और मेरे सभी सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने धोखा बहुत खा लिया अब कोई हमें दोबारा से धोखा दे यह हमारे कार्यकर्ताओं को और हमें मंजूर नहीं और किसी भी नेता का वजूद उनके कार्यकर्ताओं से होता है इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं ने खुद निर्णय लिया है की वे खुद ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहते जिसके राष्ट्रीय नेता ही अपने ही प्रत्याशियों को हराने का काम करें।

कांग्रेस जोड़ने और भाजपा बांटने वाली पार्टी : राहुल
डूंगरपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस को जोड़ने वाली तथा भारतीय जनता पार्टी भाजपा को बांटने वाली पार्टी बताते हुए कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। बैणेश्वर धाम में पुल का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये गांधी ने कहा कि हम कमजोर लोगों के लिए तथा भाजपा गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि हमने इतिहास एवं सस्कृति को बदलने का कभी काम नहीं किया। कांग्रेस सरकारे विकास के रास्ते पर चलती है। राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार शिक्षा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहत्तर कार्य कर रही है।

गांधी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने से भी आदिवासियों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने बेणेश्वर में 132 करोड़ की लागत से बनने पुल का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बनने के बाद बारिश में आदिवासियों को आवागमन में बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में संयुक्त प्रगति गठबंधन सरकार ने अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया था, जिसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया। यही वजह है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है तथा महंगाई भी चरम पर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें गर्व है कि हम हिन्दू है, लेकिन अन्य धर्मो का भी सम्मान करते है। गांधी की इसी विचारधारा पर कांग्रेस की नींव रखी हुयी है।

सोनिया गांधी की कांग्रेस नेताओं को ताकीद.. पार्टी ने बहुत कुछ दिया, अब देने का समय
उदयपुर। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र की सत्ता में फिर से वापसी के लिए कांग्रेस ने अभी से ही मेहनत करना शुरु कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में आत्मविश्वास भरने एवं उनमें उत्साह का संचार करने के लिए भाजपा एवं आरएसएस पर हमलावर रुख अख्तियार करना शुरु कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर से दोहराया है कि पार्टी ने अपने नेताओं को उनके राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ दिया है। अब जब पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। तो देने का समय है। उदयपुर में शुक्रवार से आरंभ हुए तीन दिवसीय ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ के शुरुआत में सोनिया गांधी ने कहा कि आज पार्टी के समक्ष असाधरण चुनौतियां हैं। ऐसे में उनका मुकाबला भी असाधारण तरीके से ही करना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा एवं उसके मातृ संगठन आरएसएस पर हमलावर होते हुए आरोप लगाया कि केन्द्रीय एजेसिंयों का राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है। संवैधानिक मूल्यों पर चोट की जा रही है। संस्थाओं को एक-एक करके कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को फिर से उसी भूमिका में आना होगा। जिसमें अब तक वह रही है। इसमं पार्टी नेताओं को भी अपनी महती भूमिका निभानी होगी। क्योंकि पार्टी के मूल सिद्धांतों जैसे सामाजिक न्याय, समानता एवं सेकुलेरिज्म पर लगातार चोट की जा रही है। इससे समाज के कमजोर वर्ग और कमजोर हो रहे हैं। लेकिन इन हालात को बदलना होगा। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने अपने शासनकाल में जनहित में जो फैसले लिए थे। उन्हें भी कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है और उन कार्यक्रमों को लागू करने में वर्तमान सरकार द्वारा ढिलाई बरती जा रही है। बात चाहे मनरेगा लागू करना हो। या फिर आरटीआई कानून या आरटीई कानून की। खाद्य सुरक्षा कानून को भी ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार खुद अपने ही संकल्प, ‘अधिकतम प्रशासन, न्यूनतम सरकार’ को भी कमजोर किया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने दिखाए तीखे और आक्रामक तेवर

कांग्रेस द्वारा झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित हो रहे ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ में अगुवा की भूमिका में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज केन्द्र में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ तीखे एवं आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने हुंकार भरी कि भाजपा का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा। हम इस देश में ऐसा कभी नहीं होने देंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने शासन में आम जनता का लिहाज करती है। लेकिन भाजपा ने सारी हदें पार कर दी हैं। इनको किसी की परवाह नहीं है। भाजपा के लिए लोकतंत्र के कोई मायने नहीं है। सीएम गहलोत ने दावा किया कि कांगे्रस ने हमेशा समाज के निचले तबके को आगे लाने का काम किया है। लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस को मार्केटिंग करना नहीं आता है। जबकि भाजपा इसमें माहिर है। चाहे काम हो या न हो। लेकिन प्रचार पूरा करती है। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि बीते कुछ सालों में भाजपा एवं आरएसएस ने लोकतंत्र का बहुत नुकसान किया है। जिसकी भरपाई में समय लगेगा। असल में, सीएम गहलोत अपने संबोधन में भाजपा को उसकी नीतियों के खिलाफ खुली चुनौती देते हुए नजर आए। चिंतन शिविर के शुभारंभ के अवसर पर सीएम गहलोत के बोलने का अंदाज काफी आक्रामक दिखा।

कांग्रेस विधायक की पार्टी को सलाह:चिंतन शिविर में करें भ्रष्टाचार पर मंथन
जयपुर। कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर सलाह दी है कि उदयपुर के चिंतन शिविर में भ्रष्टाचार पर भी मंथन करें। भरत सिंह अक्सर अपनी चिट्ठियों की वजह से चर्चित रहते हैं। अधिकांश छुट्टियों में वे आन मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मोर्चा खोले रखते हैं लेकिन इस बार उन्होंने सीएम गहलोत को लिखी चिट्ठी में भ्रष्टाचार के मुद्दे को फिर से उठाया है।

भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उदयपुर चिंतन शिविर में भ्रष्टाचार पर भी चिंतन करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री प्रमोद जैन भाया पर भी खुलेआम भ्रष्टाचार में लिप्त बताया है और मांग की है कि उन्हें पदमुक्त किया जाए।
विधायक भरत सिंह ने सीएम अशोक गहलोत को लिखा है कि अवैध खनन के मामले में आपका मौन रहना गांधीवादी विचारधारा के खिलाफ है। गुजारिश की है कि उदयपुर चिंतन में भ्रष्टाचार पर भी बात करें। पत्र के आखिर में लिखा है कि अगर सच बोलना पार्टी के प्रति अनुशासनहीनता मानी जाती है, तो मुझे पार्टी दंडित कर सकती है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी अजय माकन को एक साल पहले पत्र लिख चुका हूं।