medical minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री को आक्रोशित लैब टेक्नीशियनो ने सौंपे ज्ञापन
जयपुर। समस्त जिलों से जांचों को हब एवं स्पोक मॉडल द्वारा निजी हाथों में सौंपने और संवर्ग से संबंधित विसंगतियों एवं मांगों पर डेढ़ साल से की जा रही अनदेखी से आक्रोशित लैब टेक्निशियनों ने प्रदेश भर से जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को सोमवार को ज्ञापन सौंपे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया है कि प्रदेश के लैब टेक्नीशियनो ने सरकार की निशुल्क जांच योजना को विश्व स्तरीय ख्याति प्रदान कराई एवं प्रदेश की जनता को गुणवत्तापूर्ण जांच उपलब्ध कराई हैं और निरंतर करा रहे हैं । इस निशुल्क जांच योजना के मॉडल को देखने हेतु देश और विदेश के लोग राजस्थान पहुंचे थे, लेकिन आज जांचों को निजी हाथों में सौंपने से संवर्ग का भविष्य खत्म हो रहा है। जिन जांचों को निजी हाथों में पा गया है, उनके लिए सरकार के पास पूरी मशीनरी से लेकर हर संसाधन वर्तमान में मौजूद हैं। ये सारी जांचे सरकारी क्षेत्र में प्रदेश भर में हो भी रही हैं। पी एच सी सीएचसी से अगर कोई सुपर स्पेशलिटी जांच करानी है तो उसके लिए केवल जिला स्तर तक की ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था करनी है, जिसके लिए जांचों को निजी हाथों में सौंपा गया है, जबकि यह स्पष्ट है कि हब एंड स्पोक मॉडल दूसरे राज्यों में पूरी तरह से फेल हो चुका है, निशुल्क जांच योजना पूरी तरह सफल है |

बेरोजगार अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि हब एंड स्पोक मॉडल से हमें पूरी जिंदगी ठेका प्रथा में डालने की व्यवस्था की जा रही है। भविष्य में जो कार्मिक सेवानिवृत्त होंगे केवल उन्हीं पदों पर नियुक्ति होगी जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं । पड़ोसी राज्यों में इस मॉडल से ऐसा ही हो रहा है।

विभाग में पदोन्नति जैसी प्रक्रियाएं तक नहीं हो रही हैं । 2022 के  डेफर कार्मिकों का 9 माह से पदस्थापन तक अटका पड़ा है, विभाग स्वयं FD, DOP, RPSC, RSSB, LAW सभी जगह से अनुमोदित पदनाम परिवर्तन का गजट नोटिफिकेशन नहीं होने दे रहा , यह पत्रावली 1 साल से विभाग स्वयं रोक कर बैठा है। दूसरे राज्यों में कम योग्यता के बावजूद लैब टेक्नीशियन को ग्रेड पे 4200 मिल रही है, वहीं राजस्थान में जहां दूसरे राज्य के मरीजों का भार भी प्रदेश के लैब टेक्निशियन के ऊपर है, ग्रेड पे  को नहीं बढ़ाया जा रहा, 17 साल पूर्व 2008 का स्टाफिंग पैटर्न लागू है। आज पदों में एक भी पद की वृद्धि नहीं की जा रही प्रदेश भर के लैब टेक्नीशियन विभाग एवं सरकार के इस रवैये से आक्रोशित और असहाय नजर आ रहे हैं, आज जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, माननीय चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन सौंपा है । यदि 10 दिनों में उक्त संदर्भ में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा ।

अगले वर्ष 24 मंजिला आईपीडी टॉवर की मिल सकती है सौगात
जयपुर। प्रदेश के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मुहैया कराने के लिए पूववर्ती सरकार द्वारा एसएमएस अस्पताल परिसर में आईपीडी टॉवर की नींव रखी गई थी। जिसे वर्तमान सरकार ने भी पूरी शिद्धत से पूरा करने का मन बना लिया है। खुद चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी कुछ समय पहले आईपीडी टॉवर का दौरा कर इस टॉवर की मंजिल को कम करने के कयासों पर विराम लगा चुके हैं और इसे पूरा 24 मंजिला ही बनाकर अगस्त 2025 में मरीजों के लिए शुरू करने की बात कह चुके हैं। इसके बाद से ही टॉवर का काम युद्ध स्तर पर जारी है और उम्मीद है कि अगले साल अगस्त या सात के अंत तक टॉवर का काम पूरा कर इसे मरीजों को समर्पित किया जा सकता है।

किस मंजिल पर क्या होगा
पहला फ्लोर रजिस्ट्रेशन और फूड कोर्ट। दूसरा फ्लोर डायग्नोस्टिक सेंटर, सभी प्रकार की जांचें यहां होगी। तीसरा और चौथा फ्लोर सर्विसेज और एसआईसीयू, यहां 112 आईसीयू बनेंगे। पांचवां और छठा फ्लोर 10-10 ओटी, साथ ही पोस्ट ओटी भी होंगे। सातवां फ्लोर सर्विसेज। आठ से चौदह फ्लोर वार्ड होंगे, इनकी संख्या 837 तक होगी। पंद्रह और सोलह फ्लोर डीलक्स रूम बनेंगे। सत्रहवां फ्लोर सर्विसेज। अठारह और उन्नीस फ्लोर प्रीमियम सुइट रूम बनेंगे। इनमें मरीजों को रखा जाएगा। बीस, इक्कीस, बाइस फ्लोर प्रेसिडेंशियल रूम होंगे, ये काफी बड़े होंगे और इनमें भी मरीजों को रखा जा सकेगा। तेइसवां फ्लोर लॉन्ज होगी। चौबीसवां फ्लोर सर्विसेज लॉबी। पच्चीसवां फ्लोर यहां हैलिपेड बनाया जाएगा।

कमेटी का तर्क: पूर्व सरकार में जमीनों के आवंटन में कई खामियां, रिव्यू में सामने आई
जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के आखिरी छह माह में लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी की चार-पांच बैठकें और होंगी। कमेटी ने अधिकतर विभागों के फैसलों को रिव्यू का कार्य कर लिया है। कमेटी का मानना है कि पूर्ववर्ती सरकार में जमीन आवंटनों में कई खामियां सामने आई हैं, ऐसे प्रकरणों का रिव्यू किया जा रहा है। कमेटी की गुरुवार को फिर से बैठक होगी।

चार विभागों के 30 प्रकरणों का रिव्यू
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सचिवालय में बैठक कर चार विभागों से जुडे़ करीब 30 प्रकरणों का रिव्यू किया। करीब तीन घंटे तक चले मंथन के बाद खींवसर ने कहा कि उद्योग, श्रम, कौशल, नियोजन और उच्च शिक्षा से जुड़े 30 प्रकरणों को रिव्यू किया है। इनमें कुछ प्रकरण ऐसे थे, जिनमें अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। कमेटी आगामी चार-पांच मीटिंग और करेगी, उसके बाद मुख्यमंत्रीजी को रिपोर्ट सौंप देगी। विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि रिव्यू से जुड़े कई प्रकरणों में विभागों से रिपोर्ट मांगी हैं, जल्द ही उन पर निर्णय लेकर कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

वित्तीय अनियमितता के भी कई मामले
जोगाराम ने कहा कि अब तक की समीक्षा में वित्तीय अनियमितता के प्रकरण भी सामने आए हैं, जो पूर्ववर्ती सरकार ने आखिरी समय में जल्दबाजी में फैसले लिए, उन प्रकरणों की पत्रावलियों को देखा जा रहा है कि किस लेवर पर किस कारण से गड़बड़ी हुई है। बैठक में मंत्री सुमित गोदारा और डॉ. मंजू बाघमार भी मौजूद रही।

SMS Hospital Plasma Case: डॉ. बगरहट्टा, डॉ. अचंल सहित 4 डॉक्टरों को नोटिस, 6 अन्य चिकित्साकर्मियों पर कार्रवाई शुरू
जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लाज्मा खराब होने के प्रकरण में जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने 4 चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में दोषी 6 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए चिकित्सा विभाग को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है।

एसीएस शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रकरण को चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई थी। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा, पूर्व अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा, आचार्य आईएचटीएम डॉ. प्रमेन्द्र पचौरी एवं ट्रोमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग धाकड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन अधिकारियों को प्लाज्मा के रखरखाव में लापरवाही, अनियमितता एवं पर्यवेक्षणीय लापरवाही के लिए दोषी माना गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र गोयल एवं डॉ. अखिलेश कुमार को दोषी मानते हुए चिकित्सा विभाग में कार्रवाई शुरू भी हो गई है।
टेक्नीकल सुपरवाइजर प्रभु सिंह मण्डीवाल व अमित भारद्वाज तथा टेक्नीशियन राजकुमार जैन एवं कृष्ण गोपाल अग्रवाल पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

"स्वस्थ और तंदुरुस्त राजस्थान": इस बार के बजट में चिकित्सा और स्वास्थ्य पर होगा सर्वाधिक फोकस
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को बजट से पहले स्वास्थ्य महकमे के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बेरवा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए हो रही बैठक में बजट पूर्व परामर्श में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी डॉ.प्रेमचंद बैरवा, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित आला अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में तजुर्बेकार डॉक्टर्स, स्वास्थ्य क्षेत्र की जानी मानी विभूतियाँ
विभिन्न एसोसिएशन, मेडिकल कॉलेज, मेडिकल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ ने भाग लिया। खुलकर स्वास्थ्य विभाग में वेतन चिकित्सा सेवाओं के लिए अपने सुझाव दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी देश के जाने माने डॉक्टर चर्चा में शामिल हुए और उन्होंने अपनी बात रखी।  “स्वस्थ राजस्थान- तंदुरुस्त राजस्थान” की तर्ज़ पर सुझाव दिए।
एलोपैथी, आयुर्वेदिक, पैरामेडिकल, फ़ार्मेसी, नर्सिंग के विषयों पर सुझाव आए हैं।

Heat Stroke से अभी तक एक ही मौत
जयपुर। राजस्थान में रोजाना हीटस्ट्रोक से मौतों के संदिग्ध मामले सामने आ रहे हैं लेकिन चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दावा किया है कि 28 मई तक प्रदेश में केवल एक व्यक्ति की हीट स्ट्रोक से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार यह मौत अजमेर के किशनगढ़ क्षेत्र में हुई बताई। वहीं चार अन्य मौतों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर, नागौर ओर उदयपुर में एक-एक मौतें संदिग्ध है लेकिन तय प्रोटोकॉल के मुताबिक डेथ ऑडिट के बाद ही कन्फर्म होगा कि कौनसी मौत हीटस्ट्रोक से हुई है। विभाग ने एक मार्च 2024 तक (पिछली गर्मी) चार तक चार मौतों की पुष्टि भी की है। वहीं उन्होंने हीटवेव से बीमार होकर अस्पताल आने, यहां चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए यह भी कहा है कि अस्पतालों में 99 फीसदी व्यवस्था चाक चौबंद हैं। दावा किया है कि अस्पतालों में डेडीकेटेड हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं, लेकिन इनमें मरीजों की संख्या नगण्य है। एम्बूलेंस से मरीजों को रैफरल सेवाएं भी दी जा रही है।

इलाज प्रबन्धन में लापरवाही तो अधीक्षक होगा जिम्मेदार
उन्होंने दूसरे दिन भी एसीएस शुभ्रा सिंह सहित आला अधिकारियों की ली बैठक में आदेश दिए हैं कि किसी भी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही मिली तो उसका जिम्मेदार अस्पताल अधीक्षक होगा। बैठक में मेडिकल कॉलेजों की ओर से हीटवेव प्रबंधन को लेकर प्रजेंटेशन भी दिया गया। गर्मी से राहत के लिए अस्पतालों में कूलर, पंखे, एसी लगाए जाएं। इसके लिए मेडिकल रिलीफ सोसायटी का फंड काम में लें। रेपिड रेस्पांस सिस्टम से मरीज को तुरंत राहत मिले।  हीटेवव से पीड़ित व्यक्ति राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 01412225000, टोल फ्री नंबर 1070 तथा आपातकालीन एम्बुलेंस सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 104 एवं 108 पर सम्पर्क कर सकता है।

Heatwave पर चिकित्सा मंत्री की मीटिंग : हो सकते हैं अहम फैसले
जयपुर। राजस्थान में तेज गर्मी के प्रकोप के चलते रोजाना कहीं ना कहीं हीट स्ट्रोक से मौत हो रही है। इसको लेकर गंभीर हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर ने दूसरे दिन भी हीटवेव पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं।

चिकित्सा मंत्री ने हीटवेव को लेकर आला अधिकारियों की बैठक की थी। जिसमें उन्होंने हीटवेव की प्रदेश भर की अस्पतालों में तैयारी को लेकर समीक्षा की थी। और अधिकारियों को फील्ड में जाकर अस्पतालों के प्रबंधन की मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए थे। अब आज बैठक में हीटवेव को लेकर कई अहम फैसला आम जनता को राहत देने के लिए कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार वे अस्पतालों के राजस्थान मेडिकल सर्विस सोसायटी के माध्यम से कूलर, एसी सहित गर्मी से बचाव की अन्य व्यवस्था करने के आदेश दे सकते हैं।

स्वास्थ्य कार्मिकों से योजना के सफल क्रियान्वयन में भागीदार बनने का आह्वान
जयपुर।स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से संवाद किया । उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में जब 'मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना' का आगाज हुआ था, तब लोगों को इसके सफल होने पर आशंकाएं थी। चिकित्सा कार्मिकों के सहयोग से यह योजना आज देश भर के लिए मिसाल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना का अभी ट्रायल चल रहा है, चिकित्सा कार्मिक यदि पूरे मनोयोग से सहयोग करेंगे तो प्रदेश एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में इबारत गढ़ेगा।

चिकित्सा मंत्री  परसादी लाल मीणा ने कहा कि 'मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान' योजना प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के लिए क्रांतिकारी योजना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्वास्थ्य कार्मिकों, मेडिकल, पैरामेडिकल व संबंधित कार्मिकों को योजना के सफल क्रियान्वयन में भागीदार बनने का आह्वान किया।

मीणा ने निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में आईपीडी, ओपीडी की दवाएं और जांचें निशुल्क उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए। आईपीडी में भर्ती मरीज के लिए बेड साइड ऐसा सिस्टम विकसित करें ताकि उन्हें दवा की पर्ची ही ना दी जाए। ओपीडी में आने वाले मरीज को भी संस्थान में उपलब्ध दवाई ही लिखी जाए। उन्होंने कहा कि दवाएं उपलब्ध ना होने पर वैकल्पिक दवा लिखकर जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।

मेडिकल शिक्षा प्रमुख शासन सचिव  वैभव गालरिया ने कहा कि अप्रैल माह तक प्रदेश में ट्रायल चल रहा है। 1 मई से प्रदेशभर में योजना विधिवत शुरू हो जाएगी। ऐसे में चिकित्सक आमजन को योजना के अनुरूप चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एसेंशियल ड्रग लिस्ट के अलावा दवाओं की जरूरत होने पर अधिकारीगण आरएमएससीएल या नियमनुसार रेट कांटेक्ट कर दवा खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से भी आवश्यकतानुसार दवाओं को क्रय किया जा सकता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उदयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर व अन्य मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से इस महत्वाकांक्षी योजना पर बनाई कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर एसएमएस अस्पताल के डॉ अमरजीत सिंह मेहता ने योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को भी पीपीटी के माध्यम से बताया। उन्होंने योजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किए जाने के लिए भी आश्वस्त किया।

चिकित्सा मंत्री ने किया एसएमएस के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण
जयपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी कड़ी में ट्रोमा सेंटर के पास एसएमएस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण किया गया है, जहां निजी अस्पतालों से भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मीणा ने मंगलवार को एसएमएस के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने सभी मंजिलों पर जाकर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा आमजन को उच्च स्तरीय व गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सात मंजिला यह ब्लॉक जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

मीणा को बताया गया कि प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में पेट संबंधी सभी बीमारियों का इलाज सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के भवन में एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। नए ब्लॉक में चार विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। ये सभी विभाग पेट संबंधी बीमारियों से जुड़े हैं, जिसमें नेफ्रोलॉजी, यूरोेलॉजी, गेस्ट्रो इंट्रोलॉजी और एक नया विभाग हिप्टो पेनक्रिएटो बिलेरी सर्जरी  शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्री को बताया गया कि ब्लॉक में मरीजों को भर्ती कर इसका ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। यहां गाल ब्लेडर, किडनी, यूरिन, पेनक्रियाज, पथरी सहित पेट से संबंधित बीमारियों का इलाज हो सकेगा। ब्लॉक में लिवर ट्रांसप्लांट से लेकर अत्याधुनिक आइसीयू की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध हो सकेगी। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और ओटी तक की सुविधा इसी ब्लॉक में मिल सकेगी। 320 बेड वाले इस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में 50 आइसीयू, 6 मॉडयूलर आपरेशन थिएटर, एमआरआइ मशीन, 7 एंडोस्कोपी मशीन, 45 डायलिसिस टेबल और मरीजों के परिजनों के लिए वेटिंग रुम भी है। निरीक्षण के दौरान सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी, अधीक्षक डॉ विनय मल्होत्रा, डॉ शिवम प्रियदर्शी व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का अटपटा बयान : बीजेपी में दोयम दर्जे के नेता मुख्यमंत्री के दावेदार
जयपुर। प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव मैं कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से जीत का दावा किया जा रहा है , लेकिन इसके साथ ही सियासी बयानबाजी भी तेज हो रही है। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री के दावेदार दोयम दर्जे के है । सचिवालय में शर्मा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस दोनों ही उपचुनाव जीतने जा रही है।  जिस तरीके से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार ने कोरोना संक्रमण के वक्त जनता के लिए काम किया है उससे प्रदेश की जनता खुश है और वह वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस को जीत दर्ज कराएगी । रघु शर्मा ने कहा कि बीजेपी के नेता जो जीत की बात कर रहे हैं लेकिन दोनों चुनाव हम जीत रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी कितना भी लीपापोती कर ले आज जो हालात बन गए राजस्थान में हर रोज बीजेपी में एक मुख्यमंत्री का चेहरा आ जाता है । अब तक के 6 से 7  मुख्यमंत्री चहरे आ चुके  हैं , रघु शर्मा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी में कोई अनुशासन नाम का कोई चीज नहीं यह उनको स्वीकार करना चाहिए। मैं तो बार-बार कहता हूं कि यह दोयम दर्जे के नेता बीजेपी चला रहे हैं और मुख्यमंत्री का दवा करते है । अब तक 6 बाय इलेक्शन में चार  में हमें जीत दर्ज की है । बाकी दो सीटों पर  20,000 से कम मार्जन से हारे हैं । हमारी सरकार ने जो प्रबंधन किया है उसे प्रदेश की जनता ने देखा है और उसको खुश है । जिस तरीके से कोरोना संक्रमण के वक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के एक एक व्यक्ति का ख्याल रखा उन सब को जनता ने देखा है ना केवल राजस्थान में बल्कि देश में गहलोत सरकार के कोरोना प्रबंधन की सराहना की है । सब जगह पर हमारी तारीफ हो रही है । ऐसे में मैं एक ही बात कहूंगा कि जो 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उसमें कांग्रेस जीत दर्ज करने जा रही है , इस पर किसी तरह का कोई संदेह नहीं है ।

डेंगू पर चिंतित सरकार
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने प्रदेश में मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस की रोकथाम की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। उन्होंने सभी जिलों में 24 घंटे संचालित कन्ट्रोल रूम की स्थापना तथा रेपिड रेस्पाॅन्स टीम का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

डाॅ. शर्मा ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के सर्वे हेतु गठित दलोें को एन्टीलार्वा गतिविधियों का प्रशिक्षण देते हुए मच्छर रोधी गतिविधियों व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार कर आमजन में जागरूकता लाने पर बल दिया है। चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक दवाइयों यथा पेरासिटामोल, क्लोरोक्वीन, प्राइमाक्वीन इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित तथा दवा वितरण केन्द्रों पर दवाइयों के भण्डारण व वितरण की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं।

डाॅ. शर्मा ने मच्छरों की रोकथाम के लिए एन्टीलार्वल गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने एवं मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी के ठहराव वाले स्थानों पर एम.एल.ओ. डलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने पीने के पानी के टांकों में टेमीफोस डलवाने की व्यवस्था जारी रखने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम हेतु महिला एवं बालविकास विभाग, शिक्षा, स्थानीय निकायों, जलदाय विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है।

चिकित्सा मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से प्रत्येक रविवार 30 मिनिट मलेरिया, डेंगू पर वार गतिविधि के माध्यम से मच्छर के अंडे तथा लार्वा को नष्ट करने के लिये प्रातः 8 बजे से 8.30 बजे तक परिवार के प्रत्येक सदस्य द्वारा घर में रखे गये गमले व उनकी ट्रे, परिण्डे, कूलर, फ्रीज की ट्रे, पानी की टंकी इत्यादि को खाली कर सफाई व सुखाकर पुनः उपयोग करने की अपील की है।

रघु शर्मा के आवास पर क्यों उमड़ी भीड़?
जयपुर।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा का उनके राजकीय आवास पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे संगठन कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत-सत्कार किया। डॉ. शर्मा का मंगलवार को जयपुर में रह रहे विभिन्न गुजराती समाज के प्रतिनिधि मंडलों ने भी स्वागत किया एवं गुजरात में सहयोग करने की पेशकश भी की। चिकित्सा मंत्री ने सभी संगठनों और संस्थाओं के प्रति आभार जताया। इससे पूर्व गुजरात प्रभारी बनने के बाद पहली बार जयपुर पहुंचने पर सोमवार की शाम को एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में आमजन और संगठनों के पदाधिकारियों से सत्कार किया था। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता  केसी शर्मा, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार शशिकांत शर्मा,  सार्थक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. शर्मा का अभिनंदन किया।