dr. raghu sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डेंगू पर चिंतित सरकार
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने प्रदेश में मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस की रोकथाम की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। उन्होंने सभी जिलों में 24 घंटे संचालित कन्ट्रोल रूम की स्थापना तथा रेपिड रेस्पाॅन्स टीम का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

डाॅ. शर्मा ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के सर्वे हेतु गठित दलोें को एन्टीलार्वा गतिविधियों का प्रशिक्षण देते हुए मच्छर रोधी गतिविधियों व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार कर आमजन में जागरूकता लाने पर बल दिया है। चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक दवाइयों यथा पेरासिटामोल, क्लोरोक्वीन, प्राइमाक्वीन इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित तथा दवा वितरण केन्द्रों पर दवाइयों के भण्डारण व वितरण की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं।

डाॅ. शर्मा ने मच्छरों की रोकथाम के लिए एन्टीलार्वल गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने एवं मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी के ठहराव वाले स्थानों पर एम.एल.ओ. डलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने पीने के पानी के टांकों में टेमीफोस डलवाने की व्यवस्था जारी रखने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम हेतु महिला एवं बालविकास विभाग, शिक्षा, स्थानीय निकायों, जलदाय विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है।

चिकित्सा मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से प्रत्येक रविवार 30 मिनिट मलेरिया, डेंगू पर वार गतिविधि के माध्यम से मच्छर के अंडे तथा लार्वा को नष्ट करने के लिये प्रातः 8 बजे से 8.30 बजे तक परिवार के प्रत्येक सदस्य द्वारा घर में रखे गये गमले व उनकी ट्रे, परिण्डे, कूलर, फ्रीज की ट्रे, पानी की टंकी इत्यादि को खाली कर सफाई व सुखाकर पुनः उपयोग करने की अपील की है।

रघु शर्मा के आवास पर क्यों उमड़ी भीड़?
जयपुर।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा का उनके राजकीय आवास पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे संगठन कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत-सत्कार किया। डॉ. शर्मा का मंगलवार को जयपुर में रह रहे विभिन्न गुजराती समाज के प्रतिनिधि मंडलों ने भी स्वागत किया एवं गुजरात में सहयोग करने की पेशकश भी की। चिकित्सा मंत्री ने सभी संगठनों और संस्थाओं के प्रति आभार जताया। इससे पूर्व गुजरात प्रभारी बनने के बाद पहली बार जयपुर पहुंचने पर सोमवार की शाम को एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में आमजन और संगठनों के पदाधिकारियों से सत्कार किया था। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता  केसी शर्मा, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार शशिकांत शर्मा,  सार्थक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. शर्मा का अभिनंदन किया।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को बनाया गुजरात का प्रभारी
जयपुर। कांग्रेस पार्टी ने चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गुजरात का प्रभारी बनाया है। शर्मा को दादरा- नागर हवेली और दमन-दीव का चार्ज भी दिया गया है। यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से रघु शर्मा के राजनीतिक कद में काफी इजाफा हुआ है। अब रघु शर्मा पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य की चुनाव कमान संभालेंगे। राजीतिक प्रेक्षकों में चर्चा है कि हाल ही में रघु शर्मा की दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। शायद इस मुलाकात में ही राहुल गांधी ने शर्मा को गुजरात जैसे राज्य की जिम्मेदारी सौंपने के संकेत दे दिए थे। रघु शर्मा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भूमिका भी मानी जा रही है।