civic elections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा में चेहरों पर मंथन : लोकल को दे रहे तवज्जो, 29 अगस्त से होगी प्रत्याशियों की घोषणाएं, सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे मौजूद
जयपुर। भाजपा ने निकायों में वार्डवार अपने चेहरों को फाइनल करने का काम गुरुवार को शुरू कर दिया है। संभागवार भाजपा बैठकों में वार्डवार आए दावेदारों के तीन-तीन नामों के पैनल पर तीन दिन तक बैठकों का दौर भाजपा आॅफिस में चलेगा। पहले दिन गुरुवार को अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों के पैनलों पर चर्चा हुई है। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, निकाय प्रभारी, संभागीय निकाय चुनाव संचालन समिति, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी मौजूद रहे।

पहली बैठक अजमेर संभाग की हुई। देर रात तक तीनों संभागों के निकायों के वार्ड दावेदारों में से अधिकांश में एक नाम का चयन कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार लोकल कार्यकर्ता के साथ ही मूल वैचारिक सोच के अनुभवी के साथ युवाओं को भी तवज्जो दी जा रही है। हालांकि भाजपा ने नामों की सूची अभी जारी नहीं की है। इसे संभाग स्तर पर संभाग प्रभारी जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा शनिवार से नामों की घोषणा शुरू कर देगी।

इन समीकरणों के आधार पर चेहरा चुना:   मूल भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी में उसका काम, वार्ड का लोकल निवासी, ईमानदार और आमजन के बीच पकड़ रखने वाला, क्षेत्रीय जातिगत समीकरण, विधायकों-सांसदों की सहमति, संघनिष्ठ, आगामी विधानसभा चुनावों में चेहरे से पार्टी को फायदा इत्यादि बिन्दुओं को ध्यान में रखकर वार्ड प्रत्याशी तय किए जा रहे हैं।

आज और कल इन संभागों की बैठक:   रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को भरतपुर, कोटा संभाग के निकायों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे। इन बैठकों में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल भी भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह शनिवार को जोधपुर, जयपुर संभाग की बैठकें होंगी।

शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल
मुंबई। पवार फैमिली की एकजुटता और पार्टी के एकीकरण की खबरों के बीच अजित पवार की एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन के साथ रहेगी। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अजित पवार ने पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और परभणी के नगर निगम चुनाव में शरद पवार की एनसीपी से गठबंधन किया है।

महायुति को लेकर दिया बयान: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एनसीपी कई नगर निगमों में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। बीएमसी में वह महायुति के गठबंधन से बाहर है और उसने अपने कैंडिडेट उतारे हैं। सियासी गलियारों में एनसीपी के दोनों धड़ों के एक होने की चर्चा भी चल रही है। खुद अजित पवार ने एक इंटरव्यू में इसके संकेत दिए थे। अब प्रफुल्ल पटेल ने महायुति को लेकर बयान दिया है।

एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी

राज्यसभा सांसद ने कहा कि जहां तक केंद्र सरकार और महाराष्ट्र विधानसभा का सवाल है, हम महायुति में हैं। एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी। महाराष्ट्र में हम सीएम देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली में (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने पार्टी के विरोधी गुटों के बीच किसी भी बड़े सुलह की अटकलों को खारिज कर दिया।

गठबंधन बदलने वाला नहीं

जब उनसे पूछा गया कि क्या शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले भी भविष्य में उनके साथ शामिल हो सकती हैं? प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं आपको कुछ भी काल्पनिक नहीं बताऊंगा। लेकिन आज की सच्चाई यह है कि हम अलग हैं। हमारी पार्टी एनडीए में है। कई बार हम देखते हैं कि एनसीपी-एसपी के बयान नरेंद्र मोदी या आज की सरकार के साथ मेल नहीं खाते हैं। और जब ऐसा नहीं है, तो उनसे बात करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि हमारा गठबंधन बदलने वाला नहीं है।

निकाय-पंचायत चुनाव की रणनीति में जुटी भाजपा : वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत एक साथ चुनाव की तैयारी, संगठन ने शुरू की बैठकों की श्रृंखला
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अब आगामी नवंबर, दिसंबर में प्रस्तावित निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने की तैयारी कर रहा है। राजस्थान सरकार इस बार वन स्टेट वन इलेक्शन की नीति के तहत पंचायत और निकाय के चुनाव एक साथ करने की तैयारी कर रही है।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अब इसकी प्रारंभिक स्तर पर तैयारी में लग गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश भर के नेताओं से निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति बनाने में जुटे हैं। रविवार को बीजेपी ऑफिस में प्रदेश महामंत्री स्तर पर इसे लेकर दोपहर 12 बजे प्राथमिक स्तर की बैठक भी हुई है।