gajendra singh sekhawat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार को युवाओं के भविष्य को लेकर अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा है कि वह पेपर लीक पर सख्त हैं और उसने अपने पूरे संसाधन और शक्ति लगाकर मात्र 2 महीने में पूरी पारदर्शिता के साथ न केवल परीक्षा का सफल कराया, बल्कि समय पर परिणाम भी घोषित किये। शेखावत ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में जैसे ही गड़बड़ी की सूचना आयी, बिना किसी देरी के तुरंत निष्पक्ष जांच के आदेश दिये गये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार वर्ष 2014 से ही देश के सर्वांगीण विकास के लिए चार प्रमुख वर्गों युवा, किसान, महिला और गरीब को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर काम कर रही है। लाल किले की प्राचीर से लेकर विभिन्न संबोधनों में प्रधानमंत्री ने बार-बार रेखांकित किया है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की नींव इन्हीं चार स्तंभों पर टिकी है।

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के युवाओं के साथ किये गये संवाद को देशभर में अभूतपूर्व और सकारात्मक समर्थन मिला है, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने युवाओं का आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और ताकत ही भारत को'विकसित भारतÓबनाने की सबसे बड़ी शक्ति है। संसद और लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से संवाद को प्राथमिकता देते हुए सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी व्यवस्था के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पेपर लीक से जुड़े सवाल पर उन्होंने हाल में हुई परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले पर सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। जैसे ही गड़बड़ी की सूचना आयी, बिना किसी देरी के तुरंत निष्पक्ष जांच के आदेश दिये गये। गड़बड़ी में शामिल अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता के आरोप में 47 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया जबकि शिक्षा सचिव का स्थानांतरण कर दिया गया। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर कड़े कदम उठाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि नीट के 22 लाख परीक्षार्थियों के समय और भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रिकॉर्ड समय में दोबारा परीक्षा आयोजित कर एक मिसाल कायम की है। आमतौर पर इतनी बड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के पुन: आयोजन में राज्यों और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बिठाने में महीनों का समय लग जाता है, जिससे छात्रों का पूरा साल बर्बाद होने का खतरा रहता है। लेकिन सरकार ने अपने पूरे संसाधन और शक्ति लगाकर मात्र दो महीने के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ न केवल परीक्षा का सफल आयोजन कराया, बल्कि समय पर परिणाम भी घोषित किये। शेखावत ने कांग्रेस पर आरोप लगाया गया कि वह अपनी राजनीतिक सुविधा और खिसकती जमीन को बचाने के लिए युवाओं के कंधों का इस्तेमाल कर रही हैं।  लगातार चुनावों में हार का सामना कर रहे कुछ नेताओं के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वे देश की छवि और युवाओं के भविष्य की परवाह किए बिना केवल अपनी राजनीतिक गोटियां सेकने में लगे हैं। देश की जनता और युवा सब समझते हैं और वे ऐसे दिग्भ्रमित करने वाले प्रयासों के बहकावे में नहीं आने वाले।

भ्रमजाल फैलाने का प्रयास कर वोट लेने की कोशिश को जनता ने नकारा : सरकार बनाने की बात करने वाले दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंचे, शेखावत ने कहा- झूठ की राजनीति करने वाले लोगों को जनता ने दिया जवाब
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि झूठे नैरेटिव गढ़कर, वोट चोरी जैसे अर्थहीन एवं आधारहीन आक्षेप और संवैधानिक संस्थाओं पर अनेक तरह के भ्रमजाल फैलाने का प्रयास करके वोट प्राप्त करने की कोशिश को अब जनता ने नकार दिया है और बिहार चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है। शेखावत यहां बिहार चुनाव के नतीजों पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दलों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी सामूहिक संगठनात्मक शक्ति का परस्पर उपयोग करके चुनाव लड़ा। बिहार के चुनाव में मुख्य मुद्दा जंगल राज बनाम विकासवाद था, इन दोनों के बीच जनता को चुनाव करना था। जनता ने प्रचंड बहुमत एनडीए को देकर यह स्पष्ट संकेत दिया है कि इस देश में अब यदि किसी भी तरह की राजनीति का कोई मुद्दा रहेगा तो वह केवल और केवल विकास-आधारित ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि सामान्यत: देश में अनेक ऐसे उदाहरण देखने को मिल सकते हैं जब देश की जनता ने परिवर्तन के लिए घर से बाहर निकलकर औसत से अधिक मतदान किया हो, लेकिन पहली बार देश की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वाले और झूठ की राजनीति करने वाले लोगों को जवाब देने के लिए औसत से कहीं अधिक लगभग 10 प्रतिशत अधिक मतदान करके, प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब देश में झूठ की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं बचा है।

विपक्ष को लेकर शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आरजेडी के नेताओं ने जिस तरह से हल्के स्तर पर चुनाव को ले जाने का प्रयास किया और हल्की टिप्पणियां की गई थी। प्रधानमंत्री की माताजी से लेकर छठ मैया तक किसी को भी उन्होंने नहीं बख्शा था। बिहार की जनता ने उसका स्पष्ट जवाब और करारा जवाब दिया है। कांग्रेस का नाम लिए बिना श्री शेखावत ने कहा कि जो सरकार बनाने की बात करते थे, वे दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच पाए। यह स्पष्ट हो गया है कि अब देश में केवल और केवल विकास की राजनीति एवं विकास के एजेंडा को ही देश की जनता स्वीकार करने वाली है।

कल से तीन दिन जिलों के दौरे पर रहेगी सरकार, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री
जयपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर 7 से 9 नवम्बर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से जारी निर्देशानुसार सभी जिला प्रभारी मंत्री निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में प्रभात फेरी, रन या बाइक रैली के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ के संदेश का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। शासन सचिव डॉ. जोगा राम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी मंत्री निर्धारित तिथियों पर अपने जिलों में उपस्थित होकर इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह उत्सव जन-जन तक पहुंच सके।

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेवार प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी

डॉ. प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री– भीलवाड़ा, राजसमंद

गजेंद्र सिंह -- बीकानेर, जैसलमेर

किरोड़ीलाल मीना – अलवर, खैरथल-तिजारा

मदन दिलावर – जोधपुर, फलौदी

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – दौसा

कन्हैयालाल – नागौर, डीडवाना-कुचामन

जोगाराम पटेल – जयपुर, अजमेर, ब्यावर

सुरेश सिंह रावत – भरतपुर, डीग

अविनाश गहलोत – चूरू, झुंझुनूं

सुमित गोदारा– श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़

जोराराम कुमावत – बाड़मेर, बालोतरा

बाबूलाल खराड़ी – बांसवाड़ा, डूंगरपुर

हेमन्त मीणा – उदयपुर, सलूम्बर

संजय शर्मा – सीकर

गौतम कुमार – कोटा, सवाई माधोपुर

झाबर सिंह खर्रा – पाली

हीरा लाल नागर – टोंक, बूंदी

ओटाराम देवासी – झालावाड़, बारां

डॉ मंजू बाघमार – प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़

विजय सिंह – कोटपूतली-बहरोड़

कृष्ण कुमार के.के. बिश्नोई – सिरोही, जालौर

-- जवाहरसिंह बेडम  – करौली, धौलपुर

कांग्रेसियों को उनके वर्तमान नेता से मिले भाषा के संस्कार : ऐसी भाषा पर कांग्रेस करें आत्ममंथन, शेखावत ने कहा- अगर नहीं करेंगे तो जनता चुनाव में इसका जवाब देगी
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि कांग्रेसी नेता जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, उनको यह संस्कार वर्तमान में जो उनके नेता हैं, उनसे मिले हैं। शेखावत ने शनिवार को यहां अपने आवास पर जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में जोधपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर टिप्पणी से संबंधित सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में इस तरह की भाषा को मान्यता नहीं दी। उन्होंने लोकतंत्र में शुचिता और पवित्रता बनी रहे, ये बात कही। महात्मा गांधी, जिनके आदर्शों पर भारत के लोकतंत्र की नींव रखी गई, उन्होंने जीवन में संयम और वाणी में संयम की बात कही। शेखावत ने कहा कि बाबा साहब और महात्मा गांधी के नाम की सौगंध लेकर राजनीति करने वाले लोग इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। उनको यह संस्कार वर्तमान में जो उनके नेता हैं, ये उनसे मिले हैं।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता सुपारस भंडारी का धन्यवाद करना चाहेंगे कि उन्होंने साहस के साथ में जो गलत है, उसको स्वीकार करते हुए क्षमा वीरस्य से भूषण का उदाहरण देते हुए अपने जिलाध्यक्ष से कहा कि इस तरह की भाषा के लिए उनको क्षमा प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को बस इतना कहना चाहेंगे कि ऐसी भाषा पर कांग्रेस को आत्ममंथन जरूर करना चाहिए। अगर नहीं करेंगे तो जनता चुनाव में इसका जवाब दे ही देगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) छात्रसंघ चुनाव में जीत पर श्री शेखावत ने कहा कि भाजपा का एबीवीपी से प्रत्यक्ष रूप से संबंध नहीं है लेकिन वैचारिक रूप से हम सब एक साथ हैं। यह राष्ट्रवादी विचारधारा, सोच और विकसित भारत के संकल्प एवं सपने की जीत है।

भारत-पाक क्रिकेट विवाद पर दिया बड़ा बयान : केंद्रीय मंत्री शेखावत की अपील, कहा- खेलों को राजनीति से दूर रखें
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाना एवं खेलों को खेल भावना से ही देखा जाना चाहिए।

शेखावत ने रविवार को यहां मीडिया से रूबरू होने के दौरान भारत का पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर विपक्ष के आरोपों के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने खेलों को राजनीति से अलग रखने की वकालत करते हुए कहा "अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाना चाहिए। अगर हम खेल के मंचों से हटने लगें, तो भविष्य में हमें ब्रिक्स, कॉमनवेल्थ या ओलंपिक जैसे मंचों से भी खुद को अलग करना पड़ेगा, जो व्यवहारिक नहीं है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा, लेकिन खेलों को खेल भावना से ही देखा जाना चाहिए।

एसआई भर्ती मामले में अभी बड़ी मछलियों के नाम आने बाकी, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को सजा मिले : शेखावत
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 की जांच पूरी होने दीजिए, अभी बड़ी मछलियों के नाम आने बाकी हैं। शेखावत ने शुक्रवार को अपने गृह जिले जोधपुर में हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने इस भर्ती परीक्षा को रद्द किया, लेकिन अंतिम फैसला आना अभी बाकी है। जांच अभी एसओजी कर रही है। न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए हमें जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले हर एक व्यक्ति को उसके किए की सजा मिले।

शेखावत ने मामले में आरपीएससी के मेंबर भी सम्मिलित होने के सवाल पर कहा कि वह यह मानते हैं कि ये छोटी मछलियां हैं, बड़ी मछलियों के नाम आने बाकी हैं। जांच पूरी होने दीजिए। उन्होंने कहा “चुनाव से पहले भी मैंने कहा था, अनेक सफेदपोश लोग आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनमें से कई लोग जेल की सलाखों के पीछे आपको देखने को मिलेंगे।”

न्यायालय के निर्णय पर क्रेडिट लेने से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि सरकार के जांच के प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय में जो फैसला किया है, उसका सम्मान करना चाहिए। अब जिनको हर चीज में राजनीतिक लाभ लेने की भूख रहती है, उनसे कोई दूसरी अपेक्षा नहीं की जा सकती।

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की गई टिप्पणी पर शेखावत ने कहा कि वो संविधान की किताब जेब में रखते हुए संविधान का मखौल उड़ा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को निश्चित तौर पर आत्मावलोकन करने की जरूरत है। अमेरिकी टैरिफ पर शेखावत ने कहा कि “भारत पूरी ताकत से जुटा है। हम भारत के किसान, मछुआरे और लघु उद्योग के हित के विरुद्ध नहीं जा सकते हैं। आने वाला समय भारत का होगा। हम अपनी क्वालिटी इंप्रूव करेंगे और लागत कम करेंगे। दुनिया की चुनौतियां और बाधाओं को पार कर हम आगे बढ़ेंगे।” उन्होंने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के समय परमाणु बम का परीक्षण हुआ, तब भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे लेकिन भारत आगे बढ़ा था और आज भी आगे बढ़ेगा।

शेखावत ने हवाई अड्डे पर पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान रमेश पोपावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। शहीद जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बोयल में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

झालावाड़ स्कूल हादसे पर सरकार सख्त, जांच के बाद होगी ठोस कार्रवाई : शेखावत
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने की घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि घटना की जांच के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शेखावत रविवार को जोधपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों का ऑडिट करने का निर्देश दिया है, जिससे निकट भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह टाला जा सकने वाला हादसा था। जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इससे सबक लेना जरूरी है। हम ऐसे सारे विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों का आकलन और ऑडिट करें, जिससे भविष्य में ऐसा हादसा ना हो। प्रदेश सरकार ऐसे हादसों को लेकर गंभीर है और भविष्य में सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। विपक्ष द्वारा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि इस्तीफे की मांग करना या देना, राजनीति से प्रेरित बातें हैं। जरूरत इस बात की है कि इससे सबक लेते हुए आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

राहुल गांधी को अंबेडकर की उपाधि देने संबंधी कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अंबेडकर बनने के लिए सिर्फ उपाधि देना काफी नहीं है। इसके लिए गहन अध्ययन, खुली सोच और समाज के लिए गहरा समर्पण चाहिए। अंबेडकर बनने के लिए जीवन भर तपस्या करनी पड़ती है। बहुत बड़ी सोच रखते हुए गहन अध्ययन करने की जरूरत पड़ती है।

एक अन्य सवाल के जवाब में
शेखावत ने कहा कि एनडीए एक मजबूत गठबंधन है और पूरी तरह एकजुट है। बिहार में आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन विजयी होगा। बिहार में युवती के साथ एंबुलेंस में हुई दुष्कर्म की घटना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराध की कोई सीमा नहीं होती। यह सवाल उन लोगों से पूछा जाना चाहिए, जो लंबे समय तक सत्ता में रहे और जिनके शासन में अपराधियों को हीरो बना दिया गया।

रामसेतु पर कांग्रेस की दोहरी सोच अब छिप नहीं सकती : केंद्रीय मंत्री शेखावत ने उठाए सवाल, कहा- कोर्ट में दिए एफिडेविट पर कांग्रेस देश को दे जवाब
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि रामसेतु जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक पर कांग्रेस की दोहरी नीति अब ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकती।

शेखावत ने रविवार को जोधपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए जो एफिडेविट उच्चत्तम न्यायालय में रामसेतु के अस्तित्व को नकारते हुए दाखिल किया था, उस पर गहलोत और कांग्रेस पार्टी को देश को जवाब देना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि रामसेतु मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की सोच और गहलोत के निजी विचारों में क्या अंतर है। यह भी देश के सामने स्पष्ट किया जाना चाहिए।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि भाजपा, भगवान, भरोसा, भजनलाल, भाग्य और अच्छे जमाने, इन सबकी एक ही राशि है तथा कांग्रेस और काल की भी एक ही राशि हैं और जब भी इनका (कांग्रेस) का शासन होता तब अकाल पड़ता ही है।