sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सूरज की ताकत से आएगा विकास का नया सवेरा, प्रत्येक दिन लेंगे संकल्प : भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी 9-11 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान समिट के माध्यम से राज्य में औद्योगिक परिदृश्य को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की आर्थिक उन्नति के संकल्प को पूरा करने के लिए जुटी हुई हैं। हम राइजिंग राजस्थान के सफल आयोजन के लिए आगामी 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे।

शर्मा ने पहला संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन दिवस पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होगा। उन्होंने कहा कि यह समिट सूरज की ताकत से प्रदेश के विकास में नया सवेरा लाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश में निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाए। राज्य सरकार की अनुकूल निवेश नीतियों से राजस्थान अक्षय ऊर्जा में निवेशकों की पसंद बना हुआ है तथा राजस्थान भारत में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश को ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। इन संकल्पों के माध्यम प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समिट के सफल आयोजन में सभी महत्वपूर्ण वर्गों को भागीदार बनने का आह्वान किया।

सत शर्मा को कश्मीर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किया निुयक्त
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सत शर्मा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष रविन्दर रैना को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की गई हैं।

कांग्रेस की प्रक्रिया
कांग्रेस पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने के बीच ही हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी के नेता आनंद शर्मा ने प्रदेश की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे  दिया। पार्टी द्वारा पद दिए जाने पर भी पूरे अधिकार व सम्मान न दिए जाने से आहत शर्मा ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में अपनी व्यथा स्पष्ट करते हुए लिखा कि स्वाभिमान से समझौता नहीं किया जा सकता। इससे पहले पार्टी के ही वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आजाद के इस्तीफे के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चला है, लेकिन इन दोनों इस्तीफों से इतना साफ है कि पार्टी अपने अंतर्विरोधों से उबर नहीं पा रही है। पिछले कई प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद उम्मीद की जा रही थी पार्टी संगठन को मजबूती देने व अंतर्विरोधों का दूर करने के प्रयास करेगी, लेकिन ऐसा लगता है कि पार्टी नेतृत्व ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब तो रविवार से पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई और बताया जा रहा है कि 20 सितंबर तक पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल जाएगा। अब देखना होगा कि यह अध्यक्ष गांधी परिवार से ही होगा या अन्य किसी वरिष्ठ नेत को मौका मिलेगा, लेकिन पार्टी में चर्चा यही है कि राहुल गांधी ही पूर्णकालिक  अध्यक्ष घोषित होंगे।

निस्संदेह केन्द्र की सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ राहुल गांधी ने ही मोर्चा संभाल रखा है। वह ही देश की आंतरिक व बाहरी नीतियों पर बड़े साहस के साथ सरकार से सवाल करते दिखाई देते हैं। विपक्ष का अन्य कोई नेता इतना साहस और सक्रिय दिखाई नहीं देता है। राहुल गांधी बेशक एक मुखर विपक्षी नेता की भूमिका में निरंतरता की कमी भी बनी रहती है। अचानक ही वह किसी अन्य देश की यात्रा पर भी फिर अवकाश पर चले जाते हैं। राहुल गांधी  को विपक्षी नेता की भूमिका धर्म दृढ़ता से निभाने के साथ-साथ अपनी पार्टी  की मजबूती के लिए भी पूर्ण दृढ़ इच्छाशक्ति से काम करना चाहिए और पार्टी आंतरिक द्वंद्व से बाहर निकालना चाहिए। कांग्रेस अगर अपने वर्तमान, भविष्य को सुरक्षित व मजबूत रखना करेगी, तो पार्टी नेतृत्व को लेक बनी अनिश्चितता शीघ्र समाप्त होनी चाहिए और सभी को एकजुटता के आगे बढ़ना होगा।

गांव में खेलों के ओलंपिक करा रही है सरकार, पंचायत समिति पर स्टेडियम की घोषणा अधूरी : रामलाल
जयपुर। भाजपा के प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने राजस्थान सरकार के द्वारा प्रदेश में ग्रामीण खेलों के महाकुंभ कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राजस्थान सरकार केवल वादे करती है। उन्हें पूरा करने का काम नहीं किया जाता है। राजस्थान सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि प्रदेश में पंचायत समिति स्तर पर खेलों के मैदान और स्टेडियम बनाए जाएंगे, लेकिन अभी तक पंचायत समिति स्तर पर कहीं कोई खेल मैदान दिखाई नहीं दे रहा है।

इससे पहले ही गांव में खेलों के कार्यक्रम के नाम पर औपचारिकताएं की जा रही है। सरकार पहले यह बताएं कि राजस्थान में उन्होंने कितने पंचायत समितियों में स्टेडियम बनाए हैं। अब खेल के नाम पर केवल अपनी घोषणा को पूरी करने के लिए औपचारिकताएं की जा रही है। सरकार स्कूलों में बच्चों को रजिस्टर्ड करके केवल कागजों में यह ओलंपिक करवाएगी।

ट्रेक पर उतरे तो, राजस्थान के लिए थैला भरकर पदक जीते
जयपुर। प्रदेश के खेल जगत में कुछ ऐसे प्रशिक्षक रहे है, जो अपनी उपलब्धियों के दम पर उस खेल के पर्याय बन गए। क्रिकेट में एनडी मार्शल और फुटबाल में बीपी सूरी ने जयपुर में खूब नाम कमाया। एथलेटिक्स में राजस्थान खेल परिषद के कोच रहे पोकरमल की गिनती प्रदेश के सबसे सफल प्रशिक्षकों में की जाती है। पोकरमल तो जब खिलाड़ी के रूप में ट्रेक पर उतरे, तो राजस्थान के लिए थैला भरकर पदक जीते और जब कोचिंग शुरू की तो उनके शिष्यों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब धूम मचाई। राष्ट्रीय स्तर पर तो पोकरमल का शायद की कोई शिष्य खाली हाथ रहा। पोकरमल ने 1965 से 1972 के बीच सात साल के अपने खेल करियर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हों या ऑल इंडिया ओपन इंटर स्टेट मीट, सभी में खूब पदक जीते। डिकेथलान के खिलाड़ी पोकरमल एथलेटिक्स की दस इवेंट में पारंगत रहे। हाई जम्प, लांग जम्प , ट्रिपल जम्प और पोलवॉल्ट में 100 से ज्यादा राष्ट्रीय पदक पोकरमल के नाम रहे।

एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय एथलीट तैयार किए
अपने कोचिंग करियर में पोकरमल ने गोपाल सैनी, हमीदा बानो, राजकुमार, रामनिवास, हरि सिंह, राजवीर सिंह, बलजीत कौर और राजेन्द्र शर्मा सरीखे दर्जनभर अंतरराष्ट्रीय एथलीट देश को दिए। गोपाल सैनी, हमीदा बानो और राजकुमार ने तो 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में एक साथ पदक जीते। पोकरमल ऐसे गुरु रहे जिनके दो शिष्यों गोपाल सैनी और राजकुमार को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया, वहीं गोपाल सैनी, राजकुमार और रामनिवास के राष्ट्रीय रिकॉर्ड बरसों तक कायम रहे। पोकरमल के राष्ट्रीय स्तर के शिष्यों की गिनती तो सौ के पार रही होगी।

जब पदकों से भरा थैला देख चौंक गए पूनमचंद बिश्नोई
पोकरमल ने राजस्थान खेल परिषद के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बताया कि 1974 में परिषद के अध्यक्ष थे स्वर्गीय रामजी काक। सीआरपीएफ में सबइंस्पेक्टर रहते काक साहब के पास कोच की नौकरी के लिए पहुंचे तो आपस में कहा-सुनी हो गई और उन्होंने डांट कर भगा दिया। पोकरमल ने बताया कि कांग्रेस के दिग्गज नेता पूनमचंद बिश्नोई भी साठ के दशक में परिषद के अध्यक्ष रहे। खिलाड़ी के रूप में जब-जब पदक जीते उनसे मुलाकात होती रही। जब पदकों से भरा थैला बिश्नोई को दिखाया, तो वे चौंक गए। मुझे साथ लेकर काक साहब के पास गए और अगले दिन से ही कोच की नौकरी मिल गई।

पोकरमल को ही मिला पहला गुरु वशिष्ठ अवार्ड
1982 में जब राजस्थान के खिलाड़ियों ने दिल्ली एशियाई खेलों में पदक जीते तब राज्य सरकार ने अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए महाराणा प्रताप और प्रशिक्षकों को सम्मान देने के लिए गुरु वशिष्ठ पुरस्कार की शुरुआत की। एथलेटिक्स के कोच पोकरमल और साइक्लिंग के कोच बीकानेर के रामदेव शर्मा को पहले वशिष्ठ अवार्ड से नवाजा गया।

भाजपा का नेटबंदी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला
जयपुर। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने नेटबंदी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला किया है। रामलाल ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए जब चाहे नेट बंद कर देती है। प्रदेश में पिछले 5 दिन से नेट बंद है। इससे हर तरह के कारोबार पर संकट आ गया है। इसके साथ ही युवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी परेशानी हो गई है।

प्रदेश में पिछले 3 साल में सरकार ने कई बार छोटे-छोटे मामलों में भी नेट बंद कर दी जबकि नेटबंदी करना कानूनी रूप से सही नहीं है। शर्मा ने कहा कि सरकार जब अपनी विफलताओं को छुपाने में जुड़ती है, तो सबसे पहले नेट बंद कर देती है, ताकि लोगों को कोई हकीकत का पता ही नहीं लग सके।

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को लगाई फटकार, कहा, देश से मांगे माफी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा को फटकार लगाई है। नुपुर को भाजपा ने निलंबित कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि देश में धार्मिक हंगामे के लिए नुपूर जिम्मेदार है। उनके बयान के कारण देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। इसलिए नुपूर को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज है। उन सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर किया जाए। कोर्ट ने नुपुर की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि वह हाईकोर्ट जाएं। इसके बाद नुपूर ने अपनी याचिका वापस ले ली। कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या किया है।

बर्बरता की हदें : नूपुर का समर्थन करने पर टेलर का गला काटा, दरिन्दे गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के मध्य भूतमहल के पास मालदास स्ट्रीट के निकट टेलरिंग का काम करने वाले अधेड़ की दो हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी कि उसने नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी। घटना के दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धमकी दी। इसके बाद हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस एवं प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर में इंटरनेट बंद कर दिया। जबकि सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस ने दोनों हमलावरों को राजसमंद जिले के भीम के निकट से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिवार वालों ने सरकार से 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग की है। उधर दिल्ली से एनआईए की पांच सदस्यीय टीम आरोपियों से पूछताछ के लिए उदयपुर के लिए  रवाना हो गई। देर रात संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए सभी लोगों से आग्रह करेंगे। कुछ लोगों से कलेक्टर ने भी बात की है। आश्रित परिवार के बच्चे को भी यूआईटी में नौकरी दी जाएगी। इधर, प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों से शव का उठा लिया।

जांच के लिए एसआईटी गठित
राज्य सरकार ने उदयपुर घटना की जांच की लिए एसआईटी का गठन कर दिया है, जिसमें एसओजी, एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी होंगे।

छह दिन बाद खोली थी दुकान
मृतक कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। उसके 2 बेटे यश (19) और तरुण (17) हैं। 10 दिन पहले उसने भाजपा से निकाली गई प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से समुदाय विशेष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 6 दिनों से उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ में गंभीरता नहीं दिखाई। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। खेरवाड़ा से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया गया है। शहर के 5 इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। लोग मौके पर प्रदर्शन करने भी पहुंचे हैं। एसपी मनोज चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

पुलिस से झड़प
हाथीपोल चौराहे पर कुछ युवाओं और पुलिस की झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया है। दूसरी ओर, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मंगलवार शाम को उदयपुर जिले में 24 घंटे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी किया है।

बाइक पर सवार होकर आए आरोपी
पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल तेली (50) पुत्र रूपलाल साहू की भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार 2 युवक आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल एक युवक का नाप ले रहा था तभी दूसरे ने धारदार हथियार से उसका गला काट डाला। इससे कन्हैयालाल निढाल होकर दुकान के बाहर सड़क पर आ गिरा। वहीं दुकान में काम कर रहा एक अन्य युवक ईश्वर पर भी हमलावरों ने वार किया। इससे उसके पीठ और सिर पर चोट आई। एसपी मनोज कुमार और कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य थानों का जाप्ता, आरएसी बटालियन और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता पहुंचा।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
प्रभारी एडीजी मुख्यालय रेंज पर रहेंगे मौजूद। महानिदेशक पुलिस मोहन लाल लाठर ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। रेंज के प्रभारी एडीजी को रेंज मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जयपुर कमिश्नरेट इलाके में आरएसी की आठ कम्पनी और लाइन से दो हजार पुलिसकर्मियों का अलग से जाब्ता तैनात किया गया है। फील्ड में सभी अधिकारियों व कर्र्मचारियों को गश्त करने के लिए पाबंद किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लाम्बा खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

घटना में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : गहलोत
इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस प्रशासन को उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या मामले की जांच और अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से हो, उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने उदयपुर घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से मामले को लेकर वीडियो शेयर नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गहलोत ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं से पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश को संबोधित कर शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने हाईलेवल मीटिंग के बाद लिया निर्णय वीडियो वायरल करने पर होगी सख्त कार्रवाई
उदयपुर की घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है और प्रदेश में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मंगलवार शाम हाईलेवल मीटिंग लेने के बाद संभागीय आयुक्तों, कलक्टरों और पुलिस आईजी को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इंटेलीजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। उदयपुर में जरूरत अनुसार कर्फ्यू लगाने के निर्देशों के साथ सभी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को रेंज में भेजने के निर्देश दिए हैं।

इंसान की हिफाजत करना सबका फर्ज : खालिद उस्मानी
उदयपुर में हुई घटना पर जयपुर शहर के चीफ काजी सहित कई मुस्लिम संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने कहा है कि जिन्होंने भी ये घिनौना कृत्य किया है, हम उनका बायकॉट करते हैं। वे मुसलमान कहलाने के लायक नहीं हैं। इस्लाम का पैगाम है कि अल्लाह के बंदे सब एक-दूसरे से मोहब्बत करें। इंसानियत सबसे बड़ी चीज है और इसकी हिफाजत करना हमारा फर्ज है। जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाजिमुद्दीन और मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन के कन्वीनर अब्दुल सलाम जौहर ने भी आमजन से शांति बनाने रखने की अपील की है।

पुलिस अफसर लगातार मॉनिटरिंग करें
सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश हैं कि उदयपुर घटना के वीडियो मोबाइल और अन्य माध्यमों से वायरल करने पर सख्ती से रोक लगाएं। वायरल करने वाले लोगों पर कानूनी दायरे में सख्त कार्रवाई करें। एसीएस गृह अभय कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ हालात पर नजर रखी जाए।

राज्यपाल ने शांति की अपील की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने आमजन से शांति, संयम और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है।

सरकार की विफलता : भाजपा
घटना सरकार का फैल्योर है। मैंने सीएम, डीजीपी, एसपी से बात की है। पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी दी जाए। कल उदयपुर बंद करेंगे। मैं अभी उदयपुर रवाना हो रहा हूं। -गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष

घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। यह हमला समग्र हिन्दू समाज पर है। पीएम नरेन्द्र मोदी तक पर हमला करने की बात कही गई है। मामले की जांच की जाए, इनके तार निश्चित रुप से आतंकवादियों से जुड़े हैं। हत्यारे वीडियो जारी कर पूरी व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। देखना यह है कि सीएम राजधर्म कैसे निभाते हैं। -सतीश पूनियां, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से साफ है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं कि वे पीएम को लेकर भी हिंसक बयान दे रहे हैं। प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद व हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के पीछे जिनका हाथ है, उन्हें भी सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करे। -वसुन्धरा राजे, पूर्व सीएम

घटना प्रदेश में जंगलराज का जीता-जागता प्रमाण है। राजस्थान के लोगों में गुस्सा है। अपराधियों के सिमी, पीएफआई या इस्लामिक संगठनों से संबंध से इनकार नहीं कर सकते हैं। सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण सरेआम लोगों का गला काटा जा रहा है।-राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष

सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें
उदयपुर में युवक की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। राजस्थान सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में घृणा और क्रूरता का कोई स्थान नहीं है। सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उदयपुर में युवक की निर्मम और दिल दहलानी वाली हत्या की घटना अत्यंद दुखद और निदंनीय है। इसकी भर्त्सना करता हूं। इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सभी से अपील करता हूं कि शांति और भाईचारा बनाए रखें। -सचिन पायलट, पूर्व डिप्टी सीएम

अनुष्का शर्मा ने शुरू की फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग शुरू कर दी है। अनुष्का शर्मा ने अपनी अगली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्मा ने झूलन गोस्वामी के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करने के लिए कई महीनों तैयारी की थी और इसके बाद ही उन्होंने शूटिंग शुरू की।

इस फिल्म की शूटिंग भारत और इंग्लैंड में होगी। अनुष्का इस फिल्म के 30 दिनों के शेड्यूल की शूटिंग के लिए यूके के लिए उड़ान भरेगी।चकड़ा एक्सप्रेस में झूलन के प्रेरणादायक सफर को दर्शाया गया है। अनुष्का ने कहा कि चकड़ा एक्सप्रेस बहुत ही खास फिल्म है और वह इसलिए क्योंकि यह बहुत सारे बलिदानों की कहानी है।

बढ़ते चारे के कीमतों को नियंत्रणक रने के लिए ठोस फैसले करे सरकार : रामलाल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के पशुपालक दुखी और परेशान है। उनकी परेशानी का मुख्य कारण ये है कि चारे के भाव बढ़ छू रहे है, लेकिन राजस्थान की सरकार चारे की कीमतों को नियंत्रण करने के लिए सरकार कोई ठोस फैसले नहीं कर रही है। किसान इस हालत में पहुंच चुके हैं कि अपने पशुओं को बेचना शुरू कर दिया है, क्योंकि इतना महंगा चारा खिलाकर पशुपालन उनकी आजीविका का आधार नहीं बन सकता।

किसानों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार को चारे के भावो को नियंत्रण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि आसानी से पशुपालकों को पशुओं के लिए चारा उपलब्ध हो सके और वह पशुओं को बचाने का काम कर सके। आने वाले समय के अंदर किसानों की स्थिति और भी बिगड़ती हुई दिखाई देगी।

कांग्रेस को केवल अल्पसंख्यको की चिंता : रामलाल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अल्पसंख्यक वर्ग को लेकर चिंता व्यक्त की है। वास्तविकता के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति करने का काम कांग्रेस पार्टी अभी से नहीं देश के आजादी के बाद से लगातार करते आ रहे हो। बहुसंख्यक समाज का अपमान करने का काम भी कांग्रेस करती आ रही है। देश के अंदर वक्फ बोर्ड के अंदर एक कानूनी अधिकार के साथ-साथ उसको न्यायिक अधिकार है।

प्रदेश में देवस्थान विभाग जरूर बनाया गया है, लेकिन देवस्थान विभाग को केवल कानूनी अधिकार है। संवैधानिक अधिकार और न्यायिक अधिकार देवस्थान विभाग को नहीं है। क्या चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस इस बात की चिंता भी करेगी कि बहुसंख्यक समाज की संपत्तियों को बचाने के लिए इस बोर्ड को न्यायिक शक्तियां प्रदान की जाए, ताकि बहुसंख्यक समाज के प्रति आपके मन में कुछ तो भाव प्रकट हो, लेकिन कभी भी ऐसा नहीं चाहोगे। बहुसंख्यक समाज का अपमान करना और अल्पसंख्यक के नाम पर समुदाय विशेष को तुष्टिकरण की राजनीति करना कांग्रेस पार्टी की शुरु से ही रही है और कांग्रेस पार्टी का इस गर्त के अंदर पहुंचने का सबसे बड़ा कारण भी यही रहा है।

सीएचए की मांगों को सरकार गंभीरता से ले सरकार : रामलाल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सीएचए के द्वारा जयपुर में दिए जा रहे पिछले 40 दिनों से धरने प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार को हठधर्मिता वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 27000 सीएचए लगभग 40 दिन से आंदोलित है। वो आमरण अनशन से लेकर कार्मिक अनशन तक सारी के सारी लोकतांत्रिक विरोध दर्ज करवाने की प्रक्रिया को अपना चुके हैं, लेकिन राजस्थान की सरकार इतनी असंवेदनशील हो चुकी है कि उनकी बातों पर विचार करना भी मुनासिब नहीं समझती।

सीएचए भीषण गर्मी के अंदर अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित करने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि भीषण गर्मी को देखते हुए सीएचए की वाजिब मांगों को लेकर तत्काल उनको वार्ता के लिए बुलाया जाए और उनकी बातों के साथ सहमति प्रदान की जाए और उनको राजकीय सेवा से हटाने को लेकर जो खिलवाड़ किया जा रहा है। उसके लिए कम से कम राज्य सरकार अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल उनको राजकीय सेवा के अंदर लेने का काम करें।