Ravindra Jadeja - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स ने हसरंगा, तीक्षणा को किया रिलीज
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने आज आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों और रिलीज किए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, ऑलराउंडर युध्वीर सिंह और गेंदबाज संदीप शर्मा व तुषार देशपांडे को रिटेन किया गया है। यह निर्णय फ्रेंचाइजी के घरेलू कोर पर भरोसे को दर्शाता है।

विदेशी खिलाड़ियों में शिमरोन हेटमायर, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, दक्षिण अफ्रीकी पेसर क्वेना माफाका और नान्द्रे बर्गर को टीम ने बरकरार रखा है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने प्रमुख ट्रेड्स के जरिए रवींद्र जडेजा, सैम करेन और डोनोवन फरेरा को शामिल कर अपनी टीम को और मजबूत किया है। फ्रेंचाइजी ने कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी, कुमार कार्तिकेय, वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाणा को रिलीज करने की पुष्टि की है। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

केकेआर ने रसेल और वेंकटेश को छोड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल मिनी नीलामी से पहले टीम के लिए लंबे समय से खेल रहे ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को वेंकटेश अय्यर के साथ रिलीज कर दिया, जो पिछले साल मेगा नीलामी में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी थी। केकेआर ने क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली और स्पेंसर जॉनसन को रिलीज कर दिया है।

मयंक मार्कंडे को मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया, जबकि चेतन सकारिया और लवनीथ सिसोदिया अन्य भारतीय खिलाड़ी थे जिन्हें उन्होंने रिलीज किया। इससे उनके पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स बचा, जो सभी टीमों में सबसे बड़ा है, जिसमें 13 स्लॉट (6 विदेशी सहित) भरे जाने बाकी हैं।

चेन्नई ने पथिराना, कॉनवे और रचिन को किया रिलीज: चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करेन को ट्रेड करने के अलावा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र की जोड़ी को भी रिलीज किया।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन और नितीश राणा को ट्रेड करने के बाद रॉयल्स ने श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षना को भी रिलीज किया। कुणाल सिंह राठौर, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी और कुमार कार्तिकेय आरआर द्वारा रिलीज किए गए अन्य खिलाड़ी हैं। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

पंजाब किंग्स : जोश इंगलिस और ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी रिलीज रहे। आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को भी रिलीज किया।

आरसीबी : आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लियाम लिविंगस्टोन, टिम सीफर्ट, लुंगी एनगिडी और ब्लेसिंग मुजरबानी को रिलीज किया। मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भांडागे और मोहित राठी रिलीज किए गए भारतीय खिलाड़ी हैं।

मुंबई इंडियंस: सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, केएल श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी में ट्रेड किए गए)।

एलएसजी : आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर (एमआई में ट्रेड किए गए)।

दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा (आरआर में ट्रेड किए गए)

गुजरात टाइटंस: दासुन शनाका, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुलवंत खेजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड (एमआई को ट्रेड किया गया)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, अथर्व ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी (एलएसजी को ट्रेड किया गया)

भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त, दक्षिण अफ्रीका संकट में
कोलकाता। रवींद्र जडेजा (चार विकेट) और कुलदीप यादव (दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में 93 पर सात विकेट झटक कर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दक्षिण अफ्रीका अभी 63 रनों से आगे है और उसके तीन विकेट बाकी हैं। भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त हासिल हुई। तीसरे दिन के स्टंप के समय दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

जडेजा के आगे लड़खड़ाए मेहमान बल्लेबाज

भारत को पहली पारी में 189 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की एक बार फिर शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह भारतीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के आगे बेबस नजर आया। लेफ्टआर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 29 रन पर चार विकेट लेकर मेहमान टीम को झकझोर दिया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने 12 रन पर दो विकेट निकाले। लेफ्टआर्म स्पिनर अक्षर पटेल को 30 रन पर एक विकेट मिला।

दूसरे दिन गिरे कुल 15 विकेट

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा ने सर्वाधिक नाबाद 29 रन बनाये। रायन रिकलटन (11), वियान मुल्डर (11) और मार्को यानसन (13) ही दहाई की संख्या में पहुंच सके। स्टंप्स के समय बाबुमा के साथ कॉर्बिन बॉश एक रन बनाकर क्रीज पर थे। मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे और भारत को इस मुकाबले में जीत की सुगंध नजर आने लगी है।

गिल-जडेजा और सुंदर के शतकों ने भारत को पारी हार से बचाया, मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ समाप्त
मैनचेस्टर। कप्तान शुभमन गिल (103), रवींद्र जडेजा (नाबाद 107)और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 101) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 669 रन बनाए और 311 रनों की विशाली बढ़त हासिल की। खेल समाप्ति तक भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 425 रन बना मैच ड्रॉ करा  दिया। इंग्लैंड अब भी पांच मैचों की इस सीरीज में 1-2 से आगे है। मौजूदा सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा।

राहुल और गिल ने बनाया रिकॉर्ड :

पांचवें दिन भारत की दूसरी पारी दो विकेट पर 174 के स्कोर से शुरू हुई। उस समय टीम इंडिया इंग्लैंड से 137 रन पीछे थी और क्रीज पर शुभमन गिल और केएल राहुल मौजूद थे। पहले सत्र में भारत को 188 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। स्टोक्स ने राहुल को पगबाधा आउट किया। वह 90 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए गिल के साथ 421 गेंदों में 188 रन की साझेदारी निभाई। इस तरह केएल राहुल और शुभमन गिल ने इंग्लैंड में किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड संजय बांगर और राहुल द्रविड़ (405) के नाम था, जो उन्होंने 2002 में लीड्स में बनाया था।

गिल ने की ब्रैडमैन की बराबरी :

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के साथ 34 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान कप्तान गिल ने 238 गेंदों में 103 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके निकले। गिल ने 228 गेंदों में मौजूदा सीरीज में चौथा शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का नौवां सैकड़ा भी है। इसी के साथ गिल ने ब्रैडमैन की बराबरी कर ली। बतौर कप्तान किसी सीरीज में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। उन्होंने 1947 में भारत के खिलाफ चार शतक जड़े थे। गिल को आर्चर ने विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों कैच कराया।

सुंदर-जडेजा के बीच 203 रन की साझेदारी :

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर को रवींद्र जडेजा का साथ मिला। दोनों ने आखिरी दम तक भारत की पारी को संभाला और न सिर्फ भारत पर मंडराए पारी से हार के संकट को टाला बल्कि मैच ड्रॉ भी कराया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 334 गेंदों में 203 रनों की नाबाद साझेदारी हुई।

जडेजा ने पांचवा व सुंदर ने पहला शतक ठोका :

इस दौरान जडेजा ने 182 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया जबकि सुंदर ने 206 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। भारत की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।

जडेजा का कैच छूटना महंगा पड़ा इंग्लैंड को :

मैनचेस्टर। कप्तान शुभमन गिल, रवीन्द्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के शतकों की मदद से भारत रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रहा। लंच के पहले जब जोफ्रा आर्चर ने पारी के 88 वें ओवर की चौथी गेंद पर  भारतीय कप्तान गिल को आउट किया तो भारत पर  पारी हार का खतरा मंडराने लगा। अगली ही गेंद पर स्लिप पर खड़े जो रूट रवीन्द्र जडेजा के कैच नहीं पकड़ सके। उस समय जडेजा शून्य पर थे। इसके बाद  जडेजा और सुंदर ने शतक ठोकते हुए पांचवे विकेट के लिए नाबाद 203 रन बना भारत को संभावित हार से बचा लिया। यदि जडेजा आउट हो जाते भारत के सुंदर का साथ देने के लिए कोई बल्लेबाज नहीं बचा था। ऋषभ पंत दिन में मैदान में बैसाखियों से चलते नजर आए थे।

कोहली, रोहित के बाद रविंद्र जाड़ेजा ने भी किया संन्यास का एलान
मुंबई। टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद अनुभवी खिलाड़ी संन्यास ले रहे है। इसी क्रम में ऑलराउंडर रविंद्र जाड़ेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है।

कल हुए फाइनल मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने और विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

जाड़ेजा का टी-20 करियर
रविंद्र जाड़ेजा ने 74 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसकी 41 पारियों में 127.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 515 रन बनाए। इसके अलावा 71 पारियों में 54 विकेट लिए है।

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 434 रनों से हराया, जड़ेजा ने दूसरी पारी में लिए 5 विकेट
राजकोट। भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जयसवाल के नाबाद दोहरे शतक और उसके बाद रवींद्र जडेजा के 41 रन देकर पांच विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को चौथे दिन रविवार को रिकार्ड 434 रनों से हरा दिया है। दूसरी पारी में 557 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की फिरकी गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिये और पूरी टीम 39.4 ओवरों में 122 रन पर सिमट गई। उसके छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। भारत की टेस्ट मैच में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड पर 372 रनों से जीत दर्ज की थी। भारत ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बना ली है।

जैक क्रॉली 11 रन, बेन डकेट चार रन, ऑली पोप तीन रन, जो रूट सात रन, जॉनी बेयरस्टो चार रन, कप्तान बेन स्टोक्स 15 रन, बेन फोक्स 16 रन, रेहान अहमद शून्य, टॉम हार्टली 16 रन बनाकर आउट हुये। मार्क वुड ने सर्वाधिक 33 रन बनाये। जेम्स एंडरसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिये। कुलदीप यादव को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले भारत ने यशस्वी जयसवाल के नाबाद 214 रनों के दोहरा शतक और सरफराज खान की नाबाद 68 रनों की अर्धशतक के बाद चार विकेट पर 430 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी थी। भारत ने इंग्लैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए करीब डेढ़ दिन में 557 रन बनाने का लक्ष्य दिया था।  यशस्वी ने अपने दोहरे शतक में 14 चौके और 12 छक्के लगाये। इसके साथ ही वह एक श्रृंखला में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये है। उन्होंने नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू के सर्वाधिक छक्के का रिकार्ड तोड़ा। यशस्वी का यह लगातार दूसरा दोहरा शतक है। वहीं सरफराज पदार्पण टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज है। सरफराज ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली।

इससे पहले कल के दो विकेट विकेट पर 196 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने लंच तक दो और 118 जोड़े और दो विकेट गंवा थे। आज तीसरे विकेट के रूप में शुभमन गिल 91 रन के स्कोर पर रन आउट हुए। उसके बाद कुलदीप यादव भी 26 रन पर रेहान अहमद की गेंद पर स्लिप में जो रूट को कैच दे बैठे। तीसरे दिन रिटार्ड हर्ड हुए यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल के आउट होने पर फिर से बल्लेबाजी करने मैदान पर आये और अपना दोहरा शतक बनाया। इंग्लैंड की ओर से टॉम हार्टली, जो रूट और रेहान अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया है।

इससे पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल (104 रिटायर्ड हर्ट) शतकीय पारी की बदौलत भारत ने तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में दो विकेट पर 196 रन बना कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर थी।

भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गयी थी। 126 रन की बढ़त के साथ भारत ने दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा 19 रन और रजत पाटीदार शून्य का विकेट खोकर 196 रन बना लिये थे। दिन का खेल खत्म होने के समय शुभमन गिल 65 रन और कुलदीप यादव तीन रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे।

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर के सातवें मैच में ही अपना तीसरा शतक 122 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से पूरा किया। इससे पहले यशस्वी पिछले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण यशस्वी को 104 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान बल्लेबाजों को बांध कर रखा। बेन डकेट 153 रन के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज क्रीज पर अपना प्रभाव छोडऩे में नाकाम रहा। ओली पोप 39 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 41 रन ने कुछ समय क्रीज पर रह कर भारतीय गेंदबाजों का सामना करने की हिम्मत दिखायी। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 84 रन पर चार विकेट लिये, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट मिले और जसप्रीत बुमराह एक बल्लेबाज को आउट किया था।

रोहित और जडेजा ने ठोंके शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 326 रन
राजकोट। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की शतकीय तथा सरफराज खान की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 326 रन स्कोर खड़ा कर मैच पर अपनी पकड़ बना ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और चौथे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें मार्क वुड ने जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शुभमन गिल को भी वुड छठे ओवर में फोक्स के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाये। नौंवें ओवर में रजत पटीदार भी पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गये। लंच के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन था।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और रङ्क्षवद्र जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट लिए 204 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 196 गेंदों में 14 चौकें और तीन छक्कों की मदद से 131 बनाये। रोहित शर्मा को मार्क वुड ने रोहित ने स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। रङ्क्षवद्र जडेजा ने 199 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 100 रन बनाये। पर्दापण टेस्ट मैच में सरफराज खान ने रिकार्ड 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सरफराज 82वें ओवर में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 62 रन पर रन आउट हुये। भारत ने पांच विकेट पर 326 रन बना लिये है और खेल समाप्त होने के समय रवींद्र जडेजा नाबाद 110 रन और कुलदीप यादव एक रन पर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज मार्क वुड ने तीन विकेट लिये और टॉम हार्टली ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

फैंस का जुनून जीतने के इरादे को करता है मजबूत
कोलंबो। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि देश में क्रिकेट के प्रति जुनून और समर्थन एक बार फिर विश्व कप ट्राफी घर लाने के भारतीय टीम के इरादे को मजबूती प्रदान करता है। क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। कोहली ने कहा कि हमारे प्रशंसकों का जुनून और अटूट समर्थन ही विश्व कप जीतने के हमारे दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देता है। पिछले विश्व कप जीत की यादें, विशेष रूप से 2011 की जीत, हमारे दिलों में अंकित हैं और हम अपने प्रशंसकों के लिए नई यादें बनाना चाहते हैं। मैं इस अविश्वसनीय अभियान का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। हम अपने प्रशंसकों के सपनों को साकार करने के लिए अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हैं।

लाखों प्रशंसक हमारे पीछे खड़े हैं : जडेजा
हरफनमौला रवींद्र जड़ेजा ने कहा कि एक क्रिकेटर के रूप में यह जानने से अधिक प्रेरणादायक कुछ भी नहीं है कि लाखों प्रशंसक आपके पीछे खड़े हैं, आपकी सफलता के लिए जयकार कर रहे हैं। यह अभियान टीम इंडिया को जीतते देखने के लिए हमारे प्रशंसकों के गहरे जोश और जुनून को दर्शाता है। यह एक यात्रा है हम पूरे देश के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं, और हम मैदान पर अपने प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों को गौरवान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत
टीम इंडिया ने अपने वनडे विश्व कप अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ एक महा मुकाबले से करेगी। इसके बाद मेजबान टीम नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में से भिड़ेगा।

अश्विन, जडेजा की फिरकी में फंसी इंडीज 150 पर ढेर, भारत 80/0
डोमिनिका। पदार्पण टेस्ट में एलिक अथानजे (47) की उपयोगी पारी के बावजूद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 150 रन ही जुटा सकी।

विंडसर पार्क में अश्विन ने पांच और जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम किए। भारत के लिए पहला टेस्ट खेलने उतरे यशस्वी जयसवाल (40) ने कप्तान रोहित शर्मा (30) के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की अविजित साझेदारी की। भारतीय टीम को वेस्ट इंडीज के 150 रन के लक्ष्य को पार करने के लिए 70 रन की और जरुरत है। रोहित का भाग्य ने उस समय साथ दिया जब भारत की पारी के दूसरे ओवर में जोरदार अपील के बाद अंपायर कॉल ने उन्हें आउट नहीं दिया। अंपायर कॉल पर इंडीज के खिलाड़यिों की अपील का कोई असर नहीं पड़ा जिसके बाद रोहित ने केमर रोच की गेंद पर एक हाथ से कवर ड्राइव लगाते हुए गेद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

कई मौकों पर कॉर्नवाल के सामने जयसवाल टाइमिंग नहीं कर पा रहे थे, लेकिन रोहित ने जोसेफ की गेंद पर एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाकर अपने हाथ खोले और फिर स्पिनर जोमेल वारिकन को उनके पहले ही ओवर में छक्का लगाकर 50 रन की साझेदारी पूरी की। रोहित के शॉट को देखते हुए जयसवाल का भी हौसला बढ़ा। जयसवाल ने कॉर्नवाल और वारिकन की लेंथ को जल्दी स भांप लिया और कुछ गेंद को कट के जरिये बॉउंड्री के पार पहुंचाने में सफल रहे। उन्होंने जेसन होल्डर की गेंद को भी कवर के क्षेत्र से सीमा पर कर अपनी पांचवी बाउंड्री लगायी और फिर दिन के आखिरी ओवर में वॉरिकन की गेंद पर रिवर्स-स्विप लगाकर चौका बटोरा।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों पर कोई ज्यादा दबाब नहीं बना पाए जबकि अश्विन ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट और टेगेनारिन चंद्रपॉल को वापस पवेलियन भेजा।  चंद्रपॉल एक ड्रिफ्टर का बचाव करने की कोशिश में क्लीन बोल्ड हो गए और ब्रैथवेट स्लॉग करने की कोशिश में लपके गए। अश्विन के ओवर में पगबाधा आउट की अपील करने पर भारतीय टीम ने डीआरएस की मांग की जिससे जर्मेन ब्लैकवुड बच गए। रेमन रीफऱ को शार्दुल ठाकुर की गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर टेस्ट मैंच में डेब्यू कर रहे ईशान किशन ने विकेट की पीछे लपक लिया।

लंच ब्रेक से ठीक पहले सिराज के शानदार कैच की बदौलत जडेजा ने ब्लैकवुड को आउट किया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने जोशुआ दा सिल्वा को आगे खेलने को मजबूर किया और भारत ने डीआरएस का विकल्प चुना, लेकिन इस समय फैसला बल्लेबाज के पक्ष में गया। हालाँकि विकेटकीपर-बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन वापस चला गया क्योंकि उसने जडेजा की गेंद को अपने शरीर के करीब से मारने की कोशिश की और उन्हें आउट करार दिया गया। इसके बाद इंडीज के टेलहेंडर अथानाज और होल्डर ने पारी को संभालने की कोशिश की और बल्लेबाजों ने ब्रायन लारा की तरह कुछ स्टाइलिश शॉट्स भी मारे और छक्का भी जड़ा। अश्विन को हालांकि दूसरे सत्र में अधिक टर्न मिल रहा था।

बाद में सिराज ने एक शॉर्ट गेंद पर होल्डर को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अश्विन ने जोसेफ को आउट करके अपना 700वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया और अथानाजे को आउट कर मैच में अपना चौथा विकेट लिया। कॉर्नवाल ने चाय के तुरंत बाद अश्विन की गेंदों पर दो चौके लगाए। रोच ने कुछ समय के लिए उनका साथ दिया। रोच जडेजा का तीसरा शिकार बने क्योंकि भारत ने डीआरएस का सहारा लेकर नॉट-आउट के फैसले को पलट दिया जिसके बाद वह पगबाधा आउट हो गए। वॉरिकन को हालांकि अश्विन ने अपना पांचवां शिकार बनाया। उन्होंने शुभमन गिल को बैट-पैड कैच दिया, तीसरे अंपायर मराइस इरास्मस ने वॉरिकन को आउट दे दिया।

वेस्टइंडीज 150 रन पर ऑल आउट हो गयी जहां एलिक अथानाजे अपने अर्धशतक से चूक गये और 47 पर आउट हो गये, क्रैग ब्रैथवेट ने 20 रन को योगदान दिया। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 5-60, रवींद्र जड़ेजा 3-26 का योगदान रहा। भारत ने पहली पारी में बिना विकेट गवाये 80 रन बना लिए है और यशस्वी जयसवाल 40, रोहित शर्मा 30 रन पर नाबाद हैं। भारत वेस्ट इंडीज के 150 से महज 70 रन पीछे है।

ICC RANKING: एंडरसन बने सबसे उम्रदराज शीर्ष टेस्ट गेंदबाज
दुबई। इंग्लैंड के मध्यम-तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बुधवार को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गये।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम रैंकिंग में एंडरसन ने 866 रेटिंग पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (858) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। एंडरसन यह उपलब्धि 40 वर्ष 207 दिन की उम्र में हासिल करके शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गये।

इंग्लैंड के शीर्ष गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध माउंट मोंगानुई टेस्ट में सात विकेट लेकर अपनी टीम की 267 रन की विशाल जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह सबसे पहले साल 2016 में टेस्ट गेंदबाजों की नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचे थे, जबकि 2018 में उन्होंने दूसरी बार नंबर एक टेस्ट गेंदबाज का ताज पहना था।

एंडरसन ने भले ही शीर्ष टेस्ट गेंदबाज के रूप में कमिंस का चार साल का वर्चस्व समाप्त कर दिया हो, लेकिन वह भारत के दिग्गज हरफनमौला रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा दूर नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अश्विन 864 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरी रैंक पर आ गये हैं और एंडरसन से सिर्फ दो अंक पीछे हैं।

इसी बीच, भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 460 रेटिंग हासिल कर ली।

टेस्ट हरफनमौलाओं की सूची में जडेजा और अश्विन (329) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर विराजमान हैं, जबकि अक्षर पटेल (283) दो पायदान चढ़कर दूसरे नंबर पर आ गये हैं।

जडेजा टेस्ट गेंदबाजों की सूची में भी छह पायदान की छलांग लगाकर नौंवे स्थान पर आ गये हैं। वह अश्विन और जसप्रीत बुमराह (पांचवीं रैंक) के बाद शीर्ष 10 टेस्ट गेंदबाजों में तीसरे भारतीय हैं।

14 साल तक कप्तानी करने के बाद अब धोनी ने जडेजा को क्यों सौंपी सीएसके की कप्तानी
मुंबई। 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी संभालने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत के ठीक दो दिन पहले सभी को चौंकाया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान टीम के अनुभवी और सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने फैसला किया है।

दरअसल आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत के ठीक दो दिन पहले गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएसके ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि धोनी ने 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी की। फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने बताया कि धोनी सीएसके के लिए खेलना जारी रखेंगे। विश्वनाथन के अनुसार धोनी चाहते थे कि कप्तानी में होने वाला बदलाव सहज हो और उन्हें लगा कि जडेजा सीएसके का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने गुरुवार को टीम की बैठक में इस फैसले की घोषणा की। टीम 26 मार्च को पिछले सीजन के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2022 सीजन के पहले मैच के लिए तैयार होने एवं प्रशिक्षण के लिए मुंबई रवाना हो गई है।

सीएसके के सीईओ ने कहा कि धोनी इसके बारे में काफी समय से सोच रहे थे और अब उन्हें लगा कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जडेजा अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का सही समय है। यह हमारी फेंचाइजी के लिए भी अच्छा होगा और यह बात धोनी के दिमाग में भी होगी।

टेस्ट में फिर नंबर वन का ताज रविंद्र जडेजा के नाम
दुबई। भारत के रवींद्र जडेजा ने वेस्ट इंडीज के जैसन होल्डर को फिर से अपदस्थ कर आईसीसी पुरुष टेस्ट आल राउंडर रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार  जडेजा पिछले सप्ताह दूसरे स्थान पर खिसक गए थे लेकिन वह 385 अंकों के साथ फिर से नंबर एक बन गए हैं भारत के रविचंद्रन अश्विन (341) तीसरे स्थान पाए कायम हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रमश: सातवें, नौंवें और दसवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नास लाबुशेन  (916) शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन और जसप्रीत बुमराह का दूसरा और चौथा स्थान बना हुआ है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस का नंबर एक स्थान बना  हुआ  है

IPL-2021: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराया
मुंबई। फॉफ डु प्लेसिस (33 रन) की धुंआधार पारी के बाद मोईन अली (7 रन पर 3 विकेट), सैम करने (24 रन पर 2 विकेट) और रवीन्द्र जडेजा (28 पर विकेट 2) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को आईपीएल-14 के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 42 रन से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से चेन्नई 2 अंक अर्जित कर आईपीएल अंक तालिका में 3 मैचों से 2 जीत के साथ आरसीबी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान इतने ही मैचों में एक जीत के साथ छठे स्थान पर फिसल गई। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लिए
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा (14 रन) और कप्तान संजू सैमसन (1 रन) टीम के 45 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। इन दोनों को सैम करेन ने अपना शिकार बनाया। बटलर और शिवम दुबे धीरे-धीरे राजस्थान का स्कोर 87 रनों तक ले गए। 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए जडेजा ने पहली गेंद पर बटलर को बोल्ड किया और फिर अंतिम गेंद पर शिवम दुबे (17) को पगबाधा आउट किया। बटलर ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए।

मोईन ने लिए तीन विकेट
इसके बाद तो राजस्थान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मोईन अली ने लगातार तीन विकेट ले राजस्थान का स्कोर 14.3 ओवर में 7 विकेट पर 95 रन कर दिया। मैन ऑफ द मैच रहे मोईन अली ने पारी के 13वें ओवर में डेविड मिलर (2) को पगबाधा आउट किया। उसने 15वें ओवर में रियान पराग और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी क्रिस मौरिस को आउट किया। इन दोनों खिलाड़ियों को जडेजा ने कैच किया। पराग ने 7 गेंदों में मात्र 3 रन बनाए वहीं क्रिस मौरिस अपना खाता भी नहीं खोल सके। ब्रावो ने राहुल तेवतिया (20) को व शार्दुल ठाकुर ने जयदेव उनादकट (24) को आउट किया। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े।