former - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
कोटा । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकतार्ओं व पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजीव गांधी नगर स्थित प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । उसके बाद उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ,समाज सेवी अमित धारीवाल,पीसीसी महापौर मंजू मेहरा,राजीव अग्रवाल, उपमहापौर पवन मीणा, एडवोकेट जगदीश ठाडा समेत जिला कॉग्रेस के पदाधिकारी, दोनों नगर निगम के पार्षद सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने राजीव गांधी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि 21वीं सदी में तकनीकी क्रांति के जनक राजीव गांधी ही रहे हैं ।उन्होंने युवा पीढ़ी को राजीव गांधी के मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया । पंकज मेहता ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास में जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है । दोनों नगर निगमों के महापौर और अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। गौरतलब है कि राजीव गांधी नगर में राजीव गांधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है , जो लैपटॉप लिए हुए हैं । हालांकि यह मूर्ति काफी ऊंचाई पर होने से वहां माल्यार्पण करना संभव नहीं है उनके चरणों में ही पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा शहर में कई अन्य जगहों पर भी विचार गोष्ठी समेत अन्य आयोजन किए गए।

....पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा बोलीं... यूपी में ‘योगी’ जो कर सकते हैं वो राजस्थान के ‘गहलोत’ क्यों नहीं ?
उदयपुर। प्रदेश की गहलोत सरकार के बीते 4 साल के राज में क्राइम ने धीरे-धीरे आतंकवाद का रूप ले लिया है। पुलिस का इंटेलीजेंस सिस्टम करप्ट हो चुका है तो जिम्मेदार सिर्फ अपने एमएलए और अपनी सरकार को बचाने में लगे हैं। जब यूपी (उत्तरप्रदेश) में योगी जी ऐसी घटनाओं और अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं, तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्यों नहीं? यह सवाल सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश सरकार पर दागा है।

दरअसल पूर्व सीएम वसुंधरा सोमवार को उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंची थी। प्रेसवार्ता में वसुंधरा इस घटना को लेकर भावुक भी हो गई थी। इससे पूर्व वे मृतक कन्हैयालाल के घर के कुछ पहले ही कार से उतर गई एवं पैदल चलकर उनके घर पहुंची, जहां क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात की तथा करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मृतक कन्हैया के घर बैठकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

समय मिले तो लें जिम्मेदारी
राजे ने कहा कि इस आतंकी घटना से यह बात स्पष्ट हो गई है कि वर्तमान में तंत्र पूरी तरह फेल है। अगर हम अपने लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते हैं तो ऐसे जिम्मेदार का सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि हर गलती कीमत मांगती है। एनआईए जांच तो एक तरफ है, हम पूछते हैं इस सरकार ने क्या किया। सरकार का सारा समय तो कभी एमएलए को संभालने में तो कभी चुनाव की प्लानिंग में ही गुजर जाता है। मामले में सबसे पहले न्याय होना चाहिए। न्यायालय के माध्यम से जान लेने वालों को फांसी दी जानी चाहिए। आतंकियों ने क्राइम कर खुली चेतावनी दी है।

इंटेलीजेंस फेल
राजे ने कहा कि प्रदेश में इंटेलीजेंस सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। साइबर क्राइम और आईटी का मिसयूज हुआ है, उस स्तर पर हमारी पुलिस अपडेट नहीं है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि प्रदेश के इंटेलीजेंस सिस्टम को रीट्रेनिंग दी जाए। इस संबंध में हम भी प्रस्ताव रखेंगे। प्रदेश में अब तक सामने आई घटनाओं से भी यह सिद्ध हुआ है कि हमारा इंटेलीजेंस सिस्टम पस्त हो चुका है।

भावुक हुई राजे, बोली.. दिल जलता है
प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम भावुक हो गई। बोलीं.. दिल जलता है, ऐसी घटनाओं को सोचकर। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की हत्या का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर चेतावनी भी दे डाली। जिसने जिस स्तर से जान ली है, उसको उसी स्तर की सजा दी जानी चाहिए।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर व जिंदल की गिरफ्तारी के लिए हजारों मुसलमानों ने निकाला शांतिपूर्वक जुलूस
अजमेर। पैगम्बर मौहम्मद साहब के बारे में मिथ्या बयान देकर उनकी शान में गुस्ताखी करने व उनके मानने वालों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को हजारों मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। जुलूस में शामिल लोग ज्ञापन देने के बाद तत्काल अपने ठिकानों को लौट गए।

मौन जुलूस के घोषित कार्यक्रम के अनुसार दरगाह क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। अधिकांश लोग घरों से काली पट्टी बांधकर निकले। सुबह से जगह-जगह काली पट्टी बांधना शुरू हो गया था। जुमा की नमाज से पहले और बाद में जुलूस में शामिल होने वालों के हाथों में काली पट्टी बांधी गई। जुलूस में शामिल अनेक लोगों ने अपनी मांग लिखी तख्तियां ले रखी थीं। जुमा की नमाज के बाद दरगाह के निजामगेट पर जुलूस के संबंध में कुछ लोगों ने बयानबाजी की। जुलूस शांतिपूर्वक दरगाह बाजार से प्रारंभ होकर देहली गेट, महावीर सर्किल, आगरा गेट से सूचना केन्द्र चौराहा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट के बाहर कुछ लोगों ने नारे लगाने का प्रयास किया, किंतु उपस्थित अन्य लोगों ने रोक दिया। जुलूस में आठ हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शहर काजी तौसिफ अहमद, दरगाह दीवान के प्रतिनिधि सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती, यादगार अंजुमन के सदर सुब्हान चिश्ती, पूर्व विधायक कय्यूम खान आदि अनेक लोगों ने कलक्टर को राष्टÑपति के नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के तत्काल बाद ही जुलूस में शामिल लोगों की रवानगी शुरू हो गई। करीब एक घंटे में कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास जमा भीड़ छट गई। आयोजकों ने जुलूस में शामिल होने व सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।

जिला व पुलिस प्रशासन ने जुलूस की भीड़ का अनुमान लगाते हुए उसके रास्ते को पहले से ही खाली करवाकर शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन किया था, जिससे जुलूस के कारण आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। संपूर्ण जूलूस पर निगरानी रखने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। ड्रोन से भी नजर रखी गई।

पूर्व सरपंच मीणा के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, डिप्टी को सौंपा ज्ञापन
निवाई। ग्राम पंचायत हनौतिया बुजुर्ग के पूर्व सरपंच हनुमान मीणा के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सर्व समाज के लोगों ने मृतक की पत्नी शांति देवी मीणा के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को सुबह  सर्व समाज के लोग निवाई थाने पहुंचकर थानाधिकारी अजय कुमार को हत्यारों को गिरफ्तार करने मांग की। इसके बाद  थानाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक को जांच सौंप दी।

दोपहर को सर्व समाज के लोग मीणा छात्रावास पर एकत्रित हुए और मृतक हनुमान मीणा की पत्नी को साथ लेकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारे लगाते हुए पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करके पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि 18 अक्टूबर 2021 को हनुतिया बुजुर्ग के सरपंच हनुमान मीणा की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जिसकी एफएसएल रिर्पोर्ट मंगलवार को डाक से निवाई थाने को मिली है। रिर्पोट से खुलासा हुआ कि हनुमान मीणा को जहर देकर हत्या की गई है।

एफएसएल रिर्पोट के खुलासे से मीणा की मौत जहर से हुई जिससे सर्व समाज में अत्यंत रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस उपाधीक्षक को यह भी अवगत कराया कि पुलिस हनुमान मीणा के हत्यारों को सात दिन के भीतर गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करें। जिससे मृतक मीणा व उसके परिवार को न्याय मिल सके। लोगों ने ज्ञापन से यह भी अवगत कराया कि सात दिन में हत्या के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो सर्व समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद आलोक मीणा, तुर्किया सरपंच नीतेश मीणा, सीआर हंसराज मीणा, भरथला सरपंच पृथ्वीराज मीणा, सुरेश डोई, हरकेश गुर्जर, श्योलाल मीणा, तेजवीर सिंह चौहान,भंवरसिंह, उत्तम सिंह, देवा गुर्जर, सैफ कुरेशी, विक्की, विश्वास, मुकेश, सहित सैकडों  लोग मौजूद थे।

पूर्व सरपंच पति को मारे पुलिस ने चांटे, किया हवालात में बंद
बांदीकुई। यहां के रेलवे स्टेशन से अपने गांव झाझीरामपुरा जा रहे पूर्व सरपंच पति के साथ बीति रात दो पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर हवाला में बंद कर दिया। इधर घटना के विरोध में मंगलवार को बसवा पंचायत समिति के प्रधान सीताराम मीना कीअगुवाई में मीना समाज के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों ने डीएसपी उदय सिंह मीना को ज्ञापन देकर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में चेताचनी दी है कि यदि शीघ्र पुलिसकर्मियो पर  कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन में पुलिसकर्मी उम्मेदीलाल गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने व  गाली गलोंच करने का आरोप लगाया है। वहीं मुख्यमंत्री सहित पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन भेजा गया है। मामले में झाझीरामपुरा की पूर्व सरपंच पति विजय सिंह मीना ने शिष्टमंडल के साथ डीएसपी को बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से बांदीकुई रेलवे स्टेशन से भतीजे से मिलकर गांव जा रहे था। रात्री करीब दो बजे आगरा फाटक पर एक दुकान से सिगरेट ले रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दो पुलिसकर्मी आए और रात में घूमने का कारण पूछने लगे। जिस पर दोनों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन से भतीजे से मिलकर गांव जा रहे है। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसपर पुलिसकर्मियों ने फोन का पुलिस वाहन को मौके पर बुलवा लिया और दोनों को पुलिस थाने ले गए। आरोप है कि पुलिस थाने में आरोपी पुलिसकर्मी ने सरपंच पति के कई थप्पड़ जड़ दिए और दोनों को हवालात में बंंद कर दिया। रातभर हवालात में बंद रहे विजय मीना का आरोप है कि प्यास लगने पर संतरी से पानी मांगा तो उसने पानी पिलाने से इनकार कर दिया। सुबह शौच जाने के लिए कहा तो शौच भी नहीं जाने दिया। ज्ञापन देने वालो में बसवा पंचायत समिति के प्रधान सीताराम मीना, बांदीकुई पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुबुद्धिराम मीना ,पूर्व प्रधान प्रेमदेवी मीना, सोहनलाल मीना, मातादीन मीना, कमलेश मीना, बसवापंचायत समिति सदस्य जम्बूरी देवी मीना, नादान सिंह मीना, सरपंच जावलीका बाढ सहित अन्य शामिल थे। मामले में पुलिस का कहना है कि विजय सिंह मीना व सुमेर मीना शराब के नशे में बाइक चलाते देर रात घूम रहे थे। जिन्हें पुलिस एक्ट 60 व 85 के तहत गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है।

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन पर अमेरिका को तबाह करने का लगाया आरोप
वाशिंगटन। अपने बड़बोलेपन के लिए पहचान रखने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि डेमोक्रेट्स और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन अमेरिका को तबाह कर रहा है। ट्रंप ने डेलावेयर, ओहियो में आयोजित रैली में कहा कि सच यह है कि चुनाव में धांधली हुई, और चोरी हुई और अब हमारे देश को तबाह किया जा रहा है। हमारा देश तबाह हो रहा है, हमारा देश नरक में जा रहा है। हमने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।

ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से जुड़ी कुछ अजीबोगरीब घटनाओं को याद करते हुए उनका मजाक उड़ाया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पास अभी एक राष्ट्रपति है, जिसे बिल्कुल पता नहीं है कि आखिर क्या हो रहा है। वह हवा से हाथ मिला रहा है, वह हतप्रभ होकर घूम रहा है.) और ईस्टर खरगोश से आदेश ले रहा है। उन्होंने कहा कि बाइडेन यह सब कर रहे हैं जबकि (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन परमाणु हथियारों और दुनिया को नष्ट करने के बारे में बात करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। ट्रम्प ने कहा कि वर्तमान प्रशासन अमेरिका में पेट्रोल की उच्च कीमतों और रिकॉर्ड मुद्रास्फीति के लिए जिम्मेदार है।

डिजिटल मेम्बरशिप कैम्पेन में पिछड़े कांग्रेस के कई दिग्गज
जयपुर। कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप अभियान की कांग्रेस ने विधानसभावार क्षेत्रों की रिपोर्ट जारी की तो उसमें कई दिग्गज नेता पिछड़े गए हैं। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई दिग्गजों के नाम इसमें शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस ने कैम्पेन में 40 लाख सदस्य बनने का दावा किया है। जारी रिपोर्ट में सर्वाधिक सदस्य बनाने में 100 विधानसभा क्षेत्रों में जोधपुर जिले का फलौदी(58,197)पहले और चित्तौड़गढ़(55,274) दूसरे स्थान पर है। निर्दलीय विधायक वाला बस्सी विधानसभा(49,873) तीसरे और कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का ओसियां(44,758) पांचवें नम्बर पर रहा। वहीं, जैतारण विधानसभा(4,748) आखिरी में 100 वें नम्बर पर है।

इन नेताओं के ये नम्बर
कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली का क्षेत्र अलवर ग्रामीण(45,389) चौथे, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का लक्ष्मणगढ़(36,892) सातवें, मंत्री ममता भूपेश का सिकराय(36,603) नवें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा(33,783) 11वें नम्बर पर रहा। कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का सिविल लाइन्स(17,612) 34वें, महेश जोशी का हवामहल(12,746) विधानसभा क्षेत्र 47वें और राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव का कोटपूतली(11,935) विधानसभा 51वें स्थान पर रहा। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का टोंक(10,481) विधानसभा क्षेत्र 59वें स्थान पर आया।

भाजपा के पूर्व विधायक राजावत को मिली हाई कोर्ट से जमानत
कोटा । लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधा यक भवानी सिंह राजावत की जमानत अर्जी सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट से मंजूर हो गई है । लेकिन अभी तक जमानत के आदेश कोटा नहीं पहुंचे हैं । इस कारण जमानत के आदेश आने के बाद मंगलवार को ही वे जेल से रिहा हो सकेंगे ।

पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के खिलाफ  उप वन संरक्षक रवि मीणा ने 31 मार्च को नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिसमें बताया था कि राजावत अपने 15 से 20 समर्थकों के साथ उनके कार्यालय में आए और बातचीत के दौरान उन्होंने उनके गाल पर थप्पड़ मारा और उनके साथ अभद्रता की।  इस मामले में पुलिस ने राजावत और महावीर सुमन के खिलाफ  नामजद व 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ एससी-एसटी की धारा 3 और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया था। उन्हें 1 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया। जहां से 12 अप्रैल तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था । राजावत की ओर से उनके अधिवक्ता ने हाई कोर्ट में जमानत अर्जी पेश की थी। जिस पर सोमवार को सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने जमानत मंजूर कर ली । राजावत के अधिवक्ता रवि राज सिंह शक्तावत ने बताया कि हाई कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है । लेकिन अभी तक आदेश कोटा जेल में नहीं पहुंचे हैं । मंगलवार तक आदेश आने के बाद ही उन्हें जेल से रिहा किया जाएगा । हालांकि राजावत की तबीयत खराब होने से उन्हें न्यायिक हिरासत में ही एमबीएस अस्पताल के कॉटेज वार्ड में रखा गया था।

गौरतलब है कि डाढ़ देवी माताजी मंदिर रोड पर नगर विकास न्यास की ओर से पैच वर्क का कार्य किया जा रहा था। जिसे वन विभाग के उप वन संरक्षक रवि मीणा ने काम को रुकवा दिया था । स्थानीय लोगों की शिकायत पर पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत मौके पर पहुंचे थे और काम शुरू कराने की बात कही थी। इसके बाद वे समर्थकों के साथ सिविल लाइंस नयापुरा स्थित उप वन संरक्षक रवि मीणा के कार्यालय पहुंचे और वहां उनसे काम रुकवाने का विरोध जताते हुए उसे शुरू करवाने को कहा। इस दौरान उनके व रवि मीणा के बीच कुछ कहासुनी हुई । इसके बाद उन्होंने रवि मीणा के गाल पर हल्का सा हाथ अड़ाया था। जिस पर रवि मीणा ने उनके खिलाफ  नयापुरा थाने में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

सिंधू ने जीता स्विस ओपन खिताब
बासेल। पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू  ने रविवार को यहां थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफाम को हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीता। वहीं भारत के एचएस प्रणय ने  मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से हार के साथ उपविजेता के तौर पर अपना स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट अभियान समाप्त किया। प्रणय जोनाथन से 12-21-, 18-21 से हार बैठा। गत उप विजेता सिंधू ने फाइनल में बुसानन को सीधे गेमों में 21-16, 21-8 से हराकर सुपर 300 का खिताब अपने नाम किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने रविवार को यह मैच जीत कर बुसानन के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को सुधार 16-1 किया।

चुनौतीपूर्ण शुरूआती गेम के साथ पहले हाफ में जोरदार शुरुआत हुई, जिसमें सिंधू ने खेल के मध्य ब्रेक के समय तक 11-9 की बढ़त के साथ दो अंकों की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद बुसानन ने एक मामूली बढ़त ली, लेकिन सिंधू ने जल्दी ही वापसी करते हुए स्कोर 13-13 से बराबर कर दिया, हालांकि कड़ा मुकाबला जारी रहा, लेकिन अंतत: सिंधू तीन अंकों की बढ़त बनाने में सफल रहीं। बुसानन ने हालांकि फुर्ती से एक अंक प्राप्त कर लिया।  पर सिंधु नहीं रुकीं और चालाकी  और त्वरित शॉटों के साथ पहला गेम 21-16 से जीत लिया।

दूसरे गेम में सिंधु एक अलग लय में दिखीं, क्योंकि उन्होंने 8-1 की बढ़त हासिल की और देखते ही देखते नौ अंकों के बड़े फायदे के साथ 11-2 से बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सिंधु ने 14-4 की बढ़त के साथ खेल को नियंत्रित करना जारी रखा। परिणामस्वरूप उन्होंने काफी गलतियां कीं, जिससे सिंधू ने दूसरा गेम 21-8 से आसानी से जीत लिया।

मंहगाई को लेकर सरकार पर राहुल की दो पंक्ति कविता
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाद्य पदार्थों तक में महंगाई साफ नजर आ रही है। बढ़ती कीमतों और महंगाई से देश में कोई चीज पहुंच से बाहर नही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर दो पंक्ति की कविता में सरकार पर शनिवार को  तीखा तंज करते हुए कहा कि वह अपने लिए खुशहाली का महल बनाने में जुटी है  और जनता महंगाई की मार से त्रस्त है।

गांधी ने ट्वीट किया राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के कुछ ट्वीट को उद्धृत किया है जिनमें कहा गया है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें आउट ऑफ कंट्रोल हो गई हैं और पांच दिन में इनकी दर 3.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है जबकि घरेलू सिलेंडर गैस की कीमत 50 रुपये तक महँगी हो गई है।

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के कुछ ट्वीट को उद्धृत किया है जिनमें कहा गया है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है और पांच दिन में इनकी दर 3.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है जबकि घरेलू सिलेंडर गैस की कीमत 50 रुपये तक महंगी हो गई है।

सदन में गूंजा वकील की 49 दिन से लापता दो नाबालिग बच्चियों का मामला
जयपुर। राजधानी जयपुर में पिछले 49 दिन से एक वकील की दो बच्चियों के लापता होने के बाद भी सुराग नहीं मिलने का मामला बुधवार को विधानसभा में भी गूंजा। शून्यकाल में भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने यह मामला उठाते हुए कहा कि पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ का चार्ली गुम होने पर पुलिस उसे 5 दिन में ढूंढ लेती है, आजम खान की भैंस चोरी होने पर पुलिस तत्काल ढूंढ लाती है, लेकिन आमजन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, क्या वर्चस्व वाले लोगों की ही पुलिस पूरी तरह से सुनवाई करेगी?

लाहोटी ने कहा कि जयपुर की दो नाबालिग बच्चियां डेढ़ महीने पहले स्कूल से गायब हुई थी,  अभी तक पुलिस इन बच्चियों को नहीं ढूंढ सकी।  बच्चों का सुराग नहीं मिलने पर जब जयपुर शहर में वकील और आमजन सड़कों पर उतरे तो 46 दिन बाद दबाव पड़ने पर इस मामले में SIT गठन किया जाता है। अगर राजधानी के यह हाल है तो गांव ढाणियों में क्या होता होगा? लाहोटी ने कहा पुलिस व सरकार सो रही है? दो  दिन से वकीलों ने भी राजधानी में  सड़क जाम कर रखी है।

स्पीकर सीपी जोशी ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को दी सीख
एक सवाल के जवाब के दौरान स्पीकर सीपी जोशी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सीख देते हुए कहा कि कहा आप एक अच्छे कार्यकर्ता हो सकते हैं, लेकिन आपको एक अच्छा मंत्री होना साबित करना होगा। दरअसल अपने जवाब के दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास पर भाजपा नेताओ ने टिप्पणी की तो खाचरियावास भी बोलने लगे। इस पर स्पीकर ने प्रताप सिंह को निजी टिप्पणियां करने से रोका। इस पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मंत्री तो बंध गए हैं स्पीकर साहब। इस पर स्पीकर ने कहा कि या तो मंत्री को या स्पीकर को बंधना तो पड़ेगा ही। अप्रिय फैसले हमेशा स्पीकर को ही करने पड़ते हैं।

विधानसभा में उठा कोटा में धारा 144 लगाने का मुद्दा
भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने  शून्यकाल में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कोटा में धारा 144 लगाने का मामला सदन में उठाया। शर्मा ने कहा फिल्म के कारण से धारा 144 लगाई गई है, अब प्रशासन ने कहा है कि फिल्म को लेकर कोई रोक नहीं है, तो ऐसे में फिर अब कोटा शहर में धारा 144 लागू रहने का क्या औचित्य है? स्पीकर जोशी ने कहा कि मैंने आपकी भावना के अनुसार मैंने कोटा कलेक्टर से जानकारी मंगवाई है। अब सभी भ्रांतियां दूर कर दी गई है।

पूर्व सीएम को बंगला देने का मामले में अवमानना याचिका खारिज
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री को बंगला देने से जुड़ी अवमानना याचिका को खारिज करते हुए मामले में पक्षकार बनाए गए अफसरों को अदालती अवमानना से मुक्त कर दिया है। जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस अनूप ढंड की खंडपीठ ने यह आदेश मिलापचंद डांडिया की अवमानना याचिका पर दिए। अदालत ने कहा कि मामले में जानबूझकर अवमानना नहीं हुई है।

अवमानना याचिका में कहा गया था कि हाईकोर्ट ने 4 सितंबर, 2019 को आदेश जारी कर राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन अधिनियम, 2017 के उस प्रावधान को रद्द कर दिया था, जिसके तहत पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन सुविधाएं देने का प्रावधान किया गया था। इस आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। इसे सुप्रीम कोर्ट ने 6 जनवरी को खारिज कर दिया था। अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया ने सुविधाएं लौटाकर बंगला खाली कर दिया था। वहीं पूर्व सीएम राजे ने सिर्फ सुविधाएं लौटाई थी।

याचिकाकर्ता की ओर से यह भी बताया गया कि राज्य सरकार ने 18 अगस्त, 2020 को वरिष्ठ विधायकों को आवास आवंटित करने के लिए कैटेगरी तय की थी। इसके तहत पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को आवास देने की बात कही जा रही है, लेकिन वे पहले से वहां रह रहीं हैं। वहीं सरकार ने 2 अगस्त, 2019 को प्रावधान किया था कि तय अवधि में आवास खाली नहीं करने पर संबंधित मंत्री को प्रतिदिन दस हजार रुपए का हर्जाना देना होगा। ऐसे में अदालती आदेश 4 सितंबर, 2019 से 17 अगस्त, 2020 तक की अवधि में बंगले का उपयोग करने पर पूर्व सीएम राजे से हर्जाना क्यों नहीं वसूल किया गया। दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि राजे को वरिष्ठ विधायक के नाते आवास दिया गया है। इसमें अदालती आदेश की अवमानना नहीं हुई है।