release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुहर्रम से पहले महबूबा मुफ्ती की अपील, PSA के तहत हिरासत में लिए गए युवाओं को तुरंत रिहा करे प्रशासन
श्रीनगर। मुहर्रम का महीना शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को प्रशासन से अपील की, कि जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिए गए युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए। साथ ही उन्होंने इस पवित्र महीने को शांतिपूर्वक मनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने की भी मांग की। एक बयान में महबूबा ने कहा कि मुहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मुहर्रम के जुलूसों और मजलिसों में शामिल होने वाले लोगों के लिए यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, पीने का पानी, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए।

ईरान की हाल की घटनाक्रमों को लेकर हुए प्रदर्शनों में शामिल कई युवाओं को पीएसए के तहत मामला दर्ज कर जम्मू-कश्मीर से बाहर की जेलों में बंद किए जाने की खबरों पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने इस कदम को 'बेहद परेशान करने वाला' बताते हुए चेतावनी दी कि ऐसी कार्रवाइयों से युवाओं में नाराजगी और दूरी और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के खिलाफ ऐसे सख्त कानूनों का इस्तेमाल करना, खासकर मुहर्रम के पवित्र महीने के दौरान, असंवेदनशील और नुकसानदेह है।

महबूबा ने कहा, "मुहर्रम वह समय है जब लोग कर्बला की कुर्बानियों को याद करते हुए शोक मनाते हैं। यह आत्मनिरीक्षण, सहानुभूति और पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने का समय है। ऐसे संवेदनशील वक्त में सरकार को लोगों से बात करनी चाहिए, उनकी चिंताओं को सुनना चाहिए और उनके जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए, न कि दंडात्मक कार्रवाई करके उनका दर्द बढ़ाना चाहिए।" पीडीपी नेता ने प्रशासन से इन सभी मामलों की तुरंत समीक्षा करने, हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने और आगे ऐसी सख्त कार्रवाई न करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की भावनाओं और शिकायतों को दूर करने का सबसे सही तरीका बातचीत है।

इसके साथ ही महबूबा ने आशुरा के जुलूसों और मुहर्रम की पारंपरिक रस्मों को सम्मानजनक और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की अनुमति देने की भी मांग की। एकता और धैर्य की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि न्याय, बलिदान और मानवीय सम्मान के जो मूल्य इमाम हुसैन ने सिखाए हैं, वे आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रहे हैं।

राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक उग्रसेन तंवर के अनुसार, फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को जयपुर के एक निजी होटल में फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ। जयपुर के जैम सिनेमा में 8 से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे इसका विशेष शो आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शकों को शो के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू और अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। रेखा परिहार ने बताया कि यह फिल्म समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण को प्रभावी ढंग से दर्शाती है। निर्माता गणेश साहू की इस फिल्म में मधुर संगीत और पांच कर्णप्रिय गीत दर्शकों को आकर्षित करेंगे। यह फिल्म राजस्थान की संस्कृति और सामाजिक संदेश को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक सहित अन्य फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

राजस्थान की सिनेमा को बड़ी उड़ान: ‘डुग डुग’ को मिला बॉलीवुड के दिग्गजों का साथ
जयपुर। राजस्थान की फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण शुरुआत हुई है। व्यंग्यात्मक मिस्ट्री फिल्म ‘डुग डुग’ अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि इस राजस्थानी फिल्म को समर्थन देने के लिए अनुराग कश्यप, निक्खिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवाने और वसान बाला जैसे बड़े फिल्मकार एक साथ आए हैं। राजस्थानी कलाकारों से सजी ये फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक ऋत्विक पारीक ने किया है, जिन्होंने अपनी अनोखी कहानी और प्रस्तुति से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहले ही सराहना बटोरी है।

यह पहली बार है जब किसी राजस्थानी फिल्म को इस स्तर का राष्ट्रीय समर्थन मिला है, जिससे प्रदेश की लोकल सिनेमा इंडस्ट्री को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। ‘डुग डुग’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक दिलचस्प कहानी है, जिसमें एक गांव में एक मृत व्यक्ति की मोटरसाइकिल को चमत्कारी मान लिया जाता है। धीरे-धीरे यह विश्वास एक बड़े सामाजिक और व्यावसायिक रूप में बदल जाता है। फिल्म व्यंग्य और हास्य के माध्यम से समाज की सोच और आस्था पर सवाल उठाती है। यह फिल्म 8 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना पाने के बाद अब यह भारतीय दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। फिल्मकारों का मानना है कि ‘डुग डुग’ राजस्थानी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगी। यह न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर करेगी। राजस्थान के लिए यह एक नए सिनेमा युग की शुरुआत मानी जा रही है।

अमेरिका ने ईरानी जहाज के चालक दल के 22 सदस्यों को पाकिस्तान को सौंपा, चेतावनियों के बावजूद की थी नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अमेरिका ने एक ईरानी कंटेनर जहाज पर पकड़े गए चालक दल के 22 सदस्यों को सुरक्षित पाकिस्तान पहुँचा दिया है, जिन्हें आज ही ईरानी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। पाकिस्तान ने चालक दल की इस वापसी को तनाव कम करने की दिशा में अमेरिका द्वारा उठाया गया एक 'विश्वास बढ़ाने वाला कदम' बताया है। ईरानी ध्वज वाला जहाज 'एम/वी टूसका', जो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स (आईआरआईएसएल) का हिस्सा है, पिछले महीने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना द्वारा जब्त कर लिया गया था।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस जहाज ने बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश की थी। अमेरिकी सेना ने जहाज के इंजन रूम पर फायरिंग भी की थी। ईरान ने अमेरिका की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की थी और इसे 'समुद्री डकैती' करार दिया था। पाकिस्तान के मुताबिक, चालक दल के सदस्यों को रविवार रात उसकी हिरासत में सौंपा गया था और सोमवार को उन्हें ईरान भेज दिया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि मरम्मत के बाद जहाज को उसके असली मालिकों को लौटा दिया जाएगा।

सीएनएन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि इन सदस्यों की वापसी ईरानी और अमेरिकी पक्षों के समर्थन से मिलकर की जा रही है। पाकिस्तान ने ऐसे सकारात्मक कदमों का स्वागत करते हुए कहा कि वह क्षेत्रीय शांति के लिए मध्यस्थता के प्रयासों को जारी रखेगा और बातचीत तथा कूटनीति को बढ़ावा देता रहेगा।

ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2026 के विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए ईरान में मृत्युदंड की सजा का सामना कर रही आठ महिलाओं को रिहा करने का आह्वान किया है और कहा है कि उनकी रिहाई शांति वार्ताओं की एक 'शानदार शुरुआत' होगी। ट्रंप की यह अपील ईरान के साथ एकतरफा युद्धविराम के विस्तार की घोषणा करने से एक दिन पहले आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा, "मैं इन महिलाओं की रिहाई की बहुत सराहना करूँगा। कृपया उन्हें कोई नुकसान न पहुँचाएँ! यह हमारी बातचीत की एक शानदार शुरुआत होगी।"

एक संबंधित घटनाक्रम में, ईरानी न्यायपालिका के आधिकारिक मीडिया संस्थान मिजान न्यूज ने बुधवार को बताया कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद ईरान के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी को फांसी दे दी गई है। मिजान के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के बाद अधिकारी मेहदी फरीद को फांसी पर लटका दिया गया। इस अधिकारी ने रक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी इजराइली खुफिया विभाग को देने की कोशिश करने की बात कबूल की थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने मृत्युदंड की सजा पाने वाली इन आठ महिलाओं की तस्वीरों का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। हालांकि, इन महिलाओं के नाम और पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। इस तरह की रिपोर्टें हैं कि इन महिलाओं को जनवरी 2026 के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने या चल रहे संघर्ष के दौरान दुश्मन की मदद करने के संदेह में फांसी का सामना करना पड़ रहा है। ईरानी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इन आठ महिलाओं के लिए विशिष्ट फांसी की योजनाओं की पुष्टि नहीं की है। सोमवार को तेहरान के बाहर एक जेल में मोहम्मद मासूम शाही (38) और हामिद वालिदी (45) को सुबह फांसी दे दी गई। अधिकारियों ने कहा कि इनके साथ 19 मार्च से अब तक कम से कम 15 राजनीतिक कैदियों को फांसी दी जा चुकी है।

बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत
मॉस्को। बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को रिहा कर दिया है, जिन्हें बेरूत में जहाज विस्फोट के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। रूसी नागरिक ग्रेचुश्किन के वकील येकातेरिना दिमित्रोवा ने यह जानकारी दी। ग्रेचुश्किन उस जहाज के मालिक थे, जिसके माल में बाद में 2020 में बेरूत बंदरगाह पर विस्फोट हुआ था। उन्हें इंटरपोल वारंट पर बुल्गारिया में हिरासत में लिया गया था। यह गिरफ्तारी छह सितंबर को बुल्गारिया की राजधानी सोफिया के हवाई अड्डे पर हुई, जहाँ 48 वर्षीय रूसी नागरिक ग्रेचुश्किन साइप्रस से पहुँचे थे।

वकील दिमित्रोवा ने कहा, ग्रेचुश्किन को रिहा कर दिया गया है। उन्हें देश छोडऩे के लिए अदालत के मूल आदेश की प्रति प्राप्त करनी पड़ी और यात्रा प्रतिबंध हटवाना पड़ा, जिसमें अतिरिक्त एक-दो सप्ताह लग गए। वह अब पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और परिवार के साथ साइप्रस में रह रहे हैं।

गौरतलब है कि, चार अगस्त 2020 को बेरूत बंदरगाह पर एक विनाशकारी विस्फोट हुआ था। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण के दौरान हुए धमाके से हुआ, जिसे 2014 में एक जहाज से जब्त कर गोदाम में रखा गया था। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई, 6,000 से अधिक लोग घायल हुए और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए। विस्फोट से तटीय इलाके के दो बड़े रिहायशी क्षेत्र लगभग पूरी तरह तबाह हो गए थे।

वन विभाग, टीम रक्षा एवं एच जी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से परिया चील तथा नर मोर का सफलतापूर्वक पुनर्वास, जयपुर जू परिसर में किया रिलीज़
जयपुर। वन विभाग, टीम रक्षा एवं एच जी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से एक परिया चील (Pariah Kite) तथा एक नर मोर का सफलतापूर्वक पुनर्वास उपरांत जयपुर जू परिसर में रिलीज़ किया गया।

डीसीएफ वाइल्डलाइफ (जयपुर जू) विजयपाल सिंह द्वारा इन पक्षियों को उनके रेस्क्यू किए गए स्थान पर रिलीज़ किया

रक्षा के रोहित गंगवाल ने बताया कि मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे। टीम रक्षा द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर उपचार एवं देखभाल की गई। पूर्णतः स्वस्थ होने के पश्चात इन्हें पुनः उनके सुरक्षित जगह छोड़ दिया गया।

नरेश मीणा की रिहाई के लिए होगा ‘यलगार’, जिला प्रशासन की बढऩे लगी टेंशन
टोंक। जिले के थप्पड़ कांड में गिरफ्तार नरेश मीणा की रिहाई के लिए समर्थकों ने आंदोलन की घोषणा की है। 29 दिसंबर को टोंक में एक लाख लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे, हाईवे जाम करेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। समर्थकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे पूरी ताकत से आंदोलन करेंगे और पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे में टोंक कलेक्टर सौम्या झा की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। राजस्थान में थप्पड़ कांड के बाद एक महीने से अधिक समय से बंद नरेश मीणा की रिहाई के लिए अब समर्थकों ने ‘यलगार’ कर दी है। इस दौरान नरेश की रिहाई के लिए उनके समर्थकों ने 29 दिसंबर को बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसमें 1 लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। यह रणनीति कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल की मौजूदगी में बनाई गई। इस दौरान समर्थकों ने टोंक में हाईवे जाम करने, टोंक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और जयपुर में सीएम आवास के घेराव करने की चेतावनी दी है। यह प्रदर्शन टोंक कलेक्टर सौम्या झा सहित प्रशासन के लिए सिर दर्द बन सकता है ।
टोंक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और हाईवे जाम की चेतावनी
थप्पड़ कांड के बाद से 14 नवंबर से नरेश मीणा टोंक जेल में बंद है। इस दौरान दो बार नरेश की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। इसको लेकर उनके समर्थकों में गहरा आक्रोश है। बीते दिनों सवाई माधोपुर में सर्व समाज की महापंचायत में नरेश के समर्थकों ने प्रहलाद गुंजल के मौजूदगी में आंदोलन करने की चेतावनी दी। अब इसको लेकर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने समर्थकों के साथ बैठक कर आंदोलन की तिथि घोषित कर दी है। इसके तहत 29 दिसंबर को टोंक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, हाईवे जाम और सीएम आवास के घेराव की चेतावनी दी है।

सौम्या झा के लिए नरेश मीणा फिर बन सकते है मुसीबत
नरेश मीणा की रिहाई का मुद्दा टोंक कलेक्टर डॉ. सौम्या झा के लिए फिर से मुसीबत बन सकता है। 29 दिसंबर को होने वाले आंदोलन से निपटना टोंक कलेक्टर सौम्या झा के लिए चुनौतिपूर्ण होगा। इससे पहले समरावत गांव में हुए थप्पड़ कांड और हिंसा के बवाल का ठीकरा टोंक कलेक्टर सौम्या पर फोड़ा गया था। अब फिर से नरेश की रिहाई के लिए यह आंदोलन टोंक कलेक्टर के लिए मुसीबत बन सकता है। नरेश के समर्थकों के अनुसार 29 दिसंबर को टोंक हाईवे और जिला कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम है। ऐसे में फिर से समरावता की तरह स्थितियां नहीं बिगड़े, इस पर सबकी नजर रहेगी। अबना देखा होगा कि आर पार की लड़ाई की चुनौती देने वाले नरेश के समर्थकों से टोंक कलेक्टर सौम्या झा किस तरह निपटती हैं।

सौम्या झा के लिए 29 दिसंबर रहेगा चुनौती वाला दिन
टोंक जिले की कलेक्टर डॉ. सौम्या झा नरेश मीणा थप्पड़ कांड को लेकर चर्चा में रही थीं। ऐसे में प्रहलाद गुंजल की रणनीति और नरेश मीणा के समर्थकों की प्रशासन को सीधी चुनौती सौम्या झा के लिए परेशानी बन सकती है। 29 दिसंबर को हो रहे प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस बल भी तैनात करना पड़ सकता है।

प्रशासन में जितना दम हो लगा ले, पीछे नहीं हटेंगे
नरेश की रिहाई को लेकर प्रहलाद गुंजल की मौजूदगी में समर्थकों की बैठक हुई। इस बैठक में आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। नरेश के खास समर्थक टोंक सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने नरेश की रिहाई के लिए समझौता नहीं किया, तो ऐसा आंदोलन होगा कि प्रशासन के हाथ पैर फूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, अगर हमें प्रशासन से टकराना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे, चाहे इसका अंजाम कुछ भी हो। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन जितनी ताकत है, वह लगा ले। हम भी अपनी तरफ से पूरी ताकत लगाएंगे।

23 दिसंबर को डीजे कोर्ट में फिर होगी सुनवाई
नरेश मीणा 14 नवंबर से टोंक जेल में बंद है। इस दौरान दो बार उनियारा कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी दायर की गई। दोनों ही बार उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया। इधर, 17 दिसंबर को टोंक डीजे कोर्ट में नरेश की जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन वह टाल दी गई। अब 23 दिसंबर को नरेश मीणा की रिहाई की अर्जी पर सुनवाई होगी। इधर, दो बार जमानत खारिज होने से नरेश के समर्थकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

फिल्म सावी का टीजर रिलीज
मुंबई । अभिनय देव निर्देशित फिल्म सावी का टीजर रिलीज हो गया है। सावी के टीजर में दिव्या खोसला को सावी के रूप में कन्फेस करते हुए देखा गया की उनके पास तीन दिनों के बाद लंदन में जेल ब्रेक की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।इस फिल्म में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवद्र्धन राणे भी नजर आयेंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है।

अभिनय देव की फिल्म सावी का निर्माण विशेष एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बैनर तले मुकेश भट्ट भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। शिव चानना और साक्षी भट्ट ने प्रोडूयूस किया है । फिल्म सावी 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रभास की फिल्म सालार का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म सालार पार्ट 1 सीजफायर का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म सालार में प्रभास की धांसू एंट्री देखने को मिल रही है। प्रभास के अलावा ट्रेलर में जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म सालार में प्रभास के अपोजिट श्रुति हासन नजर आने वाली हैं।

सालार का प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म सालार 22 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यारियां 2 का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार की आने वाली फिल्म यारियां 2 का टीजर रिलीज हो गया है। यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे कलाकार भी यारियां 2 में काम करते नजर आयेंगे। यारियां 2 का टीजर रिलीज हो गया है।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत ,टी-सीरीज फिल्म्स और राव और सप्रू फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म यारियां 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी ने प्रोड्यूस किया है। राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में फिल्म यारियां 2 , 20 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।

'अफवाह' फिल्म पांच मई को होगी रिलीज
नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक सुधीर मिश्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अफवाह' पांच मई को रिलीज होगी। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा, 'अफवाह'  फिल्म की एक ऐसी कहानी है जो समय की जरूरत है। अफवाहों में बहुत ताकत होती है और यह महत्वपूर्ण है कि हम उनके खिलाफ खड़े हों। जब कहानी मुझे सुनाई गई, तो मैं तुरंत इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गयी।"

'अफवाह' फिल्म की कहानी अफवाह पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अफवाह ने तीन ङ्क्षजदगियों में उथल-पुथल मचा दी है? सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, शारिब हाशमी, सुमित कौल, सुमीत व्यास, रॉकी रैना और टीजे भानु जैसे अन्य कलाकार भी हैं। यह पांच मई को रिलीज होगी।