program - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने कोलकाता से वर्चुअली राणाघाट कार्यक्रम में कहा- बंगाल के विकास को क्यों रोका जा रहा है; नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता एयरपोर्ट से नादिया जिले के राणाघाट में आयोजित कार्यक्रम को फोन के माध्यम से वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं है, लेकिन राज्य सरकार केवल कमीशनखोरी में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट अटके हुए हैं और वे जनता के सामने अपनी पीड़ा रखना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि TMC को विरोध करना है तो करें, लेकिन बंगाल के विकास को क्यों रोका जा रहा है ?

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन से पहले ₹3,200 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। मोदी सुबह 10.40 बजे दिल्ली से कोलकाता पहुंचे और हेलिकॉप्टर से ताहिरपुर रवाना हुए, लेकिन घने कोहरे के कारण वापस लौटना पड़ा। यह बंगाल में वोटर्स लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) ड्राफ्ट जारी होने के बाद उनका तीसरा दौरा है। वे आज शाम दो-दिन के असम दौरे पर जाएंगे और ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

सृजन की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं के नाम से 11-11 पौधे व पेड़ लगाने का किया आह्वान
जमवारामगढ़। उपखंड क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूज में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में रालसा वन और बालिका वर्ष 2025, सृजन की सुरक्षा तथा  पारिस्थितिक नारीवाद पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, इसमें मुख्य अतिथि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर न्यायाधीश पवन कुमार जीनवाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और बालिकाओं को आगे बढ़ाने की बात कही।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वितीय ने पल्लवी शर्मा ने कहा कि वर्ष 2025 में जनवरी से जून तक जन्मी 14 बालिकाओं के नाम से 11-11 पौधे व पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षार्थ सराहनीय कार्य करने के कारण प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  न्यायाधीश विनिता कालिया, उप खंड अधिकारी ललित मीणा, तहसीलदार दिनेश मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मैंगो मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन, जरूरतमंद बच्चों में वितरित की स्टेशनरी व अन्य सामग्री
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर साउथ की ओर से मैंगो मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन ज्योति नगर स्थित कच्ची बस्ती में हैप्पिनेस एजुकेशन एंड वीमेन्स एम्पावरमेंट ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों में आम, पाठ्य पुस्तकें, नोटबुक्स और स्टेशनरी जैसी चीजें वितरित की गई।

कार्यक्रम का संयोजन रोटेरियन अंकुर गुप्ता एवं रोटेरियन वर्षा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों के लिए जय क्लब में स्वादिष्ट नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पायल चौधरी एवं सचिव रोटेरियन श्रुति शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक कदम हैं।

नॉलेज, क्रिएटिविटी, और टेक्नोलॉजी के संगम से सरोबार ओडिसी 2025 का समापन
जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ने अपने बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ओडिसी 2025 की मेजबानी की, जिसमें नॉलेज, क्रियेटिविटी, और टेक्नोलॉजी बेस्ड शानदार तीन दिवसीय उत्सव के लिए भारतभर के विचारकों, गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षाविदों को एक साथ लाया गया। तीसरे दिन म्यूजिक सनसनी फाजिलपुरिया नाइट के लाइव परर्फोमेंस के साथ हाई-ऑक्टेन माहौल जारी रहा, जहां लोकप्रिय कलाकार फाजिलपुरिया ने अपनेचार्ट-टॉपिंग हिट्स से मंच पर समा बांध दिया। ओडिसी 2025 प्रतिभा और नवाचार का एक शानदार प्रदर्शन था। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमितजैन ने ओडिसी 2025 के सफलतापूर्ण समापन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों के बीच रचनात्मकता, विविधता और सौहार्द को बढ़ावा देने में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये मंच न केवल अभिव्यक्ति के लिए एक आउटलेट प्रदान करते हैं बल्कि छात्रों के समग्र विकास में भी योगदान देते हैं।

यह कार्यक्रम परंपरा और अत्याधुनिक तकनीक का एक मिश्रण था, जिसमें रोमांचक प्रतियोगिताओं, लाइव प्रदर्शनों और विचारोत्तेजक सत्रों की एक श्रृंखला के साथ उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया गया। ओडिसी 2025 ने शिक्षा, रचनात्मकता और तकनीकी प्रगति के भविष्य परिचर्चा के लिए एक मंच भी प्रदान किया।

मन में ठान लें तो कोई भी कार्य कठिन नहीं : रुक्मणी रियाड़
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर की ओर से शक्ति वंदन कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्र हुए। ‘चेंजमेकर द रियल वुमन’ सत्र के तहत आरटीडीसी एमडी सुषमा अरोड़ा, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रुक्मणी रियाड़, स्क्वाड्रन लीडर विभूति मंगल ने भाग लिया और अपनी बात मजबूती के साथ रखी।

आयुक्त रियाड़ ने बताया कि कोई भी कार्य कठिन नहीं है, यदि ठान लिया जाए तो वह आसान बन जाता है। साथ ही यदि वर्क लाइफ और फैमिली लाइफ को पर्सनल स्किल और मैनेजमेंट से बैलेंस किया जा सकता है। आरटीडीसी एमडी अरोड़ा ने बताया कि कोई भी योजना बिना टीम के सफल नहीं हो सकती, टीम वर्क बहुत जरूरी होता है। खुद पर भरोसा हो तो हर कार्य सफल होता है।

दूसरा सत्र देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन वृतांत पर आधारित था, जिसमें पैनलिस्ट के तौर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक नर्मदा इंदौरिया ने अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। होलकर के जीवन को सुनकर जवाहर कला केन्द्र का प्रांगण तालियों से गूंज उठा और हर महिला का चेहरा आत्मविश्वास से दमक उठा।

राजस्थान विवि के अंग्रेजी विभाग में संगोष्ठी आयोजित, कार्यक्रम का दो सत्रों में किया गया आयोजन
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में उपनिवेशवाद से मुक्ति की कथाएं और व्याख्याएं पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया है। संगोष्ठी के पहले दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले दिन भारतीय साहित्य और संस्कृति को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अकादमिक चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया।

पहले सत्र में कई प्रतिष्ठित विद्वानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उद्धाटन सत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आयोजित की गई। देश-विदेश के शोधार्थियों को जोड़ने का अवसर मिला।  सम्मेलन के दौरान पांच कक्षों में कुल दस सत्र आयोजित किए गए। जहां विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सत्रों में भारतीय साहित्य, संस्कृति और भाषा पर गहन विचार-विमर्श किया गया। आयोजन अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दीपा एस. पी. माथुर के नेतृत्व में किया गया। साथ ही डॉ. अरुण सिंह और डॉ. अदिति कालरा ने समन्वयक की भूमिका निभाई।

अल्बर्ट हॉल पर चकरी, सहरिया, भवाई, कानगवली बिन्दौरी और डंडा बिन्दौरी नृत्यों की प्रस्तुतियां
जयपुर। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय पर रंगारंग सांस्कृतिक संध्या कल्चर डायरीज के छठें एपिसोड का आयोजन हुआ। पर्यटन विभाग के नवाचार ‘कल्चरल डायरीज’ के तहत हुए कार्यक्रम में हाड़ौती अंचल की पारंपरिक लोक कलाओं का भव्य मंचन हुआ। हाड़ौती के लोक कलाकारों ने अपने रंग में ढूंढ़ाढ़ को रंग दिया। देश-विदेश से आए पर्यटकों और स्थानीय दर्शकों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

सांझ ढलते ही मंच पर एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियां शुरू हुईं, जिनमें हाड़ौती क्षेत्र की समृद्ध लोक कलाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चकरी नृत्य में रूपसिंह चाचोड़ा और उनके दल ने ढोल-मंजीरे की ताल मिलाई, तो पूरा माहौल लोक रंगों में रंग गया। अशोक कश्यप और उनके दल ने डंडा बिंदौरी नृत्य के जरिए ऊर्जा, एकता और परंपरा का प्रतीक नृत्य प्रस्तुत किया।

हरिकेश सिंह और उनके दल ने सहरिया नृत्य की प्रस्तुति से होली के उल्लास को जीवंत किया। आयोजन में पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ.पुनीता सिंह, उपनिदेशक नवलकिशोर बसवाल, सहायक निदेशक (कोटा) संदीप श्रीवास्तव, सहायक निदेशक हिमांशु मेहरा और पर्यटक अधिकारी अनिता प्रभाकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की एलुमिनस मीट सम्पन्न, स्थापना की 50वीं वर्षगांठ
जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संस्थान में कई कार्यक्रम हुए, इसमें दो दिवसीय एलुमनाई मीट का समापन शनिवार को अगले साल मिलने के वादे के साथ हुआ। संस्थान में आयोजित मीट में देश-विदेश से आए संस्थान के 1970 से 2021 के बैच से 600 से अधिक एलुमिनाई ने विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में भाग लिया।

कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि संस्थान में भविष्य में भी इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए एलुमनाई अपने दोस्तों और पुराने साथियों के साथ भावुक हो गए और एक बार फिर से मिलने का वादा किया।

राजस्थान विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस पर स्किल अप- इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग प्रोग्राम का किया आयोजन
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के ईसीएच - इन्क्यूबेशन सेंटर में पिछले वर्ष के सामान इस वर्ष भी प्रोफ पी जे जॉन के निर्देशन में विज्ञान दिवस पर स्किल -अप इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग प्रोग्राम- II का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक  सुनील शर्मा, इंजीनियर, थर्मोस्केन्टिफिक का स्वागत कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ अभिमन्यु शर्मा द्वारा किया गया।

इस प्रशिक्षक शिविर में हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी पर विभिन्न क्षेत्र के आचार्य, पीएचडी स्कॉलर्स को स्टार्ट-अप  हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गयी।  इस उपकरण के द्वारा विश्वविद्यालय के शोध छात्रों के स्तर को बढ़ाने में सहयोग मिलेगा ; साथ ही शोध छात्रों के लिए रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे।  इस कार्यशाला में डॉ सुनील छिम्पा , डॉ विपिन यादव , मिस जस्मिने सेठी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

मुख्यमंत्री के जोधपुर कार्यक्रम रद्द, उदयपुर घटना के लेकर सीएमआर में गहलोत ने ली लॉ एंड ऑर्डर की अहम बैठक
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर में प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को छोड़कर जयपुर पहुंच गए हैं। गहलोत ने उदयपुर घटना को लेकर अपने आवास लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, डीजीपी एम एल लाठर सहित अन्य अधिकारियों से पूरे प्रदेश के वर्तमान हालातों पर फीडबैक लिया। इससे पहले सरकार ने इस मामले की जांच के लिए त्वरित एसआईटी गठित की थी, जिसमें एसओजी एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी उदयपुर पहुंचकर सभी पहलुओं की जांच कर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।  वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर से गठित एनआईए की टीम भी उदयपुर पहुंच चुकी है।

ICC के अगले फ़्यूचर टूर प्रोग्राम में IPL को संभावित रूप से ढाई महीने की विंडो मिलने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को टेंशन... जाने कारण
कराची। आईसीसी के अगले फ़्यूचर टूर प्रोग्राम में आईपीएल को संभावित रूप से ढाई महीने की विंडो मिलने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को लगता है कि उसके साथ अन्याय किया जा रहा है। जुलाई में आईसीसी की वार्षिक आम बैठक में पीसीबी इस मुद्दे को उठाएगा।

विडो के बारे में आईसीसी की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है और इसके होने की संभावना नहीं है क्योंकि यह एक घरेलू लीग है। अगले आठ साल के चक्र के लिए फ़्यूचर टूर प्रोग्राम को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में कहा था कि बोर्ड अब 10 टीमों के टूर्नामेंट के लिए एक विंडो सुनिश्चित करेगा जिससे सभी शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर इसमें भाग ले सकेंगे। इसमें पाकिस्तान के खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। पहले आईपीएल सीजन को छोड़कर पाकिस्तान के खिलाड़ी किसी भी अन्य आईपीएल सीजन में शामिल नहीं रहे हैं। यह ज्यादातर दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक संबंधों के कारण होता है, जिसके परिणामस्वरूप आईपीएल विंडो यक़ीनन पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय सत्र को अन्य देशों की तुलना में अधिक प्रभावित करती है।

लाहौर में पीसीबी के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स की 69वीं बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा, कि (IPL) विंडो बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की गई है। इस पर मेरे विचार हैं जिन्हें हम जुलाई की बैठक में आईसीसी के मंच पर उठाएंगे। रमीज ने यह भी कहा कि उनका चार देशों की टी20 सुपर सीरीज का प्रस्ताव - जिसे अप्रैल में आईसीसी की बैठक में पास किया गया था - अभी तक बेकार नहीं गया है। मेरा चार देशों का कॉन्सेप्ट अभी बेकार नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि मीडिया को यह आभास हो गया है कि इसे स्थगित कर दिया गया है। यह सच नहीं है। वे (आईसीसी) विश्व कप के आयोजनों के राइट्स को इक कर रहे थे, इसलिए उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने एक और सामग्री की घोषणा की, तो सभी निवेशक इसका पीछा करना शुरू कर देंगे। यह एक नई चुनौती बन जाएगी, इसलिए उन्होंने इसे अभी पेश न करना ही बेहतर समझा। लेकिन यह एकमात्र क्रिकेट बोर्ड होगा जो किसी भी मंच को चुनौती देगा जहां उसे लगता है कि पाकिस्तान के साथ अन्याय किया जा रहा है। जब हमें यह विवरण (आईपीएल ङ्क्षवडो के विस्तार का) औपचारिक रूप से मिलेगा, तो हम अपने विचारों को एक मजबूत तरीक़े से रखेंगे।

रमीज क्रिकेट संबंधों के बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के संपर्क में रहे हैं लेकिन उन्होंने स्वीकार कियाकि स्थिति उनसे परे थी। मैंने सौरव गांगुली से इतर बात की है, और मैंने उनसे कहा कि अब तीन पूर्व क्रिकेटर (मार्टिन स्नेडेन सहित) आईसीसी बोर्ड में हैं। मैंने कहा कि अगर हम भी बदलाव नहीं ला सकते हैं, फिर क्या मतलब है? उन्होंने मुझे दो बार आईपीएल में आमंत्रित किया, एक बार दुबई में और एक बार इस मर्तबा। मैंने मना कर दिया। मैंने सोचा कि अगर मैं चला गया, तो प्रशंसक मुझे माफ़ नहीं करेंगे, भले ही क्रिकेटिंग सेंस जाने को कहता हो, लेकिन अभी ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें हल करने में समय लगेगा, क्योंकि यह एक राजनीतिक खेल है। अगर यह क्रिकेट का मुद्दा था, तो हम इसे दो मिनट में सुलझा लेंगे। लेकिन हमें चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 की मेजबानी मिली, इसलिए हमने कुछ हद तक प्रभाव को तोड़ा, और लोगों को एहसास हुआ कि पाकिस्तान की टीम और प्रशंसक इस तरह के विश्व स्तरीय आयोजन के लायक हैं। आईपीएल 2014 से आठ टीमों का टूर्नामेंट था। इस साल से दो नई टीमों - लखनऊ सुपर जायंट्स और इस सीजन की विजेता गुजरात टाइटंस को जोड़ा गया था जिससे मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गई और लीग की अवधि 50 दिनों से दो महीने तक हो गई। आईपीएल की हालिया मीडिया-राइट्स नीलामी में, जो एक धमाकेदार डील साबित हुई, बीसीसीआई ने कहा था कि आईपीएल में मैचों की संख्या 2025 और 2026 में 84 और 2027 में 94 तक हो सकती है।

गृह प्रवेश कार्यक्रम को बारिश ने धोया, तेज हवाओं से गिरा पांडाल
कोटा। पशुपालकों के लिए तैयार की देवनारायण एकीकृत आवासीय योजना का रविवार को गृह प्रवेश और कब्जा वितरण कार्यक्रम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। कार्यक्रम से पहले गर्मी फिर बारिश के पानी ने धो दिया। दो घंटे देरी से शुरू हुए कार्यक्रम में लोग गर्मी से परेशान होते रहे। 11 बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम 1.15 बजे शुरू हुआ। मंत्री धारीवाल के देवनारायण आवासीय योजना में प्रवेश के साथ इंद्रदेव अपने रोद्र रूप में आ गए । मंच पर पहुंचने के दस मिनट के बाद ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई । जिससे गृह प्रवेश कार्यक्रम औपचारिक बनकर रह गया। लोग बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर रख खड़े हो गए। 20 मिनट चली झमाझम बारिश से सारा कार्यक्रम बिगड़ गया। यूआईटी द्वारा बारिश का मौसम होने के बावजूद वाटर प्रूफ पांडाल नहीं लगाने से  मंत्री से लेकर आमजन बारिश से भीगते नजर आए।

टेंट गिरने से दो महिलाएं फंसी, पुलिस ने बचाया
रविवार दोपहर तेज धूप के बाद अचानक तेज हवा चली और जमकर बारिश हुई। कोटा शहर के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे। बंधा धर्मपुरा इलाके में डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान यहां तेज हवाओं के चलते कार्यक्रम के लिए लगाया गया टेंट भी देखते ही देखते ही देखते धराशाही हो गया। गनीमत यह रही कि बारिश के चलते पहले ही कार्यक्रम खत्म हो गया था और लोग इधर-उधर छुप गए थे। जब टेंट गिरने लगा तो उसमें दो महिलाएं फंस गई हालांकि पुलिसकर्मी ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला। रविवार दोपहर तक काफी तेज धूप थी और उमस के चलते लोग परेशान हो रहे थे। इसी दौरान अचानक आसमान में काले बादल छाए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। कोटा में प्री मानसून के दौरान रविवार को सबसे ज्यादा बारिश हुई। बंधा धर्मपुरा में यूआईटी की तरफ से देवनारायण आवासीय योजना में पशुपालकों को शिफ्टिंग का कार्यक्रम था। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल जब कार्यक्रम में पहुंचे उसके कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। लोग कुर्सियों को सिर पर रखकर बारिश से बचने का जुगाड़ करते रहे तो कुछ लोग पास ही बने टीन शेड के नीचे जाकर खड़े हो गए। ऐसे में कार्यक्रम को जल्दी खत्म कर दिया गया। कुछ देर बाद ही बारिश काफी तेज हुई और तेज हवाएं चलने लगी। जिससे टेंट उखड़ गया और धराशाही हो गया।

जहां टेंट गिरा वहां से कुछ देर पहले ही निकले थे यूडीएच मंत्री, कई अधिकारी और लोग चोटिल होने से बचे, एलईडी स्क्रीन हुई धराशायी
घटिया निर्माण की जांच पर मंत्री बोले, गुर्जरों के बीच गुंजल की राजनीति खत्म होने से ऐसे दे रहे बयान
कोटा उत्तर से पूर्व विधायक रहे प्रहलाद गुंजल ने देवनारायण आवासीय योजना पर शनिवार को गृह प्रवेश से पूर्व योजना के घटिया निर्माण को लेकर सवाल उठाए थे रविवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने तंज कसते हुए उसका जवाब दिया। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने यहां तक कह दिया कि गुर्जरों के बीच अब प्रहलाद गुंजल की राजनीति खत्म हो चुकी है। इस कारण देवनारायण आवासीय योजना के घटिया निर्माण पर सवाल उठा रहे है। हालांकि मंत्री ने यह भी कहा अभी नया निर्माण कार्य है कई टूट फूट रह गई है तो अभी काम चल रहा उसे ठीक करा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोटा में पशुपालकों के लिए देवनारायण आवासीय योजना के गृह प्रवेश के एक दिन पूर्व गुंजल ने प्रेस नोट जारी इस योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां पर कराए गए निर्माण कार्यों की जांच करवानी चाहिए। यहां पर यूआईटी ने घटिया निर्माण कराया है जिसके चलते नए बने मकानों में भी दरारें आने लगी है।

घटिया निर्माण होता तो लोग यहां शिफ्ट होने नहीं आते
रविवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि प्रहलाद गुंजल को निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी भी है क्या? उन्हें नहीं पता निर्माण कार्य किया और कैसे करवाया जाता है। उनका खुद का बंगला किसी दूसरे ने बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रहलाद गुंजल इस तरह की भ्रामक बयान इसलिए जारी कर रहे हैं क्योंकि गुर्जरों के बीच में उनकी राजनीति खत्म हो चुकी है। मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि जब इस योजना का काम शुरू किया गया था तब भी प्रहलाद गुंजल सौ दो सौ लोगों को लेकर विरोध करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पुलिस को देखकर वापस लौट गए थे। उन्होंने कहा कि जब काम शुरू किया गया तब भी काम करने वाले लोगों को तरह-तरह से प्रहलाद गुंजल ने प्रताड़ित किया था। अगर घटिया निर्माण होता तो पशुपालक यहां आने की खुशी नहीं मना रहे होते। उन्होंने यह भी कहा कि अभी नया निर्माण कार्य है और काम लगातार चल रहा है कोई टूट-फूट होती है तो उसे लगातार ठीक भी किया जा रहा है।

बारिश में भीगते हुए खाया खाना
देवनारायण आवासीय योजना के गृह प्रवेश में यूआईटी द्वारा बारिश के बचाव के पुख्ता प्रबंध नहीं करने से कार्यक्रम में आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा । कार्यक्रम के बाद भोजन के लिए की गई व्यवस्था तेज बारिश और हवा के चलते बिगड़ गई लोग खाना खाने के लिए पंगतों में बैठे ही थे की बारिश और हवाए ने भीगो दिया लोग खाना छोड़ बारिश से बचाव के जतन करते नजर आए। हालांकि कुछ लोगों ने खड़े-खड़े ही भोजन का लुफ्त उठाया।