installment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ की सौगात
जयपुर/बांसवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली के माध्यम से किसानों को प्रदान की गई।

राजस्थान के 76 लाख से अधिक अन्नदाताओं को इस योजना के अंतर्गत लगभग 1600 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के किसानों को संबोधित किया और ‘समृद्ध किसान, विकसित भारत’ के मंत्र को दोहराया।

राज्य स्तर पर बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री का संदेश साझा किया और राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पात्र किसानों को चेक, प्रमाण पत्र, व कृषि सहायता सामग्री वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

PM किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को, राजस्थान के 76 लाख किसानों को मिलेगा डबल इंजन सरकार का लाभ
जयपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आगामी 2 अगस्त को जारी की जाएगी। इस मौके पर राजस्थान के किसानों को डबल इंजन सरकार का बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, जहां किसानों को यह बड़ी सौगात दी जाएगी। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्थान में फिलहाल 76,26,641 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से पंजीकृत हैं, जिनमें से 76,18,992 किसानों के बैंक खातों में यह 20वीं किस्त सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए पहुंचाई जाएगी। केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर किसान को सालाना 6,000 की आर्थिक सहायता देती है। लेकिन राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस राशि में 2,000 की वृद्धि कर कुल 8,000 प्रतिवर्ष की सहायता सुनिश्चित की है।

सरकार का दावा है कि इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति सशक्त हुई है। सीधे बैंक खाते में पैसे आने से योजना में पारदर्शिता बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। मुख्यमंत्री के बांसवाड़ा दौरे के दौरान वागड़ अंचल के किसानों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मंत्री गौतम दक ने इसे किसानों के लिए ऐतिहासिक तोहफा बताया है।