attempt to suicide - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में गर्लफ्रेंड को डराने के लिए आत्मदाह का नाटक : फेक सुसाइड का वीडियो बनाने का प्रयास, पेट्रोल छिड़कते ही लगी आग
जयपुर। जयपुर के कालवाड़ इलाके में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को डराने के लिए शराब पीकर फेक सुसाइड का वीडियो बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह नाटक जानलेवा साबित हो गया। पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने का वीडियो रिकॉर्ड करते समय अचानक आग भड़क उठी और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। कालवाड़ थाना क्षेत्र के मुंडोता गांव का 23 वर्षीय युवक शराब के नशे में मंदिर के पास बैठा था। वह अपनी प्रेमिका को डराने के मकसद से आत्महत्या का नाटक करते हुए मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस जलाई। वीडियो रिकॉर्डिंग के समय टी-शर्ट पर फैले पेट्रोल में आग लग गई, जिससे उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। युवक चीखते-चिल्लाते हुए घर पहुंचा।

परिजनों से पूछने पर वह पहले करंट लगने की बात करता, फिर किसी और द्वारा जलाए जाने का आरोप लगाता और अंत में खुद आग लगाने की बात मान गया। परिवार ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। एडीसीपी राजेश गुप्ता ने बताया कि युवक के शरीर पर करीब 45 प्रतिशत जलन के निशान हैं। उसका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसमें उसने साफ बताया कि वह शराब पीकर गर्लफ्रेंड को डराने के लिए वीडियो बना रहा था, लेकिन नशे में पेट्रोल छिड़कने के बाद माचिस जलाते ही हादसा हो गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

जमीन विवाद को लेकर टंकी पर चढ़े छह लोग, उप महापौर सहित चार पर लगाए गंभीर आरोप
जयपुर। प्रताप नगर में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को तीन महिलाओं समेत छह जने टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने नगर निगम ग्रेटर के उप महापौर पुनीत कर्णावट समेत चार लोगों पर भूखंड हड़पने और निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने देर शाम को इन सभी को समझाइश कर टंकी से नीचे उतार लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वे पिछले डेढ़ महीने से पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। न्याय की मांग करते हुए उन्होंने टंकी से कूदकर आत्महत्या की धमकी दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

उपमहापौर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं
एसीपी सांगानेर विनोद कुमार शर्मा और प्रतापनगर थाना प्रभारी मनोज बेरवाल मौके पर पहुंचे और लगातार समझाइश का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं।

बैनर और मांग पत्र के जरिए लगाए आरोप
प्रदर्शनकारियों ने एक बैनर लगाया जिसमें उप महापौर पुनीत कर्णावट प्राइम बिल्ड होम के निदेशक गोविंद अग्रवाल समेत चार लोगों पर आरोप लगाए गए। उनका कहना था कि श्रीजगदीश धाम योजना में अचरोल गृह निर्माण सहकारी समिति से वैध रूप से खरीदे गए भूखंडों पर जबरन कब्जा रोका जा रहा है।

इनका कहना है...
कुछ लोगों ने अचरोल गृह निर्माण सहकारी समिति के फर्जी पट्टे बना लिए थे। उनके खिलाफ प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी थी। पुलिस को दबाव में लेने के लिए यह टंकी पर चढ़ने का सारा कृत्य किया गया है। उक्त जमीन हमारी कम्पनी प्राइम बिल्ड होम प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सन 2005 में रजिस्ट्री से खरीदी थी।
-पुनीत कर्णावट, उपमहापौर,
नगर निगम ग्रेटर, जयपुर