don't - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नहीं चाहिए ‘अग्निपथ’
अजमेर। केंद्र सरकार की ओर से सेना में भर्ती के लिए लॉन्च की गई ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पाल राव व मेड़ता विधायक इंदिरा देवी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सेना भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने बस स्टैण्ड के बाहर हंगामा भी किया। इस दौरान इनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। भीड़ को तितरबितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इधर एडीएम सिटी को राष्टÑपति के नाम का ज्ञापन देकर इस योजना को वापस लेने की मांग की गई।

सदस्य विजयपाल व विधायक इंदिरा ने बताया कि रक्षा मंत्री कह रहे हैं कि अग्निपथ योजना से सेना में नई ऊर्जा का संचार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जबकि हकीकत यह है कि सेना में संविदा आधारित भर्ती की यह योजना किसी भी रूप से देश के युवाओं और सेना के हित में नहीं है। ऐसे में सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे अमलीजाम नहीं पहनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दो साल से सेना भर्ती रैली नहीं होने से युवाओं के सपने को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसे में युवाओं को सेना में भर्ती के लिए दो साल की आयु में शिथिलता देने के साथ ही जल्द भर्ती निकाली जानी चाहिए। साथ ही सेना की अधूरी भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए। विजयपाल ने कहा कि यदि सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती है तो पार्टी आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ी को संसद का घेराव भी करेगी। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश लांबा, सदस्य प्रेमाराम खोकर, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राव आदि शामिल थे।

पहले से पुलिस जाब्ता मुस्तैद

रैली के रूप में पहुंचे युवाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए यहां भारी पुलिस जाप्ता तैयार रहा। प्रदर्शन के बाद युवाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर बैठकर रास्ता जाम करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया।

पुलिस व युवाओं के बीच धक्का-मुक्की

बाद में युवाओं ने बस स्टैण्ड के बाहर भी जाम लगाने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस और युवाओं में धक्का-मुक्की भी हई। युवाओं को तितरबितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजने के साथ ही इनके पीछे दौड़ लगानी पड़ी। इस दौरान एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर जीप में डाल दिया, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया। इसके बाद भी युवा जयपुर रोड सेंट्रल जेल के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के आलाअफसर मौके पर पहुंचे और इन्हें समझा बुझाकर रवाना किया। इसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पदाधिकारी ज्ञापन देकर चलते बने, प्रदर्शनकारी डटे रहे

ताज्जुब की बात यह है कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और विधायक इंदिरा देवी प्रशासन को ज्ञापन देकर चलते बने, जबकि प्रदर्शनकारी युवा एक से दो घंटे तक यही डटे रहे और हंगामा करते रहे। बताया जा रहा है कि पार्टी पदाधिकारियों और युवाओं में कहासुनी हुई। पदाधिकारियों के जाने से युवाओं में पार्टी के खिलाफ गुस्सा दिखा।

यहां काम यूं ही नहीं मिलता : पायल
एक्ट्रेस पायल घोष इन दिनों राजीव चौधरी के निर्देशन में बन रही ’रेड’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा पायल एक और फिल्म कोई जाने न, कर रही हैं। पायल घोष को मूलत: साउथ की एक्ट्रेस माना जाता है, लेकिन आज साउथ में उनके पास काम नहीं है। प्रस्तुत है पायल घोष के साथ की गई बातचीत के अंश:

आपका कैरियर डांवाडोल चल रहा है। काम हासिल करने और लगातार न्यूज में बने रहने के लिए आप अक्सर स्टंट का सहारा लेती रही हैं ?
यदि अपनी बात कहने या खुद के साथ हुए किसी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना स्टंट है तो निश्चित ही मुझे इस तरह के स्टंट दिखाने में काफी मजा आता है।
छोटा पर्दा हो या फिर साउथ की फिल्में, आपने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा ऑडियंस को प्रभावित किया है। इसके बावजूद आपके पास ज्यादा काम नहीं है। आप इसकी क्या वजह मानती हैं ?
यहां काम यूं ही नहीं मिलता। यदि सिर्फ एक्टिंग या खूबसूरती के दम पर फिल्में मिलती तो कितना ही अच्छा होता लेकिन इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोई आपको कुछ देने के पहले बदले में आपसे भी काफी कुछ पाने की उम्मीद करता है।
एक लंबे अरसे बाद आप हिंदी फिल्म रेड कर रही हैं।  इसमें आप कृष्णा अभिषेक के अपोजिट हैं। इस फिल्म के बारे में कुछ बताइये ?
इस फिल्म को लेकर मैं काफी अधिक एक्साइटेड हूं। इसमें मैं एक ऐसा किरदार निभा रही हूं जो मैंने इसके पहले कभी नहीं निभाया। यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। मेरा रोल काफी ग्लैमरस है।
अंग प्रदर्शन के लिए खुद को कितना कंफर्टेबल महसूस करती हैं ?
मैं केवल उन्हीं फिल्मों को सपोर्ट करती हूं जो एंटरटेनमेंट के लिए बनती हैं। स्क्रि प्ट की डिमांड हो, वहां तक तो ठीक है लेकिन अनावश्यक रूप से अंग प्रदर्शन के लिए फूहड़ फिल्मों के मैं पूरी तरह खिलाफ हूं। इस तरह की फिल्मों में काम करना मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं है।

कीव जाऊंगा या नहीं, पता नहीं : बाइडेन
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उन्हें फिलहाल नहीं पता कि वह यूक्रेन में चल रहे रूस के सैन्य अभियान के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने जल्द ही कीव जाएंगे या नहीं। जब बाइडेन से सवाल हुआ कि क्या वह कीव जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता।

बाइडेन प्रशासन कथित तौर पर एक उच्च-स्तरीय अमेरिकी अधिकारी को कीव भेजने के निर्णय पर विचार कर रहा है। यह अधिकारी स्वयं बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन या विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन हो सकते हैं।जब पिछले हफ्ते एक संवाददाता ने बाइडेन से पूछा कि क्या वह कीव जाने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया था।

इसी बीच सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि बाइडेन की कीव जाने की कोई योजना नहीं है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सीएनएन से कहा है कि वह चाहते हैं कि बाइडेन कीव का दौरा करें, और उन्हें उम्मीद थी कि वहा ऐसा करेंगे।

ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो : कपिलदेव
अलवर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को अलवर आए। यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो। मुकाम मिलना तय है। उन्होंने कहा कि पैसा आएगा-जाएगा। लेकिन इज्जत व नाम बरकरार रखना ज्यादा अहमियत रखता है। युवाओं व आमजन से कहा कि खूब फलो-फूलो, ऐश करो, मजे करो। यह जिंदगी है। दोबारा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने दुनिया में अपना नाम किया है। यह नाम तभी हो सकता है जब नियत अच्छी है। हर इंसान से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है। बहुत अच्छे दोस्त भी होते हैं। इन सबसे अधिक जरूरी अपना नाम व इज्जत को बरकरार रखना। पैसा तो आएगा और जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे जैसा बनने की सोच भी मत रखो। ऐसा बनो जिससे लोग आपको याद करें। मेरा जैसा नहीं और आगे जाने की सोच रखें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। हमें तो पता नहीं था। इतनी इज्जत व सम्मान मिलेगा। वरना खेलते समय और अधिक मेहनत करते। बस खेलते-खेलते ही आगे बढ़ गए और देश में पूरा सम्मान मिलता है। इसलिए युवाओं को कहना चाहूंगा की जाओ मेहनत करो। आॅटोग्राफ लेने की कोशिश मत करो। मेहतन करेंगे तो उस रंग निखरेगा।

नवज्योति वैलेंटाइन-डे पर परिचर्चा
जयपुर। वैलेंटाइन डे के लिए लोगों ने सात दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। सोमवार को वैलेंटाइन डे है। युवा पीढ़ी वैलेंटाइन डे को उत्साह से मनाती है, वहीं एक तबका ऐसा भी है जो इसे सांस्कृतिक प्रदूषण बताता है। उनका मानना है कि अगर प्यार का इजहार की करना है तो बसंत पंचमी, हरतालिका तीज जैसे त्योहार भी मौजूद हैं। पाश्चात्य संस्कृति की देखादेखी वैलेंटाइन डे पर ही संस्कृति का गैर जिम्मेदाराना प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। दैनिक नवज्योति ने रविवार को वैशाली नगर स्थित कार्यालय में ‘वैलेंटाइन डे कितना जरूरी और विरोध कितना जायज’ विषय पर संगोष्ठी की, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता निशा सिद्धू, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, फैशन इंडस्ट्री से मीताली कौर, मानसी राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता ईशा शर्मा, शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एवं उद्यमी पूनम मदान, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राजस्थान जाट महासभा के युवा इकाई अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, आईनोक्स के क्लस्टर हेड अमिताभ जैन, फैशन गुरु दीपक गुप्ता, एनजीओ नया सवेरा के अध्यक्ष अखिलेश माहेश्वरी एवं दीपक शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय संपादक सुबोध पारीक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला।

युवा पीढ़ी पर अपनी सोच थोपना गलत : निशा सिद्धू
सामाजिक कार्यकर्ता निशा सिद्धू कहती हैं कि हम प्रेम से दूर भाग रहे हैं, जबकि इसी धरती पर मीरा और राधा ने भी तो प्रेम किया था। ये यूरोप का कल्चर नहीं है, यह हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, वे गलत हैं। युवा पीढ़ी अगर समाज में अपनी मोहब्बत का इजहार करती है तो गलत क्या है। जब भी युवा पीढ़ी का विरोध होता है तो उन्हें आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ते हैं। हमें अपने बच्चों पर विश्वास करना होगा, उन्हें सपोर्ट करना होगा।

विरोध नाजायज : ईशा शर्मा
जो लोग वैलेंटाइन डे का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि सोसायटी आज कहां पर जा रही है। समय के साथ चलना होगा।

वैलेंटाइन डे की आड़ में बच्चियों के साथ होता है खिलवाड़ : मकराना
प्रेम का सर्वोच्च स्थान है, लेकिन घटियापन एवं गलत तरीके का हम हमेशा विरोध करेंगे। युवा पीढ़ी को पथभ्रमित करने का काम करने वालों का हमेशा विरोध होगा। अगर घरवालों से इजाजत लेकर कोई लड़का-लड़की मिलते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वैलेंटाइन डे जैसे अवसरों पर हमारे समाज की लड़कियों को गुमराह किया जा रहा हैं।

युवी पीढ़ी के प्यार इजहार पर पाबन्दी गलत : मिताली कौर
मिताली कौर का कहना है कि युवा पीढ़ी समझदार है, उसे किसी संस्था या वर्ग की जबर्दस्ती पाबन्दी की आवश्यकता नहीं है। युवा पीढ़ी जो कर रही है उसका विरोध करने वालों को इसकी इजाजत किसने दी है। प्रेमी युगलों को पार्क में या रेस्टोरेन्ट में अगर विरोध का सामना करना पड़े तो किस बात की आजादी है देश में।

बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जरूरत : सुरेश अग्रवाल
फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि पाश्चात्य संस्कृति की नकल में हमारे समाज की संस्कृति और सभ्यता नहीं बिगाड़ी जानी चाहिए। सेक्सुअल को प्रेम मानना गलत है। हमें बच्चों को सेक्स एजुकेशन देनी चाहिए और इस पर बैड टच और गुड टच जैसी बातें भी शुरू से ही बतानी चाहिए।

कमर्शियल एंगल से वैलेंटाइन हो रहा है सेलेब्रेट : दीपक गुप्ता
फैशन डिजाइनर दीपक गुप्ता का कहना है कि वैलेंटाइन डे पूरी तरह से कमर्शियल हो गया है। बड़ी कंपनियों का खेल है। प्यार करना कोई बुरा नहीं है, लेकिन उसे तोहफों से नहीं जोड़ना चाहिए। तोहफा संस्कृति बंद होनी चाहिए।

वैलेंटाइन डे पर लड़कियों को करते है टॉर्चर : कुलदीप चौधरी
राजस्थान जाट महासभा के युवा विंग के अध्यक्ष कुलदीप चौधरी कहते हैं कि समाज की संस्कृति और इतिहास के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

बच्चों को फिजिकल अट्रेशन और लव में अंतर समझाना होगा : पूनम मदान
एकेडमिक क्षेत्र से जुड़ी सफल उद्यमी पूनम मदान का कहना है कि हमें अपने बच्चों को फिजिकल अट्रेक्शन और प्यार में अंतर समझाना होगा। प्यार का कोई एक दिन हो, ये जरूरी नहीं है। वैलेंटाइन डे को टेकन फोर ग्रान्टेड नहीं लेना चाहिए, लेकिन इजहार के नाम पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ या टॉर्चर करना बिल्कुल गलत है।

हमें सकारात्मक सोच रखनी होगी : मानसी राठौड़
मेरा वैलेंटाइन डे में कोई विश्वास नहीं है। मेरा मानना है कि प्यार के लिए एक ही दिन क्यों होना चाहिए। प्यार का सार्वजनिक जगहों पर प्रदर्शन करना गलत है। पेरेन्टस के नोटिस में है तो लड़का-लड़की भी ठीक है।

किसी की स्वतंत्रता पर हमला उचित नहीं : योगेश मिश्रा
योगेश मिश्रा कहते हैं कि युवा पीढ़ी की स्वतंत्रता पर हमला नहीं होना चाहिए। युवी पीढ़ी को भी अपने परिवार खासकर माता पिता को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए।

दायरे में हो तो ठीक वरना अनुचित : अमिताभ जैन
आईनोक्स के क्लस्टर हेड अमिताभ जैन का कहना है कि अगर युवा पीढ़ी दायरे में प्रेम या इजहार ए मोहब्बत करती है तो ठीक है, लेकिन जब बेरिकेटिंग तोड़ेंगे तो तय है कि उसका विरोध भी होगा।

सही का समर्थन, गलत का विरोध : दीपक
होटलियर दीपक कहते हैं कि युवी पीढ़ी को विदेशी हवाएं गुमराह कर रही हैं अगर युवा पीढ़ी सही करती है तो मेरा समर्थन है, लेकिन प्रेम या वासना का खुलेआम प्रदर्शन किया जाता है तो उसका विरोध होना चाहिए।

परिवार से ही शुरू हो जाता है शारीरिक शोषण : अखिलेश
एनजीओ नया सवेरा के अध्यक्ष अखिलेश माहेश्वरी कहते हैं कि हम बच्चों के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन छोटी छोटी लड़कियों के मामले में हमने पाया है कि सबसे अधिक शारीरिक शोषण उनका घर से ही शुरू हो जाता है। मेरा मानना है कि युवा पीढ़ी को संस्कारों की शिक्षा देनी चाहिए तभी माहौल बदलेगा।

नाइजीरिया ने कचरे में फेंके दस लाख टीके, कहा: नहीं चाहिए दान
अबुजा।  दुनिया में कोरोना वैक्सीन को लेकर एक असंतुलन पैदा हो रहा है। यह असंतुलन लोगों तक वैक्सीन की पहुंच को लेकर है। कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन सामने आने के बाद वैक्सीन की मांग और ज्यादा बढ़ गई है। कुछ देश अपने निवासियों को एक और दो बूस्टर डोज लगा रहे हैं तो कई जगह अभी लोगों को पहली खुराक का ही इंतजार है। इस बीच खबर आई कि नाइजीरिया ने बुधवार को एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन की 1 मिलियन से अधिक खराब हो चुकीं खुराकों को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि उनकी अंतिम तिथि के बाद उन्हें इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। नाइजीरिया की एनपीएचसीडीए के प्रमुख फैसल शुएब ने कहा कि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में स्वास्थ्य अधिकारियों के पास दान में दी गई खुराकों को लेकर बहुत कम विकल्प बचे थे। इन खुराकों की शेल्फ लाइफ बहुत ज्यादा नहीं बची थी।

फरवरी तक एक चौथाई से अधिक आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि विकसित देशों ने इन टीकों की खरीद की और इन्हें जमा किया। जब ये खराब होने वाले थे तो इन्हें दूसरे देशों को दान कर दिया। पिछले हफ्ते शुएब ने कहा था कि नाइजीरिया अब इस तरह के दान को स्वीकार नहीं करेगा। नाइजीरिया के 20 करोड़ 60 लाख लोगों में से केवल 2 प्रतिशत लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने फरवरी तक एक चौथाई से अधिक आबादी का टीकाकरण करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

सिर्फ 20 फीसदी डोज बूस्टर
द्रोस ने इससे पहले स्वस्थ वयस्कों को इस साल के अंत तक बूस्टर खुराक देने पर रोक लगाने की अपील की थी ताकि असमान वैश्विक टीका वितरण से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि अभी प्रतिदिन लगाई जा रही टीके की 20 प्रतिशत खुराक बूस्टर हैं। उन्होंने कहा कि अमीर देशों में धड़ल्ले से बूस्टर खुराक लगाए जाने से कोविड-19 महामारी लंबे समय तक रहने की संभावना बनेगी, ना कि यह खत्म होगी।

डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी
विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अमीर देशों में धड़ल्ले से बूस्टर खुराक लगाए जाने से कोविड-19 महामारी के लंबे समय तक रहने की संभावना बनेगी। साथ ही, कहा कि कोई भी देश इस तरीके से महामारी की गिरफ्त से बाहर नहीं निकल पाएगा। डब्ल्यूएचओ महानिदेशक द्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि इस साल टीके ने कई लोगों की जान बचाई है लेकिन उनके असमान वितरण ने कई लोगों की जान ले भी ली। उन्होंने कहा कि अधिक टीकाकरण कवरेज वाले देशों को टीके की आपूर्ति बढ़ाने से वायरस को फैलने और अपना स्वरूप बदलने का कहीं अधिक अवसर मिलेगा।  टेड्रोस ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पतालों में भर्ती या मरने वाले लोगों के एक बड़े हिस्से को टीका नहीं लगा है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन की यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब इजरायल अपने नागरिकों को वैक्सीन की चार खुराक लगा रहा है। वहीं कई अफ्रीकी देशों में बड़ी आबादी को पहली खुराक भी नहीं मिल पाई है।

जोधपुर से वसुंधरा का सियासी संदेश : जो 36 कोमों को प्यार करेगा वही राजस्थान पर राज करेगा : ख़ुद के चाहने से कुछ नहीं मिलता जनता चाहती है वही बनता है सीएम
जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो 36 कोमों को प्यार करेगा वही राजस्थान पर राज करेगा। उन्होंने कहा कि ख़ुद के चाहने से कुछ नहीं होता,जनता जिसको चाहती है वही मुख्यमंत्री बनता है।

जोधपुर में जब  राजे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 2023 में राजस्थान में भाजपा और 2024 में देश में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से तैयार रहें,तब जोधपुर सर्किट हाऊस में पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि भाजपा में तो मुख्यमंत्री के दावेदार ही दर्जन भर है।ऐसे में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? इसके जवाब में उन्होंने ये कहा।

पत्रकारों ने जब कोंग्रेस की गुटबाज़ी को लेकर सवाल किया तो जवाब में  राजे ने कहा कि कांग्रेस के मामले में हम क्या बोलें पर यह सच है कि कोंग्रेस एक डूबता जहाज़ है।

मीडिया ने जब पूर्व मुख्यमंत्री से उनके कम सक्रिय होने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू पिछले 9 माह से गम्भीर रूप से बीमार है।इस कारण वे फ़ुल टाईम ऐक्टिव नहीं रह पा रही।इससे पूर्व राजे ने सर्किट हाऊस में एक घंटे जन सुनवाई भी की।बाद में वे रेग्युलर फ़्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

लखीमपुर खीरी हिंसा पर योगी सरकार को सुप्रिम फटकार
नई दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच में उत्तर प्रदेश सरकार और वहां की पुलिस के रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि सिर्फ बातों से काम नहीं चलेगा, आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की खंडपीठ ने हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों के मारे जाने की घटना को ‘निर्मम हत्या’ करार देते हुए कहा कि इस मामले की पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता और तत्परता से जांच की जाये।

उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि इस मामले में एक-दो दिन के अंदर पूरी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपी आशीष मिश्रा (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा) को समन जारी कर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे पेश होने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की इस दलील पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि क्या अन्य आरोपियों के मामले में भी पुलिस इसी तरीके से पेश आती है। न्यायालय ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कर आप (सरकार) क्या संदेश देना चाहते हैं। अदालत ने कहा कि आठ लोगों की निर्मम हत्या की गयी है। मुख्य न्यायाधीश ने साल्वे से पूछा कि क्या इस मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध केंद्र सरकार की ओर से किया गया है। साल्वे ने कहा कि सरकार ने अपनी ओर से अनुरोध नहीं किया है। अदालत यदि आदेश करेगी, तो जांच की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सीबीआई जांच कोई समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सबूतों को सुरक्षित रखा जाए इस मामले में राज्य के डीजीपी को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया जाये।

मामले की अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी। उच्चतम न्यायालय वकील शिवकुमार त्रिपाठी और सी एस पांडा की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। सरकार की ओर से आज स्थिति रिपोर्ट पेश की गयी, जिससे न्यायालय संतुष्ट नहीं हुआ। अदालत ने इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल की गयी जनहित याचिकाओं की जानकारी सरकार से मांगी थी।

चेतावनी :त्योहारी सीजन के तीन महीने बेहद अहम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के खतरों के मद्देनजर मोदी सरकार ने लोगों से एहतियात के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हो सके तो त्योहार घर के अंदर मनाएं, भीड़ न करें और अगर परिवार या रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं तो आॅनलाइन मनाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि कोविड का खतरा अभी भी बरकरार है और मामले कम होने के कारण लोगों को पूरी तरह से बेफिक्र होने की जरूरत नहीं है।

दूसरे देशों का दिया उदाहरण
मंत्रालय ने दूसरे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां लापरवाही बरती गई, वहां पर कोरोना के केस में बढ़ोतरी हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इंग्लैंड और नीदरलैंड में फेस्टिवेटल में देखा गया कि कोताही बरती गई और मामले बढ़ गए। सरकार का कहना है कि इसी से सबक लेते हुए अगले तीन महीने खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुल के 56 फीसदी मामले केरल से आए
केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले सप्ताह रिपोर्ट हुए कोरोना के कुल मामलों का 56 फीसदी मामले केरल से आए, एक्टिव केस अभी भी 2 लाख 44 हजार हैं, अकेले केरल में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि चार राज्यों में 10 हजार से 50 हजार एक्टिव केस है जबकि 31 राज्यों में 10 हजार से कम एक्टिव केस हैं, कोरोना की दूसरी लहर पर अब तक कंट्रोल नहीं हुआ है।

आईसीएमआर ने चेतावनी दी है कि लोगों की घूमने की आदत के कारण देश में जल्द ही कोविड-19 की तीसरी लहर आ सकती है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश में कुल पॉजिटिविटी रेट पिछले हफ्ते लगभग 1.68 फीसदी रही, जबकि पहले यह 5.86 फीसदी थी। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और असम में कुछ जिलों सहित 28 जिले ऐसे हैं, जिनमें पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी और 10 फीसदी के बीच है, यानी उच्च संक्रमण दर, जबकि 34 जिले ऐसे हैं जहां पर 10 फीसदी से अधिक की वीकली पॉजिटिविटी रेट सामने आ रहे हैं।