customer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा.लि. के नए शोरूम का हुआ उद्घाटन
जयपुर। शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड एल.गोपाल ज्वेलर्स प्रा.लि. (ए यूनिट आॅफ  जगमोहन सोनी) के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित लक्ष्मी पथ, अशोक मार्ग पर हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य अतिथि, उद्योग जगत से जुडेÞ लोग एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के फाउंडर जगमोहन सोनी ने बताया कि एल.गोपाल ज्वेलर्स हमेशा से ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं विश्वास के साथ श्रेष्ठ आभूषण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने कहा कि जयपुर में नए शोरूम की शुरुआत ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन एवं पारंपरिक कारीगरी का शानदार संगम उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि नए शोरूम में ग्राहकों को गोल्ड, डायमंड, कुंदन, पोलकी एवं ब्राइडल ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव और आकर्षक कलेक्शन देखने को मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आॅफर्स और नई डिजाइनों की शृंखला भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में शोरूम की भव्य सजावट एवं राजस्थानी संस्कृति से प्रेरित इंटीरियर आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने नए शोरूम की आधुनिक सुविधाओं और शानदार कलेक्शन की सराहना की। एल.गोपाल ज्वेलर्स परिवार ने जयपुरवासियों से मिले स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने का विश्वास जताया।

मिडिल ईस्ट का तनाव हमारी थाली तक पहुंचा, ग्राहकों की खरीदारी क्षमता हुई प्रभावित
कोटा। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण बढ़ती महंगाई का असर अब सूखे मेवे और खाद्य तेल के कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। दो माह में सूखे मेवों की कीमत में 100 से 200 रुपए प्रति किलो और खाद्य तेलों की कीमतों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि महंगे सिलिंडर, परिवहन खर्च और आयात पर निर्भरता के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है। इससे कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ईरान और अन्य देशों से आने वाले माल की ढुलाई महंगी हो गई है। कंटेनर भाड़ा और आयात शुल्क में हुए बदलाव का भी बाजार पर असर दिखाई दे रहा है। वैसे तो कई व्यापार पर इसका असर पड़ा, लेकिन खासतौर पर पिस्ता और बादाम के दामों में तेजी की बड़ी वजह विदेशी बाजारों में बढ़ी कीमतें मानी जा रही हैं।

बादाम व पिस्ता की राह में बाधा ईरान व अमेरिका
किराना व्यापारी पवन के मुताबिक इस समय बादाम 1000 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि करीब 15 दिन पहले इसका भाव लगभग 920 रुपए प्रति किलो था। जनवरी से मई के बीच बादाम के दाम 920 से 1020 रुपए प्रति किलो के बीच रहे। पिस्ता 1200 से 1300 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि यही रेट दो माह पूर्व सौ रुपए कम था। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में आने वाला अधिकांश पिस्ता और बादाम ईरान और अमेरिका से आयात होता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय हालात का असर सीधे कीमतों पर हो रहा है। काजू साबुत की कीमत 800 से 1200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं, अखरोट के दाम कुछ कम हुए हैं। इस समय जहां 600 से 800 रुपए प्रति किलो विक रहा है। फरवरी में अखरोट का भाव 700 से 900 रुपए प्रति किलो तक चला गया था। हालांकि आगे दाम और बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

ऐसे बढ़े खाद्य तेलों के दाम
किराना व्यापारियों के अनुसार खाद्य तेलों की बात करें तो दो-तीन माह पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में करीब पांच प्रतिशत तक दाम में उछाल दर्ज किया गया है। कारोबारी अशोक के अनुसार सरसों का तेल के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में सरसों तेल 170 से 175 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि जनवरी में इसका भाव करीब 160 रुपए प्रति किलो था। रिफाइंड तेल की कीमत भी जनवरी के 140 रुपए प्रति किलो से बढ़कर करीब 160 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। व्यापारियों का कहना है कि रिफाइंड तेल का बाजार काफी हद तक दूसरे देशों पर निर्भर है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल का असर यहां भी दिखाई देता है।

बाजार की रौनक रह गई आधी
व्यापारियों के अनुसार अब बाजार की रौनक आधी रह गई है। इसके पीछे महंगाई बढ़ने के कारण ग्राहकों की खरीदारी क्षमता प्रभावित हुई है। घरेलू गैस सिलिंडर बढ़ने से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। लोग जरूरत भर ही खरीदारी कर रहे हैं। सूखे मेवे एवं खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों ने आमजन की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों में बादाम, काजू, किशमिश सहित अन्य सूखे मेवों के दामों में तेजी आई है, वहीं सरसों, सोयाबीन व रिफाइंड तेल भी महंगे हो गए हैं। किराना दुकानदारों का कहना है कि खाद्य सामग्री के दामों में लगातार उछाल आने से ग्राहकी कम होने लगी है। अब खरीदारी लगातार घटती जा रही है। इससे आमजन के साथ व्यापारी वर्ग को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब तो महंगाई की आंच रसोई घर तक पहुंचने लगी है। खाद्य तेलों के दाम पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। अब एक लीटर तेल का पाउच ही 160 रुपए में मिल रहा है। इससे घरेलू बजट गड़बड़ाने लगा है।
-जानकी देवी, गृहिणी

ईरान और अन्य देशों से आने वाले माल की ढुलाई महंगी हो गई है। कंटेनर भाड़ा और आयात शुल्क में हुए बदलाव का भी बाजार पर असर दिखाई दे रहा है। आयात लागत बढ़ने और बाजार में आवक कम होने से कीमतों में उछाल आया है।
-पवन दुआ, किराना व्यापारी

BSNL का बंपर ऑफर: सिर्फ ₹1 में 30 दिनों तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
जोधपुर। BSNL ने ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने लोकप्रिय फ्रीडम प्लान की अवधि 31 मई 2026 तक बढ़ा दी है। कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए इस विशेष ऑफर को दोबारा शुरू किया है, जिसके तहत मात्र 1 रुपए के एफआरसी (फर्स्ट रिचार्ज कूपन) पर 30 दिनों तक कई सुविधाएं मिलेंगी। बीएसएनएल राजस्थान परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने बताया कि ग्राहकों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्लान में पहले की तरह ही प्रतिदिन 2GB डाटा, असीमित वॉइस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी जाएगी।

यह ऑफर विशेष रूप से नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा और 31 मई 2026 तक लागू होगा। उपभोक्ता इस सिम को अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र, फ्रेंचाइजी अथवा अधिकृत रिटेलर से तत्काल प्राप्त कर सकते हैं। प्लान की प्रमुख विशेषताएं मात्र 1 रुपए का एफआरसी 30 दिनों की वैधता प्रतिदिन 2GB डाटा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग प्रतिदिन 100 SMS सुविधा बीएसएनएल का यह ऑफर निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लानों के बीच ग्राहकों को राहत देने वाला माना जा रहा है।

बारिश में भीगा कारोबार, अब त्यौहारों में सवरेंगे बाजार
कोटा। जुलाई माह की भारी बारिश ने कोटा के व्यापार को करारा झटका दिया है। खुदरा से लेकर थोक बाजार तक में ग्राहकी बुरी तरह प्रभावित हुई। लगातार  बारिश के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही, जिससे अधिकांश दुकानों में बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक की गिरावट आई। खासकर कपड़ा व्यापार, जूतों-चप्पलों, स्टेशनरी, मिठाई और होलसेल मार्केट में ग्राहकी में भारी गिरावट दर्ज की गई। व्यापारियों का कहना है कि जुलाई महीने में हुई बारिश के कारण ग्राहकों की बाजारों में आवाजाही कम रही, जिससे बिक्री पर सीधा असर पड़ा। हालांकि अब अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहारों की तैयारी शुरू हो गई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि अगस्त में बाजार फिर से रफ्तार पकड़ेगा।

अब राखी व अन्य त्यौहारों से बढ़ी उम्मीदें
अब अगस्त का महीना शुरू होते ही व्यापारियों के चेहरे पर उम्मीद की चमक लौट आई है। राखी, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहारों के चलते बाजारों में रौनक लौटने लगी है। राखी के लिए खास डिजाइन और थीम वाली राखियां राजस्थान के अलावा दिल्ली, लखनऊ और गुजरात से मंगाई गई हैं। महिला ग्राहकों के लिए ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक्स, गहने और पारंपरिक परिधान बेचने वाले दुकानदारों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिठाई दुकानों पर स्पेशल आॅर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और राखी गिफ्ट पैकिंग का काम भी जोरों पर है।

व्यापारियों ने यूं बताई अपनी पीड़ा
महावीर नगर सेक्टर-1 में कपड़े की दुकान चलाने वाले अमित वर्मा ने बताया कि पूरे महीने में मुश्किल से आधा व्यापार ही हो पाया। बारिश की वजह से ग्राहक बाहर नहीं निकले। घंटाघर बाजार में चप्पल विक्रेता मोहित जैन कहते हैं कि बारिश के कारण सड़कों पर भीड़ कम हो गई। बच्चों के स्कूल खुलने के बाद भी फुटवियर की मांग नहीं आई। घंटाघर में बर्तन और गिफ्ट आइटम्स की दुकान चलाने वाले राजेश बंसल पिछले 15 साल से राखी सीजन में बिक्री के लिए हर बार नया स्टॉक मंगवाते हैं। इस बार उन्होंने भी 60 हजार का नया माल स्टॉक किया, लेकिन जुलाई के अंतिम दिनों तक काउंटर तक कोई ग्राहक नहीं आया।

अगस्त में प्रमुख त्यौहारों के दौरान कारोबार की संभावित वृद्धि (प्रतिशत में)
व्यापार क्षेत्र                            जुलाई में गिरावट          अगस्त में अपेक्षित कारोबार          संभावित वृद्धि (%)
कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट                40%                            85.90% तक                       30% से 35%
राखी व गिफ्ट आइटम                     50%                            90 से 95% तक                   40% से 45%
मिठाई, नमकीन व खाद्य सामग्री       30%                            100% या अधिक                  35% से 40%
कॉस्मेटिक्स व चूड़ी बाजार               40%                            95 से 100% तक                  40% से 50%
इलेक्ट्रॉनिक्स व मोबाइल                33%                             90 से 100% तक                 30% से 35%

बारिश से बाजारों में छाया रहा सन्नाटा
शहर में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार हो रही बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दी, वहीं बाजारों में कारोबार की रफ्तार मंद कर दिया। जुलाई माह में लगातार भीगते मौसम के चलते लोग घरों में सिमट गए। कई छोटे दुकानदारों ने तो दुकानें समय से पहले ही बंद कर दीं। जुलाई के अधिकांश दिनों में बारिश होने से शहर के प्रमुख बाजारों महावीर नगर, गुमानपुरा, घंटाघर, तलवंडी, किशोरपुरा और अनंतपुरा में कारोबार धीमा रहा।  स्थानीय दुकानदार विनय अग्रवाल ने बताया कि बारिश में ग्राहक आने में हिचकते हैं। खासकर फैशन और गिफ्ट आइटम्स की बिक्री लगभग ठप रही। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर के व्यापारियों का भी यही हाल रहा। ग्राहक कम निकलने से कई दुकानदारों ने तय समय से पहले दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं थी।

हमने तो लगभग उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन अब अगस्त में त्यौहारों के चलते फिर से ग्राहकों की भीड़ आने की संभावना बन रही है। त्यौहारों का मौसम ही दुकानदारों के लिए संजीवनी होता है।
- शबनम बेगम, चूड़ी विक्रेता

बारिश के मौसम में तो इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर ग्राहकों के दीदार को ही तरस गए। पूरे मार्केट में ग्राहकी काफी कम हुई। अब राखी का त्यौहार नजदीक आ गया, ऐसे में अब राखी गिफ्ट्स में स्मार्ट गैजेट्स की नई रेंज उतारी है।
-अभिषेक शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता

बारिश के मौसम में मिठाई का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। अब राखी त्यौहार के चलते मिठाई की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस बार गिफ्ट बॉक्स के कस्टम पैकेज ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
- प्रमोद गुप्ता, स्वीट्स संचालक

इस साल लगातार बारिश के कारण
जुलाई में बारिश के कारण कोटा में व्यापार काफी प्रभावित हुआ है। इस मौसम में कारोबार में 40 से 50 फीसदी तक की गिरावट आई है। पर्यटकों की भी आवाजाही कम रही। अब अगस्त के त्यौहारों से बाजारों में फिर से जान आने की उम्मीद है।
- अशोक माहेश्वरी, महासचिव, कोटा व्यापार महासंघ