Australia Government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का पहला कानून : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट होंगे बंद, तकनीकी कंपनियों के लिए निर्देश जारी
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने तकनीकी कंपनियों के लिए नियामक निर्देश जारी किया है, जिसके तहत सोशल मीडिया कंपनियों को 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट 10 दिसंबर तक बंद करने होगे।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यह निर्देश जारी किया है, जो 10 दिसंबर से प्रभावी होगा। ऑस्ट्रेलिया का यह दुनिया का पहला कानून है, जो नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाता है।

दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया की संसद द्वारा पारित किए गए इस कानून का पालन न करने पर कंपनियों पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (33 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की मंत्री अनिका वेल्स और ऑस्ट्रेलिया की ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि यह प्रतिबंध तुरंत पूरी तरह से प्रभावी हो जाएंगे। वेल्स ने कहा- हम तुरंत किसी पूर्णता की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम कुछ जरूरी कदमों के जरिए कुछ अर्थपूर्ण परिवर्तन लाना चाहते हैं, जो हमारी संस्कृति पर गहरा प्रभाव डालेंगे और बच्चों को सुरक्षित रखेंगे।

ग्रांट ने कहा कि सरकार समझती है कि इस प्रतिबंध का पालन करने के लिए किसी तकनीक का निर्माण करने और उसे लागू करने में वक्त लगेगा। कंपनियों को नीति और प्रक्रियाओं के पालन में असफलताओं का भी सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उम्र का पता लगाने वाली तकनीक का परीक्षण कराया था और यह पता चला है कि इस तकनीक को लागू किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया ने गाजा में मानवीय सहायता के लिए अतिरिक्त धनराशि देने का किया वादा, ऐनी एली ने की घोषणा
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने गाजा में मानवीय सहायता प्रयासों के लिए अतिरिक्त धनराशि देने का वादा किया है। विदेश मंत्री पेनी वोंग और अंतर्राष्ट्रीय विकास मंत्री ऐनी एली ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया गाजा में भोजन, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने वाले संगठनों को अतिरिक्त दो करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.29 करोड़ अमेरिकी डॉलर) प्रदान करेगा।

नई धनराशि में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए 60 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (38 लाख अमेरिकी डॉलर) और यूनिसेफ तथा रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरआर) के लिए 50 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (32 लाख अमेरिकी डॉलर) शामिल हैं। वोंग और एली ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस नए पैकेज से अक्टूबर 2023 से गाजा के लिए ऑस्ट्रेलिया की कुल मानवीय सहायता 13. करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (8.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक हो जाएगी।

वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया लगातार इजरायल से अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के बाध्यकारी आदेशों के अनुरूप गाजा को सहायता पूरी तरह से और तुरंत बहाल करने की अंतर्राष्ट्रीय अपील का हिस्सा रहा है। गाजा में नागरिकों की पीड़ा और भुखमरी समाप्त होनी चाहिए। इस धनराशि की घोषणा सिडनी और मेलबर्न में फ़िलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों में हजारों ऑस्ट्रेलियाई लोगों के शामिल होने के एक दिन बाद की गयी। प्रदर्शन में गाजा में युद्ध और भूखमुरी को समाप्त करने का आह्वान किया गया था। सिडनी में लगभग 90 हजार लोगों ने हार्बर ब्रिज पर अधिकारियों द्वारा रोकने के प्रयास के बावजूद विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। सामाजिक सेवा मंत्री तान्या प्लिबरसेक ने सोमवार को सेवन नेटवर्क टेलीविजन को बताया कि ऑस्ट्रेलियाई लोग संदेश देना चाहते हैं कि गाजा हमलों में बहुत ज्यादा मौतें हुई हैं।