elephant day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पहली बार हाथीगांव में होगा हाथियों का फैशन शो : एलिफेंट डे पर दिखेगा शाही ठाठ- चांदी के गहनों से सजे हाथी करेंगे रैम्प वॉक
जयपुर। फैशन शो में अब तक लोगों ने मॉडल्स को ज्वैलरी और डिजाइनर परिधानों में रैम्प पर चलते देखा होगा, लेकिन इस बार नजारा कुछ खास और अनोखा होगा। 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जयपुर दिल्ली रोड स्थित हाथीगांव में पहली बार हाथियों के लिए विशेष फैशन शो होगा। इस अनूठे आयोजन में हथिनियां 60 किलो से अधिक वजनी चांदी के पारंपरिक आभूषण पहनकर रैम्प वॉक करती नजर आएंगी। इन गहनों में शेर, सूरज, फूल और पत्तियों की नक्काशी की गई है।

ये हथिनियां पहनेंगी चांदी के आभूषण
इस फैशन शो में 81 नम्बर हथिनी गोम्ती, 4 नम्बर पुष्पा, 112 नम्बर चन्दा और नर हाथी बाबू शामिल होंगे। जिन्हें करीब 62 लाख रुपए मूल्य के गहनों से सजाया जाएगा। यहां रह रहे अन्य हाथी मालिक भी अपने-अपने हथियों को सजाएंगे। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि इन आभूषणों में 10-10 किलो से अधिक वजनी कनगोजा और कंठा, 6 किलो से अधिक वजनी पायजेब, डेढ़ किलो की पूंछ की दुमची और 4 किलो का सिर सजावटी श्री शामिल हैं। इस कार्यक्रम में बेस्ट दिखने वाले हाथी को अवॉर्ड दिया जाएगा। साथ ही बेस्ट महावत और हाथी मालिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। हाथियों के लिए विशेष फूड स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे।