ICC Womens World Cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला वर्ल्ड कप 2025 : शेफाली-दीप्ति के जलवे से भारत ने रचा इतिहास, बनी विश्व विजेता टीम, दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से दी मात
मुंबई। भारत ने इतिहास रचते हुए रविवार, 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला आईसीसी वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली चौथी टीम बन गई।

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की नायिकाएं रहीं शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा। शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन की तूफानी पारी खेलते हुए शानदार आगाज किया और बाद में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने सुने लुस और मारिजान कैप जैसी अनुभवी बल्लेबाजों को आउट कर दक्षिण अफ्रीकी टीम को झटका दिया। शेफाली महिला विश्व कप फाइनल में अर्धशतक और दो विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दबाव भरे मिडिल ओवर्स में 58 गेंदों पर 58 रन की जिम्मेदार पारी खेली और फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए पांच विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ने वाली दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ट (101) को आउट कर मैच का रुख पलट दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने नए युग की शुरुआत कर दी है, जहां पहचान सुंदरता नहीं, बल्कि प्रदर्शन से तय होगी।

म्हारी बेटियां कम है के : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप-2025 के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात
नवी मुंबई। जेमिमाह रॉड्रिग्ज (127) के नाबाद शतक और हरमनप्रीत कौर (88) के साथ उसकी तीसरे विकेट के लिए बनाई गई 167 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दूसरे सेमीफाइनल में 5 विकेट से पराजित कर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उसका मुकाबला 2 नवंबर (रविवार) को दक्षिण अफ्रीका से होगा।  जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

विजयी रथ रोका :

भारत ने जैसे ही जीत का चौका लगाया मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमाह रॉड्रिग्ज भावुक हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूनार्मेंट में अजेय बनी हुई थी, लेकिन भारतीय टीम ने एलीस हीली की टीम का विजयी अभियान रोक दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 9 गेंदें शेष रहते 5 विकेट पर 341 रन बना ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जवाब में दो विकेट 59 रनों पर गिरने के बाद भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

भारत तीसरी बार फाइनल में :

भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी। भारत ने अब तक कभी विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास खिताबी सूखा समाप्त करने का अच्छा मौका है। भारत के लिए जेमिमा 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि हरमनप्रीत ने 88 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ और एनाबल सदरलैंड को दो-दो विकेट मिले।  जबकि  दीप्ति शर्मा 24 रन बना रनआउट हो गई।
इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया के लिए लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया। लिचफील्ड और पैरी के बीच दूसरे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी हुई।

लिचफील्ड और पैरी जब तक क्रीज पर थे लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 350 से अधिक जाएगा, लेकिन अमनजोत ने लिचफील्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफील्ड 119 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद पैरी ने मोर्चा संभाला, लेकिन, ऑस्ट्रेलिया को श्री चरणी ने बेथ मूनी (24) और एनाबेल सदरलैंड (3) के रूप में दो झटके दिए। इसके बाद राधा यादव ने पैरी की पारी का अंत किया जो 77 रन बनाकर आउट हुईं।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप : दक्षिण अफ्रीका पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में, इंग्लैंड को पहले सेमीफाइनल में 125 रन से किया पराजित
गुवाहाटी। दक्षिणी अफ्रीकी टीम पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना। टीम ने कप्तान लौरा वोल्वार्ट के 169 रन की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए।

320 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 42.3 ओवर में 194 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 64 व एलिस कैप्सी ने 50 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से मारीजान कैप ने 5 विकेट चटकाए। वोल्वार्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

दक्षिण अफ्रीका ने हिसाब बराबर किया :

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड से हिसाब बराबर भी कर लिया। टूनार्मेंट के पहले मैच में टीम इंग्लैंड के खिलाफ ही 69 रन पर सिमट गई थी। वहीं टीम को पिछले 2 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड ने ही बाहर किया था।

ओपनर्स की शतकीय साझेदारी :

इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए लॉरा वोल्वार्ट और तेजमिन ब्रिट्स की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े। 23वें ओवर में सोफी एक्लस्टोन ने तेजमिन ब्रिट्स (45) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में एक्लस्टोन ने अन्नेका बोश (0) को पवेलियन भेज दिया। 26वें ओवर में सुने लूस (1) को नेट शिवर ब्रंट ने बोल्ड कर इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी मैरीजान कप्प ने लॉरा वोल्वार्ट के साथ एक बार फिर से पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजो के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। इसी दौरान वोल्वार्ट ने अपना शतक पूरा किया। 137वें ओवर में सोफी एक्लस्टोन ने मारीजान कैप (42) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया।  सिनालो जाफ्टा (एक) और एनरी डार्कसन चार रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान लॉरा वोल्वार्ट एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाती रही। 48वें ओवर में लॉरेन बेल ने वोल्वार्ट को ऐलिस कैप्सी के हाथों कैच आउट कराया।

महिला वनडे विश्व कप-2025 : बारिश के कारण भारत-बांग्लादेश मैच रद्द, अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला
मुंबई। महिला वनडे विश्व कप-2025 का आखिरी लीग मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय टीम का बांग्लादेश से सामना हुआ, लेकिन नवी मुंबई में तेज बारिश के कारण यह मैच बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया। अब भारत सेमीफाइनल में 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 27 ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य मिला था।

टीम इंडिया ने जवाब में बिना किसी नुकसान के 8.4 ओवर में बिना किसी  नुकसान के 57 रन बना लिए थे। उस समय स्मृति मंधाना 34 और अमनजोत कौर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थी।  तभी बारिश आ गई और बाद में मैच को बिना परिणाम घोषित कर दिया गया।  बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ और इसे 43-43 ओवर का किया गया था। लेकिन बीच में दोबारा बारिश आने से मैच को घटाकर 27-27 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ और अंतत: मैच को पूरी तरह रद्द करना पड़ा। नतीजतन, दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।

महिला विश्वकप : ऐमी जोंस के नाबाद 86 रनों से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया, 124 गेंदें शेष रहीं
विशाखापत्तनम। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ऐमी जोंस (नाबाद 86) और टैमी ब्यूमोंट (40) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने महिला विश्वकप के 27वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 124 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया।

ओपनर्स ने 75 रन जोड़े :

न्यूजीलैंड के 168 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए ऐमी जोंस और टैमी ब्यूमोंट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 15वें ओवर में लिया तहुहू ने टैमी ब्यूमोंट को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। ब्यूमोंट ने 38 गेंदो में सात चौके लगाकर 40 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई हीथर नाइट ने ऐमी जोंस के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। 28वें ओवर की पहली गेंद पर सोफी डिवाइन ने हीथर नाइट को पगबाधा आउट कर हार की दहलीज पर खड़ी न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई। हीथर नाइट ने 40 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 33 रन बनाए।

30वें ओवर में ही जीत दर्ज की :

सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुके इंग्लैंड ने 29.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। ऐमी जोंस ने 92 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 86 रन बनाये। जोंस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाइन और लिया तहुहू ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका- पाक मैच बारिश से धुला, कोलंबो में पांचवां मुकाबला रहा बेनतीजा
कोलंबो। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच राउंड रॉबिन मैच बेनतीजा हो गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश की वजह से टॉस 3 घंटे की देरी से हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पाकिस्तान पारी के 4.2 ओवर बल्लेबाजी के बाद दोबारा बारिश होने लगी,इसके बाद आगे का खेल ही नहीं हो सका। लीग स्टेज में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के 7-7 मैच पूरे हो गए। श्रीलंका की टीम पॉइंट्स टेबल में एक जीत, 3 हार और 3 मैच बिना किसी परिणाम  के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं पाकिस्तानी टीम टूनार्मेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी। टीम 4 हार और 3 बेनतीजा मैच के साथ सातवें स्थान पर है। दोनों टीमें टूनार्मेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

पाक 4.2 ओवर ही खेल सकी :

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 4.2 ओवर की ही बल्लेबाजी कर पाई। ओपनर मुनीबा अली ने 17 गेंदों पर 7 रन और ओमइमा सोहेल ने 9 गेंदों पर 9 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से मलकी मदारा ने 2.2 और सुगंदिका कुमारी ने 2 ओवर फेंके।

महिला विश्व कप : वोलवार्ट-ब्रिट्ज के नाबाद अर्धशतक, द. अफ्रीका 10 विकेट से जीता
कोलंबो। कप्तान लौरा वोलवार्ट और तजमिन ब्रिट्ज के अर्धशतकों से दक्षिण अफ्रीका ने वर्षा से बाधित महिला विश्व कप के मकुाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलंबो में खेला गया यह मैच बारिश के चलते करीब पांच घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। मैच 20-20 ओवर का कराने का निर्णय लिया गया और श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 105 रन बनाए। डकवर्थ लुइस प्रणाली के तहत दक्षिण अफ्रीका को 121 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 14.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 125 रन बनाकर हासिल कर लिया।  लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका ने शुरूआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और लौरा तथा ब्रिट्ज ने दबदबा बनाए रखा। इन दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका के गेंदबाजी आक्रामण को लगातार दबाव में रखा और पहले विकेट के लिए 125 रनों की शतकीय अविजित साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। वोलवार्ट 47 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 60 और ब्रिट्ज 42 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहीं।

तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
इस जीत से दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ आठ अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, सह-मेजबान श्रीलंका की टीम अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। पांच मैचों में उसे तीन हार का सामना करना पड़ा है, जबकि उसके दो मैच बारिश में धुल गए थे। श्रीलंका की टीम दो अंकों के साथ तालिका में सातवें नंबर पर है।

बारिश के कारण पांच घंटे से अधिक समय तक रुका रहा खेल
इससे पहले, भारी बारिश के कारण मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया था। श्रीलंकाई पारी के 12वें ओवर के बाद बारिश से खेल रुक गया था तब सह-मेजबान टीम श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 46 रन था। खेल पांच घंटे से भी ज्यादा समय बाद शुरू हुआ। गुणरत्ने 12 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं लेकिन उन्होंने मैदान पर वापसी की और श्रीलंका के लिए शीर्ष स्कोरर रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 10 ओवर में महज 37 रन पर दो विकेट गंवा दिए। मौजूदा टूनार्मेंट में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कई दफा बारिश के कारण बाधा हुई है और शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। खेल पांच घंटे से ज्यादा समय तक रुका रहा। जब बारिश रूक गई तो अंपायरों ने मैदान में गड्ढों और कीचड़ की जांच करने के बाद खेल को फिर से शुरू करने का फैसला किया।

श्रीलंका ने अपनी रणनीति बदली
बारिश के बाद श्रीलंका ने अपनी रणनीति बदली और कविशा दिलहारी ने मलाबा की पहली ही गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए दो गेंदों में दो विकेट चटका दिए। गुणरत्ने घुटने के अंदरूनी हिस्से में गेंद लगने के कारण चोटिल हो गईं जिससे उन्हें स्ट्रेचर पर स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। लेकिन गुणरत्ने ने चौथा विकेट गिरने के बाद वापसी की और कुछ उपयोगी चौके लगाकर घरेलू टीम की पारी को संभाला। दक्षिण अफ्रीकी क्षेत्ररक्षकों को गीली गेंद से जूझना पड़ा जो काफी फिसल रही थी। लेकिन फिर भी दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 110 रन के स्कोर पर रोक दिया। बारिश आने से पहले मासाबाटा क्लास ने दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरूआत करते हुए हसिनी परेरा और कप्तान चामरी अटापट्टू के विकेट झटक लिए।

महिला विश्व कप : भारत को साउथ अफ्रीका से झटका, तीन विकेट से हार के साथ जीत की लय टूटी
विशाखापटट्नम। महिला विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 49.5 ओवर में 251 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार 94 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से भरपूर सहयोग नहीं मिल सका और टीम 10 विकेट गंवाकर ढेर हो गई।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट के 70 और नादिन डी क्लार्क की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 48.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमनजोत कौर, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। इस हार के साथ भारत को सेमीफाइनल की राह में झटका लगा है।

विमेंस वनडे वर्ल्डकप : हीथर नाइट की फिफ्टी से इंग्लैंड की संघर्षपूर्ण जीत, बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया
गुवाहाटी। हीथर नाइट (अवि. 79) और चार्ली डीन (अवि. 27) के मध्य सातवें की 79 रनों की अविभाजित साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 4 विकेट से पराजित किया।

टूनार्मेंट में इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत रही, टीम ने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था। दूसरी जीत के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। दूसरी ओर, बांग्लादेश को पहली हार मिली, टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।। वर्ल्ड कप के 8वें मैच में इंग्लैंड ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण चुना। बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 178 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने 46.1 ओवर में ही 6 विकेट पर 182 रन बना शानदार जीत दर्ज की।

जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही। उसकी आधी टीम मात्र 78 रनों में पवेलियन लौट गई। उसने छठा विकेट भी 103 पर खो दिया।  लेकिन इसके बाद पूर्व कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 79 रनों) ने चार्ली डीन (नाबाद 27 रनों) के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की नाबाद साझेदारी की मदद से 46.1 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बना जीत दर्ज की।

बांग्लादेश की खराब शुरुआत :

इससे पूर्व बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत सही नहीं रही। ओपनर रुबिया हैदर 4 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें लॉरेन बेल ने पवेलियन भेजा। कप्तान निगर सुल्ताना (0) को लिंसी स्मिथ ने आउट कर दिया। इसके बाद शरमीन अख्तर और सोभना मोस्तरी ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 60 गेंदों पर 34 रन जोड़े। शरमीन 52 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुई।

विमेंस वर्ल्डकप : ब्रिट्स के शतक से दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से जीती, न्यूजीलैंड पर जीत में म्लाबा के 4 विकेट
इंदौर। सलामी बल्लेबाज तेजमिन ब्रिट्स (101) के शानदार शतक और एन म्लाबा (40 पर 4) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने महिला एकदिवसीय विश्वकप के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 9.1 ओवर शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड की दूसरी हार :

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड टीम को 47.5 ओवर में 231 रन के स्कोर पर समेटने के बाद 40.5 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाकर दो मैचों में अपनी पहली जीत हासिल की। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

ब्रिट्स ने बनाए 101 रन :

ब्रिट्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों पर 101 रन में 15 चौके और एक छक्का लगाया। सुने लुस ने भी शानदार प्रदर्शन करते 114 गेंदों पर नाबाद 83 रन में 10 चौके और एक छक्का लगाया। ब्रिट्स और लुस ने दूसरे विकेट के लिए 159 रन की मैच विजयी साझेदारी की। ब्रिट्स को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

शुरुआत अच्छी नहीं रही :

इससे पहले यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में सूजी बेट्स (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद 13वें ओवर में एन डी क्लार्क ने एमेलिया केर (23) को आउटकर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई।

सोफी-पिलमर ने जोड़े 57 रन :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सोफी डिवाइन ने जॉर्जिया पिलमर के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। 26वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन ने जॉर्जिया (31) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। ब्रूक हैलिडे और सोफी डिवाइन के बीच चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई। 39वें ओवर में एन म्लाबा ने ब्रूक हैलिडे (45) को अपना शिकार बनाकर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड की बल्लेबाज बेबस दिखीं और अपने विकेट गंवाती रहीं। म्लाबा ने मैडी ग्रीन (4) को आउट किया।

म्लाबा ने दिया बड़ा झटका :

शतक की ओर बढ़ रही सोफी डिवाइन को भी म्लाबा ने बोल्ड आउट न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। डिवाइन ने 98 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 85 रनों की पारी खेली। इसाबेला गेज 10 रन बनाकर आउट हुई। जस केर (4) के रूप में न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा। लिया तहुहू (5) को म्लाबा ने आउट किया। ईडन कार्सन (4) आखिरी विकेट के रूप में रनआउट हुई। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड की पूरी टीम 47.5 ओवर में 231 रन ही बना सकी।

विमेंस वर्ल्ड कप : भारत ने लगातार चौथे संडे पाकिस्तान को दी शिकस्त, क्रांति रही प्लेयर ऑफ द मैच
कोलंबो। क्रांति गौड़ (20 पर 3) और दीप्ति शर्मा (45 पर 3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर 88 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम दो मैचों से चार अंकों के साथ टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गई। सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट झटके। स्नेह राणा को 2 विकेट मिले।

लगातार चौथा संडे पाक पर भारी रहा :

भारत ने क्रिकेट में लगातार चौथे रविवार को पाकिस्तान को मात दी है। इससे पहले भारत ने दुबई में खेले एशिया कप में 14 सितम्बर को लीग मैच में और 21 सितम्बर को  सुपर-4 मैच में पाकिस्तान को हराया। इसके बाद भारत ने 28 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दे को एशिया कप (पुरुष) का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को विमेंस वर्ल्ड कप में भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम को 88 रनों से हरा लागातार चौथे संडे जीत दर्ज की।

क्रांति गौड़ और दीप्ति ने लिए 3-3 विकेट :

भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई। उन्होंने 20 रन देकर 3 झटके हैं। क्रांति ने सदफ शमास (6 रन), आलिया रियाज (2 रन) और नतालिया परवेज (33 रन) को पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा ने तीन व स्रेह राणा ने दो विकेट लिए।

मैच रेफरी की गलती से भारत टॉस हारा :

टॉस के दौरान रेफरी की गलती से भारत टॉस हार गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला, तो पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल्स बोला। सिक्का जमीन पर हेड्स गिरा। मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज ने गलती से सना की कॉल को हेड्स सुन लिया था। उन्होंने पाकिस्तान को टॉस की विजेता घोषित किया।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से हराया, एश्ले का शतक डिवाइन के शतक पर पड़ा भारी
इंदौर। एश्ले गार्डनर (115) के शतक के बाद जेस केर (59 पर 3) और ताहुहु (42 पर 3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 89 रन से हरा दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 49.3 ओवर में 326 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 43.2 में 237 रन पर ऑलआउट हो गई।

शून्य पर लौटी सलामी जोड़ी :

327 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। उसकी दोनों ओपनर्स सूजी बेट्स और जॉर्जिया पिलमर शून्य पर पवेलियन लौट गई। न्यूजीलैंड को पहला झटका पहले ओवर की अंतिम गेंद पर लगा जब जॉर्जिया प्लिमर शून्य के स्कोर पर रनआउट हुईं। दूसरा झटका दूसरे ओवर में लगा जब सूजी बेट्स को सोफी मोलीन्युक्स ने शून्य पर बोल्ड कर दिया।

इसके बाद अमेलिया केर (33) ने कप्तान सोफी डिवाइन के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी निभा न्यूजीलैंड पारी को जमाने का प्रयास किया। इसके बाद कप्तान सोफी डिवाइन ने शतक लगा न्यूजीलैंड का स्कोर बोर्ड गतिमान रखा।

उन्होंने 111 रन की पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा टीम के लिए एमेलिया केर (33), इसाबेला गेज और ब्रुक हॉलिडे ने 28-28 और मैडी ग्रीन 20 रन की उपयोगी पारियां खेली। टीम के अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और पूरी टीम 237 रनों पर ढेर हो गई।