taken - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आयु धोखाधड़ी के दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी : बीएआई
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा है कि संघ उम्र में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं करेगा और मोहाली में हुई बैठक में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  उल्लेखनीय है कि मोहाली में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर (अंडर-13) रैंकिंग टूर्नामेंट में शुक्रवार को आयु सीमा से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के भाग लेने से अभिभावक नाखुश थे। अभिभावकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया जिसके बाद कई मुकाबले निलंबित कर दिये गये जबकि कई स्थगित कर दिये गये।

दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द किया जाएगा
मिश्रा ने इस घटना के बाद शनिवार को स्वंय मोहाली जाकर अभिभावकों से एक घंटे तक बातचीत की। मिश्रा ने बैठक के बाद अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बीएआई के पास उन दोनों खिलाड़ियों के पहचान पत्र हैं जिन्होंने पंजीकरण के समय संदिग्ध दस्तावेज जमा कराये थे। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और अन्य आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ विस्तृत जांच की जाएगी।  मिश्रा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, आयु-धोखाधड़ी समिति की बैठक के बाद दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

विरोध के बाद मैच एक दिन के लिए स्थगित
योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-13 स्पर्धाओं के पहले दिन के मुख्य ड्रॉ मैचों को एक घंटे की कार्रवाई के बाद ही रोकना पड़ा था। अभिभावकों के विरोध के बाद इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।  खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच चर्चा थी कि बैठक के बाद फिर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से रैंकिंग अंक छीन लिए जाएंगे, लेकिन मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बीएआई द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया था और आयोजकों के पास इस तरह के एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था।

अंक काटना और  रद्द करना पूरी तरह बीएआई के हाथ में
उन्होंने कहा, टूर्नामेंट के अंक काटना या रद्द करना पूरी तरह से बीएआई के हाथ में है। एक स्थानीय व्यक्ति ने भ्रम पैदा कर माता-पिता तक गलत संदेश पहुंचाया था जिसका बीएआई से कुछ लेना-देना नहीं है। किसी भी अंक को कम या रद्द नहीं किया गया है।

लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर होगी कार्रवाई
धौलपुर। उदयपुर जिले में हुए दुखद घटनाक्रम उपरान्त एवं उसके फोटो एवं उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना नितांत आवश्यक है। कार्यवाहक जिला मजिस्टेÑट एवं जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर ने बताया कि जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ लोक सेवकों, कार्मिकों, संविदा कार्मिकों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने के लिए पाबन्द करें।

ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में कार्यरत कार्मिकों, बीट कांसटेबल, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, कृषि पर्यवेक्षक अपने विभागीय कार्यो के अलावा स्थानीय क्षेत्राधिकार में लोक सौहार्द का वातावरण बनाये रखने एवं किसी भी बाहरी संदिग्ध व्यक्ति अन्य देशों, राज्यों से प्रवास पर आये व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलम्ब स्वयं अथवा अपने नियंत्राण अधिकारी के माध्यम से स्थानीय पुलिस थानो के भारसाधक अधिकारी, पुलिस थाना अधिकारी, प्रभारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  पुलिस थाना अधिकारियों का दायित्व रहेगा कि प्रतिदिन स्थानीय क्षेत्राअधिकार में अवस्थित होटल, रेस्टोरेन्ट एवं अन्य आश्रय स्थल धर्मशाला इत्यादि में ठहरने वाले व्यक्तियों की सूची प्राप्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।

शांति और सद्भाव बिगाड़ने वालों पर सख्ती से करें कार्रवाई: चिन्मयी गोपाल
टोंक। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चिन्मयी गोपाल ने कहा कि जिले में शांति एवं सद्भावना बनी रहे यह हम सभी का दायित्व है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उन्हें पाबंद किया गया है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करें, उसकी सूचना तत्काल प्रशासन व पुलिस को दी जाए।

ऐेसे असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिला कलक्टर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया जैसे ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर ऐसी कोई टिप्पणी, फोटो या वीडियो अपलोड तथा शेयर नहीं करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। आमजन भ्रामक खबरों व अफवाहों से दूर रहे। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि टोंक जिले के लोग संयमशील है। जिले के सभी धर्मों व समाज के लोग सद्भाव, शांति एवं भाईचारे से रहे। जिले की कानून व्यवस्था किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति द्वारा कानून हाथ में लिया गया तो उसके विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। शांति समिति के सदस्य अब्दुल कवि खान ने कहा कि वे उदयपुर में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते है।कानून अपने हाथ में लेने का हक किसी को नहीं है।

जाकिर कुरैशी ने कहा कि सभी समाज के अच्छे विचार रखने वाले लोगों को जिले में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। इम्तियाज खान ने कहा कि जिले का माहौल बिगाड़ने वाले लोगो के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। राजेन्द्र पराणा ने कहा कि जिले में शांति एवं सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर समय-समय पर कार्यवाही की जानी चाहिए। शिवजीराम यादव ने जिले के लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। शब्बीर अहमद ने प्रशासन एवं पुलिस का पूरा सहयोग करने पर भरोसा दिलाया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर परशुराम धानका, एएसपी सुभाष चंद मिश्रा, उपखण्ड अधिकारी टोंक गिरधर, पुलिस उपाधीक्षक सालेह मोहम्मद, नगर परिषद आयुक्त पूजा मीणा, कमलेश सिंगोदिया, राजाराम गुर्जर, बशीर अहमद, कविता सिंघल, राजू मालावत, अखिल कुरैशी, सुरेन्द्र भण्डारी, सत्यनारायण बैरवा, बसंत कुमार जैन, मंसूर खान सहित शांति समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

जुए-सट्टे के साथ बजरी माफि या पर होगी सख्त कार्रवाई: नाहर सिंह
टोंक एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर अलीगढ़ थाना प्रभारी नाहर सिंह द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध अपराध एवं अपराधियों पर की जा रही सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगता नजर आ रहा है। थाना प्रभारी के करीब 15 दिन के कार्यकाल में ही देखने को मिल रहा है कि क्षेत्र में जुए सट्टे, बजरी माफि या पर काफ ी हद तक अंकुश लगा है। जिसके चलते यहां के जागरूक लोग भी थाना प्रभारी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए नजर आते है।

आपको बता दें कि थाना प्रभारी अपनी कार्यशैली के प्रति बहुत गंभीर है, किसी भी तरह के अपराध की  सूचना व्हाट्सएप, मोबाइल एवं सोशल मीडिया पर  वायरल होने पर शीघ्र कार्रवाई करते हैं। जिसके चलते देखने में आ रहा है कि जुआ सट्टा एवं अवैध धंधे में लिप्त लोग इन दिनों भूमिगत होते नजर आ रहे हैं प्रभारी नाहर सिंह ने नवज्योति से विशेष बातचीत में कहा कि क्षेत्र में सट्टे का कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।यह अवैध कारोबार काफी समय से अलीगढ़ थाना क्षेत्र में अनेक जगहों पर संचालित होते है। हम पुलिस टीम के साथ सट्टे की खाई वाली करने वालों एवं जुआ ताश पत्ती खेलने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करेंगे
चौथ का बरवाड़ा-चौरू मार्ग पर करेंगे सख्ती

अलीगढ़ थाना प्रभारी नाहर सिंह ने बताया कि सिंह एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। सिंह ने कहा कि चौथ का बरवाड़ा से चौरू सहित अन्य मार्गों से होने वाली बजरी के अवैध परिवहन को सख्ती के साथ रोका जाएगा। ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी परिवहन करने वाले चालकों एवं मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं इन मार्गों पर बजरी माफि या एवं रेकी करने वालों एवं बजरी माफि या से जुड़े लोगों के साथ भी पुलिस आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई करेगी।
पुलिस और जनता एक सिक्के के दो पहलू: अलीगढ़ थाना प्रभारी नाहर सिंह ने बताया कि पुलिस और आमजन एक सिक्के के दो पहलू हैं। आमजन को भी पुलिस का सहयोग समय रहते करना चाहिए। जिससे किसी भी तरह के अपराध को समय रहते रोका जा सके एवं अपराधियों पर समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन का सहयोग रहा तो क्षेत्र में किसी भी संगीन अपराध को समय रहते रोका जा सकेगा। सिंह ने कहा कि अवैध कार्यों में अवैध धंधे में लिप्त लोगों की सूचनाएं हमें शीघ्र दें जिससे समय रहते इन पर अंकुश लगाया जा सके। अपराध एवं अपराधियों की कोई जाति बिरादरी नहीं होती। थानाप्रभारी ने कहा कि पुलिस का कार्य है कि आमजन की सुरक्षा करें एवं अपराधियों में डर बना रहे यही पुलिस का मुख्य उद्देश्य है इसलिए आमजन को भी आगे आकर पुलिस का भरपूर सहयोग एवं साथ देना चाहिए।
मुखबिर तंत्र होता जा रहा है मजबूत

मुखबिर द्वारा जो भी सूचनाएं दी जाती है उस पर थाना प्रभारी नाहर सिंह द्वारा समय रहते शीघ्र उचित कार्रवाई की जा रही है। यही थाना प्रभारी की कार्य शैली को अपनी अलग ही पहचान देती है। पुलिस महकमे में नाहर सिंह का नाम इसी तरह से लिया जाता है कि अपराधियों में नाहरसिंह का भय व्याप्त है।

गहलोत कैबिनेट की बैठक में आज ये होंगे फैसले....
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज शाम पांच बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में 5 एजेंडों पर चर्चा के बाद फैसला होने के आसार है। इसमें  कार्मिक विभाग का RPSC कृत्यों का परिसीमन विनियम 1951 में संशोधन, वन विभाग का झुंझुनूं बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम महात्मा गांधी बीड झुंझुनूं कंजर्वेशन रिजर्व करने, राजस्थान लोक सेवा आयोग विनियम 1951 में  संशोधन, राजस्थान न्यायिक सेवा नियम 2010 की अनुसूची में संशोधन, राजस्थान न्यायिक अधिकारी चिकित्सा सुविधा नियम 2018 के नियम 4 व 6 में  संशोधन, राजस्थान कंप्यूटर राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम 1992 की अनुसूची 1 में संशोधन का प्रस्ताव शामिल है। कैबिनेट के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इसमें अन्य एजेंडा पर चर्चा हो सकती है।

10 साल की मासूम को उठा ले गया जंगल में, किया दुष्कर्म, जंगल और खेतों की खाक छान रही पुलिस
चित्तौड़गढ़/बस्सी। ढाई वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि सोमवार को पारसोली थाना क्षेत्र में वर्षीय बालिका से दरिंदगी की घटना सामने आ गई।

सोमवार मध्यरात्रिा में क्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह की बिंदोली में हिस्सा लेने आया युवक शंभूलाल पुत्र लादूलाल भील ने 10 वर्षीय मासूम को उठा ले गए और पास के खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे वापस गांव ले आए। बालिका ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई तो हंगामा मच गया। भनक लगते ही दुष्कर्मी वहां से फरार हो गया। सूचना पर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। पुलिस आसपास के जंगल और खेतों की खाक छान रही है। बताया गया कि आरोपी पांडोली का रहने वाला है और वारदात के समय वह नशे की हालत में था। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है जिससे उसे ढूंढने में दिक्कत हो रही है।

गांव वालों ने की आरोपी की धुनाई
वारदात के बाद जब मासूम ने पिता और अन्य लोगों को आपबीती बताई तो देर रात वहां मौजूद लोगों ने दुष्कर्मी की पिटाई कर दी। मौका देखकर दुष्कर्मी वहां से भाग छूटा। परिवार के लोग बालिका को चिकित्सालय लेकर गए और बाद में सुबह थाने लेकर आए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दुष्कर्मी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

मासूम को काटा, मारपीट कर दांत तोड़ा
आरोपी युवक पांचवीं  कक्षा में अध्ययनरत इस बालिका को बिन्दोली के बाद पहले उसका घर और बाद में नदी का रास्ता दिखाने के बहाने गांव से बाहर ले गया। बाद में उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने बालिका के चेहरे के आस पास काटने के साथ मारपीट भी की जिससे बालिका का एक दांत टूट गया, वहीं उसके दाहिने कंधे पर चोट आई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर नामजद मामला दर्ज कर लिया है। उप पुलिस अधीक्षक रतनाराम देवासी, एसएचओ लोकपाल सिंह के नेतृत्व में पारसोली, मोतीपुरा, बड़ाखेड़ा, बरून्दनी चौराहा सहित आस पास की पुलिस उसे ढूंढ रही है।

मामा के साथ आया था शादी में
जांच-पड़ताल में सामने आया की कि आरोपी उसके मामा के साथ शादी समारोह में आया था। पुलिस द्वारा उन स्थानों  के पास आदि स्थानों पर अलग-अलग टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। पीड़िता का सोमवार को पारसोली सीएचसी पर प्राथमिक उपचार करवाया गया। बाद में बेगूं थानाधिकारी रतन सिंह कितावत ने सीएचसी पहुंच कर पीड़िता का मेडिकल करवाया।

जयपुर बम ब्लास्ट का फैसला हुआ, लेकिन पीड़ितों को न्याय का अभी तक इंतजार
जयपुर। शहर में आठ जगह हुए सिलसिलेवार बम ब्लास्ट की घटना को आज पूरे 14 साल हो चुके हैं। चंद मिनटों के अंतराल हुए शहर को स्तब्ध करने वाली घटना के घाव आज भी शहरवाासियों के सीने में ताजा हैं। शहर में 13 मई 2008 को हुई इस घटना के मामले में विशेष न्यायालय ने भले ही चार गुनहगारों को मृत्यु दंड़ की सजा सुना दी हो, लेकिन अभियुक्तों को फांसी नहीं मिलने के चलते शहरवासियों को सही मायने में अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।

मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों शाहबाज हुसैन, मोहम्मद सैफ, सरवर आजमी, सैफुर्रहमान और सलमान को गिरफ्तार किया था। जबकि कुछ अन्य आरोपियों को अब तक गिरफ्त में नहीं ले पाई है। इस मामले में पुलिस ने आठ मुकदमे दर्ज किए थे और इन सभी में आरोपियों पर चार्ज तय होने के बाद ट्रायल हुई। मामलों में एक हजार से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद विशेष अदालत ने 18 दिसंबर 2019 को शाहबाज हुसैन को बरी करते हुए अन्य चारों अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई थी। शाहबाज हुसैन पर आरोप लगाया गया था कि उसने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए ईमेल भेजा था।

अभियोजन पक्ष की गलती से फांसी में देरी
कानून के जानकारों का कहना है कि मामले में अभियोजन पक्ष ने शुरू से ही तकनीकी गलती की। जिसके चलते अभियुक्तों को अभी तक फांसी नहीं हो पाई है। एक ही दिन एक समान घटना होने के बाद भी पुलिस ने आठ ब्लास्ट के मामले में आठ अलग-अलग मामले दर्ज किए। वहीं अदालत में अलग-अलग आठ आरोप पत्र पेश किए। जिसके चलते अदालत ने भी आठों मामलों में अलग-अलग सुनवाई कर अपने फैसले दिए। जिसके चलते राज्य सरकार के डेथ रेफरेंस और अभियुक्तों की कुल अपीलों की संख्या मिलाकर करीब 44 हो गई हैं। ऐसे में हाईकोर्ट में सुनवाई में देरी होना लाजमी है।

फैसले के बाद जिंदा बम को लेकर फिर पेश किया आरोप पत्र
विशेष न्यायालय की ओर से फैसला सुनाने के करीब आठ माह बाद अभियोजन पक्ष ने चांदपोल हनुमान मंदिर के बाहर जिंदा मिले बम को लेकर शाहबाज हुसैन सहित बाकी चारों अभियुक्तों के खिलाफ फिर से आरोप पत्र पेश कर दिया। आरोप पत्र में मूल मामले के तथ्यों को दोहराते हुए समान धाराएं रखी गई हैं। इस मामले में अदालत में अभियोजन पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं हाईकोर्ट आरोपी शाहबाज हुसैन को गत 25 फरवरी को जमानत पर रिहा कर चुकी है।

ये हैं आरोपी
पहला आरोपी शाहबाज हुसैन उर्फ शानू निवासी मौलवीगंज, उत्तरप्रदेश। जयपुर में 13 मई 2008 को हुए बम ब्लास्ट के बाद सबसे पहले 8 सितंबर 2008 को शाहबाज हुसैन को गिरफ्तार किया गया। हालांकि विशेष न्यायालय ने बरी कर दिया। दूसरा आरोपी मोहम्मद सैफ, निवासी सरायमीर, आजमगढ़ उत्तरप्रदेश है। इसे 23 दिसंबर 2008 को गिरफ्तार किया गया। तीसरा आरोपी मोहम्मद सरवर आजमी, निवासी चांदपट्टी, आजमगढ़ उत्तरप्रदेश है। इसे 29 जनवरी 2009 को गिरफ्तार किया गया। चौथा आरोपी सैफ उर्फ सैफुर्रहमान, निवासी आजमगढ़ उत्तरप्रदेश है। इसको 23 अप्रेल 2009 को गिरफ्तार किया गया। पांचवा आरोपी सलमान, निवासी निजामाबाद, उत्तर प्रदेश है। इसे 3 दिसंबर 2010 को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कई अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

16 मिनट के अंतराल में इन जगहों पर हुए बम धमाके
1. 13 मई 2008 की शाम करीब 7.20 बजे पहला बम ब्लास्ट खंदा माणक चौक, हवा महल के सामने हुआ। इसमें 1 महिला की मौत हुई जबकि 18 लोग घायल।
2. दूसरा बम धमाका बड़ी चौपड़ के पास मनिहारों के खंदे में ताला चाबी वालों की दुकानों के पास शाम करीब 7.25 बजे हुआ। जिसमें 6 लोगों की मौत हुई साथ ही 27 लोग घायल हुए।
3. तीसरा बम ब्लास्ट शाम करीब 7.30 बजे छोटी चौपड़ पर कोतवाली थाने के बाहर पार्किंग में हुआ। इनमें 2 पुलिसकर्मियों सहित 7 लोगों की मौत हुई। जबकि 17 लोग घायल हुए थे।
4. चौथा बम धमाका भी इसी समय दुकान नंबर 346 के सामने, त्रिपोलिया बाजार के पास हुआ। इसमें 5 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हुए।
5. पांचवां बम धमाका चांदपोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के बाहर पार्किंग स्टैंड पर शाम 7.30 बजे हुआ। इनमें सबसे ज्यादा 25 लोगों की मौत हुई, जबकि 49 लोग घायल हुए।
6. छठा बम ब्लास्ट जौहरी बाजार में पीतलियों के रास्ते की कार्नर पर नेशनल हैंडलूम के सामने शाम करीब 7.30 बजे हुआ। इनमें 8 लोगों की मौत और 19 लोग घायल हुए।
7. सातवां बम धमाका शाम 7.35 बजे छोटी चौपड़ पर फूलों के खंदे में हुआ। इसमें 2 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए।
8. आठवां बम धमाका जौहरी बाजार में सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर के बाहर शाम 7.36 बजे हुआ। इसमें 17 लोगों की मौत हुई जबकि 36 लोग घायल हुए।
9. नौवे ब्लास्ट की कोशिश दुकान नंबर 17 के सामने चांदपोल बाजार में एक गेस्ट हाउस के बाहर करने की थी। बम में रात 9 बजे का टाइमर सेट था, लेकिन 15 मिनट पहले बम स्कॉड टीम ने इसे डिफ्यूज कर दिया।

नाबालिक बच्ची को बेचने का मामला: बच्ची के परिजनों के लेकर किरोड़ीलाल पहुंचे मंत्री के आवास, कार्रवाई नहीं होने पर धरने की दी चेतावनी
जयपुर। धरना किंग के नाम से विख्यात किरोड़ीलाल मीणा फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा जयपुर की रामनगरिया इलाके से गायब हुई नाबालिक दलित बच्ची के परिजनों को लेकर अस्पताल रोड स्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के घर जा पहुंचे। जहां उन्होंने नाबालिक बच्ची के परिजनों को न्याय दिलाने तक धरना देने की चेतावनी दी, तो मंत्री ममता भूपेश ने परिजनों को और किरोड़ी लाल को आवास में बुलाकर पूरा मामला समझा। इस दौरान मंत्री ने परिजनों को कार्रवाई का विश्वास दिलाया। वहीं किरोड़ी ने कहा कि दलित बच्ची 2 साल पहले के मामले में अभी भी न्याय का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बच्ची को बाल सुधार गृह भेचने की जगह उसे वेश्यावृत्ति के गिरोह के हाथों मैं ही सौंप दिया। ममता भूपेश के पास वह इसके न्याय की मांग को लेकर आए हैं। किरोड़ी ने तल्ख अंदाज में साफ कहा है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह मंत्री के घर के बाहर ही धरने पर बैठ जाएंगे।

रोहित जोशी मामले में बोले डोटासरा: किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता
जयपुर। मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म आरोप मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जांच के बाद जोशी पर पार्टी कार्रवाई करेगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता। हर मामले में जांच के बाद ही कार्यवाही की जाती है। रोहित जोशी पीसीसी सदस्य भी है तो इस सवाल पर डोटासरा ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के हिसाब से कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाता है, यदि रोहित जोशी जांच में दोषी पाया जाता है तो संगठन से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामलों में चाहे मेरा बेटा हो या किसी मंत्री का बेटा हो, सभी पर समान कार्यवाही की जाएगी। हमारी पार्टी भाजपा की तरह नहीं है, वहां तो किसी को कुछ कहने का हक भी नहीं है।

POW ट्रेन को लेकर बैठक में लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन का संचालन इस बार सितम्बर माह से शुरू हो सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर कवायद चल रही है। इसे लेकर आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ पिछले माह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स के एग्रीमेंट को रिन्यू कर इसे सितम्बर से शुरू किया जा सकता है। आरटीडीसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अजमेर में शाही ट्रेन का नया ठहराव हो सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर बात चल रही है। आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने सोमवार को अजमेर विजिट भी की है। उधर आरटीडीसी के एक सूत्र के बताया कि चार मई को पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे, लेकिन उनको अमलीजामा कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद दिया जाने की संभावना व्यक्त की है।

ट्रेलर चालक जिंदा जला, खलासी ने हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम, दो अन्य घायल
देवगढ़। नेशनल हाईवे स्थित डान की बावड़ी के समीप बुधवार मध्यरात्रि दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई जिसमें भीम की तरफ से आ रहे ट्रेलर चालक की जिंदा जलने और खलासी की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।

देवगढ़ पुलिस के अनुसार बुधवार मध्यरात्रि को दो ट्रेलरों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से दोनों ट्रेलरों में आग लग गई। ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद अचानक आग लगने से भीम की तरफ से आ रहा ट्रेलर चालक वसीम पुत्र इस्माईल खान निवासी शिकरावा तहसील पुन्हाना जिला मेवात नूंह हरियाणा स्टेरिंग में फंस गया जिससे वो आग में जल गया और मौत हो गई। इधर ट्रकों में आग लगने से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। हादसे की सूचना पर देवगढ़ थाने से थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत, एएसआई गोरधन सिंह मय जाप्ता एवं बग्गड़ चौकी से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर देवगढ़ नगरपालिका की फायरब्रिगेड ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों ट्रेलरों में लगी आग को बड़ी मशक्कत के बाद बुझाई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों एवं मृतक को ट्रेलरों से बाहर निकाला जिन्हें 108 एम्बुलेंस से देवगढ़ हॉस्पिटल भेजा गया। हॉस्पिटल ले जाते समय गम्भीर घायल खलासी जाहिद पुत्र नवाब खान निवासी लाडला थाना जुरेड़ा जिला भरतपुर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और घायल आवेश पुत्र अली मोहम्मद निवासी हसनपुर बीलोनड़ा तहसील फिरोजपुर जिरका जिला नूंह हरियाणा एवं सामने वाले ट्रेलर का चालक मुकेश पुत्र मल्ला सिंह रावत निवासी केशरपुरा थाना मांगलियावास अजमेर का हॉस्पिटल में उपचार किया गया। दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। एएसआई गोरधन सिंह ने गुरुवार को मृतकों के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने गाड़ी मालिक अली मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी हसनपुर बिलोण्डा थाना फिरोजपुर झिरका हरियाणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

बीजेपी वाले माफी मांगे हम फिर मंदिर बना देंगे: खाचरियावास
जयपुर। अलवर के राजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सराय गोल चक्कर में सड़क चौड़ी करने के दौरान अतिक्रमण हटाने पर विवाद शुरू हो गया है। रास्ते में आए 300 साल पुराने मंदिर पर भी बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि  राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड है और उसी ने यह कार्रवाई की है। अपने अस्पताल रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए धारीवाल ने कहा कि एक मंदिर को हटाने पर कोई विरोध नही हुआ, लेकिन दूसरे मंदिर को हटाने पर भाजपा ने तूल दिया। भाजपा बोर्ड ने ही मंदिर हटाने का फैसला था, इसमें सरकार से कोई अनुमति नही ली गई। मंदिर हटाने की घटना भी तीन दिन पुरानी है, उस दौरान कुछ नही हुआ, अब बीजेपी वाले तूल दे रहे है। धारीवाल ने कहा कि ईओ से मामले की तीन दिन में पूरी रिपोर्ट मांगी है।

बीजेपी वाले माफी मांगे हम फिर मंदिर बना देंगे: खाचरियावास
प्रेस वार्ता में प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड है, बोर्ड ने ही प्रस्ताव पारित किया। हमारा तो एक पार्षद है। ये बीजेपी का एक बार फिर चरित्र सामने आ गया है। हम तो फिर से मंदिर बना देंगे, अगर कोर्ट बीच में  नही आता है तो। जेपी नड्डा को आगे आकर बोलना चाहिए। बीजेपी के लोगो को राजनीति करनी है, केवल वोट की राजनीति करते है। मंदिर के मामले में बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए।

अलवर के जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम० नकाते ने सरकार को भेजी  तथ्यात्मक रिपोर्ट, रिपोर्ट में क्या है....

. नर्वनिर्वाचित नगर पालिका बोर्ड की द्वितीय बैठक एजेन्डे के प्रथम बिन्दु में नगर पालिका क्षेत्र राजगढ़ के मेला का चौराहा से गोल चक्कर तक के मुख्य रास्ते से मास्टर प्लान में बाधा व गारैव पथ में अवैद्य अतिक्रमण हटवाये जाने संबंधित प्रस्ताव नगरपालिका की साधारण सभा में चेयरमैन श्री सतीश दुहारिया एवं अन्य द्वारा सर्वसम्मति से पारित करवाया गया था।
. नगर पालिका क्षेत्र राजगढ के मेला का चौराहा से गोल चक्कर तक के मुख्य रास्ते से मास्टर प्लान के अनुसार बाधाओं को हटवाये जाने हेतु नगर पालिका बोर्ड मिटिंग दिनांक 08.09.2021 को सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।
. नगर पालिका राजगढ़ द्वारा उक्त मार्ग में आने वाला बाधा चिन्हित कर दिनांक 06.04.2022 को समस्त अतिक्रमियों को नोटिस व्यक्तिश दिये गये।
. अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका राजगढ ने अपने पत्रांक 250 दिनांक 12.04.2022 द्वारा अतिक्रमण हटवाये जाने के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल की मांग की गई।
. नगर पालिका राजगढ द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासनिक सहयोग चाहे जाने पर उपखण्ड अधिकारी राजगढ़ द्वारा कार्यालय हाजा के पत्रांक न्याय / 2022/587 दिनांक 13.04.2022 से श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय अलवर की सेवामे पुलिस बल उपलब्ध करवाये जाने हेतु निवेदन करते हुये समसंख्यक पत्रांक 588 दिनांक 13.04.2022 द्वारा श्रीमान की सेवा में सूचना प्रेषित की गई।
. अतिक्रमियों के प्रतिनिधिमण्डल से बराबर सम्पर्क स्थापित रखा गया। उनकी सभी मांगो का यथासंभव विधिक समाधान भी नगर पालिका राजगढ से करवाया गया।
. सभी अतिक्रमियों को अपने अवैद्य अतिक्रमण को खाली करने बाबत समझाईश भी की गई। साथ ही अतिक्रमण हटवाये जाने से दो दिन पूर्व ही मुनादी करवाई गई एवं स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से भी अवैद्य अतिक्रमण हटाये जाने बाबत सूचित किया गया। इस प्रकार अवैद्य अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु अतिक्रमियों को पर्याप्त समय दिया गया।
. दिनांक 17.04.2022 व 18.04.2022 को अतिक्रमण हटाय जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति का वैद्य निर्माण ध्वस्त नहीं किया गया। अतिक्रमण हटवाये जाने के दौरान किसी भी प्रकार का विरोध प्रकट नहीं किया गया एवं ना ही कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई।
. उपखण्ड अधिकारी राजगढ़ द्वारा अतिक्रमण हटवाये जाने के दौरान आवश्कता अनुसार चिकित्सा सहायता दल मय ऐम्बुलेन्स, पेयजल सुविधा, फायर ब्रिगेड इत्यादि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
. अतिक्रमण हटवाये जाने के दौरान दो पूर्व निर्मित मंदिरों पर कार्यवाही की गई जिनमें से एक मंदिर, जो कि हाल ही में बनाया गया था. पूर्ण तया वर्तमान नाले के उपर निर्मित था नाले पर निर्मित निजी मंदिर में स्थापित मूर्तियों को स्वयं निर्माणकर्ताओं द्वारा ही अतिक्रमण हटाये जाने से पूर्व ही हटा लिया गया था। यह अवगत करवाया गया था कि हटाई गई मुर्तियों को उनके द्वारा पुर्नस्थापित करवा लिया जावेगा। दूसरा मंदिर रास्ते में अवरोधक होने के कारण मंदिर का नगण्य एवं आंशिक हिस्सा ही हटाया गया। गर्भग्रह पूर्णतया सुरक्षित है। हटाये गये आंशिक हिस्से में शिव पंचायत के सदस्यों की मूर्तियों को विधिपूर्वक ससम्मान हटवाया गया है। हटाई गई मुर्तियों के स्थान पर नवीन मुर्तियों की स्थापना विधि-विधान पूर्वक करवाये जाने की कार्यवाही नगर पालिका राजगढ द्वारा की जा रही है।