rto jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में आज से शुरू होगा नो लगेज अभियान, बसों की छतों पर सामान ले जाना सख्त मना
जयपुर। आरटीओ प्रथम कार्यालय की ओर से मंगलवार से शहर में “नो लगेज अभियान” शुरू किया जा रहा है। अब बस मालिक और संचालक बसों की छतों पर किसी भी प्रकार का सामान नहीं रख सकेंगे। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यदि कोई बस छत पर सामान ले जाते हुए पकड़ी गई तो वाहन को मौके पर ही सीज़ कर दिया जाएगा। इसके लिए जयपुर क्षेत्र के सभी 20 उड़नदस्तों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरटीओ सेकंड के क्षेत्र में आज हुए एक बड़े हादसे में दो लोगों की मौत के बाद यह अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू किया जा रहा है। लगातार चेतावनियों और कार्यवाहियों के बावजूद बस संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी पर अब रोक लगाने की तैयारी है। शाम से यह विशेष अभियान शहरभर में प्रभावी रूप से लागू होगा।

जयपुर आरटीओ द्वितीय की टीम ने पांच बसों को किया बंद : जैसलमेर घटना के बाद भी नहीं सुधरे हालात, अग्निशमन यंत्र की जगह लगा रखा था एलपीजी सिलेंडर
जयपुर। जैसलमेर बस हादसे के बाद भी प्रदेश में यात्री वाहनों की यात्रियों की जान जोखिम में डालने की नीयत में सुधार नजर नहीं आ रहा। जैसलमेर हादसे के बाद चेते सरकारी अमले की जांच में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आ रही हैं, जिससे कमाई के लालच में लोगों की जान से खिलवाड़ करने में गुरेज नहीं किया जा रहा है। हाल ही में परिवहन मंत्री की मौजूदगी में हुई बसों की जांच में ऐसा मामला सामना आया है, जिसमें बस संचालकों ने सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर अग्निशामक यंत्र की जगह एलपीजी सिलेंडर लगा रखा था। इस घटना का खुलासा डिप्टी सीएम एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की मौजूदगी में चौमूं के पास बसों की जांच में हुआ। इस दौरान जयपुर आरटीओ द्वितीय की टीम ने पांच बसों को जब्त किया। जिनमें से एक में भी इमरजेंसी व एक्जिट गेट नही मिला। इन बसों की आरसी निलंबित करने से पहले बस मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

आग लग जाती तो क्या होता
हाल ही में बैरवा ने सीकर से आते समय चौमंू में रुककर बसों की जांच की थी। मंत्री की जांच के बाद जब विभागीय अफसरों ने बसों की बारीकी से जांच की तो गंभीर लापरवाही सामने आई। अफसरों की टीम ने जब एक बस की डिक्की की जांच की तो उसमें अग्निशामन यंत्र की जगह एक एलपीजी गैस सिलेंडर मिला। इस सिलेंडर से यदि कोई हादसा हो जाता तो जैसलमेर जैसी घटना हो सकती थी। बड़ा सवाल यह है कि यह बस गुजरात से खाटूश्याम जी के लिए आई थी। रास्ते में आधा दर्जन से अधिक आरटीओ-डीटीओ कार्यालय पड़ते है, लेकिन किसी भी इसे जांच नही किया। जबकि मुख्यमंत्री ने ऐसी बसों पर कार्रवाई के निर्देश जारी कर रखे हैं।

किसमें क्या मिला
बस संख्या एमपी-44 जेड डी 9944 में 36 स्लीपर की जगह 48 स्लीपर लगे मिले। इमरजेंसी व एग्जिट गेट नही मिला। वहीं इस बस की डिक्की में एक गैस सिलेंडर भी रखा मिला। बस संख्या एआर-11 एल 1111 30 की जगह 36 स्लीपर लगे मिले। इसमें एग्जिट व इमरजेंसी गेट नही मिला। वहीं तीन अन्य बसों को भी बॉडी कोड का उल्लंघन करने व इमरजेंसी गेट की जगह स्लीपर लगाने पर सीज किया गया।

यात्रियों को भेजा सिंधीकैंप
बस को परिवहन की टीम लेकर चौमूं डीटीओ कार्यालय में पहुंची, जहां यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में डीटीओ अनूप सहरिया की समझाइश से मामला शांत हुआ। विभाग ने यात्रियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की। इसके बाद उन्हें रात तीन बजे वैकल्पिक व्यवस्था से जयपुर (सिंधीकैंप) के लिए रवाना किया गया।

चौमूं में परिवहन मंत्री की मौजूदगी में बसों की जांच की गई। इस दौरान एक बस में अग्निशामन यंत्र की जगह गैस सिलेंडर मिला। इस बस में करीब 40 से अधिक सवारियां थी। इस बस सहित पांच बसों को सीज किया गया।
धर्मेन्द्र चौधरी, जयपुर
आरटीओ द्वितीय

आरटीओ जयपुर द्वितीय की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 39 वाहन ज़ब्त
जयपुर। राजस्थान परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की सचिव एवं आयुक्त शुची त्यागी के सख्त निर्देशों पर मंगलवार को आरटीओ जयपुर द्वितीय ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बिना परमिट, टैक्स चोरी, रोडवर्दीनेस उल्लंघन और अवैध यात्री ढुलाई में संलिप्त वाहनों पर शिकंजा कसा। यह कार्रवाई अचानक और योजनाबद्ध तरीके से तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई। परिवहन निरीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि पहला चरण चंदवाजी थाना क्षेत्र में चला, जहां जयपुर-चोमू मार्ग के यात्री ठहराव बिंदुओं पर लंबे समय से निजी नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों द्वारा अवैध यात्री ढुलाई की शिकायतें मिल रही थीं। यहां 18 वाहन जब्त किए गए।

दूसरा चरण चोमू-कालाडेरा मार्ग पर चला, जहां भी बिना परमिट और टैक्स चोरी में लिप्त वाहन संचालित हो रहे थे। यहां 11 वाहन पकड़े गए, जिनमें से 6 वाहन मौके पर ही सुपुर्द कर दिए गए। तीसरा चरण प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र (अलवर) में हुआ, जहां 10 वाहन जब्त किए गए। पूरे अभियान में कुल 39 वाहन पकड़े गए। विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध यात्री ढुलाई और टैक्स चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।