he differences in hindu calendar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इस साल भी दीपावली को लेकर हिन्दू पंचांगों और सरकारी कैलेण्डर में मतभेद : सरकारी तारीख 20 अक्टूबर तो पंचांगों में दूसरे दिन बताई दीवाली
जयपुर। पिछले साल की तरह इस बार भी दीपावली पर्व मनाने को लेकर हिन्दू पंचांगों और सरकारी कैलेण्डर के बीच मतभेद है। पिछले साल भी दीपावली की तारीख को लेकर असमंजस पैदा हुआ था। राजस्थान सरकार की ओर से 2025 का जारी कैलेण्डर में दीपावली का अवकाश सोमवार, 20 अक्टूबर को बताया गया है। इसके दो दिन बाद बुधवार, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और तीसरे  दिन 23 अक्टूबर को भाई दूज बताई गई है। राज्य सरकार ने इन तीनों दिनों को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यानी के मंगलवार, 21 अक्टूबर को सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। इसके विपरीत कई हिन्दू पंचांगों में इस साल दीपावली 21 अक्टूबर को बताई गई है। पंचांगों के अनुसार 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:46 बजे से 21 अक्टूबर 2025 को शाम 5:56 मिनट तक अमावस्या रहेगी। पंचांगों के अनुसार इस साल शनिवार, 18 अक्टूबर को धन तेरस एवं सोमवार, 20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी तथा मंगलवार, 21 अक्टूबर को दीवाली और बुधवार, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा तथा गुरुवार, 23 अक्टूबर को भाई दूज मनाई जाएगी।

पिछले साल यह थी अमावस्या की स्थिति
पिछले साल अमावस्या 31 अक्टूबर की दोपहर 3.53 बजे से शुरू होकर एक नवम्बर की शाम 6.17 बजे तक रही थी। ऐसे में अमावस्या की तिथि के दौरान दो दिन प्रदोष काल रहा था। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बाद एक घड़ी से अधिक अमावस्या होने पर वह पर्व मनाया जा सकता है। एक नवम्बर को जयपुर में सूर्यास्त 5.40 बजे हुआ था। इसके बाद करीब 37 मिनट तक अमावस्या रही थी।

पिछले साल 1 नवम्बर की थी छुट्टी घोषित
दीपावली पर्व मनाने को लेकर बने विवाद के बीच रास्ता निकालते हुए राजस्थान सरकार ने एक नवम्बर की छुट्टी घोषित कर दी थी। अगर इस बार भी राज्य सरकार ने रास्ता निकाल कर 21 अक्टूबर की छुट्टी घोषित कर दी, तो राज्य कर्मचारियों के मजे हो जाएंगे। उन्हें 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक लगातार छह दिन छुट्टियां मिलेगी। चूंकि 18 अक्टूबर को शनिवार और 19 अक्टूबर को रविवार है। अगर किसी कर्मचारी ने 24 अक्टूबर का अवकाश ले लिया तो, उसे लगाताार नौ दिन मौज-मस्ती का मौका मिलेगा। चूंकि 25 अक्टूबर को शनिवार और 26 अक्टूबर को रविवार का अवकाश है।

पिछले साल भी रहा था मतभेद
पिछले साल 2024 में भी दीपावली पर्व को मनाने को लेकर हिन्दू पंचांगों और सरकारी कैलेण्डर के बीच मतभेद रहा था। केन्द्र और राज्य सरकार के कैलेण्डर में पिछले साल दीपावली का अवकाश 31 अक्टूबर किया था। जबकि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश के ज्योतिषीय पंचांगों में दीपावली का पर्व एक नवम्बर को बताया था। हालांकि कुछ पंचांगों में भी 31 अक्टूबर को दीपावली बताई गई थी।