gujarat road accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गुजरात हादसे में प्रदेश के सात लोगों की जान गई, राज्यपाल-सीएम ने जताया शोक
जयपुर। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के बस के आगे चल रहे ट्रक में घुसने से राजस्थान के सात लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों में नौ साल का बच्चा भी शामिल है। बालाजी ट्रेवल्स की यह बस बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी।  यह भीषण हादसा तड़के वडोदरा-हलोल रोड पर कोटंबी के पास हुआ। हादसे में मौत का शिकार हुए लोग डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा जिलों के रहने वाले थे। यहां पहुंची खबरों के अनुसार बस बांसवाड़ा, परतापुर, सागवाड़ा से सूरत जा रही थी और उसमें करीब 45 यात्री सवार थे।

बस तडके करीब चार बजे कोटंबी गांव के पास पहुंची ही थी कि वह आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में अधिकांश यात्री राजस्थान के बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिले के थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को वडोदरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद: सीएम
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि गुजरात के वडोदरा में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बना कर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ लाभ दें।

मृतकों में से पांच की हुई पहचान
भीषण सड़क हादसे में मारे गए 6 लोग राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान पिंकी भाटिया (36) निवासी पड़वा तहसील सागवाड़ा, महेंद्र कुमार पुत्र भोगीलाल पंड्या (68) निवासी मंदिर सड़क घम्बोला, विनोद पुत्र नरेश डामोर (30) निवासी पड़वा तहसील सागवाड़ा, बस चालक मुकेश पुत्र जीवाजी डिंडोर (34) निवासी राजवाड़ा तहसील गलियापुर और प्रीत पुत्री हितेश भाटिया (9) निवासी सागवाड़ा के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान हरजिंगभाई कटारा के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

गुजरात सड़क हादसा: 40 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चार शिक्षकों की मौत, मृतकों में 2 राजस्थान के लाल
पाली। रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लौट रहे टीचर की कार 40 फीट गहरी माजूम नदी में जा गिरी। कार में सवार चार टीचर की मौत हो गई। इसमें दो टीचर राजस्थान के रहने वाले थे। हादसा गुजरात के अरवल्ली जिला मुख्यालय मोडासा के पास 9  अगस्त को माजूम ब्रिज पर हुआ। राजस्थान के मुंडारा (सादड़ी) और कपिल उपाध्याय, भरतपुर के संजय नगर के रहने वाले थे। दोनों के शव राजस्थान लाए गए तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दीपक-कपिल का अंतिम संस्कार 11 अगस्त को किया गया। इनके अलावा अहमदाबाद के चांदखेड़ा निवासी विशाल राज, गुजरात के ही पाटण जिले के राधनपुर तहसील के निवासीआबिद मरडिया की भी जान चली गई थी।

गौरतलब है कि अहमदाबाद, गुजरात के चांदखेड़ा स्थित केबी रॉयल अल्टेजा सोसायटी निवासी विशाल राज अपने साथी आबिद, दीपक (27) और कपिल उपाध्याय (35) के साथ 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाकर कार से मोडासा लौट रहे थे। मोडासा शहर के बाईपास के पास माजून ब्रिज से गुजरते वक्त उनकी कार बेकाबू होकर 40 फीट नीचे माजू नदी में जा गिरी। हादसे में चारों टीचर्स की मौत हो गई। चारों ही मोडासा में प्राइवेट स्कूल और नीट-जेईई की निजी ट्यूशन क्लालेस में कोचिंग देते थे। चारों मोड़ासा, गुजरात में ही रहते थे। हादसे में कार चकनाचूर हो गई। इसमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। एक की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई। पाली में ही है दीपक का ससुराल- मुंडारा (पाली) गांव निवासी दीपक का ससुराल पाली में है। करीब दो साल पहले पाली की ही रहने वाली ट्विंकल मेवाड़ा के साथ उनकी शादी हुई थी। दीपक के पिता फालना में कार रिपेयरिंग की वर्कशॉप और ऑटो पार्ट्स की शॉप चलाते है।  दीपक पहले फालना के नोबेल स्कूल में भी पढ़ा चुके हैं।