foreign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विदेशी किशोरों ने अपनाया सनातन धर्म, सीख रहे हिन्दू साधना पद्धति
प्रयागराज। सनातन धर्म का डंका दुनिया भर में बज रहा है। विदेशी किशोरों पर संन्यास का क्रेज छाया है। वे माथे पर तिलक, सिर पर मोटी चोटी और मोती-रामनामी ओढ़कर प्रभु श्रीराम, भगवान शिव और श्रीकृष्ण को समझने का प्रयास कर रहे हैं। विदेशी किशोरों ने सनातन धर्म से प्रभावित होकर संस्कृति और संस्कार बदल लिया है। सनातन धर्म का डंका सात समंदर पार तक बज रहा है, इसका विश्व समुदाय के सामने जीता-जागता उदाहरण महाकुंभ में आए बाल और किशोर संन्यासी हैं। संगम की रेती पर अमेरिका, रूस और जर्मनी के कई बालकों और किशोरों ने सनातन धर्म से प्रभावित होकर अपनी संस्कृति और संस्कार दोनों बदल दिए हैं। रूस की राजधानी मास्को से आए दिमित्रो और डेनियल संन्यास धारण कर संगम में डुबकी लगाकर वेद की ऋचाओं का पाठ कर रहे हैं। वह संतों के सानिध्य में देव भाषा संस्कृत भी सीख रहे हैं, ताकि वेद के श्लोकों का शुद्ध उच्चारण कर सकें। 11 वर्षीय दिमित्रों और 13 वर्षीय डेनियल ही नहीं ऐसे 50 से अधिक विदेशी बालक और किशोर महाकुंभ के दो स्नान पर्व बीतने तक सनातन संस्कृति को पूरी तरह अपना कर संन्यासी बन चुके हैं।

यह विदेशी किशोर संन्यासी बनकर कल्पवासियों के बीच की कठिन जीवन शैली से लेकर नागाओं के धूना रमाने की साधना तक को करीब से जानने का प्रयास कर रहे हैं। सेक्टर-19 के अपने शिविर में दिमित्रो चार बजे भोर में ही उठ जाते हैं। यह रिक्शे से हर रोज प्रात: संगम स्नान के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजा करते हैं। वह बताते हैं कि कल्पवास कर रहे देवरिया निवासी रामायण तिवारी से वह पूजा पद्धति सीख रहे हैं। इसी अमेरिका के न्यूयार्क निवासी उद्यमी एडम्मा के पुत्र 15 वर्षीय पुत्र लियाम ने भी महाकुंभ में हिन्दू धर्म अपना लिया है। जींस, कोट-पैंट में न्यूयार्क से आए लियाम ने अब सफेद धोती पहनने, लपेटने के साथ ही रामनामी ओढ़कर ध्यान और प्रभु का नाम जप शुरू कर दिया है। लियाम ने संगम पर केश मुंडन कराकर मोटी चोटी रख ली है। वह भी रोज रिक्शे से संगम में डुबकी लगाने जाते हैं। वह दुर्गा चालीसा, हनुमान चालीसा के साथ ही वेद पाठ का अभ्यास कर रहे हैं। इसी तरह जापान की महामंडलेश्वर केको आईकाव्य उर्फ कैला माता के शिविर में रूस, जापान और नेपाल के बालक और किशोर संन्यासी के अंश में ध्यान-साधना में रम गए हैं।

जूना अखाड़े के महंतों, महामंडलेश्वरों के शिविरों में 50 से अधिक विदेशी बालक और किशोर संन्यासी बनकर ध्यान-साधना कर रहे हैं। ऐसे कई किशोर संन्यासी बनने के बाद तीन पहर गंगा स्नान भी कर रहे हैं। महाकुंभ क्षेत्र में बने 12 राज्यों के पवेलियन भारत की एकता का संदेश दे रहे हैं। यहां दादरानागर हवेली, नागालैंड, लेह, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों की संस्कृति का संगम हो रहा है। प्रदेश सरकार देश-विदेश के लोगों को महाकुंभ का आमंत्रण भेजा गया है। राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों को आमंत्रण दिए गए। इसका असर दिखने लगा है। सेक्टर सात में 12 राज्यों के पवेलियन बनाए गए हैं। इन राज्यों की खूबियों को प्रदर्शित किया गया। नागालैंड का चांगलो, लेह का शोंडोल लोक नृत्य समेत दादरानगर हवेली, छत्तीसगढ़, गुजरात, एमपी, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान की संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है।

यूएस की महिला से शादी का ड्रामा कर किया दुष्कर्म
कोटा। फेसबुक पर दोस्ती के बाद भारत घूमने आई फ्लोरिडा की 45 वर्षीय विदेशी महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने बूंदी  महिला पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती कर धोखाधड़ी से भारत बुलाकर  शादी रचाने और फिर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर और बिना नंबरी एफआईआर को दर्ज कर मामले को अजमेर के सिविल लाइन थाने को गुरुवार को भेज दिया है।

फेसबुक पर दोस्ती कर भारत बुलाया
सीओ बूंदी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि पीड़ित महिला अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली है। उसने रिपोर्ट में बताया कि  सोशल मीडिया पर उसकी मानव सिंह से दोस्ती हुई और दोनों बातें करने लगे और प्रेम हो गया , इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर फेसबुक दोस्त मानव सिंह के बुलाने पर  अप्रैल 2024 में  भारत घूमने आई और भारत घूमकर वापस चली गई थी। इसके बाद वह दोबारा जुलाई में भारत फिर आई और  दिल्ली से जयपुर पहुंची, जहां उसे मानव सिंह मिला,जिसने  3 जुलाई से 21 जुलाई तक एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे लेकर अजमेर पहुंचा और नसीराबाद के एक मंदिर में उसके साथ शादी की।   फिर मानव सिंह ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कमरा किराए से लेकर उसे रखा तथा दुष्कर्म किया। उसे जब युवक के शादीशुदा होने का पता चला तो  कहासुनी हो गई । उसने इस बात का विरोध किया । पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे पूर्व में शादीशुदा होने की जानकारी नहीं देते हुए उसे विश्वास में लेकर एक मंदिर में शादी का ड्रामा किया। जब युवती होटल से उसके घर जाने की जिद्द पर अड़ गई और जब उसके घर पहुंची तो  वहां पर उसकी पत्नी और बच्चा मिले ।

बूंदी महिला थानाधिकारी आशमीन ने बताया कि पीड़िता ने  आरोपी  युवक के खिलाफ एनजीओ के माध्यम से  बूंदी महिला थाने में   दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तत्काल पीड़िता की सुनवाई करते हुए उससे लिखित रिपोर्ट ली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल में मेडिकल करवाया। उसके बाद आरोपी युवक के विरुद्ध जीरो एफआईआर दर्ज कर ली।

गोरे सैलानियों को तरस रहा रिवर फ्रंट
कोटा । कोटा विकास प्राधिकरण (नगर विकास न्यास) की ओर से शहर में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने का दावा तो किया जा रहा है। लेकिन उन पर्यटन स्थलों की विदेशों तक पहचान नहीं बन सकी हैं। यही कारण है कि चम्बल रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन को देखने के लिए 9 माह में मात्र 550 ही विदेशी मेहमान आए हैं  । पिछली कांग्रेस सरकार में तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के प्रयासों से नगर विकास  न्यास ने चम्बल नदी के किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण कराया। नदी के दोनों छोर पर देशी-विदेशी कई ऐतिहासिक मानूमेंट बनाए। साथ ही वहां कई तरह के सांस्कूृतिक कार्यक्रम, फव्वारा शो, लाइटिंग व अन्य आकर्षण के केन्द्र बनाए।

न्यास अधिकारियों का दावा था कि जिस तरह  का निर्माण यहां किया गया है उससे चम्बल नदी में गिरने वाली गंदगी तो खत्म होगी। जिससे नदी का जल निर्मल बना रहेगा। साथ ही नदी किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा दूर होगा। साथ ही इन पर्यटन स्थलों को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आएंगे। लेकिन रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन अभी तक विदेशों में अपनी पहचान नहीं बना सके हैं। साथ ही पर्यटन मानचित्र पर भी उन्हें नहीं दर्शाया जा रहा है। जिससे विदेशी मेहमानों को इनके बारे में जानकारी कम है।जानकारों का कहना है कि विदेशी पर्यटक बूंदी व सवाई माधोपुर तक तो आते हैं लेकिन कोटा आने में हिचकते हैं। कोटा में ऐसा कोई आकर्षण नहीं है। जिससे विदेशी मेहमान यहां आ सके। रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन पार्क अभी बने हैं लेकिन उन्हें भी उतने व्यापक स्तर पर प्रचारित नहीं किया जा रहा है जितना किया जाना चाहिए।

9 माह पहले हुआ था उद्घाटन
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले सितम्बर 2023 में रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन पार्क का उद्घाटन हुआ था। 12 सितम्बर को रिवर फ्रंट का और अगले दिन 13 सितम्बर को ऑक्सीजोन सिटी पार्क का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। दोनों का उद्घाटन हुए करीब 9 माह का समय हो चुका है।

प्रवेश इतना महंगा कि रिवर फ्रंट में कम होने लगे सैलानी
चम्बल रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन सिटी  पार्क देखने के लिए जहां स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। उद्घाटन के बाद दो माह तक कोटा वासियों के लिए रिवर फ्रंट पर नि:शुल्क प्रवेश रखा गया था। उस समय तो 8 से 10 हजार लोग रोजाना यहां घूमने आ रहे थे। हालांकि अब 200 रुपए प्रवेश टिकट होने के बाद भी लोग यहां घूमने जा रहे हैं  लेकिन उनकी संख्या अपेक्षाकृत कम है।  केडीए अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सितम्बर से जून तक 9 माह में दोनों जगह पर कुल 550 विदेशी पर्यटक घूमने आए हैं। जिनमें से रिवर फ्रंट पर 500 व ऑक्सीजोन में तो मात्र 50 ही विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। इनमें भी अधिकतर पर्यटक तो दशहरा मेले के दौरान आने वाले पर्यटक ही शामिल हैं।

प्रचार के प्रयास जारी
विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई थी। अधिकतर समय तो उसी में बीत गया। अब आचार संहिता हटी है। रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल हैं। इनके बारे में देश व विदेशों में प्रचार के प्रयास जारी हैं। पर्यटन विभाग व टूर कम्पनियों से सम्पर्क कर विदेशों से आने वाले पर्यटकों को कोटा और इन दोनों स्थलों पर भी लाने के लिए कहा जा रहा है।
-भूपेन्द्र बंशीवाल, एक्सईएन केडीए कोटा

रूस ने चीन की सरकार को दिया विध्वंसक गतिविधियां चलाने वाले विदेशी संगठनों का ब्यौरा
मास्को। रूस की संसद के निचले सदन ड्यूमा के विदेशी दखलंदाजी की जांच के लिए गठित आयोग ने कुछ विदेशी संगठनों द्वारा रूस एवं चीन के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियां चलाये जाने को लेकर हाल ही में एक डॉजयिर चीन की सरकार को सौंपा है। आयोग के वासिली पिस्कारेव ने सोशल मीडिया पर प्रकाशित एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बयान में कहा कि हमने हाल ही में रूस और चीन से संबंधित विदेशी संगठनों की विध्वंसक गतिविधियों पर सामग्री चीनी पक्ष को हस्तांतरित की है। यह खबर ऐसे समय आयी है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन चीन की यात्रा से लौटे हैं और वहां उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ असाधारण, गहन एवं सार्थक बातचीत हुई है।

पिस्कारेव ने कहा कि आयोग निकट भविष्य में नई चुनौतियों और खतरों तथा रूस और चीन पर बढ़ते बाहरी दबाव के कारण संप्रभुता की रक्षा करने के लिए और चीनी भागीदारों के साथ विदेशी हस्तक्षेप के विरुद्ध विधायी प्रतिकार करने के लिए अपनी अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान जारी रखने की योजना बना रहा है। चीन एवं रूस के राष्ट्रपतियों के बीच दो दिन पहले बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल्स में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नाटो के रुख को विनाशकारी करार देने के साथ ही पूर्वोत्तर एशिया में शक्ति संतुलन को बदल कर अमेरिकी आधिपत्य स्थापित करने के प्रयासों की निंदा की थी।

बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को असाधारण, गहन एवं सार्थक बताया गया और वैश्विक राजनीति को प्रभावित करने वाली कई अहम घोषणाएं की गयीं। वक्तव्य के अनुसार रूस और चीन के नेताओं ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नाटो के रुख को विनाशकारी करार दिया है और विभिन्न देशों से टकराव वाली नीतियां अपनाने, दूसरों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बंद करने का आह्वान किया है। चीन ने संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के रूस के प्रयासों का समर्थन तथा उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध किया है।

किसी भी राज्य को दूसरों की सुरक्षा की कीमत पर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करनी चाहिए। रूस, चीन ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के साथ राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और मानवीय संबंधों में सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने का संकल्प जताया और सैन्य निर्माण के माध्यम से पूर्वोत्तर एशिया (विशेष रूप से उत्तर कोरिया के संदर्भ में) में शक्ति संतुलन बदलने के अमेरिकी आधिपत्य प्रयासों का विरोध व्यक्त किया है। वक्तव्य में रूस, चीन ने अलग-अलग देशों द्वारा सशस्त्र टकराव के लिए अंतरिक्ष का उपयोग करने के प्रयासों का विरोध किया तथा  राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बहुपक्षीय, पारदर्शी वैश्विक इंटरनेट प्रशासन प्रणाली सुनिश्चित करने की वकालत की है।

एक करोड के अधिक की साईबर ठगी करने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने रविवार को एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। अब तक वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। इनके कब्जे से आधा दर्जन स्वेप मशीन दो दर्जन एटीम व डेबिट कार्ड एवं दो दर्जन फर्जी बिल बुक जब्त किए है।

डीसीपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि साईबर अपराधियों ने आमजन को विदेशी सामान सस्ते दामों पर बैचने के नाम पर सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से झांसे में लेकर ठगी की वारदातें आये दिन लगातार होती रहती है। इन अपराध में सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिये एव वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने चेन अली दियारा पुत्र अली दियारा, वेस्ट अफ्रिका से हाल ही में  बंगाली कॉलोनी सन्त नगर बुरारी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूर्व में दो आरोपी सौरभ चौहान व कमल लोहट उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर चुकी है। अली दियारा को प्रोडक्शन वारण्ट पर गिरफ्तार किया गया।

यह है मामला
परिवादी हरदयाल ने प्रकरण दर्ज करवाया कि 20 मई 2021 को साईबर ठग ने स्वय को एलिका निवासी रोमानिया किंमडॉम होना बताकर और स्वय का मोबाईल का व्यवसाय होना बता कर परिवादी को महंगा विदेश मोबाईल सस्ते दाम में बैचने का झांसा देकर और फर्जी बिल परिवादी को वॉटसएप करके एयरपोर्ट से डिलेवरी लेने हेतु कस्टम ड्युटी जमा करवाने के नाम पर 25,500 रूपये खाते में जमा करवा लिये और बाद में डिलीवर किये जाने वाले पार्सल में विदेशी करेंसी होने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी की वारदात की।

तरीका वारदात:
आरोपी सोशल मीडिया एप के माध्यम से चेटिंग कर लोगों से सम्पर्क कर विदेशी महिला होना बताकर विदेश में स्वयं का व्यवसाय होना बताकर ऑनलाईन खरीदारी करने वालों के साथ ठगी करते है। फर्जी सिम से लोगों को कॉल कर इम्पोर्टेड गिफ्ट एवं विदेशी पार्सल एयरपोर्ट से लेने के लिये कस्टम ड्युटी जमा करवाने के नाम पर अलग अलग फर्जी बैंक खातों में रूपये जमा करवाकर ठगी को अंजाम देते है। आरोपी ठगी गई राशी खाते में जमा होते ही तुरत ही अलग अलग फर्म से खरीदरी दिखाकर फर्म के खाते में राशि ट्रांसफर करते। फर्म के खाते से कुछ राशी फर्म मालिक को कमीशन के रूप में देकर नकद प्राप्त कर लेते है।

अहम तथ्य:
आरोपी बेन अली दियारा वर्ष 2017 में पर्यटन वीजा एवं वर्ष 2021 में व्यवसाय वीजा पर देश में आया था, तभी से वह लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। आरोपी सौरभ चौहान पुत्र सुनील कुमार,  निवासी  ओम विहार फेज 2 A उत्तम नगर, थाना उत्तम नगर जिला पश्चिम, नई दिल्ली हाल मकान नम्बर 41 सैकण्ड फ्लोर टी ब्लॉक, गली नम्बर 8 उत्तम नगर, धाना उत्तम नगर, नई दिल्ली हाल तिलक नगर, थाना तिलक नगर जिला पश्चिम, नई दिल्ली एवं कमान लोहट उर्फ अन्नू पुत्र राजेश लोहट, काली माता मन्दिर के पास, थाना-नेताजी सुभाष पैलेस नई दिल्ली पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के कब्जे से आधा दर्जन स्वेप मशीन, दो दर्जन एटीम व डेविट कार्ड एवं दो दर्जन फर्जी बिल बुक जम की थी। आरोपी से तफतीश पर नाला साफरा मुम्बई में उगी की वारदात करना प्रकाश में आया है।

हर भारतीय पांच विदेशी दोस्तों को भारत दर्शन के लिए भेजे: PM मोदी
कोपेनहेगन। तीन दिनों की यूरोप यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क पहुंचे। डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने उनका स्वागत किया। मोदी और फ्रेडरिक्सन ने भारत-डेनमार्क के टॉप बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। मोदी ने विल्ला सेंटर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए सभी भारतीयों का आभार व्यक्त किया और लोगों को चलो भारत का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में रह रहा हर भारतवासी अगर पांच गैर-भारतीयों को घूमने के लिए भारत भेजने का काम करेगा तो भारत दुनिया का सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन बन जाएगा।

आप बताएं भारत में क्या-क्या है
उन्होंने कहा कि आप उन्हें बताएं कि हमारे यहां ये है। इससे हम ताकत बन सकते हैं। पीएम ने चुटिले अंदाज में कहा कि ऐसा मत कहना कि वहां डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। एक जमाने में लोग पैदल भारत देखने आते हैं। हमें फिर से वातावरण बनाना है। दुनिया के लिए एक ही डेस्टीनेशन बन जाएगा इंडिया। ये काम राजदूतों का नहीं आप जैस राष्टÑदूतों का है। आप ये करेंगे।

हमने दुनिया को सस्ती वैक्सीन दी
उन्होंने कहा कि हमने दुनिया को कोरोना की सस्ती वैक्सीन दी। अगर भारत मेड इन इंडिया, सस्ती और प्रभावी वैक्सीन पर काम ना करता, बड़े स्केल पर प्रोडक्शन ना करता, तो दुनिया के अनेक देशों की क्या स्थिति होती।

हमारे संस्कार भारतीय
पीएम मोदी ने हॉल में मौजूद लोगों से कहा कि यहां कोई पंजाबी, कोई बंगाली, कोई गुजराती, कोई उड़िया और कोई किसी दूसरी भाषा का है। लेकिन भाषा कोई भी हो, लेकिन हम सभी के संस्कार भारतीय ही हैं। इस मौके पर हॉल मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा।

भारत में निवेश के बहुत अवसर
मोदी ने कहा कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और ग्रीन इंडस्ट्रीज में डेनिश कम्पनीज और डेनिश पेंशन फंड्स के लिए निवेश के बहुत अवसर हैं। हमने एक फ्री, ओपन, इंक्लूसिव और नियमों से चलने वाले इंडो-पसिफिक क्षेत्र को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

रूस-यूक्रेन में मध्यस्थता कर सकता है भारत
नई दिल्ली। यूक्रेन जंग के बीच भारत दौरे पर पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा भारत एक महत्वपूर्ण देश है। वो रूस-यूक्रेन विवाद में मध्यस्थता कर सकता है। अगर भारत ऐसी भूमिका निभा सकता है जिसमें वो तार्किक रहते हुए अंतरराष्टÑीय मसलों को सुलझाने के सुझाव दे सके तो हमें भारत की यह भूमिका मंजूर होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे राष्टÑपति व्लादिमिर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्यू कहा है।

लावरोव ने यूक्रेन मुद्दे पर भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत बिना किसी दबाव में आए सूझबूझ के साथ आगे बढ़ रहा है। मेरा मानना है कि भारतीय विदेश नीति की खासियत बिना किसी दबाव में आए अपने राष्टÑीय हितों पर ध्यान केंद्रित करना है। रूसी संघ में इसी तरह की नीति है, यह हमें बड़ा देश बनाती है और यही हमें अच्छा और वफादार दोस्त और भागीदार बनाती है।

हम विश्व व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं
रूसी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत हमसे जो भी सामान खरीदना चाहता है हम उसे देने के लिए तैयार हैं। भारत और रूस लंबे वक्त से डिफेंस पार्टनरशिप डेवलप करते रहे हैं। हम दोनों ही विश्व व्यवस्था में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं।

यूक्रेन में एक स्पेशल ऑपरेशन
यूक्रेन युद्ध को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आप इसे युद्ध कह रहे हैं जो कि सच नहीं है। यह एक स्पेशल आॅपरेशन है, जिसमें यूक्रेनी आर्मी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा रहा है। हमारा सिर्फ इतना मकसद है कि आने वाले वक्त में कीव की सरकार रूस के लिए कोई खतरा न बन पाए।

चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं: एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को साफ शब्दों में कहा कि भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं क्योंकि समझौतों के विपरीत सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं।चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ शुक्रवार को वार्ता के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री को देश की भावना से अवगत कराते हुए कहा है कि सीमा पर शांति स्थिर संबंधों के लिए जरूरी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मौजूदा समय में चीन के साथ हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं क्योंकि दोनों देशों के बीच 1993 से 1996 के बीच हुए समझौतों के विपरीत सीमाओं पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं।
दोनों देशों के बीच अभी भी टकराव के मुद्दे हैं। कुछ मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रगति हुई है जिनमें पेगोंग झील क्षेत्र का मुद्दा भी शामिल है। मुद्दों के समाधान के लिए अब तक 15 दौर की बात हो चुकी है और आज यह बात हुई कि वार्ता को आगे कैसे बढ़ाया जाए।

विदेशी मुद्रा के साथ युवक को कस्टम ने जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा, अवैध विदेशी मुद्रा,1,30,200 UAE जब्त दिरहम की भारतीय बाजार में कीमत 25 लाख 30 हजार
जयपुर। कस्टम एयर इंटेलिजेंस विंग ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कारवाई करते हुए एक यात्री को लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया यात्री जयपुर से दुबई जा रहा था और अपने साथ अवैध विदेशी मुद्रा,1,30,200 UAE दिरहम साथ ले जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम टीम ने एयरपोर्ट पर ही यात्री को धर दबोचा और विदेशी मुद्रा जब्त कर ली है। फिलहाल यात्री को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि अहमदाबाद के रहने वाला 25 वर्षीय एक युवक जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जा रहा था। हमें इस यात्री के संबंध में पहले से ही सूचना मिल गयी थी कि इसके पास अवैध विदेशी मुद्रा है। इस पर हमने यात्री को पकड़ लिया और जब उसके ट्रॉली बैग को एक्सरे मशीन में चेक किया तो कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। फिर बेग को काटा गया और उसके बाद ट्रॉली बेग के अंदर ही खाली जगह में मुद्रा छिपाई हुईं थी। पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह विदेश से कुछ सामान खरीदने के लिए यह मुद्रा लेके जा रहा था। वहीं संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर यात्री से मुद्रा जब्त कर ली है। जब्त मुद्रा की भारतीय बाजार में कीमत 25 लाख 30 हजार है।

अफगान संकट
पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान में अफगानिस्तान को लेकर एक दिन मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। पाकिस्तान के सम्मेलन में 57 देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधियों के अलावा अफगानिस्तान, रूस, अमेरिका व चीन और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में भारत को आमंत्रित नहीं किया गया। गौरतलब है कि भारत ने पिछले दिनों जब अफगानिस्तान पर पड़ोसी देशों के सुरक्षा सलाहकारों का सम्मेलन हुआ था तब भारत ने पाकिस्तान व चीन दोनों को आमंत्रित किया था, लेकिन दोनों देशों ने उसका बहिष्कार किया। भारत ने विदेश मंत्रियों का जो सम्मेलन बुलाया था उसमें मध्य एशिया के पांचों मुस्लिम गणतंत्रों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया। ये देश पाकिस्तानी सम्मेलन में नहीं गए। पाकिस्तानी सम्मेलन में सिर्फ अफगानिस्तान था, जबकि भारतीय सम्मेलन में अफगानिस्तान से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में शामिल कजाकिस्तान किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान ने भारत सहित अफगानिस्तान की हालात पर चिंता व्यक्ति की। इन सभी देशों पर अफगानिस्तान की हर घटना का असर पड़ रहा है। ये सभी देश अफगानिस्तान के पड़ोसी हैं। सभी देशों की बड़ी चिंता यह थी कि आखिर अफगानिस्तान की जमीन से होने वाले आतंकवाद से कैसे बचा जाए? भारत शुरू से ही इस बात पर जोर देता रहा है कि अफगानिस्तान को आतंकवाद का नया ठिकाना बनने से रोकना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान के बाद वह भी दुनियाभर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर देगा। अफगानिस्तान इस समय न केवल भुखमरी और कंगाली से जूझ रहा है, बल्कि तालिबानी शासन भी जनता के लिए संकट बना हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के चार महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक वहां से यह संकेत नहीं मिला कि तालिबानी शासन दुनिया के साथ मिलकर चलना चाहता है। अफगानिस्तान के पड़ोसी देश इस बात से भी चिंतित हैं कि बड़ी संख्या में शरणार्थी उनके यहां पहुंच रहे हैं। तालिबानी लड़ाकों और अन्य आतंकी गुटों के बीच चल रहे संघर्ष से नागरिक खासा चिंतित हैं। महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। सभी पड़ोसी देश चिंतित हैं, लेकिन भारत की चिंताएं विशेष हैं। सभी पड़ोसी देश अफगानिस्तान की मदद को तैयार हैं, लेकिन तालिबानी सत्ता किसी के हितों को समझने को तैयार नहीं है।

सोनिया का तंज : मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति के कारण घिर गया है देश
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश नीति को लेकर कड़ा हमला करते हुए शनिवार कहा कि मोदी सरकार की कमजोर नीति के कारण सीमा पर खतरा पैदा हो गया है और  मोदी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विपक्ष को साथ नहीं लेकर चलने पर अड़े हुए है। गांधी ने शनिवार को यहां कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश नीति के मामले में देश की हमेशा मजबूत स्थिति रही है लेकिन मोदी सरकार ने उसे कमजोर कर दिया है और हमारी इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए चीन सीमा पर घुसपैठ कर रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसमें आश्चर्य की बात यह है कि चीन हमारी सीमा में घुस चुका है और प्रधानमंत्री ने देश की जनता से असत्य बोला है कि सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है। गांधी ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के किसान तथा किसान संगठन लगातार कृषि विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन सरकार अपने कुछ चुने हुए पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए उनकी मांग नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि सबसे घृणित कृत्य हाल के दिनों में लखीमपुर खीरी में हुआ जहां किसानों को गाड़ी से कुचला गया है।

उन्होंने जम्मू कश्मीर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सरकार की जम्मू कश्मीर को लेकर नीति स्पष्ट नहीं है। आतंकवादी घटनाएं इस बीच बढ़ गई है और सरकार वोट की राजनीति के लिए समुदाय विशेष को निशाना बनाकर काम कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर भी आलोचना की और कहा कि देश की आर्थिक स्थिति इस सरकार की कमजोर नीति के कारण डांवाडोल हो गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है और पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार उसे नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठा पा रही है।