candidate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निकाय चुनाव में पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 11 हजार ज्यादा, प्रदेश में 38,929 प्रत्याशी मैदान में
जयपुर। राजस्थान के निकाय चुनावों में प्रत्याशियों का आंकड़ा सामने आ गया है। जिला एवं श्रेणीवार सारणी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 38,929 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें 25 हजार 36 पुरुष और 13 हजार 891 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

यानी पुरुष प्रत्याशियों की संख्या महिलाओं से 11 हजार 145 अधिक है। जिलावार आंकड़ों में जयपुर में  2643 नामांकन के साथ सबसे आगे है। यहां 1743 पुरुष और 900 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद झुंझुनूं में 2407, सीकर में 1768, अलवर में 1715 और दौसा में 1515 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ओबीसी वर्ग से सर्वाधिक प्रत्याशी :

सूचना के अनुसार, वर्गवार नामांकन में ओबीसी वर्ग सबसे आगे है। ओबीसी से कुल 18 हजार184 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें 11 हजार 835 पुरुष और 6 हजार 349 महिलाएं हैं। सामान्य वर्ग से कुल 10 हजार 491, अनुसूचित जाति से आठ हजार 583 और अनुसूचित जनजाति से एक हजार 669 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

सामान्य वर्ग में 6562 पुरुष और 3929 महिला प्रत्याशी हैं, जबकि अनुसूचित जाति में 5528 पुरुष और 3055 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग में 1111 पुरुष और 558 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

महिला प्रत्याशियों में भी जयपुर आगे :

महिला प्रत्याशियों की संख्या में भी जयपुर जिला सबसे आगे है। यहां 900 महिलाओं ने नामांकन किया।

झुंझुनूं में 884, सीकर में 615, अलवर में 657 और दौसा में 554 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

झुंझुनूं दूसरे नंबर पर :

कुल नामांकन के मामले में झुंझुनूं दूसरे स्थान पर है। यहां 2407 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें 1523 पुरुष और 884 महिला प्रत्याशी हैं। कोटपूतली-बहरोड़ में 1859, सीकर में 1768, अलवर में 1715, दौसा में 1515 और चूरू में 1546 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

कई जिलों में नामांकन का आंकड़ा 500 से कम :

जानकारी के मुताबिक, कुछ जिलों में नामांकन की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। सलूम्बर में सबसे कम 62, फलोदी में 194, डूंगरपुर में 195, बाड़मेर में 243, जैसलमेर में 255 और प्रतापगढ़ में 290 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

कलेक्ट्रेट में लगा नामांकन भरने वालों का मेला, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने बिना सूची जारी हुए भरे नामांकन
कोटा । नगर निगम कोटा के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन रहा इसके चलते सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल करने वालों का मेला लगा रहा। भाजपा और कांग्रेस की ओर से अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई लेकिन जिन प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गए उन सभी को एक दिन पहले ही मोबाइल पर सूचना कर दी गई थी जिससे सभी ने फॉर्म तैयार कर लिए थे ।सोमवार को प्रत्याशी अपने समर्थकों और बड़े नेताओं के साथ माला पहने ढोलबाजों के साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।  यहां 100 वार्ड के लिए अलग-अलग 10 सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किए हुए हैं वहां सभी ने अपने-अपने अनुमोदक और प्रस्ताव को के साथ नामांकन दाखिल किया।
नगर निगम कोटा के 100 वार्ड के लिए नामांकन के 5 दिन निर्धारित किए गए थे जिनमें से दो दिन अवकाश रहा पिछले दो दिन में मात्र 46 ही नामांकन दाखिल हुए थे वहीं अंतिम दिन सोमवार को सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 तक नामांकन दाखिल करने का समय है इस बीच बड़ी संख्या में दावेदार और प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सुबह के समय अधिकतर भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे जबकि कांग्रेस की ओर से दोपहर 12:00 बजे बाद एक-एक करके प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे । नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने बोर्ड बनने का दावा किया।
इधर कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट चौराहे से ही वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया वहीं गिनती के लोगों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश दिया गया । बाकी सभी लोगों को बाहर ही रोक दिया गया । कलेक्ट्रेट में पुलिस उपाधीक्षक वह थाना अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस का जाप्ता  तैनात रहा । भाजपा की ओर से कई पूर्व पार्षद और वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन दाखिल किए जबकि कई नए चेहरे भी सामने आए वहीं कांग्रेस की ओर से भी अधिकतर नए चेहरों को ही मौका दिया गया है । गिनती के ही पूर्व पार्षद व अन्य दावेदार नजर आए।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि दोपहर 3:00 बजे बाद ही फाइनल सूची जारी की जाएगी । गौरतलब है कि इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की ओर से अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करने के कारण मतदाताओं में भी असमंजस की स्थिति रही , चर्चाओं का दौर रहा कि उनके वार्ड से कौन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है । जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार नामांकन का अंतिम दिन होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी उसके बाद 3 तारीख तक नाम वापसी और फिर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे । 11 सितंबर को मतदान होगा 14 को मतगणना और 21 सितंबर को महापौर का चुनाव होगा वहीं 22 सितंबर को उपमहापौर का चुनाव किया जाएगा।

ब्राह्मण कार्ड पर मायावती का बड़ा दांव, बोलीं- बसपा से बढ़ रही विरोधियों की बेचैनी, 2007 जैसा इतिहास दोहराने का दावा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति का खुलासा करते हुए बड़ा सियासी दांव चला है। सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान जारी करके मायावती ने कहा कि अपरकास्ट खासकर ब्राह्मण समाज को बसपा से जोड़कर उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया से समाजवादी पार्टी (सपा) समेत सभी विरोधी दलों में बेचैनी है। उन्होने कहा, "जब से बसपा ने अपरकास्ट समाज और उसमें से खासकर ब्राह्मण समाज को पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू किया है, तब से सभी विरोधी पार्टियों में व खासकर समाजवादी पार्टी में उनकी नींद उड़ा देने वाली बेचैनी देखने को मिल रही है।"

उन्होंने दावा किया कि यह 2007 की तरह ब्राह्मण समाज के योगदान से बसपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जैसा ही नतीजा दे सकता है। बसपा प्रमुख ने कहा कि यूपी जैसे विशाल आबादी वाले प्रदेश में 'ब्राह्मण समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है'। उन्होंने याद दिलाया कि पार्टी ने 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' के सिद्धांत को पहले पार्टी स्तर पर अमल करके और फिर सरकार बनने पर भी उन्हें भरपूर आदर-सम्मान के साथ-साथ हर स्तर पर पूरी-पूरी भागीदारी देकर साबित किया था।

मायावती ने आरोप लगाया कि दूसरी पार्टियों की सरकारों में इस वर्ग के लोग पिछले काफी समय से अपने आपको काफी उपेक्षित, असुरक्षित व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक भाईचारे के आधार पर ब्राह्मण समाज बसपा से जुड़ रहा है और उन्हें आयरन लेडी नेतृत्व पर पूरा यकीन है कि बसपा सरकार बनने पर पहले की तरह ही हर स्तर पर भरपूर आदर-सम्मान दिया जाएगा। उन्होने स्पष्ट किया कि अपरकास्ट में से क्षत्रिय, वैश्य आदि व अन्य समाज के लोगों को भी 'जिसकी जितनी तैयारी, उसकी उतनी भागीदारी' के आधार पर चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा। इसकी तैयारी हर स्तर पर जारी है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा दूसरी पार्टियों की तरह कुछ लोगों को 'लॉलीपॉप' थमाने की संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति नहीं करती, बल्कि पूरे समाज के हित व कल्याण की चिंता करना अपना संवैधानिक कर्तव्य मानती है। उन्होंने कहा कि बसपा की नीति व कार्यक्रम जनहित, अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के मामले में भी देश व जनहित में है। गौरतलब है कि 2007 के विधानसभा चुनाव में मायावती ने सोशल इंजीनियरिंग के तहत ब्राह्मण-दलित गठजोड़ बनाकर 206 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब एक बार फिर उसी फॉर्मूले पर पार्टी काम कर रही है।

कोलंबिया राष्ट्रपति चुनाव: दक्षिणपंथी उम्मीदवार एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला की जीत, प्रतिद्वंद्वी सेपेदा देंगे नतीजों को चुनौती
बोगोटा। दक्षिणपंथी रूढ़िवादी आंदोलन 'डिफेंडर्स ऑफ द होमलैंड' के उम्मीदवार एबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव का निर्णायक दूसरा दौर जीत लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 99.7 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। एस्प्रिएला को 49.65 प्रतिशत यानी एक करोड़ 29 लाख 31 हजार 544 वोट मिले हैं। वहीं, सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन 'हिस्टोरिक पैक्ट' के उम्मीदवार और एस्प्रिएला के प्रतिद्वंद्वी इवान सेपेदा को 48.7 प्रतिशत यानी एक करोड़ 26 लाख 84 हजार 994 वोट मिले।

सेपेदा ने शुरुआती गिनती को 'अंतिम या बाध्यकारी नहीं' बताया और अपने समर्थकों से जांच पूरी होने तक 'सतर्क रहने' की अपील की। इसके बाद ही वह आधिकारिक नतीजों को स्वीकार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अधिवक्ता देश भर के 33,000 मतदान केंद्रों के नतीजों को चुनौती देंगे। अर्जेंटीना, इक्वाडोर और चिली के नेताओं ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव के इस दूसरे दौर में जीत दर्ज करने पर विपक्षी उम्मीदवार को बधाई दी है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी 'एक्स' पर बधाई संदेश भेजकर आने वाले प्रशासन के साथ 'मिलकर काम करने' की उम्मीद जताई। एस्प्रिएला को ट्रम्प समर्थक माना जाता है। कोलंबिया के मौजूदा राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो संवैधानिक नियमों के कारण दूसरा कार्यकाल नहीं संभाल सकते हैं।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान जारी, दूसरी सीट पर रोमांचक मुकाबला
रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 9 बजे से विधानसभा के कमरा संख्या 042 स्थित न्यायाधिकरण हॉल में शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। राज्य के सभी 81 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैजनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी शामिल हैं।

मतदान को लेकर विधानसभा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजनीतिक दलों की नजरें प्रत्येक विधायक के मतदान पर टिकी हुई हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट बनाए रखने में जुटे हुए हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं दूसरी सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना और अंतिम परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जिससे यह साफ हो जाएगा कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर कौन उम्मीदवार विजयी होकर संसद के उच्च सदन में पहुंचेगा।

झारखंड में सियासी हलचल: परिमल नथवाणी के नामांकन पर कांग्रेस का धरना, दस्तावेजों में नाम की विसंगति पर उठाए सवाल
रांची। झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर बुधवार को कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन को रद्द करने की मांग करते हुए चुनावी प्रक्रिया में नियमों के सख्ती से पालन की बात कही। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान परिमल नथवाणी के दस्तावेजों में नाम को लेकर तकनीकी विसंगति सामने आई। कुछ आधिकारिक दस्तावेजों में उनका नाम "परिमल नथवाणी" दर्ज है, जबकि अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में "नथवाणी परिमल" लिखा हुआ पाया गया। इस अंतर को गंभीर मानते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने आपत्ति दर्ज की और उनके नामांकन पर अंतिम निर्णय फिलहाल लंबित रख दिया।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा के बाहर धरना देते हुए आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। पार्टी नेताओं का कहना है कि जब तक इस विसंगति का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता अथवा नामांकन रद्द नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण चुनाव में सभी उम्मीदवारों के लिए समान नियम लागू होने चाहिए और किसी भी प्रकार की तकनीकी या कानूनी त्रुटि को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

उधर, निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार परिमल नथवाणी अथवा उनके प्रतिनिधियों को इस तकनीकी आपत्ति के संबंध में स्पष्टीकरण और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। सभी पक्षों की दलीलों और उपलब्ध दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ही उनके नामांकन की वैधता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटनाक्रम ने झारखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी की नजरें अब निर्वाचन पदाधिकारी के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान ; सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया प्रत्याशी, 18 जून को होंगे चुनाव
जयपुर। राजस्थान की 3 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने सतीश पुनिया और अलका गुर्जर के नामों की घोषणा कर दी हैं।  फिलहाल, अभी तक कांग्रेस की ओर से किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है, जो कि एक संशय को विषय है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इन दोनों के नामों की घो​षणा की। राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इसके लिए 8 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटें खाली होने जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu, Rajendra Gehlot और कांग्रेस नेता Neeraj Dangi का कार्यकाल समाप्त होने के चलते ये सीटें रिक्त होंगी।

एसआई भर्ती पुनः परीक्षा के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किए आवेदन अपडेट, 20 सितंबर को होगी परीक्षा
अजमेर। उप निरीक्षक भर्ती पुनः परीक्षा-2021 के लिए अंतिम तिथि 30 मई तक एक लाख 53 हजार अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन पत्र को एडिट कर अपने फॉर्म सबमिट कर दिया। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पुनः आयोजन 20 सितम्बर (रविवार) को किया जाएगा। आयोग ने एसआई परीक्षा 2021 के 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार और अपडेट करने का 16 मई से 30 मई तक अवसर दिया था। इस दौरान अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस तथा पत्राचार का पता, लाइव फोटो, थम्ब इम्प्रेशन, सिग्नेचर सहित अन्य जानकारियों में बदलाव का अवसर दिया गया।

सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी (यूजी) 2026 के दौरान आज कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा शुरू होने में देरी हुई। एनटीए ने कहा कि परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनी टीसीएस ने अपने स्तर पर आई तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी थी। एनटीए ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो। इसके लिए प्रभावित केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जा रहा है।

उन्होंने दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी, जबकि परीक्षा अब शाम 4:00 बजे शुरू होगी। पहले यह परीक्षा 3:00 बजे शुरू होनी थी। एनटीए ने स्पष्ट किया कि सुबह सत्र के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा की पूरी अवधि उपलब्ध कराई गई है और उन्हें निर्धारित समय पूरा होने के बाद ही परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा किसी भी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पलाइन 91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। सीयूईटी(यूजी) से संबंधित नवीनतम जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह, केंद्रों पर रही भीड़
जयपुर। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के आयोजन को लेकर रविवार को शहर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी परीक्षा व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करते रहे तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा की पहली पारी सुबह 11:30 बजे शुरू हुई, जिसमें सामान्य अध्ययन जीके का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। वहीं दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें सी-सैट CSAT का प्रश्नपत्र होगा।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के विशेष इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों को सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की गहन जांच की गई तथा निषिद्ध सामग्री ले जाने पर रोक रही। सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रही। कई केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दिखाई दिया।

राजस्थान राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों की दौड़ में सुनीता बैंसला की एंट्री, सियासी चर्चाएं तेज
जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटें अगले माह खाली होने जा रही हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी को दो सीटें मिलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा में संभावित उम्मीदवारों को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब तक पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, समाजसेवी नरसी कुलारिया और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के नाम चर्चा में थे। लेकिन अब पूर्व आईआरएस अधिकारी सुनीता बैंसला का नाम भी राजनीतिक गलियारों में तेजी से उभर रहा है। सुनीता बैंसला गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता रहे दिवंगत कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की बेटी हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है। सुनीता लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और गुर्जर समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में दिल्ली में उनकी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी हुई है, जिसके बाद उनके नाम की चर्चा और तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा की सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं। राजस्थान की राज्यसभा सीटों को लेकर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है, लेकिन मौजूदा चर्चाओं ने प्रदेश की सियासत में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 18 जून को होगा मतदान
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान की तीन सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। अधिसूचना एक जून को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून और मतगणना उसी दिन होगी। इन सीटों पर 21 जून को रिटायर होने वाले सदस्यों के स्थान भरे जाएंगे। राजस्थान विधानसभा की वर्तमान संख्या बल के अनुसार भाजपा दो सीटें आराम से जीत सकती है, जबकि तीसरी सीट पर अंतरात्मा (क्रॉस वोटिंग) का खेल खेलने की रणनीति बना रही है।

भाजपा ने तीनों सीटों के लिए पैनल तैयार कर लिया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़, अलका गुर्जर जैसे नाम चर्चा में हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जल्द दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम फैसला लेंगे। कांग्रेस की ओर से भी तैयारियां चल रही हैं। पार्टी अपनी एक सीट बचाने की कोशिश में है, लेकिन संख्या बल के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति है। नीरज डांगी जैसी मौजूदा सदस्यता और आंतरिक चर्चाओं के बीच उम्मीदवार चयन पर मंथन जारी है।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह चुनाव केवल सीटों का नहीं, बल्कि दोनों प्रमुख दलों की रणनीति और अनुशासन का भी परीक्षण होगा। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच पार्टियां अपने विधायकों पर कड़ी नजर रख रही हैं।