south africa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टी-20 विश्वकप : वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, एडन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच
अहमदाबाद। कप्तान एडन मारक्रम (नाबाद 82) और क्विंटन डी कॉक (47) और रायन रिकलटन (नाबाद 45) की विस्फोटक पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में वेस्टइंडीज को 23 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। एडन मार्करम को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

भारत-इंडीज मैच 1 मार्च को :

दक्षिण अफ्रीका की सुपर आठ में यह लगातार दूसरी जीत है। वेस्टइंडीज दो अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज का आखिरी सुपर आठ मैच भारत से एक मार्च को होना है जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे से एक मार्च को ही खेलेगा।

ओपनर्स ने जोड़े 95 रन :

एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 95 रन जोड़े। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर रॉस्टन चेज ने क्विंटन डी कॉक (47) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।

मार्करम-रिकलटन की नाबाद साझेदारी :

मार्करम और रिकलटन (नाबाद 45 रन) के बीच दूसरे विकेट लिए 82 रनों की अविजित साझेदारी हुई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर मार्करम ने चौका लगाकर अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। मार्करम ने 46 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली।

इंडीज ने 83 पर गंवा दिए थे 7 विकेट :

वेस्टइंडीज एक समय 83 रन पर सात विकेट गंवाकर गहरे संकट में फंसा हुआ था लेकिन शेफर्ड और होल्डर (49) ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। नौवें नंबर के बल्लेबाज शेफर्ड ने मात्र 37 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 52 रन बनाये। दोनों के बीच 89 रन की साझेदारी मात्र 57 गेंदों में बनी। इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एक के बाद एक लगातार अपने सात विकेट गंवा दिये। कप्तान शाई होप (16), शिमरॉन हेत्मायर (2), ब्रैंडन किंग (21), रॉस्टन चेज (2), शरफेन रदरफोर्ड (12) रोवमन पॉवेल (नौ) और मैथ्यू फोर्ड (11) रन बनाकर आउट हुये। वेस्टइंडीज ने एक समय 10.2 ओवर में 83 के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा दिये थे। ऐसे संकट के समय जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पारी को संभाला और टीम को 176 रन तक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एन्गिडी ने तीन विकेट लिये। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को दो-दो विकेट मिले।

शेफर्ड-होल्डर की विस्फोटक पारियां :

इससे पहले रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52) और जेसन होल्डर (49) की विस्फोटक पारियों तथा उनके बीच आठवें विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने आठ विकेट पर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

आईसीसी टी-20 विश्व कप : भारत लगातार 12 जीत के बाद हारा, दक्षिण अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजयी अभियान
अहमदाबाद। डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) की शानदार पारियों की के बाद मार्को यानसन (4 विकेट) और केशव महाराज (3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में भारत को 76 रनों से शिकस्त दी। इस विश्व कप में यह भारत की पहली हार है।  इस हार से भारत की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई। विश्व कप में बने रहने के लिए उसे अपने सुपर आठ के शेष दोनों मैच जीतने होंगे।

आधी टीम 51 पर लौटी :

179 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 51 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिये। इशान किशन (0), तिलक वर्मा (1), अभिषेक शर्मा (15), वॉशिंगटन सुंदर (11) और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 15वें ओवर में केशव महाराज ने हार्दिक पांड्या (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह (0) और अर्शदीप सिंह (1) का शिकार कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

19वें ओवर में मार्को यानसन ने शिवम दुबे को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को नौवीं सफलता दिलाई। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए 42 रन बनाये। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर यानसन ने जसप्रीत बुमराह (0) को आउट कर 111 रन के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर मुकाबला 76 रनों से अपने नाम कर लिया।

इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। क्विंटन डी कॉक (6), कप्तान एडन मारक्रम (4) और रायन रिकलटन (7) रन बनाकर आउट हुए।

मिलर-ब्रेविस ने जोड़े 97 रन :

ऐसे संकट के समय डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने पारी को संभला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिये 97 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी कराई। 13 वें ओवर में शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर का शिकार कर लिया। डेविड मिलर ने 35 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर में मार्को यानसन (2) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (5) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

यानसन की घातक गेंदबाजी :

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने चार विकेट लिए। केशव महाराज को तीन विकेट मिले। कॉर्बिन बॉश ने दो और एडन मारक्रम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

टी-20 विश्व कप : डबल सुपर ओवर के बाद जीता दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत
अहमदाबाद। दक्षिण अफ्रीका ने अपना धैर्य बनाए रखते हुए अफगानिस्तान को टी-20 विश्व कप में दूसरे सुपर ओवर तक खिंचे मुकाबले में रोमांचक अंदाज में हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाए, जबकि अफगानिस्तान ने 19.4 ओवर में 187 रन बनाए। फैसले के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बनाए जबकि अफगानिस्तान की टीम दो विकेट पर 19 रन ही बना सकी।

मैच में खूब दिखा रोमांच :

यह मुकाबला, जिसमें पेंडुलम कई बार किसी भी दिशा में घूमा, जिसके खत्म होने का कई बार वादा किया गया था, आखिरकार दूसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर तय हुआ। मैच आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ही खत्म हो सकता था, जब कगिसो रबाडा ने नूर अहमद को कवर पर कैच कराया। लेकिन पेसर ने ओवरस्टेप कर दिया था। यह अफगानिस्तान के लिए राहत की बात थी, जो आखिरी ओवर में सिर्फ एक विकेट के साथ 13 रन का पीछा कर रहा था। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने तीन और राशिद खान ने दो विकेट लिए।

द. अफ्रीका ने बनाए 187/6 :

मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। रायन रिकल्टन ने 61 और क्विंटन डी कॉक ने 59 रनों की शानदार पारियां खेलीं। डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया।

अफगानिस्तान ने कराया मैच टाई :

अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शानदार 84 रनों की पारी की बदौलत 19.4 ओवर में ऑलआउट होने से पहले स्कोर 187 पर पहुंचा मैच टाई करा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने तीन तथा मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, जार्ज लिंडे और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।

दूसरा टी-20 : दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ की सीरीज में 1-1 से बराबरी, भारत को 51 रनों से हराया, घर में सबसे बड़ी हार
मुल्लांपुर। क्विंटन डी कॉक (90) के बाद ओटेनिल बार्टमैन (24 पर 4) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में 51 रन से हराया। भारत की टी-20 में रनों से लिहाज से घर में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम को इस प्रारूप में घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका ने ही 2022 में 49 रनों से हराया था। भारत ने पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी।

हासिल की बराबरी :

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने डी कॉक के शानदार अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा।

शुरुआत खराब रही :

214 रनों का विशाल लक्ष्य लेकर उतरी भारत की शुरुआत काफी खराब रही। उसके सलामी बल्लेबाज 19 रन बनते-बनते पवेलियन लौट गए। गिल (0) को एनगिड़ी ने  हेंड्रीक्स के हाथों लपकवाया। उसके बाद यानसन ने अभिषेक को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों लपकवा भारत का स्कोर 2 विकेट पर 19 रन कर दिया। अभिषेक ने 8 गेंदों पर दो छक्को की मदद से 17 रन बनाए। यानसन ने अपने अगले ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) को आउट कर भारत को  मुसीबत  में डाल दिया। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने पारी को सवारने का प्रयास किया लेकिन बार्टमैन ने अक्षर (21) को आउट कर दिया।

डिकॉक-मार्करम ने जोड़े 83 रन :

इससे पूर्व भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स की जोड़ी ने पहले विकेट लिए 38 रन जोड़े। पांचवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स (8) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कप्तान एडन मार्करम ने क्विंटन डी कॉक के साथ 83 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने एडन मारक्रम (29) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 16वें ओवर में जितेश ने चपलता दिखाते हुए शतक की ओर बढ़ रहे क्विंटन डी कॉक को रनआउट कर पवेलियन भेज दिया। डी कॉक ने सात छक्के और पांच चौके लगाते हुए 90 रनों की पारी खेली। डेवाल ब्रेविस (14) को अक्षर पटेल ने चौथे विकेट के रूप में आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 213 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डॉनोवन फरेरा 16 गेंदों में (30) और डेविड मिलर 12 गेंदों (20) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिये। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट से जीत कर शृंखला में बराबरी पर आया, मार्करम का शतक कोहली-गायकवाड़ की सेंचुरी पर पड़ा भारी
रायपुर। ऐडन मार्करम की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हरा 3 एकदिवसीय मैचों की शृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली। टीम इंडिया 359 रन के लक्ष्य का भी बचाव नहीं सकी। मेहमान टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर 362 रन बना जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से ऐडन मार्करम ने सेंचुरी लगा विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ के शतकों पर पानी फेर दिया। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने फिफ्टी लगाकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 359 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट 5वें ओवर में ही गंवा दिया था। अर्शदीप ने डि कॉक को  8 रन पर सुंदर के हाथों लपकवाया। इसके बाद मार्करम और कप्तान तेम्बा बावुमा ने दूसरे विकेट के  लिए शतकीय (101 रन) बना अफ्रीका के लिए जीत की नींव रखी। कृष्णा ने बावुमा (44 रन) को राणा के हाथों लपकवा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद मार्करम ने शतक ठोक दिया। राणा ने मार्करम को आउट कर  भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 68 रन बनाकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। 322 रन तक टीम ने ब्रेविस, ब्रीट्जकी और फिर मार्को यानसन के विकेट भी गंवा दिए। हालांकि, कॉर्बिन बॉश ने आखिर में जीत के लिए जरूरी 37 रन बनाकर टीम को करीबी मुकाबले में जीत दिलाई।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप : दक्षिण अफ्रीका पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में, इंग्लैंड को पहले सेमीफाइनल में 125 रन से किया पराजित
गुवाहाटी। दक्षिणी अफ्रीकी टीम पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना। टीम ने कप्तान लौरा वोल्वार्ट के 169 रन की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए।

320 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 42.3 ओवर में 194 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 64 व एलिस कैप्सी ने 50 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से मारीजान कैप ने 5 विकेट चटकाए। वोल्वार्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

दक्षिण अफ्रीका ने हिसाब बराबर किया :

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड से हिसाब बराबर भी कर लिया। टूनार्मेंट के पहले मैच में टीम इंग्लैंड के खिलाफ ही 69 रन पर सिमट गई थी। वहीं टीम को पिछले 2 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड ने ही बाहर किया था।

ओपनर्स की शतकीय साझेदारी :

इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए लॉरा वोल्वार्ट और तेजमिन ब्रिट्स की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े। 23वें ओवर में सोफी एक्लस्टोन ने तेजमिन ब्रिट्स (45) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में एक्लस्टोन ने अन्नेका बोश (0) को पवेलियन भेज दिया। 26वें ओवर में सुने लूस (1) को नेट शिवर ब्रंट ने बोल्ड कर इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी मैरीजान कप्प ने लॉरा वोल्वार्ट के साथ एक बार फिर से पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजो के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। इसी दौरान वोल्वार्ट ने अपना शतक पूरा किया। 137वें ओवर में सोफी एक्लस्टोन ने मारीजान कैप (42) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया।  सिनालो जाफ्टा (एक) और एनरी डार्कसन चार रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान लॉरा वोल्वार्ट एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाती रही। 48वें ओवर में लॉरेन बेल ने वोल्वार्ट को ऐलिस कैप्सी के हाथों कैच आउट कराया।

महिला विश्व कप : भारत को साउथ अफ्रीका से झटका, तीन विकेट से हार के साथ जीत की लय टूटी
विशाखापटट्नम। महिला विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 49.5 ओवर में 251 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार 94 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से भरपूर सहयोग नहीं मिल सका और टीम 10 विकेट गंवाकर ढेर हो गई।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट के 70 और नादिन डी क्लार्क की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 48.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमनजोत कौर, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। इस हार के साथ भारत को सेमीफाइनल की राह में झटका लगा है।

विमेंस वर्ल्डकप : ब्रिट्स के शतक से दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से जीती, न्यूजीलैंड पर जीत में म्लाबा के 4 विकेट
इंदौर। सलामी बल्लेबाज तेजमिन ब्रिट्स (101) के शानदार शतक और एन म्लाबा (40 पर 4) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने महिला एकदिवसीय विश्वकप के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 9.1 ओवर शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड की दूसरी हार :

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड टीम को 47.5 ओवर में 231 रन के स्कोर पर समेटने के बाद 40.5 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाकर दो मैचों में अपनी पहली जीत हासिल की। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

ब्रिट्स ने बनाए 101 रन :

ब्रिट्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों पर 101 रन में 15 चौके और एक छक्का लगाया। सुने लुस ने भी शानदार प्रदर्शन करते 114 गेंदों पर नाबाद 83 रन में 10 चौके और एक छक्का लगाया। ब्रिट्स और लुस ने दूसरे विकेट के लिए 159 रन की मैच विजयी साझेदारी की। ब्रिट्स को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

शुरुआत अच्छी नहीं रही :

इससे पहले यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में सूजी बेट्स (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद 13वें ओवर में एन डी क्लार्क ने एमेलिया केर (23) को आउटकर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई।

सोफी-पिलमर ने जोड़े 57 रन :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सोफी डिवाइन ने जॉर्जिया पिलमर के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। 26वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन ने जॉर्जिया (31) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। ब्रूक हैलिडे और सोफी डिवाइन के बीच चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई। 39वें ओवर में एन म्लाबा ने ब्रूक हैलिडे (45) को अपना शिकार बनाकर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड की बल्लेबाज बेबस दिखीं और अपने विकेट गंवाती रहीं। म्लाबा ने मैडी ग्रीन (4) को आउट किया।

म्लाबा ने दिया बड़ा झटका :

शतक की ओर बढ़ रही सोफी डिवाइन को भी म्लाबा ने बोल्ड आउट न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। डिवाइन ने 98 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 85 रनों की पारी खेली। इसाबेला गेज 10 रन बनाकर आउट हुई। जस केर (4) के रूप में न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा। लिया तहुहू (5) को म्लाबा ने आउट किया। ईडन कार्सन (4) आखिरी विकेट के रूप में रनआउट हुई। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड की पूरी टीम 47.5 ओवर में 231 रन ही बना सकी।

पेरिस में मृत मिले दक्षिण अफ्रीका के राजदूत : पत्नी को भेजा था परेशान करने वाला संदेश, लिखा- आत्महत्या करने की बना रहे हैं योजना
पेरिस। दक्षिण अफ्रीका के राजदूत नकोसिनथी इमैनुएल नाथी मथेथ्वा फ्रांस के पेरिस होटल के नीचे मृत पाए गए हैं। इस हादसे के बाद फ्रांस के अधिवक्ता उनकी मौत को लेकर सबूत जुटाने में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शुरुआती जांच में अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को मथेथ्वा पेरिस के ऊंचे होटल से नीचे गिर गए थे। इससे कुछ ही घंटों पहले उन्होंने अपनी पत्नी को एक परेशान करने वाला संदेश भेजा था कि वह आत्महत्या करने की योजना बना रहे हैं।

मथेथवा ने दिसंबर 2023 में फ्रांस में दक्षिण अफ्रीका के दूत के रूप में सेवा शुरू की थी । वह खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय थे। उन्होंने छात्र जीवन के दौरान रंगभेद के विरुद्ध अभियान में जोरशोर से हिस्सा लिया था। वह अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) पार्टी के सदस्य भी रहे जिसने दक्षिण अफ्रीका में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की स्थापना के लिये लड़ाई लड़ी थी। श्री मथेथ्वा सांसद भी रहे थे और 2010 के फीफा वल्र्ड कप स्थानीय आयोजक समिति के बोर्ड के निदेशक भी रहे।

सार्वजनिक सेवा में शानदार करियर के बावजूद उन पर भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप भी लगे थे, जिसका उन्होंने अपने जीवनकाल में बार-बार खंडन भी किया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब के सहयोगी मथेथ्वा कई आयोगों की जाँच में फंसे हुए थे। इनमें 2019 की एक जाँच भी शामिल थी। इसके अलावा वह एक और जांच का सामना कर रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि मथेथ्वा का जीवन समय से पहले और दर्दनाक रूप से समाप्त हो गया।

राष्ट्रीय प्रसारक की रिपोर्टों के अनुसार, विपक्षी सांसद कार्ल नीहौस का मानना है कि मथेथ्वा की मृत्यु प्राकृतिक नहीं है और यह स्पष्टत: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

एमपी सरकार का अभी दूसरे राज्यों को नहीं देने का निर्णय : फिलहाल कूनो से चीते नहीं आएंगे राजस्थान
भोपाल/श्योपुर। दक्षिण अफ्रीका से मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों को मध्यप्रदेश सरकार फिलहाल किसी और राज्य को नहीं सौंपने जा रही है, ऐसे में ये चीते अभी मध्यप्रदेश में ही अपना कुनबा बढ़ाएंगे। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल चीतों की शिफ्टिंग नहीं होगी। उच्च स्तर पर हुई बातचीत के बाद यह तय हो सका है। दरअसल प्रशासन ने तय किया है कि जब तक कूनो में चीतों का कुनबा नहीं बढ़ता, तब तक दूसरे राज्यों के साथ उनकी आवाजाही नहीं की जाएगी। राजस्थान के साथ बनी थी सहमति- चीतों की राजस्थान के साथ आवाजाही को लेकर मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार के बीच एक सहमति पत्र हुआ था, जिसमें चीतों के लिए दोनों राज्यों के बीच एक कॉरिडोर बनाने की बात कही गई थी। इसके तहत चीतों को राजस्थान के मुकंदरा रिजर्व के क्षेत्र में भेजने की बात थी।

अगर खुद से जाते हैं तो रोकेंगे नहीं
सूत्रों के मुताबिक अगर चीते स्वेच्छा से अगर आवाजाही करते हैं तो उन्हें बाड़ाबंदी कर रोका भी नहीं जाएगा, बल्कि निगरानी बढ़ाई जाएगी। चीतों के लिए अच्छा माहौल तैयार करने और दूसरे राज्यों के साथ समझौता फिलहाल स्थगित कर दिया है।
17000 वर्ग किमी का कॉरिडोर बनाने का था प्रस्ताव - नवंबर 2024 में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान के कुछ हिस्से को मर्ज कर 17000 वर्ग किमी का एक कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया था। इसका उद्देश्य चीतों को अपना क्षेत्र स्थापित करने और आवागमन को सुरक्षित बनाने में उनकी मदद करना था, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं होगा।

यह बताया कारण- वन विभाग का मानना है कि एक से दूसरे राज्य के बीच चीतों की आवाजाही होने का फायदा शिकारी उठा सकते हैं। हालांकि चीतों की ट्रेकिंग के लिए निगरानी तंत्र विकसित करने की योजना है। दूसरे राज्यों के बीच चीतों का मूवमेंट बढ़ने से बाघ और तेंदुओं के साथ उनके संघर्ष में किसी को भी नुकसान हो सकता है।

द. अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से एकदिनी सीरीज जीती, इंग्लिस पर भारी पड़ा एन्गिडी का पंजा
मकाय। मैथ्यू ब्रीत्जके (84) और  ट्रिस्टन स्टब्स (74)  की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद लुंगी एन्गिडी (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज की हार का बदला लेते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।उ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम 37.4 ओवर में ही 193 रनों पर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही :

278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने सात रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। ट्रैविस हेड (6), मार्नस लाबुशेन (1) रन बनाकर आउट हुये। ऑस्ट्रेलिया की तीसरा विकेट कप्तान मिचेल मार्श (18) के रूप में गिरा। इसके बाद जॉश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई।

जॉश इंग्लिस ने बनाए धुंआधार 87 रन :

34वें ओवर में लुंगी एन्गिडी ने ऐरन हार्डी (10) को आउटकर दक्षिण अफ्रीका को मैच में बनाये रखा। इसके बाद लुंगी एन्गिडी ने जॉश इंग्लिस (87 रन) को विकेटकीपर रिकलटन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।  38वें ओवर की चौथी गेंद पर एन्गिडी ने एडम जम्पा (3) को आउट कर अपनी टीम को 84 रनों से जीत दिला दी। आॅस्ट्रेलिया ने मात्र 18 रन जोड़कर अपने आखिरी चार विकेट गंवाये। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एन्गिडी ने 8.4 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिये। नांद्रे बर्गर को दो-दो विकेट मिले।

कप्तान मार्करम शून्य पर लौटे :

इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में कप्तान एडन मार्करम (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद छठे ओवर में रायन रिकलटन (8) को भी जेवियर बार्टलेट ने अपना शिकार बना लिया।

दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से दी शिकस्त, मिचेल और मैक्सवेल के अर्द्धशतकों से जीते कंगारू
केर्न्स । ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 62) और कप्तान मिचेल मार्श (54) की शानदार अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से पराजित कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते 8 विकेट पर 173 रन बना जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

आस्ट्रेलिया की जीत के नायक ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान मिचेल मार्श रहे। मैक्सवेल ने 36 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्के जमाते हुए 62 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे मिचेल मार्श ने 37 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली। मार्श ने ट्रेविस हेड (19) के साथ पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद आस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस (शून्य), कैमरन ग्रीन (9), टिम डेविड (17), एरन हार्डी (1), बेन ड्वारश्विस (1) और नाथन एलिस (शून्य) के विकेट जल्दी- जल्दी गंवाए। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने तीन विकेट लिए, जबकि कैगिसो रबाबा और वेना मफाका ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने मात्र दो रन के स्कोर पर कप्तान एडम मारक्रम (एक) का विकेट गंवा दिया। लुआन-द्रे प्रेटोरियस ने रायन रिकलटन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन पांचवें ओवर में नाथन एलिस ने लुआन-द्रे प्रेटोरियस (24) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। रायन रिकलटन 13 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की।

12वें ओवर में एलिस ने डेवाल्ड ब्रेविस (53) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों में 25 रन बनाए। उन्हें एडम जम्पा ने बोल्ड किया। कॉर्बिन बॉश (एक) और सेनुरन मुथुसामी नौ रन बनाकर आउट हुए। रासी वान डेर डुसेन ने 26 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। कैगिसो रबाडा चार रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए। एडम जम्पा और जॉश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले।