ramgarh dam drone - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रामगढ़ बांध : दो ड्रोन उड़ाए, दूसरा क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन सफल
जमवारामगढ़। रामगढ़ बांध पर बुधवार को कृत्रिम बरसात करवाने के लिए कृषि विभाग से अनुबंधित कम्पनी एक्सल-1 इंक ने क्षेत्रीय साझेदार जेएनएक्सएआई के सहयोग दूसरा क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन किया। ग्लोबल क्लाइमेट इंजीनियरिंग कंपनी एक्सल-1 इंक ने रामगढ़ गढ़ झील क्षेत्र में लगातार दूसरा क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन सफलता पूर्वक पूरा किया। यह ऑपरेशन ड्रोन व एआई तकनीक की मदद से किया गया। यह मिशन 1 सितम्बर को किए गए पहले ऑपरेशन के बाद किया गया है, जो राजस्थान में सूखा-रोधी क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्नत जल प्रबंधन तकनीकों को अपनाने के लिए किया गया है। एक्सल-1 इंक के चीफ क्लाइमेट साल्यूशन अधिकारी शशांक तामन ने बताया कि क्लाउड सिडिंग के लिए दो ड्रोन से सिडिंग एजेंट छोड़ा गया। जिससे क्लाउड सिडिंग शूरू हुई।

कुछ देर बाद ही रामगढ़ झील और आस-पास के क्षेत्रों में प्राकृतिक वर्षा दर्ज की गई। इस कारण, क्लाउड सीडिंग के प्रभाव को पूरी तरह से अलग करके मापना संभव नहीं रहा। मौसम वैज्ञानिक शशांक तामन के अनुसार प्राकृतिक बरसात होने से क्लाउड सिडिंग ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया। कम्पनी सितम्बर माह में लगातार क्लाउड सिडिंग का कार्य करेगी।

नदियों में पानी आया फिर भी बांध का पैंदा रीता
राज्य व जिले में भारी बरसात के चलते बाढ़ आ रही है, वहीं दूसरी ओर नदी नाले में हुए अतिक्रमण व अवरोधकों के चलते रामगढ़ बांध अब भी प्यासा ही नजर आ रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रवि खोलिया के अनुसार बुधवार को शाम रामगढ़ बांध पर शाम पांच बजे तक 48 एमएम बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा इस मानसून में अब रामगढ़ बांध पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिले आंकड़ों के अनुसार इस मानसून में अब तक 939 एमएम यानि 36.96 इंच बरसात दर्ज की जा चुकी है। क्षेत्र में बुधवार हुई तेज बरसात के चलते आसपास के नालों व झरनों का पानी रामगढ़ बांध के गेज तक  पहुंचा है।

रामगढ़ बांध : ड्रोन उड़ाने की अनुमति, एनओसी का इंतजार-10 हजार फीट की इजाजत मिलने के बाद बांध से बारिश की उम्मीद बंधी
जमवारामगढ़। विश्व प्रसिद्ध रामगढ़ बांध में कृत्रिम बारिश कराने के लिए डीजीसीए ने दस हजार फीट की ऊंचाई तक ड्रोन उड़ने की इजाजत दे दी है। अब एटीसी से एनओसी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। एनओसी मिलने के बाद ड्रोन उड़ने का समय निर्धारित किया जाएगा। एक्सेल वन कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार अब तक रामगढ़ बांध पर केवल 400 फीट की हाइट तक ही ड्रोन उड़ने की इजाजत थी। लेकिन अब 10 हजार फीट की इजाजत मिलने के बाद बांध से बारिश की उम्मीद बंधी है। कुछ समय पहले कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने बांध पर ड्रोन की लांचिंग की थी। कृषि मंत्री ने दिल्ली पहुंच कर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से दस हजार फीट की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति के लिए  मुलाकात की थी।

उसके बाद डीजीसीए ने दस हजार फीट पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति दे दी है। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि एक दो दिन में एनओसी के बाद एक सितम्बर को एक बार फिर बांध पर ड्रोन को उड़ाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह केवल अभी प्रशिक्षण है। विशेषज्ञों का मानना है कि ड्रोन के जरिए बादलों में रसायन का छिड़काव कर बारिश की संभावना बढ़ाई जाएगी। इससे बांध के जल स्तर में सुधार हो सकता है और लंबे समय से सूखे हालात झेल रहे इलाके को राहत मिलेगी। मानसून कमजोर रहने की स्थिति में कृत्रिम बारिश को एक बड़े विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

रामगढ़ बांध : ड्रोन उड़ाने की कोशिश फिर नाकाम, तीन किमी दूर खेत में गिरा, पक्षियों से टक्कर और जीपीएस सिग्नल बताई जा रही ड्रोन गिरने की वजह
जमवारामगढ़। रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बरसात को लेकर रविवार को एक बार फिर ड्रोन उड़ाया गया। ड्रोन उड़ा, लेकिन कुछ दूर 3 किलोमीटर दूर गोपालगढ़ के पास जाकर खेतों में गिर गया। जानकारी के अनुसार ड्रोन गिरने के दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। ड्रोन पक्षियों के झुंड से टकरा गया जिससे जीपीएस संपर्क टूट गया।

जब ड्रोन गिरने की सूचना आस पास लगी तो लोग वहां एकत्र हो गए। जानकारों ने महिलाओं को बताया कि ये कोई संग्धित ड्रोन नहीं है ये रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश करवाने वाला ड्रोन है तब लोगों ने राहत की सांस ली। करीब आधे घंटे बाद ड्रोन को ढूंढते हुए कंपनी के कर्मचारी व टीम लीडर गोपालगढ़ पहुंचे। ड्रोन का कुछ हिस्सा गिरने से टूट गया।