mp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला सांसद और पति की मौत : अमेरिका में दो सांसदों को घर में घुसकर गोली मारी, पुलिस की ड्रेस में आया था शूटर
मिनेसोटा। अमेरिका के मिनेसोटा में दो सांसदों-स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और स्टेट रिप्रजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन पर उनके घर पर हमला हुआ है। इस हमले में जॉन हॉफमैन घायल हो गए हैं, जबकि मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसे टारगेटेड अटैक बताया है।

यह गोलीबारी मिनियापोलिस के उपनगरों चैम्पलिन और ब्रुकलिन पार्क में उनके आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि हमलावार पुलिस की ड्रेस में आया था। अधिकारी हमले के पीछे की मंशा को समझने की कोशिश कर रहे हैं और अभी जांच शुरू की गई है।

लोगों से घरों में रहने की अपील
हमले के बाद, अधिकारियों ने मिनियापोलिस के दो उपनगरों में रहने वाले लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की, क्योंकि वे उस संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं जो कथित रूप से पुलिस की वर्दी में था। इस बीच मिनेसोटा पुलिस प्रमुख ने जानकारी दी कि संदिग्ध की गाड़ी से एक कागज बरामद हुआ है, जिसमें कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों के नाम संभावित टारगेट के रूप में शामिल हैं।

ह में पूरे देश में हर प्रकार की राजनीतिक हिंसा के खिलाफ खड़ा होना होगा। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें जरूर सजा दी जाएगी।
-टिम वॉल्ज, मिनेसोटा के गवर्नर

हमलावर एक या ज्यादा?
जांच एजेंसियां अब इस बात की तह में जाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह कोई अकेला हमलावर था या किसी बड़े साजिश का हिस्सा है। आस-पास के सभी जनप्रतिनिधियों को अतिरिक्त सुरक्षा दी जा रही है।

स्थानीय प्रशासन, एफबीआई और अन्य संघीय एजेंसियां इस मामले में संयुक्त जांच कर रही हैं।  हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसके राजनीतिक मकसद की आशंका से इनकार नहीं किया गया है, और माना जा है रहा है कि वे खासतौर से जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाने की प्लानिंग में थे।

महुआ के खिलाफ नए क्रिमिनल कानूनों के तहत FIR
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ  दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। महुआ पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर रेखा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नए क्रिमिनल कानूनों के सेक्शन 79 (शब्दों, इशारों या हरकतों से महिला की अस्मिता का अपमान करना) के तहत एफआईआर दर्ज की।

4 जुलाई को रेखा शर्मा हाथरस में हुई भगदड़ में घायल महिलाओं से मिलने पहुंची थीं। इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति छतरी लेकर रेखा शर्मा के पीछे चल रहा था। इसे लेकर महुआ मोइत्रा ने लिखा था कि रेखा शर्मा अपना छाता खुद पकड़कर क्यों नहीं चल सकती, क्योंकि वे अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं। हालांकि, बाद में महुआ ने पोस्ट डिलीट कर दिया।

पहला संसद सत्र आज से, पहले दिन पीएम मोदी समेत 280 सांसद लेंगे शपथ
नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। यह 3 जुलाई तक चलेगा। 10 दिन में कुल 8 बैठकें, 29-30 जून को छुट्टी होंगी। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब राष्टÑपति भवन जाकर शपथ लेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे लोकसभा पहुंचेंगे। शुरुआत के दो दिन, 24 और 25 जून को प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे।  10 साल बाद पहली बार पीएम मोदी के सामने मजबूत विपक्ष होगा। पिछले हफ्ते नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी, तीन क्रिमिनल लॉ, लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार में हुई गड़बड़ी के आरोपों पर विपक्ष इस बार हंगामा कर सकता है।

अभिभाषण पर 2 जुलाई को पीएम मोदी देंगे जवाब
सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री बतौर सांसद शपथ लेंगे। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब उन्हें शपथ दिलाएंगे। सबसे पहले असम के सांसद और सबसे अंत में पश्चिम बंगाल के सांसद शपथ लेंगे। संसद सत्र के पहले दिन यानी 24 जून को 280 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे, दूसरे दिन 25 जून को 264 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे। इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। राष्टÑपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्टÑपति के अभिभाषण के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को लोकसभा और 3 जुलाई को राज्यसभा में बोलेंगे।

विपक्ष की स्थिति मजबूत
इस बार के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की स्थिति काफी मजबूत हुई है। लोकसभा चुनाव के परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि संसद में विपक्ष की उपस्थिति प्रभावी रहने वाली है। सदन में एक तरफ  एनडीए के 293 सांसद होंगे, वहीं इंडी गठबंधन के 233 सांसद मौजूद रहेंगे। अब सबकी नजर विपक्ष के नेता पर है और यह देखना रोचक होगा कि कांग्रेस किसे अपना नेता बनाती है।

रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी, वायनाड सीट से प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की सोमवार को घोषणा की और कहा कि वहां से पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल, प्रियंका गांधी और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल उपस्थित थे।

वायनाड से भी भावनात्मक रिश्ता: राहुल
राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष खड़गे और प्रियंका की उपस्थिति में मीडिया के समक्ष यह घोषणा करते हुए कहा कि उनके लिए यह निर्णय कोई आसान निर्णय नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका रायबरेली और वायनाड दोनों निर्वाचन क्षेत्र से भावानात्मक रिश्ता है और वह वायनाड का दौरा करते रहेंगे। प्रियंका ने इस निर्णय पर खुशी जताई है।

मुझे खुशी है मैं वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व कर सकूंगी: प्रियंका
इस अवसर पर प्रियंका ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व कर सकूंगी। मुझे नहीं लगता कि वहां के लोगों को राहुल गांधी की कमी महसूस होगी क्योंकि जैसा कि उन्होंने कहा कि वह बीच-बीच में जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी मेहनत के साथ वायनाड के लोगों की सेवा करने और उन्हें खुश रखने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली से मेरा पुराना रिश्ता है वहां मैंने पिछले 20 साल से काम किया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी से उनका रिश्ता टूट नहीं सकता और यह कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं भाई राहुल गांधी की मदद रायबरेली में भी करती रहूंगी।

गांधी परिवार से तीन सांसद
पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से उच्च सदन राज्यसभा सांसद हैं। जबकि राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा सांसद चुने गए हैं। ऐसे में यदि प्रियंका गांधी वायनाड से जीतकर लोकसभा पहुंचती हैं। तो गांधी परिवार से इस बार तीन सांसद दोनों सदनों में होंगे।
वायनाड की सेवा में दो सांसद: राहुल
प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। मुझे विश्वास है कि वह चुनाव जीतेंगी। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास संसद के दो सदस्य हैं। एक मेरी बहन हैं और दूसरा मैं हूं। वायनाड के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं। मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं। क्योंकि उनमे मेरा भावनात्मक रिश्ता है। जो हमेशा बना रहेगा।

14 दिन में करना था फैसला
राहुल गांधी 18वीं लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट, दोनों जगहों पर चुनाव लड़े थे और दोनों सीटों पर विजयी हुए। नियम के अनुसार किसी व्यक्ति को एक समय में लोकसभा में किसी एक सीट का ही प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है। दोनों सीटों पर विजयी होने की स्थिति में 14 दिन में एक सीट का चयन करना होता है।

गुना-शिवपुरी : दोनों दलों का 'दलबदलुओं' पर भरोसा
गुना। मध्यप्रदेश की गुना-शिवपुरी सीट इस बार यूं तो कई कारणों से सुर्खियोंं में है, जिनमें एक कारण ये भी है कि इस बार यहां से भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है, वो लंबे समय तक कांग्रेसी रहे। और कांग्रेस के प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे है।

भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा है, जिनका आधे से अधिक राजनीतिक जीवन कांग्रेस से संबद्ध रह कर बीता है। वहीं कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह यादव पर भरोसा जताया है, जो न केवल स्वयं, बल्कि उनके पिता देशराज सिंह यादव, मां बाईसाहेब यादव और लगभग समूचा परिवार भाजपा से जुड़ा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय यादवेंद्र कांग्रेस में आ गए थे, लेकिन उनकी मां अब भी भाजपा में ही है।

खास बात ये है कि सिंधिया इस सीट से पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में कांग्रेस के ध्वज तले चुनावी मैदान में थे। हालांकि वे तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी के पी यादव से चुनाव हार गए थे। वर्ष 2020 में सिंधिया कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आ गए और मध्यप्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद सिंधिया राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री बनाए गए। इस बार भाजपा ने के पी यादव का टिकट काटकर सिंधिया को लोकसभा के चुनावी मैदान में उतार दिया है। ऐसे में यहां से कांग्रेस ने जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फौरन भाजपा से कांग्रेस में गए यादवेंद्र का नाम अपने प्रत्याशी के तौर पर घोषित कर दिया।

लोकसभा क्षेत्र गुना में सात मई को मतदान होना है। यहां से सिंधिया और यादव समेत कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा का गढ़ रही गुना-शिवपुरी सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहता है, हालांकि यहां से बहुजन समाज पार्टी ने धनीराम चौधरी को चुनावी मैदान में उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है।

भाजपा का गढ़ होने के बावजूद सिंधिया न केवल स्वयं इस सीट पर लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं, बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उनके समर्थन में यहां सभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी यहां सिंधिया के समर्थन में वोट की अपील कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यहां सभा की है।

गुना-शिवपुरी संसदीय सीट तीन जिलों गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में फैली हुई है। ये आठ विधानसभाओं शिवपुरी, पिछोर, कोलारस, बमोरी, गुना (अजा), अशोकनगर (अजा), चंदेरी और मुंगावली से मिल कर बनी है, जिनमें से वर्तमान में बमोरी और अशोकनगर कांग्रेस के कब्जे में हैं।

लोकसभा की चंदेरी विधानसभा दुनिया भर में अपने हस्तशिल्प और चंदेरी साड़यिों के लिए प्रसिद्ध है, हालांकि इसके बाद भी इन उद्योग धंधों की बदहाली और बुनकरों को अपनी कला का उचित दाम ना मिल पाना इस क्षेत्र के मुख्य मुद्दे हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से अहमियत रखने वाला चंदेरी कस्बा हालिया सालों में कुछ फिल्मों की शूटिंग की बदौलत सुर्खियों में आया है, इसके बावजूद पर्याप्त विकास ना होना इस क्षेत्र का सदा से मुद्दा रहा है।

अन्य पिछड़ा वर्ग बहुल इस संसदीय क्षेत्र में कुल 18 करोड़ 71 लाख 537 मतदाता हैं, जिनमें 9 लाख 75 हजार 21 पुरुष, 8 लाख 96 हजार 463 महिला और 53 अन्य हैं।

Exit Poll: राजस्थान में भाजपा को बढ़त, एमपी में कांटे की टक्कर का अनुमान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस आगे
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है वहीं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को आगे बताया जा रहा है। तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है लेकिन मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई गई है। हालांकि इंडिया टुडे-माई एक्सिस और टुडे चाणक्य के पोल में राजस्थान में कांग्रेस और मध्यप्रदेश में भाजपा को बढ़त बताई गई है। एग्जिट पोल के नतीजों में मिजोरम में भी एमएनएफ और जैडएनपी के बीच भी कड़ी टक्कर बताई गई है। ये एग्जिट पोल  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार को तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद जारी किए गए हैं। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसम्बर को की जाएगी।

तेलंगाना में 64 प्रतिशत मतदान
एजेंसी/हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गुरुवार को कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा और राज्य के करीब 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के समापन के निर्धारित समय शाम पांच बजे तक कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं में से 63.94 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने मतदान केंद्र पर पहुंचे। राज्य में कुल 119 निर्वाचन क्षेत्रों में से हालांकि 13 नक्सलवाद प्रभावित सीटों पर मतदान एक घंटा पहले (चार बजे) समाप्त हो गया था। चुनाव अधिकारी ने मतदान के अंतिम आंकड़े बढ़ने की संभावना जताई है। 2018 में राज्य विधानसभा चुनाव में 73 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव के तुलना में कम हुआ है। अंतिम मतदान प्रतिशत आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

राजस्थान : कुल सीटें 200/199, बहुमत -101
एजेंसी                                भाजपा    कांग्रेस    अन्य
न्यूज-18                             111    74    14
एबीपी न्यूज                        94-114    71-91    9-19
टूडे चाणक्य                         89+12    101+12    9+7
टाइम्स नाउ                        108-128    56-72    13-21
टीवी-9 पोलस्टार                 100-110    90-100    5-15
इंडिया टूडे माई एक्ससिस      80-100    86-106    9-18
रिपब्लिक टीवी जन की बात    100-122    62-85    14-15

सबसे अधिक बीजेपी के सांसदों के खिलाफ नफरती भाषण के मामले, एडीआर के आंकड़ों में मिली जानकारी
नई दिल्ली। देश के कुल 107 सांसदों और विधायकों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप में मामले दर्ज हैं। पिछले पांच वर्षों में ऐसे मामलों का सामना कर रहे 480 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने सभी मौजूदा सांसदों और विधायकों के अलावा पिछले पांच वर्षों में देश में हुए चुनावों में असफल उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया है। नफरती भाषण के जानकारी वाले मामले में सबसे अधिक 22 सांसद बीजेपी के हैं।

33 सांसदों के खिलाफ केस
विश्लेषण से पता चलता है कि कई मौजूदा सांसदों और विधायकों ने अपने खिलाफ नफरती भाषण से संबंधित मामलों की घोषणा की है। यह विश्लेषण सांसदों और विधायकों द्वारा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दिए गए हलफनामों पर आधारित है। विश्लेषण के अनुसार, 33 सांसदों ने अपने खिलाफ नफरती भाषण से संबंधित मामलों की घोषणा की है। इनमें से सात उत्तर प्रदेश से, चार तमिलनाडु से, तीन-तीन बिहार, कर्नाटक और तेलंगाना से जबकि दो-दो असम, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से तथा एक-एक झारखंड, मध्य प्रदेश, केरल, ओडिशा और पंजाब से हैं।

74 विधायकों ने की घोषणा
एडीआर के मुतबिक, 74 विधायकों ने अपने खिलाफ नफरती भाषण से संबंधित मामलों की घोषणा की है। इनमें बिहार और उत्तर प्रदेश से नौ-नौ, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से छह-छह, असम और तमिलनाडु से पांच-पांच, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल से चार-चार, झारखंड और उत्तराखंड से तीन-तीन, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान और त्रिपुरा से दो-दो जबकि मध्य प्रदेश और ओडिशा से एक-एक विधायक शामिल हैं।

सीधी वायरल वीडियो मामले पर बोले सीएम शिवराज- आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के वायरल वीडियो के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने।

चौहान ने कल रात संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने निर्देश दिए हैं। आरोपी को कठोरतम सजा दी जाए। कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उसे ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने।

उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति, धर्म या पार्टी नहीं होती है। अपराधी केवल अपराधी होता है। इसके पहले सीएम चौहान ने कल देर शाम ट्वीट के जरिए कहा कि उनके संज्ञान में सीधी जिले का वायरल वीडियो आया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रासुका भी लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो किसी नागरिक के साथ अमानवीय और निंदनीय ही नहीं बल्कि घृणास्पद कृत्य का परिचायक है। ऐसा करने वाले आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

सांसद किरोड़ीलाल को मिली जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर/नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के दिल्ली स्थित आवास पर पत्र भेजकर उन्हें कादिर अली नाम के व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। पत्र में लिखा है कि गुस्ताखी करेगा उसका हाल कन्हैयालाल जैसा ही होगा। जो गुस्ताखी करने वालों की मदद करेगा, वो बड़ा नेता ही क्यों ना हो उसको हम सबक सिखा देंगे। इसलिए अब किरोड़ी तेरा नंबर है। तू खुद को बड़ा हिन्दूवादी नेता समझता है। धर्म विशेष के खिलाफ जहर उगल रहा है। पत्र में कादिर ने उन्हें कन्हैयालाल के घर जाकर एक माह का सांसद का वेतन देने पर भी नाराजगी जताते हुए कहा है कि तूने बड़ी गुस्ताखी की है। हम लोगों को तूने तालिबानी कहा है। इसलिए अब तेरा नंबर लेना ही पड़ेगा। किरोड़ी ने इस पत्र को सीएम को भेज दिया है और जांच कराके कार्रवाई की मांग की है। सांसद मीणा ने इस पत्र की जानकारी केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय और दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी दी है।

डरूंगा-झुकूंगा नहीं : किरोड़ी

किरोड़ी ने कहा कि राजस्थान में अपराधियों और समाज कंटकों के हौंसले बुलंद हैं। क्योंकि पिछले दिनों प्रदेश में जो घटनाएं हुई, उस पर सरकार ने सख्ती से कार्रवाई नहीं की है। वे इस तरह की धमकियों से डरने और झुकने वाले नहीं है।

राष्ट्रपति चुनाव : राजस्थान में वोट की कुल वैल्यू 50300, विधायक के 1 वोट से 129, सांसद के एक वोट से 700 वोट वैल्यू प्रत्याशी के खाते में जाएंगे
जयपुर। राष्ट्रपति के चुनाव 18 जुलाई को होने जा रहे है, जिसमें राजस्थान के 200 विधायक और 35 सांसद वोट डालेंगे। विधायक विधानसभा और सांसद दिल्ली में संसद में वोट करेंगे। राजस्थान में विधायक सांसद को मिलाकर कुल 235 वोट पड़ेंगे, जिनकी कुल वोट वैल्यू 50 हजार 300 है। प्रत्येक विधायक के एक वोट की वैल्यू 129 पॉइंट है। इस तरह से राजस्थान के कुल 200 विधायकों के वोटों की वैल्यू 25 हजार 800 है। सांसद के वोट के वैल्यू 700 पॉइंट है। इस तरह से राज्यसभा व लोकसभा के सांसदों के वोट की वैल्यू 24 हजार 500 है। इस प्रकार विधायक की एक ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के खाते में 129 और एक सांसद के वोट से 700 वोट जाएंगे। निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सांसदों के वोट पूरे देश में एक ही प्वाइंट वैल्यू रखते है, लेकिन विधायकों के वोटों की वैल्यू हर राज्य में जनसंख्या और विधानसभा की सीटों के अनुसार होती है। राजस्थान में सभी सांसद दिल्ली जाकर वोट डालेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में कुल कितने वोट
राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों और विधायकों की कुल संख्या को मिलाकर वोट की वैल्यू निकाली जाती है। इस वक्त देश में कुल वोट वैल्‍यू है- 1,086,431। इसमें 776 सांसदों की कुल वोट की वैल्यू है- 543,200, जबकि देश के कुल 4,033 विधायकों की वोट वैल्यू है- 543,231।  राजस्थान में विधायकों की संख्‍या 200 है। एक विधायक के वोट की वैल्‍यू 129 है। इस तरह कुल विधायकों के वोटों का मूल्य 25800 है। राजस्थान में सांसदों की संख्या 35 है। एक सांसद के वोट की वैल्यू 700 है। इस तरह कुल सांसदों के वोटों का मूल्य 24500 है।

वह जयपुर में भी विधानसभा वोट कर सकते थे, लेकिन एक भी सांसद ने इसके लिए कोई आवेदन या प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। विधायकों को भी अन्य प्रदेश में होने पर कहा कि विधानसभा में वोट करने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए विधायकों को पहले सूचना देनी पड़ती है, ताकि उनका मतदान पत्र संबंधित राज्य को भेजा जा सके। राजस्थान में एक भी विधायक ने इस तरह का भी कोई आवेदन नहीं किया है। ऐसे में साफ है कि राजस्थान के सभी विधायक विधानसभा जाकर वोट करेंगे।

मिस्टर बैलट बॉक्स मतदान होते ही दिल्ली रवाना होगा
निर्वाचन विभाग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के खत्म होने के बाद दिल्ली से आया मिस्टर बैलट बॉक्स पूरे प्रोटोकॉल के साथ संसद के लिए रवाना कर दिया जाएगा। संसद में की वोटों की काउंटिंग होगी।

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन
निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन कराया जाएगा। किसी विधायक की पूर्णा संक्रमित होने की स्थिति में उन्हें सबसे लास्ट में मतदान के लिए बुलाया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में कोई विधायक कोरोना संक्रमित नहीं है।

एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को आएगी जयपुर, सांसद विधायकों से करेंगी जनसंपर्क
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर आएंगी। वह जयपुर में इस दिन भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और सांसदों से सीधा संपर्क करेंगी और खुद के लिए वोट मांगेंगी। उनका जयपुर में निर्दलीय विधायकों और छोटे दलों के विधायकों से भी मिलकर वोट मांगने का कार्यक्रम है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है कि वह उनसे इसी दिन मिलेगी या अन्य किसी दिन मुलाकात हो पाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा के समस्त विधायकों और सांसदों को 12 जुलाई को जयपुर में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर उन्होंने सभी विधायकों और सांसदों को पत्र लिखकर पाबंद किया है। सभी विधायकों सांसदों की बैठक 12 जुलाई को सुबह 10:00 बजे प्रस्तावित रखी गई है हालांकि अभी बैठक की जगह फाइनल नहीं की गई है

सांसद केंद्र सरकार का सहयोग साबित कर दे तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा: प्रशांत बैरवा
निवाई। विधायक प्रशांत बैरवा का कहना है कि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया झूठ बोलते हैं एवं भोली भाली जनता को गुमराह करते हैं। बैरवा ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर आराध्य देव भगवान देव महाराज के जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत करवा कर वनस्थली मोड़ से जोधपुरिया तक 20 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की मांग की थी । मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में इस सड़क के लिए 18 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है। लेकिन सांसद ओछी राजनीतिक करने के लिए देव महाराज के मंदिर परिसर से लोगों को गुमराह करते हुए यह दावा किया था कि इस 18 करोड़ रुपए में 10 करोड़ केंद्र सरकार के हैं ।

मैं सांसद को मीडिया के माध्यम से चैलेंज करता हूं कि वह साबित कर दें कि इस सड़क में केंद्र सरकार का कोई सहयोग है तो मैं अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। अगर सांसद यह साबित नहीं कर पाए तो अपने पद से इस्तीफा दें।विधायक बैरवा ने कहा कि सांसद ने 8 साल के कार्यकाल में निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के लिए या पूरे टोंक जिले के लिए कोई भी बड़ा काम करवाया हो तो वह खुले मंच पर आकर बताएं। विधायक ने कहा कि सांसद ने टोंक जिले में कहीं भी केंद्रीय विद्यालय नहीं खुलवाया जबकि मैंने  तीन साल के कार्यकाल में निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में 5 गवर्नमेंट कॉलेज खुलवा दिए।

विधायक ने यह भी बताया कि निवाई में झिलाय रोड फाटक पर एवं चैनपुरा फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए डीपीआर तैयार होकर रेलवे की परमिशन के लिए सेंटर गवर्नमेंट को गई हुई है। लेकिन सांसद रेलवे की परमिशन भी नहीं दिला पाए विकास करवाना तो दूर की बात है। उल्लेखनीय है कि देवधाम जोधपुरिया में आयोजित कर्नल किरोडीसिंह बैसला की मूर्ति अनावरण समारोह में विधायक प्रशांत बैरवा की मौजूदगी में सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा था कि वनस्थली मोड़ से लेकर देवधाम जोधपुरिया तक नवीन सड़क का निर्माण होगा। जिसमें प्रधानमंत्री सडक योजना द्वारा सड़क के निर्माण के लिए 18 करोड रूपये खर्च होगें एवं 10 करोड रूपये केन्द्र व 8 करोड रुपए सरकार के खर्च होगें।

मैंने विधायक के सामने ही देव धाम जोधपुरिया में कहा था कि वनस्थली जोधपुरिया सड़क के लिए स्वीकृत 18 करोड़ रुपए में से 10 करोड़ मोदी के हैं मैं आज भी मेरी बात पर कायम हूं । नेशनल हाईवे के अलावा जो भी सड़के बनती है उनमें 60 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार का होता है एवं 40 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार का होता है । केंद्र सरकार से आवंटित बजट को भी राज्य सरकार पूरा खर्च नहीं कर पाती। जब सासद से पूछा गया किविधायक ने चैलेंज किया है अगर आप साबित कर दें की 10 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के हैं तो विधायक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे नहीं तो आप इस्तीफा दे दें। सांसद ने कहा कि इस्तीफा देना है तो विधायक दे दें मैं तो बोल रहा हूं केंद्र सरकार का पैसा है। मैं केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर जोधपुरिया सड़क का पैसा रुकवा दूंगा -सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया