cp radhakrishnan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सी पी राधाकृष्णन ने दिलाई नवनिर्वाचित 19 सदस्यों को राज्यसभा की शपथ, यहां देखें पूरी सूची
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को नवनिर्वाचित और दोबारा चुनकर आये 19 सदस्यों को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में छह तमिलनाडु से , पांच महाराष्ट्र , पांच पश्चिम बंगाल और तीन ओड़िशा से हैं। इनमें से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के चार-चार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) , रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, शिव सेना, राकांपा (शरद पवार), बीजू जनता दल, कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, पीएमके, मरूमलारची द्रमुक का एक -एक और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। शपथ लेने वाले सदस्यों में तीन महिलाएं और 16 पुरूष हैं। इनमें से पांच सदस्य सदन में दोबारा चुनकर आये हैं। श्री शरद चंद्र पवार ने सदन में व्हील चेयर पर बैठकर शपथ ली।

महाराष्ट्र से शपथ लेने वाले सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी की माया चिंतामन इवनाटे और रामराव सखाराम वडकुटे ने मराठी में शपथ ली। राकांपा (शरद पवार) के श्री पवार और आरपीआई के रामदास आठवले ने हिन्दी में और शिवसेना की डाॅ. ज्योतिनाथ नागनाथ वाघमारे ने मराठी में शपथ ली। ओड़िशा से भाजपा के मनमोहन सामल ,बीजू जनता दल के संतृप्त मिश्रा और निर्दलीय दिलीप कुमार राय ने उड़िया में शपथ ली।

तमिलनाडु से द्रमुक के कांन्सटेंडिन रविन्द्रन और तिरूचि शिवा, कांग्रेस के क्रिस्टोफर मणिक्कम, मरूमलारची द्रमुक के एल के सुधीश, अन्नाद्रमुक के एम तम्बी दुरै और पीएमके के अंबूमणि रामदास ने तमिल में शपथ ली। पवार, आठवले, रामदास, शिवा और दुरै उच्च सदन के लिए एक बार फिर से चुने गये हैं। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो बराल, राजीव कुमार और रूक्मिणी मल्लिक ने बंगला में तथा डाॅ. मेनका गुरूस्वामी ने अंग्रेजी में शपथ ली जबकि भाजपा के विश्वजीत सिन्हा ने बंगला में शपथ ली । इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू, उप सभापति हरिवंश और कुछ सांसद तथा अधिकारी भी मौजूद थे। ये सभी सदस्य हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनावों में जीत हासिल कर राज्यसभा के लिए चुने गये हैं।

सभापति सी पी राधाकृष्णन की विपक्ष को चेतावनी, बोलें-कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस केवल अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर ही किया जा सकता है मंजूर
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बुधवार को स्पष्ट किया कि सदन में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव के केवल वही नोटिस स्वीकार किये जा सकते हैं जो बेहद अत्यंत महत्वपूर्ण और आपात स्थिति से जुड़े हों। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के डॉ. जॉन ब्रिटास ने शून्यकाल के दौरान सभापति से जानना चाहा कि उन्होंने सभी विधायी कामकाज रोककर भारत अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत जो नोटिस दिया था उसका क्या हुआ। सभापति ने कहा कि उनका नोटिस स्वीकार नहीं किया गया है।

सदस्य के बार-बार प्रतिवाद करने पर उन्होंंने कहा कि सदन में नियम 267 के तहत केवल वही मुद्दे उठाये जा सकेंगे जो अत्यंत महत्वपूर्ण और आपात स्थिति से जुड़े हों। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस बारे में व्यवस्था दे चुके हैं। सदस्य की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वह आसन को चुनौती नहीं दे सकते।

सदस्य के बार बार यह मुद्दा उठाने पर उन्होंने कहा कि आपकी सहायता नहीं की जा सकती। इससे पहले कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा कि वाणिज्य मंत्री ने संसद सत्र के दौरान भारत अमेरिका समझौते के बारे में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह संसद के नियमों और परंपराओं का उल्लंघन है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदस्य सही कह रहे हैं कि यह संसद की परंपरा है। उन्होंने कहा कि साथ ही इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि सरकार संसद में वक्तव्य देने के लिए तैयार थी लेकिन लोकसभा की स्थिति को देखते हुए ऐसा नहीं किया जा सका और आज दोनों सदनों में इस संबंध में वक्तव्य दिया जायेगा।

राधाकृष्णन ने की पीएम मोदी से मुलाकात : उप राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने पर दी शुभकामनाएं, राज्यपाल के रूप में उनके पास प्रशासनिक अनुभव
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राधाकृष्णन आज ही, मुंबई से यहां पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास जाकर मोदी से मुलाकात की। मोदी ने उन्हें राजग का उप राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके लंबे अनुभव से देश लाभान्वित होगा।

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा कि "सी पी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की। उनके राजग का उप राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी सार्वजनिक सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों का लंबा अनुभव देश को लाभ पहुंचाएगा। आशा करता हूं कि वह हमेशा इसी समर्पण और संकल्प के साथ देश की सेवा करते रहेंगे। "

इससे पहले मुंबई से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्रियों किरेन रिजिजू, प्रह्लाद जोशी, तथा भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री एवं तेलुगूदेशम पार्टी के नेता के़ राम मोहन नायडू ने उनका स्वागत किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा तथा कई अन्य नेता भी उनकी अगवानी के लिए मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी और इसके बाद राधाकृष्णन को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाने के बारे में राजग के अन्य घटक दलों के साथ भी विचार विमर्श किया गया है और वह राजग के सर्वसम्मत उम्मीदवार होंगे।

राधाकृष्णन के पास 50 वर्ष से अधिक राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन का अनुभव है। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक और तमिलनाडु में भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। राज्यपाल के रूप में उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है। वह दो बार लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है और उसी दिन मतगणना होगी। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और 25 अगस्त तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। उप राष्ट्रपति के इस चुनाव में राज्य सभा के 233 निर्वाचित और 12 मनोनीत और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य वोट डाल सकते हैं। राजग ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर विपक्षी दलों से बातचीत करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जिम्मेदारी दी है और रिजिजू को अपना एजेंट बनाया है।