hanuman beniwal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हनुमान बेनीवाल ने की एसआई भर्ती प्रकरण में आंदोलन की घोषणा : भाजपा सरकार पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री को पांच बार धमकी मिलने से वे घबराए हुए
जयपुर। आरएलपी प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को एसआई भर्ती परीक्षा प्रकरण में आंदोलन की घोषणा की। पार्टी कार्यालय जालूपुरा पर मीडिया से बात करते हुए बेनीवाल ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 में कथित घोटाले को लेकर आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने मांग की कि इस भर्ती को रद्द किया जाए। बेनीवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरपीएससी के दो सदस्य जेल में हैं, लेकिन संजय क्षोत्रिय से अब तक पूछताछ नहीं हुई। उन्होंने 2018 से 2023 तक की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर घोटाले होने का दावा किया।

बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पांच बार धमकी मिलने से वे घबराए हुए हैं, और आम जनता के पास सहारा नहीं है। बेनीवाल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के जमाई को सीबीआई द्वारा ढूंढे जाने और भाजपा नेताओं के जमीन घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया। बेनिवाल ने कश्मीर आतंकी घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की।

राजस्थान में आदिवासी क्षेत्र की 'बीएपी' बनी तीसरे नम्बर की पार्टी, कांग्रेस के कमजोर होने से हुआ पार्टी का उदय
जयपुर। राजस्थान में चुनाव के वक्त तीसरे मोर्चे के दल हमेशा राजस्थान में अपनी सरकार बनाने का दावा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इन दलों के खुद केसमीकरण बदल जाते हैं। खास बात यह है कि इन दलों के समीकरण बदलने में सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी की भूमिका रहती है।
राजस्थान में तीसरे मोर्चे के दलों में बीएसपी, आप, आरएलपी, बीएपी, लोजपा, इनेलो आदि पार्टियां मुख्य रूप से सक्रिय हैं, लेकिन हर चुनाव में इनके समीकरण अलग होते हैं। इस बार आदिवासी क्षेत्र की बीएपी पार्टी तीसरे प्रमुख दल के रूप में उभरी है। इससे पहले दो विधानसभा चुनाव में बीएसपी पार्टी उभरी थी। आरएलपी पार्टी का वजूद भी सामने आया, लेकिन यह भी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। इस बार आदिवासी क्षेत्रों में बीएपी पार्टी ने 4 विधायक और एक सांसद सीट जीतकर भाजपा और कांग्रेस के बाद अपना वजूद दिखाया। सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने कुछ प्रभाव दिखाया था, लेकिन इस चुनाव में यह प्रभाव फीका रहा।

तीसरे मोर्चे के दलों की स्थिति में कांग्रेस की रही महत्वपूर्ण भूमिका:
राजस्थान में तीसरे मोर्चे के दलों के विस्तार में हमेशा कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। जिन क्षेत्रों में कांग्रेस कमजोर हुई, वंहा ये क्षेत्रीय दल सीट जीत पाए। आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस का जिन सीटों पर सालों तक वर्चस्व रहा, वंहा कांग्रेस जब कमजोर हुई तो बीएपी जैसी पार्टियों का उदय हुआ। बीएसपी जैसी पार्टियों को भी राजस्थान में इसी वजह से कई बार जीत नसीब हुई। दूसरा पहलू यह भी है कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने तीसरे मोर्चे के दलों में बीएपी, आरएलपी जैसे दलों से गठबंधन किया तो उन्हें लोगों के बीच पकड़ बनाने में आसानी रही। अधिकांश क्षेत्रीय दलों का वोट बैंक और कांग्रेस का वोट बैंक एक ही रहा है। लिहाजा राजस्थान में क्षेत्रीय दलों का वजूद भाजपा से अधिक कांग्रेस पर ही ज्यादा निर्भर रहा है।

दौसा में कांग्रेस के गढ़ को नहीं ढहां पाए किरोड़ी, खींवसर बचाने में नाकाम रहे बेनीवाल
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दौसा और खींवसर सीट सबसे हॉट सीट थी, क्योंकि दौसा में कृषि मंत्री और पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा भारतीय जनता पार्टी और खींवसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल चुनाव लड़ रही थी। दौसा में किरोड़ी के लाख प्रयासों के बावजूद वह अपने भाई को और भाजपा को जीत दर्ज नहीं कर सके। ऐसे में कांग्रेस के एक बार फिर से दौसा विधानसभा क्षेत्र में काबिज हो गई है। यहां कांग्रेस ने बिल्कुल नए और सामान्य चेहरे डीसी मीणा को मैदान में उतारा था, जिन्होंने किरोड़ी के भाई को चुनाव हरा दिया है।

वहीं खींवसर विधानसभा क्षेत्र को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन यहां हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रेवंत राम डांगा ने हरा दिया है और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो बेनीवाल के गढ़ को ढहा दिया है । वहीं झुंझुनू में कांग्रेस के ओला परिवार की सीट उनके हाथ से सरक गई है। यहां ओला परिवार के अमित ओला को टिकट दिया गया था, लेकिन कांग्रेस से ओला चुनाव जीत नहीं सके। यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र भांबू ने चुनाव जीत लिया है।

छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर आंदोलित छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, बेनीवाल बोले- यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठी और थप्पड़ मारते हुए छात्र नेताओं को जबरन पुलिस वैन में बैठाया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरएलपी पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला। बेनीवाल ने कहा कि यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण है।

हनुमान बेनीवाल ने एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि "जयपुर में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर आंदोलित छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना निंदनीय है,राजस्थान सरकार का यह कृत्य हिटलरशाही शासन का उदाहरण है ! छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर RLP छात्रों के साथ खड़ी है ! मुख्यमंत्री भजनलाल जी आप छात्रों के इस आंदोलन को हल्के में नही क्योंकि राज्य की युवा शक्ति ने एक राय होकर आंदोलन किया तो सरकार उसे संभाल नही पाएगी! विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को डराने के लिए पुलिस का डेरा डालकर बैठे रहना विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर सवालिया निशान है ! मैंने छात्रों की मांग को लेकर राज्य के मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता की है वहीं जयपुर पुलिस कमिश्नर से भी दूरभाष पर वार्ता करके हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने को कहा है !

नागौर से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
जयपुर। नागौर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को इस्तीफा सौंपा।

बेनीवाल लगातार दूसरी बार बने है सांसद
गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल नागौर लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सांसद बने है। 2019 लोकसभा चुनाव में बेनीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़कर जीते थे। 2024 लोकसभा चुनावों में बेनीवाल इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़कर चुनाव जीते है।

खींवसर विधानसभा क्षेत्र में होगा उपचुनाव
बेनीवाल के विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खींवसर सीट खाली हो गई है। प्रदेश में अगले महीने खींवसर सहित 5 सीटों पर उपचुनाव होंगे।

डिप्टी सीएम पीडब्ल्यूडी अफसरों के सामने नजर आ रहीं बेबस : बेनीवाल
जयपुर। नागौर जिले में निर्माणाधीन सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी पर भी निशाना साधा है।

बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मामले पर संज्ञान लें। नागौर संसदीय क्षेत्र और नागौर जिले में केन्द्र की सीआरआईएफ योजना के अन्तर्गत निर्मित और निर्माणाधीन निम्न गुणवत्ता की सड़कों, नागौर शहर में केन्द्रीय राशि से निर्माणाधीन दो फॉरलेन सड़कों सहित राज्य बजट घोषणाओं से निर्मित व निर्माणाधीन सड़कें मापदंडों को दरकिनार करके बनाई गई हैं। इनमें कुछ पीडब्ल्यूडी तो कुछ आरएसआरडीसी के अधीन हैं। पूरे मामले से डिप्टी सीएम दीया कुमारी, पीडब्ल्यूडी के एसीएस और प्रमुख सचिव को अवगत कराया, लेकिन अफसरों ने किसी भी दोषी ठेकदार तथा अफसर के खिलाफ एक्शन नहीं लिया। डिप्टी सीएम अफसरों की मनमानी के आगे बेबस नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री को ऐसे मामलों की एसीबी से जांच करवाने की जरूरत है।

प्रतिदिन 147 लाख यूनिट बिजली का बैंकिंग समझौता न होता तो आज प्रदेश में पर्याप्त बिजली होती : नागर
जयपुर। प्रदेश में जारी बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा है कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के पांच साल के कुप्रबंधन के कारण हमें जर्जर बिजली तंत्र मिला था। पूर्व सरकार में छोड़ी कमियों को दुरुस्त करने के लिए भजनलाल सरकार बेहतर प्रबंधन और एक्सचेंज से बिजली खरीदकर निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रयास कर रही है।

नागर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में महंगी दरों पर एक्सचेंज से बिजली खरीदी गई। कुप्रबंधन के कारण बिजली कंपनियां 88,700 करोड़ के लोन के साथ दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई और बिजली कपंनियों पर एक लाख 30 हजार 200 करोड़ रुपए से अधिक कर्ज हो गया। समय पर लोन नहीं चुका पाने के कारण 300 करोड़ की पैनल्टी भी लगाई गई,जबकि वसुधंरा राजे सरकार(2013-2018) में बिजली कपंनियों के 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज अपने ऊपर लेकर कर्ज से मुक्ति दिलाई थी। हमारी सरकार ने वर्तमान में 31 हजार 825 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन की विभिन्न परियोजनाओं सहित ऊर्जा क्षेत्र विकास के लिए 1.60 लाख करोड़ निवेश के एमओयू किए हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने बैंकिग व्यवस्था के तहत 2023 के सितम्बर में रबी सीजन में अन्य राज्यों से बिजली एग्रीमेंट किया, जिसके तहत अब हमें बिजली लौटानी पड़ रही है। गहलोत सरकार के खराब निर्णय के कारण रोजाना 147 लाख यूनिट बिजली लौटानी पड़ रही है।

बिजली संकट : कई जिलों में प्रदर्शन, कई विधायकों ने दी चेतावनी
प्रदेश में जारी बिजली संकट पर लोगों में आक्रोश बरकरार है। कई जिलों में बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए तो कई जगह विधायकों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं काली सिंध थर्मल एक यूनिट शुरू होने के बाद दूसरी यूनिट में खराबी आने से संकट का हल नहीं निकल पाया है। कालीसिंध की सात दिन पहले बंद हुई एक थर्मल इकाई शुरू होने से कुछ राहत मिली तो इसी बीच दूसरी यूनिट से उत्पादन ठप हो गया। दौसा में पावर स्टेशन में आग लग जाने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हुई। नागौर में लाड़नूं विधायक मुकेश भाकर ने बिजली संकट पर लोगों की परेशानी देखते हुए प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। पाली में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। धौलपुर में दस से 12 घंटे कटौती से लोग बिजली अफसरों के पास शिकायत करने पहुंचे। कोटा में प्राइवेट बिजली कंपनी के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में एईएन कार्यालय ड्रिप लगाकर पहुंचे और मरीज की तरह लेटकर विरोध जताया। प्रदेश में डिमांड और सप्लाई में 600 मेगावाट से अधिक अंतर बना हुआ है।

बेनीवाल ने पीड़ा सरकार तक पहुंचाई
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल नागौर जिले सहित प्रदेश भर में बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार के जिम्मेदारों से मुलाकात कर रहे हैं। बेनीवाल ने पिछले दो दिनों में मुख्य सचिव सुधांश पंत, राजस्थान डिस्कॉम चेयरमैन भानुप्रकाश एटरू, अजमेर डिस्कॉम एमडी केपी वर्मा से अघोषित बिजली कटौती के संबंध में चर्चा की। लोगों की पीडा का जल्दी निवारण नहीं हुआ तो आरएलपी सड़कों पर उतरकर विरोध जताएगी।

मतदान के वास्तविक आंकड़े नहीं देना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान : बेनीवाल
जयपुर। आरएलपी अध्यक्ष और नागौर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर मतदान के बढ़े आंकड़ों और निर्वाचन विभाग के उम्मीदवारों को मतदान के वास्तविक आंकड़े नहीं देने से जुड़े मामले में चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया है।

बेनीवाल ने कहा है कि उन्होंने खुद नागौर जिला निर्वाचन अधिकारी से लोकसभा मतदान के वास्तविक आंकडे लिखित में मांगे और राज्य निर्वाचन विभाग को भी इससे अवगत कराया, लेकिन आज तक इस संबंध में किसी प्रकार की सूचना नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उम्मीदवार को पूरा हक है कि उसे मतदान के आंकड़े दिए जाएं, लेकिन वास्तविक मतों की संख्या नहीं देना चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवालिया निशान है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस मामले को लेकर एक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जबकि होना यह चाहिए था आयोग को बिना किसी के मांगे मतदान के वास्तविक आंकड़े जारी कर देने चाहिए थे।

ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में हनुमान बेनीवाल ने उठाई सीबीआई जांच की मांग
जयपुर। ट्रांसप्लांट में फर्जी एनओसी से जुड़े मामले को लेकर अब आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग रखी है।

बेनीवाल ने अपने सोशल मीड़िया अकाउंट पर लिखा कि प्रदेश में फर्जी एनओसी से किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ा मामला अत्यंत गंभीर है। इस पूरे मामले ने राजस्थान को शर्मसार किया है। इस मामले में स्टेट की कोई एजेंसी स्वतंत्र रूप से जांच इसलिए नही कर सकती, क्योंकि इसमें रसूखदार लोग शामिल हो सकते हैं, इसलिए इस मामले को सीबीआई को दे दिया जाना चाहिए। कई रसूखदारों का प्रभाव पूर्ववती और वर्तमान दोनों सरकारों में है। इसलिए इस प्रकरण में जो भी दोषी है या किसी की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए और पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में करवाने अथवा सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। सरकार इस मामले में यह नहीं सोचे कि चंद लोगों के त्यागपत्र लेकर मामले में इतिश्री कर लेंगे। सरकार ने इस मामले को दबाने या किसी को बचाने का प्रयास किया तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।

I.N.D.I.A. गठबंधन के प्रत्याशी बेनीवाल, अमराराम और रोत देंगे बीजेपी को कड़ी टक्कर
जयपुर। राज्य के लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में हैं, लेकिन इस बार आईएनडीआई गठबंधन के प्रत्याशियों ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया हैं। कांग्रेस ने गठबंधन के तहत सीकर, नागौर में प्रत्याशी नहीं उतारे, माकपा और आरएलपी को समर्थन किया है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर में भी कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत को समर्थन दिया है। हालांकि कांग्रेस-बांसवाड़ा-डूंगरपुर में अजीब हालात में फंसी हैं, पार्टी ने बांसवाड़ा- डूंगरपुर में अरविन्द डामोर को प्रत्याशी बनाया था।

बाद में कांग्रेस ने बाप पार्टी को समर्थन दे दिया, लेकिन कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अरविन्द डामोर ने पार्टी के निर्देशों के बावजूद अपना पर्चा वापस नहीं लिया। ऐसे में पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी अरविन्द डामोर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करते हुए बाप पार्टी को समर्थन की घोषणा की हैं। संसदीय लोकतंत्र का यह अपने तरह का एक अलग ही मामला है, जब पार्टी अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के खिलाफ दूसरे चिन्ह पर भाग्य आजमा रहे व्यक्ति को वोट देने के लिए कह रही है। बसपा ने 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन जालौर के प्रत्याशी ने नाम वापस लिया:बसपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन जालौर-सिरोही सीट से बसपा के प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा कहते हैं कि प्रत्याशी ने अपना नामांकन प्रभाव में आकर लिया है।

यहां बना मुकाबला
सीकर में कांग्रेस ने माकपा के अमराराम को समर्थन दिया है। जबकि भाजपा ने मौजूदा सांसद सुमेधानन्द सरस्वती को मैदान में उतारा है। ऐसे में दोनों के बीच सीधा मुकाबला बना हुआ है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का सीकर गृह जिला है।

नागौर में कांग्रेस ने आरएलपी प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल का समर्थन किया है। मुख्य मुकाबला भाजपा की डॉ. ज्योति मिर्धा और आईएनडीआई गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल में हैं। बेनीवाल ने पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा से गठबंधन करके जीता था, उस चुनाव में वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा कांग्रेस के टिकट पर मुकाबले में थीं।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर में बाप पार्टी के राजकुमार रोत चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को मुकाबले में उतारा हैं।

प्रमुख दल मैदान में
भाकपा, आप ने आईएनडीआई गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन किया है। माकपा ने केवल सीकर से अमराराम को उतारा है। भारत आदिवासी पार्टी ने प्रदेश की सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें बांसवाड़ा-डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़, टोंक, सिरोही, पाली और राजसंमद शामिल हैं।

नागौर लोकसभा क्षेत्र में रहा हैं मिर्धा परिवार का दबदबा लेकिन इस बार बेनीवाल देंगे कड़ी टक्कर
नागौर। राजस्थान में लोकसभा चुनावों में नागौर संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए चुनावों में मिर्धा परिवार का दबदबा रहा है और पिछले अठारह चुनावों में सबसे ज्यादा नौ बार इस परिवार के सदस्यों ने बाजी मारी और जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री नाथूराम मिर्धा सर्वाधिक छह बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मिर्धा परिवार की सदस्य एवं नाथूराम मिर्धा की पोती एवं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा फिर चुनाव लड़ रही हैं और उनका मुकाबला गत लोकसभा चुनाव में उन्हें शिकस्त देने वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रितक पार्टी (रालोपा) के संयोजक हनुमान बेनीवाल से है। हालांकि ज्योति मिर्धा पिछला चुनाव कांग्रेस से लड़ा था और इस बार वह कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आ गई और वह भाजपा प्रत्याशी के रुप में यहां से फिर चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था और इसके बाद चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे थे। लेकिन बाद में उन्होंने गठबंधन को तोड़ लिया और वह गत विधानसभा में खींवसर से फिर रालोपा उम्मीदवार के रुप में विधायक चुने गए और अब उनका विपक्ष के इंडिया गठबंधन के साथ गठबंधन हुआ हैं और कांग्रेस ने इसके लिए यह सीट  बेनीवाल के लिए छोड़ दी है।

नागौर में अब तक लोकसभा के एक उपचुनाव सहित अठारह चुनाव हो चुके हैं उनमें मिर्धा परिवार के नाथूराम मिर्धा वर्ष 1971 एवं 1977 में कांग्रेस एवं वर्ष 1980 में कांग्रेस यू उम्मीदवार के रुप में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। इसके बाद वह वर्ष 1984 में अपने ही परिवार के सदस्य एवं कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास मिर्धा से चुनाव हार गए थे। इसके बाद नाथूराम मिर्धा ने वर्ष 1989 में जनता दल प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा और फिर जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1991 में फिर कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़कर पांचवीं बार लोकसभा पहुंचे और इसके पश्चात वर्ष 1996 के चुनाव में उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी के रुप छठी बार सांसद बने।

उनके निधन के बाद वर्ष 1997 में हुए उपचुनाव में उनके पुत्र भानू प्रकाश मिर्धा ने भाजपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। यह मिर्धा परिवार की आठवीं जीत थी। इसके बाद वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में ज्योति मिर्धा चुनाव मैदान में उतरी और वह कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में जीत हासिल करके पहली बार लोकसभा पहुंची लेकिन मिर्धा परिवार की यह जीत नौवीं जीत थी।

नागौर संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए चुनाव में सर्वाधिक ग्यारह बार कांग्रेस ने जीत हासिल की अपना दबदबा बनाया जबकि भाजपा ने तीन बार, स्वतंत्र पार्टी ने दो बार, जनता दल एवं रालोपा ने एक-एक बार चुनाव जीता। इनमें वर्ष 1952 के पहले चुनाव में स्वतंत्र पार्टी के जी डी सोमानी, वर्ष 1957 कांग्रेस के मथुरादास माथुर, 1962 में कांगेस के एस के डे, 1967 में स्वतंत्र पार्टी के एन के सोमानी, 1998 एवं 1999 में कांग्रेस के रामरघुनाथ चौधरी, 2004 में भाजपा के भंवर सिंह डांगावास एवं 2014 सी आर चौधरी ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

उल्लेखनीय है कि इस बार चुनाव में ज्योति मिर्धा एवं बेनीवाल के अलावा बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के गजेन्द्र सिंह राठौड़, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (सेक्युलर) एवं अभिनव राजस्थान पार्टी के अशोक चौधरी एवं चार निर्दलीयों सहित नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। इस चुनाव में ज्योति और बेनीवाल के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार है।

कांग्रेस और सीपीएम के बीच सीकर को लेकर तालमेल की संभावना, आरएलपी भी नागौर में तालमेल करने की इच्छुक
जयपुर। आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सीपीएम के बीच सीकर को लेकर तालमेल की संभावनाएं तेज हुई हैं। सीपीएम के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी सीकर सीट सीपीएम को दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता मुकूल वासनिक की सीपीएम नेताओं से सीकर को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है।

तालमेल नहीं हुआ तो तीन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव- सीपीएम ने कांग्रेस से तालमेल नहीं होने की स्थिति में सीकर, चूरू और श्रीगंगानगर से चुनाव लड़ने का मानस बना रखा है। पार्टी की प्रादेशिक इकाई ने केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत करा रखा है कि यदि कांग्रेस से तालमेल नहीं होता है तो वे तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

आरएलपी की नागौर से चुनाव लड़ने की इच्छा- आरएलपी नागौर सीट कांग्रेस से चुनाव गठबंधन के तहत मांग रही है, लेकिन अभी कांग्रेस में सहमति पर असमंजस बना हुआ है। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल नागौर सीट चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता सीट देने के लिए सहमत नहीं हैं। कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की 19 मार्च को होने वाली बैठक में राजस्थान की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी कि कांग्रेस किस दल को कितनी सीटें छोड़ती हैं।

सीपीएम और कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है। देखते हैं, क्या होता है?
-अमराराम, सचिव माकपा एवं पूर्व विधायक