ganesh chaturthi festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मन की बात कार्यक्रम: गणेश चतुर्थी पर PM मोदी की 'वोकल फॉर लोकल' अपील, भारतीय संस्कृति और जम्मू-कश्मीर के खेलों की गूंज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इन उत्सवों पर 'वोकल फ़ॉर लोकल' का ध्यान रखते हुए आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद को और मजबूत बनाना है। मोदी ने रविवार को "मन की बात’ की 125वीं कड़ी के प्रसारण में कहा कि इस समय देश-भर में ‘गणेश उत्सव’ की धूम है। आने वाले दिनों में बहुत सारे त्योहारों की रौनक होगी। उन्होंने त्योहारों के अवसर पर देशवासियों से अपील करते हुए कहा इन त्योहारों में आपको स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है। उपहार वही जो भारत में बना हो पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो, रोशनी वही जो भारत में बनी झालरों से हो- और भी ऐसा बहुत कुछ जीवन की हर जरूरत में सब कुछ स्वदेशी हो। गर्व से कहो ये स्वदेशी है, गर्व से कहो ये स्वदेशी है, गर्व से कहो ये स्वदेशी है। इस भाव को लेकर हमें आगे चलना है। एक ही मंत्र वोकल फ़ॉर लोकल, एक ही रास्ता, आत्मनिर्भर भारत, एक ही लक्ष्य विकसित भारत।

प्रधानमंत्री ने खुशियों के पर्वों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इन खुशियों के बीच आप सभी स्वच्छता पर जोर देते रहें, क्योंकि जहां स्वच्छता है, वहां त्योहारों का आनंद भी और बढ़ जाता है। ‘मन की बात’ के लिए अपने संदेश भेजते रहिए। आपका हर सुझाव इस कार्यक्रम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपना फीडबैक भी मुझ तक जरूर पहुचाते रहें।

दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का प्रभाव : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जायें, वहां आपको भारतीय संस्कृति का प्रभाव देखने को जरूर मिलेगा और यह प्रभाव केवल दुनिया के बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे छोटे-छोटे शहरों में भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इटली के एक छोटे से शहर कैम्प-रोतोंदो में ऐसा ही देखने को मिला है। यहां महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इस कार्यक्रम में वहां के स्थानीय महापौर सहित क्षेत्र के अनेक अहम व्यक्ति भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कैम्प-रोतोंदो में रहने वाले भारतीय मूल के लोग महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगने से बहुत खुश हैं। महर्षि वाल्मीकि के संदेश हम सभी को बहुत प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में कनाडा के मिसीसागा में प्रभु राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस आयोजन को लेकर लोगों में बहुत उत्साह था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा के वीडियो खूब साझा किये गए।
उन्होंने कहा कि रामायण और भारतीय संस्कृति के प्रति यह प्रेम अब दुनिया के हर कोने में पहुंच रहा है। रूस में एक मशहूर स्थान है, व्लादिवोस्तोक बहुत से लोग इसे ऐसी जगह के रूप में जानते हैं, जहां सर्दियों में तापमान शून्य से 20 से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर जाता है। उन्होंने कहा कि इस महीने व्लादिवोस्तोक में एक अनूठी प्रदर्शनी लगी, जिसमें रूस के बच्चों ने रामायण के अलग-अलग विषयों पर बनायी गयीं पेंटिंग को भी प्रदर्शित किया। यहां पर एक प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। मोदी ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय संस्कृति के प्रति बढ़ती जागरुकता देखकर वाकई बहुत प्रसन्नता होती है।

खेल दुनिया में जम्मू -कश्मीर को मिली पहचान : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बाढ़ और तबाही की घटनाओं के बीच जम्मू -कश्मीर में हाल में खेलों के दो बड़े आयोजन हुए हैं जिन्होंने राज्य को खेलों की दुनिया में नई पहचान दी है। मोदी ने आकाशवाणी से रविवार को प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' की 125वीं कड़ी में कहा “ बाढ़ और बारिश की इस तबाही के बीच जम्मू-कश्मीर ने दो बहुत खास उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इन पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया लेकिन जब इन उपलब्धियों के बारे में जानेंगे तो बहुत खुशी होगी। राज्य के पुलवामा के एक स्टेडियम में पुलवामा का पहला डे नाईट क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें रिकॉर्ड संख्या में लोग एकत्रित हुए। पहले ऐसा होना असंभव था लेकिन अब मेरा देश बदल रहा है। ये मैच ‘रॉयल प्रीमियर लीग’ का हिस्सा है, जिसमें जम्मू- कश्मीर की अलग-अलग टीमें खेल रही हैं। इतने सारे लोग, खासकर युवा, पुलवामा में रात के समय, हजारों की तादाद में क्रिकेट का आनंद लेते दिखें-ये नजारा वाकई देखने लायक था।” मोदी ने राज्य के एक और खेल आयोजन का जिक्र करते हुए कहा "दूसरा आयोजन जिसने ध्यान खींचा, वो है देश में हुआ पहला ‘ खेलो इंडिया जल स्पोर्ट्स उत्सव’ और वो भी श्रीनगर की डल झील पर हुआ। सचमुच, ऐसा उत्सव आयोजित करने के लिए ये कितनी खास जगह है। इसका उद्देश्य है जम्मू-कश्मीर में जल क्रीड़ा को और लोकप्रिय बनाना है। इसमें पूरे भारत से 800 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया। महिला एथलीट भी पीछे नहीं रही और इसमें उनकी भागीदारी भी लगभग पुरुषों के बराबर थी। मैं उन सभी खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूँ जिन्होंने इसमें भाग लिया। विशेष बधाई मध्य प्रदेश को, जिसने सबसे ज्यादा मेडल जीते, उसके बाद हरियाणा और ओडिशा का स्थान रहा। जम्मू-कश्मीर की सरकार और वहाँ की जनता की आत्मीयता और मेहमान नवाजी की मैं भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूँ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस खेल उत्सव का अनुभव लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने ऐसे दो खिलाड़ियों से बात की जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया, उनमें से एक हैं ओडिशा की रश्मिता साहू और दूसरे हैं श्रीनगर के मोहसिन अली। मोदी से बातचीत करते हुए रश्मिता साहू ने कहा "मैं कैनोइंग प्लेयर हूँ। मैं 2017 से कैनोइंग शुरू किया था और मैंने राष्ट्रीय स्तर में नेशनल चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया है। मेरे पास 41 मेडल्स है जिनमें 13 स्वर्ण पदक, 14 रजत और 14 कांस्य पदक हैं। मैं जिस गाँव से आती हूँ उसमें खेल की कोई सुविधा नहीं है। नदी में बोटिंग करते कैनोइंग के बारे में पता चला था तो मैं जगतपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र गई और खेल से जुड़ी। मैं पहली बार कश्मीर गई थी। वहां पहले खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स आयोजित किया गया था। उसमें मेरे दो इवेंट थे और मैंने दोनों में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं | मैं सब बच्चों से यही कहूंगी कि खेल को छोड़ो मत खेल से बहुत आगे जा सकते हैं।

शोभायात्रा के दौरान यूं रहेगा ट्रैफिक प्लान : नारायण सिंह सर्किल से त्रिमूर्ति सर्किल यातायात का आवश्यकतानुसार डायवर्ट
जयपुर। गणेश जी की शोभायात्रा मार्ग पर चलने वाले यातायात को 15 मिनट पूर्व डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से निकाला जाएगा। इस दौरान त्रिमूर्ति सर्किल से जे.डी.ए. चौराहा के बीच, आर.बी.आई तिराहा से गणेश मंदिर के बीच तख्तेशाही रोड़, धर्मसिंह सर्किल से गणेश मंदिर की तरफ वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। शोभायात्रा के धर्मसिंह सर्किल पहुंचने से पहले गोविन्द मार्ग से त्रिमूर्ति सर्किल की ओर से यातायात को  गुरुद्वारा मोड से घाटगेट चौराहा की ओर, राजापार्क चौराहा से डायवर्ट। त्रिमूर्ति सर्किल से धर्मसिंह सर्किल की वाले यातायात को त्रिमूर्ति सर्किल से डायवर्ट रहेगा। नारायण सिंह सर्किल से त्रिमूर्ति सर्किल यातायात का आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

मिनर्वा चौराहा पहुंचने से पूर्व गुरुद्वारा मोड से गोविन्द मार्ग की तरफ एवं घाटगेट चौराहा से घाट बाजार एवं मुक्ति मार्ग की तरफ डायवर्ट होगा। यादगार तिराहा से मिनर्वा चौराहा की तरफ यातायात को रामनिवास बाग चौराहा से रामनिवास बाग के अन्दर-चौड़ा रास्ता में और यादगार तिराहा से टोंक रोड पर डायवर्ट होगा। शोभायात्रा के सांगानेरी गेट पर पहुंचने से  पहले बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया-रामगंज की तरफ, बापू बाजार से जौहरी बाजार में न्यूगेट चौराहा से डायवर्ट होगा। बड़ी चौपड़ पर पहुंचने से पहले सुभाष चौक से चार दरवाजा की तरफ, रामगंज चौपड़ से घाटगेट बाजार, गलता गेट व चार दरवाजा की तरफ डायवर्ट होगा।

मंदिरों में प्रथम पूज्य को सिंजारे की मेहंदी अर्पित : शहर के गणेश मंदिरों में अनुष्ठान, आज घर-घर होगी स्थापना
जयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के प्रमुख गणेश मंदिरों में तैयारियां पूर्ण हो गई है। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जी को स्वर्ण मुकुट और पारंपरिक नौलखा शृंगार से अलंकृत किया। शाम को गणेशजी का विशेष शृंगार कर सिंजारे की मेहंदी अर्पित की गई। भक्तों को 3100 किलो मेहंदी का वितरण किया। गढ़ गणेश मंदिर में महंत प्रदीप औदीच्य के सान्निध्य में बाल स्वरूप पुरुषाकृति गणपति को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मेहंदी धारण कराई गई। नाहरगढ़ रोड स्थित जय गणेश मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। प्रवक्ता पं.अनूप जोशी के नेतृत्व में गणपति पूजन सम्पन्न हुआ। इस पूजन का उद्देश्य राष्ट्र में सुख-समृद्धि की कामना करना एवं विभिन्न अनिष्टों से रक्षा करना रहा। सुबह भगवान गणेश का 51 किलो दूध से अभिषेक किया गया।

इसके साथ ही विभिन्न तरह के फलों के रस से भी विशेष अभिषेक सम्पन्न हुआ। वैदिक ब्राह्मणों द्वारा गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और गुंजायमान हो उठा।  सायंकालीन आरती के समय सिंजारे के निमित्त भगवान गणेश को मेहंदी अर्पित की गई। साथ ही रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित फूल बंगला झांकी द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने गणपति बप्पा से परिवार व समाज के मंगलमय जीवन की कामना की। गणेश चतुर्थी पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बनता था। पूरा माहौल 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा।

महिलाओं ने सिंजारा महोत्सव में अर्पित की मेहंदी, गूंजे मंगल गीत
सूरजपोल बाजार स्थित श्वेत सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान सिद्धिविनायक गणेशजी को मेहंदी अर्पित की और मंगल गीतों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। महोत्सव में महिलाओं को मेहंदी का वितरण भी किया गया।  मंदिर महंत पं.नलिन शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रात: 5.15 से 11.15 बजे तक पूजा एवं दुग्धाभिषेक सम्पन्न होगा।

मोदकों की सजाई झांकी
श्री नहर के गणेशजी महाराज के मंदिर में त्रिदिवसीय श्री गणेश जन्मोत्सव मंगलवार को सिंजारा महोत्सव के साथ शुरू हुआ।
इस अवसर पर गणपति को लहरिया पौषाक धारण करवाकर असंख्य मोदकों की झांकी सजाई गई। मेंहदी और सिन्दूर वितरित किया। बुधवार को राजशाही पौशाक और स्वर्ण मंडित मुकुट के दर्शनों के साथ प्रात: 5 बजे मंगला आरती से श्री गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को ऋषि पंचमी पर सप्त ऋषियों का पूजन होगा।

जेकेके में गणेशोत्सव आज
जवाहर कला केंद्र की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को गणेशोत्सव में पखावज वादन की प्रस्तुति होगी। रंगायन सभागार में शाम 6.30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जयपुर के प्रसिद्ध कलाकार पंडित प्रवीण कुमार आर्य एवं उनके साथी पखावज वादन की प्रस्तुति देंगे। कलाकार अपनी प्रस्तुति से प्रथम पूज्य गणेश भगवान की आराधना करेंगे।

सिंजारा महोत्सव मनाया
गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री जी में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि सिंजारा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गणेश जी महाराज को मेहंदी लगाकर प्रोफेशनल कलाकारों ने सभी भक्तों के मेहंदी लगाई गई और भक्तों ने भी गणेश जी के मेहंदी लगा के गीत गाते हुए गणेश जी महाराज के मेहंदी लगाई।

10वीं शताब्दी की नृत्यमग्न और छह भुजाओं वाली गणेश प्रतिमाओं की अनोखी झलक
जयपुर। सीकर के हर्ष पहाड़ी पर हर्षनाथ मंदिर के पास स्थित भैरव मंदिर के भीतर स्थापित 76 गुणा 48 सेमी की यह अद्भुत शिल्पकृति गणेश प्रतिमा कला प्रेमियों और शोधकर्ताओं को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह वास्तुशिल्पीय अवयव एक स्तंभित कोष्ठक (पिलास्टर्ड निच) को प्रदर्शित करता है जिसके शीर्ष पर अलंकृत पेडीमेंट है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, जयपुर सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् विनय गुप्ता इस कोष्ठक के भीतर चार भुजाओं से सुसज्जित नृत्यमग्न गणेशजी की छवि उकेरी गई है। गणेश जी बाईं ओर मुख किए हुए हैं। उनके ऊपरी बाएं हाथ में मोदक पात्र है, जबकि ऊपरी दाहिना हाथ नृत्य में संलग्न है, लेकिन क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें धारित वस्तु स्पष्ट नहीं हो पाती। दाहिना हाथ अंकुश धारण किए है और बायां हाथ नृत्य मुद्रा में दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि ये 10वीं शताब्दी की मूर्तियां हैं।

अद्भुत शिल्प में झलकती कला और आस्था
विनय गुप्ता ने बताया कि एक अद्वितीय शिल्पकृति में छह भुजाओं वाले गणेश जी को नृत्यमुद्रा में दर्शाया गया है। यह मूर्ति एएसआई के स्टोर में संरक्षित है। ये मूर्ति 54 गुणा 45 सेमी आकार की है। मूर्ति में गणेश जी को कटीसूत्र, कई हार, कंगन, नूपुर और मुकुट धारण किए हुए दिखाया गया है, जो ताज जैसी आकृति में निर्मित है। उनका सूंड दाईं ओर मुड़ा हुआ है। ये मूर्ति भी 10वीं शताब्दी की बताई जाती है। गणेश जी के बाएं हाथ में मोदक पात्र स्पष्ट रूप से अंकित है, जबकि अन्य तीन हाथों का क्षतिग्रस्त होना उनके शस्त्रों और मुद्राओं की पहचान को कठिन बना देता है। एक सर्प उनके उदर पर नाग यज्ञोपवीत के रूप में उकेरा गया है, जो इस मूर्ति को विशेष पौराणिक अर्थ देता है। मूर्ति के निचले बाएं कोने में गणेश जी के वाहन मूषकराज को एक पुरुष आकृति के साथ अंत:क्रिया करते हुए दिखाया गया है। दाहिने निचले कोने में दो पुरुष कलाकार पखावज और बांसुरी बजाते हुए अंकित हैं, जो इस दृश्य को जीवंत बनाते हैं।

अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश : गणेश चतुर्थी पर विशेष सफाई, शहर के मंदिरों के बाहर बनाई रंगोली
जयपुर। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं निगम ग्रेटर की ओर से विशेष सफाई व्यवस्था की गई और मंदिरों के बाहर रंगाली बनाई गई। इसके साथ ही निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज आयुक्तों ने अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को निर्देश दिए। निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने मंगलवार को झालाना डूंगरी रोड, जनपथ, मोती डूंगरी मंदिर के आस-पास की रोड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने झालाना स्थित अन्नपूर्णा रसोई का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त मालवीय नगर जोन प्रियवृत सिंह चारण मौजूद रहे। डॉ. सैनी ने गणेश चतुर्थी पर्व के उपलक्ष्य में मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम एवं शोभायात्रा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए धर्मसिंह सर्किल, मोती डूंगरी स्थित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। यह कंट्रोल बुधवार एवं गुरूवार को राउंड दा क्लॉक कार्यरत रहेगा।

इसी प्रकार निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर उपायुक्त स्वास्थ्य युगांतर शर्मा ने श्री गणेश चतुर्थी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य ने गढ़ गणेश मंदिर से गणगौरी बाजार तक मार्ग में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और बाजार में अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान हवा महल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी भी निरीक्षण में साथ मौजूद रही।

धार्मिक आस्था और विरासत का संगम : जयपुर के प्राचीन गणेश मंदिर, कुछ गणेश मंदिर ऐसे भी, जो रियासतकालीन होने के साथ ही अपने अन्दर कई कहांनिया और दृष्टांत छिपाए
जयपुर। गुलाबी नगरी की आभा उसके मंदिर, किले और बावड़ियां रही हैं, जिसका अपना अलग ही इतिहास है। विध्न विनाशक भगवान गणेश के शहर में अनेक मंदिर है, सभी की अपनी महिमा और इतिहास हैं। कुछ गणेश मंदिर ऐसे भी हैं, जो रियासतकालीन होने के साथ ही अपने अन्दर कई कहांनिया और दृष्टांत छिपाए हुए हैं। जयपुर के राजा सवाई माधोसिंह (प्रथम) भगवान गणेश के परम उपासक थे और स्वयं के ससुराल मावली (मेवाड़) की यात्रा के दौरान जयपुर में भगवान गणेश का मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर की। मेवाड़ के राजा ने भगवान गणेश की मूर्ति को एक बैलगाड़ी से जयपुर ले जाने का आदेश दिया। मान्यता है कि इस मूर्ति को गुजरात से लाकर पहले उदयपुर के मावली में रखा गया, बाद में जयपुर लाया गया था। जयपुर पहुंचते ही बैलगाड़ी मोतीडूंगरी पहाड़ी की तहलटी में रूक गई, सभी प्रयासों के बावजूद उसे हिलाया नहीं जा सका। उसी स्थान को भगवान की इच्छा समझकर मंदिर का निर्माण किया गया।

मंदिर 1761 ईस्वी में सेठ जयराम पालीवाल और महंत शिव नारायण शर्मा की देख-रेख में बनवाया गया। माना जाता है कि मंदिर की मूर्ति उस समय पहले से 500 वर्षो से अधिक पुरानी थी। वर्तमान में यह लगभग 750 वर्ष या उससे भी अधिक पुरानी मानी जाती है। मंदिर का निर्माण राजस्थानी पत्थर और संगमरमर से किया गया और इसे चार महीनों में पूरा कर लिया गया था। इसमें नागरा शैली के साथ तीन गुंबद हैं, जो देश के तीन प्रमुख धर्माें का प्रतीक माने जाते हैं। मंदिर के पास ही एक किला भी है, जिसमें शिवलिंग स्थापित हैं, जो केवल महाशिवरात्रि के दिन दर्शन के लिए खुलता है। भक्तों में विश्वास है कि नए वाहन खरीदने के बाद उनकी पूजा यहां करवाने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को सिंजारे के दिन 15 हजार माणक, मोती व पन्ने से जड़ा हुआ स्वर्णमंड़ित मुकुट धारण करवाया गया। मुकुट को बनवाने में करीब 28 साल लगे हैं। शर्मा ने बताया कि मुकुट में दस किलो चांदी पर सोनी का पानी, जगह-जगह फूल-पत्तियों का बारीक काम है।

गणेश चतुर्थी शोभायात्रा मार्ग पर सफाई को लेकर दिए निर्देश : नालों के ड्रेनेज पाइंट्स पर लगाई जाएं जालियां- डॉ. निधि पटेल
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने रविवार को हेरिटेज निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त ने नालों के ड्रेनेज पाइंट्स पर जालियां लगाने और सुपर सकर मशीन से कचरा हटाने के निर्देश दिए, जिससे कि प्लास्टिक व अन्य कचरा नालों में नहीं फंसे। उन्होंने बाजारों में ओपन कचरा डिपो को भी खत्म करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त ने चांदपोल, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़, रामगढ़ मोड़, मानबाग, खोर, नाई की थड़ी, दिल्ली रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, एमडी रोड, जवाहर नगर इलाके में निगम अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण और नालों के पाइंट चेक किए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड मानबाग पर नाला बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है। इसके स्थाई समाधान के लिए निर्देश दिए। आयुक्त ने एमडी रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर नालों के फेरो कवर टूटे होने पर उनकी जगह नए कवर लगाने के निर्देश दिए। कुछ जगहों पर टूटी सड़को के पेचवर्क के कार्य को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा।

एआई की सलाह से तैयार हो रही लम्बोदर की प्रतिमाएं
कोटा। शहर में इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व आगमी 27 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों के चलते अभी से ही मूर्तिकार मोहित अपनी टीम के साथ मिट्टी की मूर्तियां तैयार करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। मूर्तिकार ने बताया कि इस बार शहरवासी गणेश प्रतिमा बनवाने के लिए एआई तकनीक का सहारा ले रहे। वहीं उसके अनुरूप गणेश  प्रतिमा का आर्डर दे रहे हैं। में बंगाल से जून के अंतिम सप्ताह  में आकर शहर में मूर्ति निर्माण का काम शुरू कर देता हूं। मूर्ति का निर्माण होने के बाद मूर्ति पर पॉलिश व फिनिशिंग का कार्य करने में समय लगता हैं, मूर्ति तैयार होने के बाद मूर्ति के गहने व कपड़े कलकता से मंगवाये जाते हैं। वहीं अब मूर्तियों में भी आधुनिकता के हिसाब से मूतियां तैयार करते हैं पहले मूर्तियों पर हाथों व ब्रश से कलर करते है पर अब उसकी जगह पर स्प्रे ने ले ली ।

इतने मिले आर्डर
टीम को शहर व आसपास के गांव से छोटी व बड़ी मूर्तियां मिलकर करीब तीन सौ से अधिक मिट्टी की मूर्तियां तैयार करने केआर्डर मिले हुए।

इतनी ऊंचाई की होेगी मूर्तियां
सबसे अधिक गणेश प्रतिमा की ऊंचाई रामपुरा की करीब 13 फीट, छावनी की 12 फीट व अनंतपुरा की 11 फीट की मूर्ति सहित टीम के द्वारा अनेक छोटी मूर्ति व आर्डर क हिसाब से भी मूर्तियों का निर्माण किया जाता हैं।

एआई तकनीक से फोटो तैयार कर दे रहे आर्डर
मूर्तिकर मोहित ने बताया कि इस बार शहरवासी गणेश प्रतिमा को बनवाने के लिए भी एआई तकनीक का सहारा ले रहे जिसमें वे इंटरनेट की मदद से प्रतिमा का फोटो निकलते है व उसकी हूबहू प्रतिमा तैयार करा रहे हैं।

एआई तकनीक से इन प्रतिमाओं का मिला आर्डर
जिसमें एआई की तकनीक से दूध पीते गणेश प्रतिमा, भीम व चुटकी की प्रतिमा, खडेÞ गणेश की प्रतिमा, गणेश प्रतिमा पर राम दरबार की झलक सहित अन्य प्रतिमाओं के आर्डर मिले हुए हैं।