hard - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो : कपिलदेव
अलवर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को अलवर आए। यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो। मुकाम मिलना तय है। उन्होंने कहा कि पैसा आएगा-जाएगा। लेकिन इज्जत व नाम बरकरार रखना ज्यादा अहमियत रखता है। युवाओं व आमजन से कहा कि खूब फलो-फूलो, ऐश करो, मजे करो। यह जिंदगी है। दोबारा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने दुनिया में अपना नाम किया है। यह नाम तभी हो सकता है जब नियत अच्छी है। हर इंसान से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है। बहुत अच्छे दोस्त भी होते हैं। इन सबसे अधिक जरूरी अपना नाम व इज्जत को बरकरार रखना। पैसा तो आएगा और जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे जैसा बनने की सोच भी मत रखो। ऐसा बनो जिससे लोग आपको याद करें। मेरा जैसा नहीं और आगे जाने की सोच रखें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। हमें तो पता नहीं था। इतनी इज्जत व सम्मान मिलेगा। वरना खेलते समय और अधिक मेहनत करते। बस खेलते-खेलते ही आगे बढ़ गए और देश में पूरा सम्मान मिलता है। इसलिए युवाओं को कहना चाहूंगा की जाओ मेहनत करो। आॅटोग्राफ लेने की कोशिश मत करो। मेहतन करेंगे तो उस रंग निखरेगा।

महंगाई की मार
देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जाने से आम लोगों पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ रही है। इस साल पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती रहने से पेट्रोल एक सौ रुपए से अधिक प्रति लीटर हो गया है, वहीं अब डीजल भी सौ रुपए प्रति लीटर हो गया है। रसोई गैस के दाम हर महीने बढ़ाए जाने से लोगों की कमर और टूट गई है। अब फिर 15 रुपए बढ़ा दिए जाने से रसोई गैस का सिलेण्डर एक हजार की आसपास की कीमत का हो गया है। डीजल के दाम लगभग बढ़ने से माल ढुलाई काफी ज्यादा होने से आम जरूरत की हर चीज काफी महंगी बिकने लगी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ाई जाने से लग रहा है कि निकट भविष्य में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इससे महंगाई का बोझ और बढ़ेगा। सरकार साफ कह चुकी है कि इन बढ़ते दामों को रोकना फिलहाल संभव नहीं है, क्योंकि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सात साल के उच्चतम स्तर पर चल रहा है। इसी तरह प्राकृतिक गैस के दाम भी काफी बढ़ने से इसका असर रसोई गैस की कीमतों पर पड़ रहा है। भारत तेल और गैस के आयात पर ही निर्भर है, तो इन उत्पादों का महंगा स्वाभाविक बन जाता है। जब भी घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाए जाते हैं तो सरकार की तरफ से यही तर्क दिया जाता है। लेकिन सवाल है कि आखिर भारत में इन कीमतों की आखिर कोई सीमा भी तय की जानी चाहिए। सरकार को अच्छी तरह पता है कि देश की बड़ी आबादी रसोई गैस पर ही निर्भर है, इनमें करोड़ों परिवार काफी गरीब हैं। कोई गरीब परिवार ही क्या मध्यम वर्ग तक के परिवारों में एक हजार रुपए का गैस सिलेंडर खरीदने की क्षमता नहीं है। क्योंकि बाजार में पहले से ही आम जरूरत की सभी वस्तुएं काफी ऊंची बनी हुई हैं। इसी तरह यदि डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ती रहीं तो आम आदमी की तो कमर ही टूट जाएगी। केन्द्र व राज्यों की सरकारों को कोई रास्ता निकालना चाहिए। पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूले जाने वाले शुल्क में कटौती की जानी चाहिए।