Umran Malik - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चोटों से जूझने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं उमरान मलिक, कहा - भारत के लिए खेलना ही मेरा लक्ष्य
चेन्नई। चोट और बीमारी के कारण 2024-25 का घरेलू सीजन और आईपीएल 2025 छूटने के बाद तेज गेंदबाज उमरान मलिक, तमिलनाडु में चल रहे बुची बाबू टूर्नामेंट से ऐक्शन में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

25 साल के मलिक बुची बाबू टूर्नामेंट के पहले राउंड में नहीं खेल रहे हैं, जो 18 अगस्त को चेन्नई में शुरू हुआ, लेकिन वह दूसरे राउंड में जम्मू कश्मीर की ओर से बड़ौदा के खिलाफ 22 अगस्त से खेलेंगे। मलिक आखिरी बार आईपीएल 2024 में खेलते दिखे थे। हैमस्ट्रिंग और एक अन्य चोट से उबरने के बाद उन्हें लगता है कि उनका शरीर घरेलू क्रिकेट की कठिनाईयों को झेलने के लिए तैयार है। वापसी करके अच्छा लग रहा है।

उमरान ने कहा, मुझे अच्छा लग रहा है। मैंने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है। मैं सात-आठ महीने चोटिल भी था। वह एक मुश्किल दौर था। लेकिन अब वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने हाल ही में कश्मीर में काफी लाल गेंद की क्रिकेट और टी-20 मैच खेले हैं। वह हमारा रजिस्ट्रेशन कैंप था। हम बुची बाबू (टूर्नामेंट) के लिए चेन्नई आए। मैं अभी जितने मैच खेल सकूं, उतना अच्छा है। यह मेरे शरीर के वर्कलोड के लिए अच्छा है। मैं वापसी कर चुका हूं और इस सीजन अच्छा करूंगा। यही मेरा लक्ष्य है।

बीसीसीआई का शुक्रिया अदा किया :

तेज गेंदबाज ने कहा- निशांत (बोर्डोलोई, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच) मेरी मदद कर रहे थे। तुलसी (राम युवराज, फिजियो) सर और सुरेश (राठौड़, फिजियो सर और (वीवीएस] लक्ष्मण (सीओई प्रमुख) सर ने मुझे वह सब कुछ दिया, जिसकी जरूरत थी। बीसीसीआई का शुक्रिया। चोट किसी भी स्पोटर्समैन की जिंदगी का हिस्सा है। यह होना ही है। उस समय मैंने खुद को मजबूत रखा, अपना माइंडसेट सही रखा। अब सब ठीक है। मलिक ने पहली बार 2022 आईपीएल में सबका ध्यान खींचा था, जब उन्होंने 156.9 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए 14 मैचों में 22 विकेट लिए। उसी साल उन्हें भारत की सीमित ओवर टीमों में जगह मिली, लेकिन इसके बाद से चोटों ने लगातार उनके करियर को प्रभावित किया है। मलिक इस घरेलू सीजन के दौरान भारतीय टीम में फिर से वापसी करना चाहते हैं।

भारत के लिए खेलना ही मेरा लक्ष्य :

अब मैं पूरी लय में गेंदबाजी कर सकता हूं। मैं स्पोटर्समैन हूं और सोशल मीडिया पर ध्यान नहीं देता। दरअसल, मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं बस अपने शरीर को चोट से बचाना चाहता हूं और अच्छी क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं भारत के लिए खेलना चाहता हूं और यही मेरा लक्ष्य है। इस बुची बाबू टूर्नामेंट के बाद मुझे लगता है कि मैं रणजी ट्रॉफी में भी खेलूंगा।