women akhada - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इस चाल पर चलेगी तलवार रफ्ता...रफ्ता, अखाड़े में बालिकाएं सीख रही विभिन्न करतब
कोटा। अनंत चतुर्दशी की तैयारियों के चलते अभी से ही शहर की व्यायामशाला वाले तैयारियों  में जुट गए हैं। जिससे व्यायामशाला में चहल - पहल के साथ ही विभिन्न करतबों का नियमित अभ्यास करवाया जा रहा हैं। श्री मंगलेश्वरी व्यायामशाला छावनी स्थित अखाड़े के उस्ताद नाथू लाल पहलवान ने बताया कि व्यायामशाला 45 साल पुरानी हैं। व्यायामशाला द्वारा शहर में निकलने वाली अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा में महिला अखाड़े द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंग्रेज प्रदर्शन किया जाता हैं। वहीं अभी अखाडें में करीब 40 बालिकाएं व महिलाएं सीखने के लिए आती है और करीब 50 से 70 महिलाएं अखाडेÞ से जुड़ी हुई हैं। अखाड़ा सीखने वाले भानू प्रताप सुमन ने बताया कि पिछले कई दिनों से बालिकाओं व महिलाओं को अखाडेÞ की प्रैक्टिस करवाई जाती हैं जिससे बाद इनके द्वारा प्रदर्शन किया जाता हैं।

अखाड़े में बालिकाएं सीख रही विभिन्न करतब
अखाड़ा प्रमुख ज्योति गोयल ने बताया कि अखाड़े की बालिका इशिता राठौर द्वारा चतुर्दर्शी के जुलूस में लठी चलाना, तलवार घूमना, शमशीर सहित अन्य हैरतअंग्रेज प्रदर्शन किया जाता हैं तो वहां पर खडेÞ दर्शक भी दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। सह अखाड़ा प्रमुख खुशी राठौर ने बताया कि कनक शाक्यवाल करीब अखाड़े में काफी समय से विभिन्न अवसरों पर प्रदर्शन करती आ रही हैं। जिसमें ढाल तलवार, भाला, सिंगल व डबल बनेठी सहित अन्य प्रदर्शन किया जाता हैं तो दर्शक भी रोमांचित हो उठते हैं। अखाड़े में अभी नंदनी, रानू, इशिका नागर, चित्रांशी, भूमि, वर्षा, दिव्या, राधिका सहित अन्य बालिकाएं अभी अखाड़े में बनेठी चलना, शमशीर, डबल व सिंगल डंडे घूमना, ढाल तलवार, भाला सहित अन्य करतबों के प्रदर्शन का अभ्यास कर रही हैं।

अभी तक इन स्थानों पर दी प्रस्तुति
अखाड़े की बालिकाओं द्वारा  अकलेरा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, सवाईमाधोपुर, केशवरायपाटन, मांगरोल, बंंूदी सहित अन्य विभिन्न जगहों पर अखाड़े की प्रस्तुति दी जा चुकी हैं।