ganesh chaturthi shobhayatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गणेश शोभायात्रा को लेकर जयपुर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर डायवर्जन
जयपुर। श्री गणेश जी की शोभायात्रा को लेकर जयपुर यातायात पुलिस ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। शोभायात्रा शाम 4 बजे मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर से रवाना होगी। इसके चलते परकोटा सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए नो व्हीकल जोन, नो पार्किंग और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। शोभायात्रा मोती डूंगरी रोड से सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी बस स्टैंड होते हुए श्री गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा। इन मार्गों पर रहेगा नो व्हीकल जोन शोभायात्रा के दौरान त्रिमूर्ति सर्किल से जेडीए चौराहा, आरबीआई तिराहा से गणेश मंदिर के बीच तख्तेशाही रोड तथा धर्मसिंह सर्किल से गणेश मंदिर तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

यातायात दबाव के अनुसार अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है। परकोटा में भारी वाहनों पर रोक शोभायात्रा के दौरान परकोटा क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शोभायात्रा पूरी होने तक भारी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। वहीं, एमडी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार और गणगौरी बाजार में नो पार्किंग व्यवस्था रहेगी। वाहन चालकों से इन मार्गों पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार सार्वजनिक परिवहन के वाहनों को भी यातायात दबाव के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में आरती उतार कर शोभायात्रा का किया शुभारम्भ
जयपुर। श्रीमोतीडूंगरी गणेश मंदिर शोभायात्रा समिति की ओर से गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन गुरुवार को 38वीं शोभा यात्रा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूजा-अर्चना और आरती उतार कर शुभारम्भ किया। यात्रा में सबसे आगे हाथी निशान लेकर चल रहा था और उसके पीछे हाथी, धोड़े, ऊंट का लवाजमा, शिव-पार्वती की परिक्रमा करते हुए गणेश जी की मनमोहक स्वचलित झांकी थी। करीब 85 से अधिक झांकियों में राम-रावण युद्ध, गणेशजी का तांड़व, गणेशजी और श्यामबाबा भक्तों को आशीर्वाद देते हुए, नंदी पर सवार शिव परिवार की स्वचालित झांकी, भगवान शंकर की हथेली पर नृत्य करते हुए गणेशजी की स्वचालित झांकी, भागीरथ की तपस्या पर शिव की जटाओं पर गंगा अवतरण की नयनाभिराम झांकी आकृषित कर रही थी। शोभा यात्रा मोतीडूंगरी से रवाना होकर एमडी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, ब्रह्मपुरी होते हुए देर रात गढ़ गणेश मंदिर पहुंची, जहां आरती उतारकर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का बैंडबाजे और डीजे से स्वागत
शोभा यात्रा का परकोटे में जगह-जगह स्वागत मंच लगाकर, बैंड-बाजे और डीजे बजाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा में शामिल एक से बढ़कर एक झांकी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। डीजे से आती संगीत स्वरलहरियां वातावरण को भक्ति रस से सराबोर करती रही। बड़ी तादाद में युवा सिर पर भगवा साफा बांधे डीजे की मधुर स्वर लहरियों पर नाचते-गाते हुए चलते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए।

सीएम ने खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में चित्र स्वरूप भगवान श्री गणेश की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इससे पहले शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन भी किए। शर्मा का मंदिर में महंत कैलाश शर्मा ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। सांसद मंजू शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

राफेल से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की झांकी
शोभा यात्रा में राफेल से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की झांकी सजाई गई। माता वैष्णो देवी दरबार की झांकी, केदारनाथ धाम पर गणेशजी आराधना करते हुए, शिवजी अपने गणों के साथ श्मशान में होली खेलते हुए, अशोक वाटिका में हनुमान जी राक्षसों से युद्ध करते हुए, चंद्रमा को श्राप देते हुए गणेश जी स्वचलित झांकी, त्रिपोलिया से गेट से तीज माता की सवारी निकलती हुई स्वचलित झांकी भी दिखी। शोभा यात्रा का जगह-जगह व्यापारिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान यूं रहेगा ट्रैफिक प्लान : नारायण सिंह सर्किल से त्रिमूर्ति सर्किल यातायात का आवश्यकतानुसार डायवर्ट
जयपुर। गणेश जी की शोभायात्रा मार्ग पर चलने वाले यातायात को 15 मिनट पूर्व डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से निकाला जाएगा। इस दौरान त्रिमूर्ति सर्किल से जे.डी.ए. चौराहा के बीच, आर.बी.आई तिराहा से गणेश मंदिर के बीच तख्तेशाही रोड़, धर्मसिंह सर्किल से गणेश मंदिर की तरफ वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। शोभायात्रा के धर्मसिंह सर्किल पहुंचने से पहले गोविन्द मार्ग से त्रिमूर्ति सर्किल की ओर से यातायात को  गुरुद्वारा मोड से घाटगेट चौराहा की ओर, राजापार्क चौराहा से डायवर्ट। त्रिमूर्ति सर्किल से धर्मसिंह सर्किल की वाले यातायात को त्रिमूर्ति सर्किल से डायवर्ट रहेगा। नारायण सिंह सर्किल से त्रिमूर्ति सर्किल यातायात का आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

मिनर्वा चौराहा पहुंचने से पूर्व गुरुद्वारा मोड से गोविन्द मार्ग की तरफ एवं घाटगेट चौराहा से घाट बाजार एवं मुक्ति मार्ग की तरफ डायवर्ट होगा। यादगार तिराहा से मिनर्वा चौराहा की तरफ यातायात को रामनिवास बाग चौराहा से रामनिवास बाग के अन्दर-चौड़ा रास्ता में और यादगार तिराहा से टोंक रोड पर डायवर्ट होगा। शोभायात्रा के सांगानेरी गेट पर पहुंचने से  पहले बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया-रामगंज की तरफ, बापू बाजार से जौहरी बाजार में न्यूगेट चौराहा से डायवर्ट होगा। बड़ी चौपड़ पर पहुंचने से पहले सुभाष चौक से चार दरवाजा की तरफ, रामगंज चौपड़ से घाटगेट बाजार, गलता गेट व चार दरवाजा की तरफ डायवर्ट होगा।

गणेश चतुर्थी शोभायात्रा मार्ग पर सफाई को लेकर दिए निर्देश : नालों के ड्रेनेज पाइंट्स पर लगाई जाएं जालियां- डॉ. निधि पटेल
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने रविवार को हेरिटेज निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त ने नालों के ड्रेनेज पाइंट्स पर जालियां लगाने और सुपर सकर मशीन से कचरा हटाने के निर्देश दिए, जिससे कि प्लास्टिक व अन्य कचरा नालों में नहीं फंसे। उन्होंने बाजारों में ओपन कचरा डिपो को भी खत्म करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त ने चांदपोल, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़, रामगढ़ मोड़, मानबाग, खोर, नाई की थड़ी, दिल्ली रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, एमडी रोड, जवाहर नगर इलाके में निगम अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण और नालों के पाइंट चेक किए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड मानबाग पर नाला बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है। इसके स्थाई समाधान के लिए निर्देश दिए। आयुक्त ने एमडी रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर नालों के फेरो कवर टूटे होने पर उनकी जगह नए कवर लगाने के निर्देश दिए। कुछ जगहों पर टूटी सड़को के पेचवर्क के कार्य को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा।